Shuru
Apke Nagar Ki App…
*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
Sanjay singh
*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।1
- *सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के प्रकरण में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन* राहुल रावत की रिपोर्ट बाराबंकी। बर्तन कारोबारी श्री विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गोंडा जा रहे नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी को जनपद बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित बुढ़वल में पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान उनके काफिले पर पथराव किए जाने की घटना के संबंध में भीम आर्मी बाराबंकी के नेतृत्व में आज गन्ना दफ्तर, बाराबंकी में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।1
- सांसद चंद्रशेखर- पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी के समर्थक भिड़े विनोद साहनी के परिवार स लोकेशन बाराबंकी रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के समर्थक भिड़ गए। हुआ यूं कि चंद्रशेखर लखनऊ से 1 हजार कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। रामनगर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर चंद्रशेखर को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे वह और उनके कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। गुस्से में चंद्रशेखर ने कहा मुझे बाराबंकी में क्यों रोका जा रहा है? पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने हमारी गाड़ियों और कार्यकर्ताओं पर पत्थर-जूते फेंके। इससे लगता है कि प्रदेश में दलितों-पिछड़ों को न जीते जी न्याय मिलेगा, न मरने के बाद। इसी बीच चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए। उन्होंने 'चंद्रशेखर रावण मुर्दाबाद' और 'रोहिणी घावरी को इंसाफ दो' के नारे लगाए। उन्होंने कहा- पहले यहां इंसाफ दें, फिर वहां जाएंगे। इसके बाद चंद्रशेखर और रोहिणी के समर्थकों में बहस होने लगी। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। दोनों पक्षों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने रोहिणी के समर्थकों को किसी तरह हटाया। चंद्रशेखर को पुलिस निरीक्षण भवन के पास ले आई। वहां सांसद सड़क के बीच बैठ गए। 20-25 मिनट बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ लौट गए। इधर, पुलिस रोहिणी और चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी थी। इसी दौरान विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गईं। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा-1
- सबसे रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव के रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा बचा रहे लोगों का जीवन सबसे रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव के रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा बचा रहे लोगों का जीवन जरूरतमंद डा.मनीष पचौरी के लिए एडीएचआर ने उपलब्ध कराया दुर्लभ रक्त समूह का रक्त हाथरस। रक्तदान को महादान कहा जाता है और जब रक्त का समूह दुर्लभ हो, तब एक रक्तदाता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हाथरस के श्याम सुंदर शर्मा ऐसे ही रक्तदाता हैं, जो जरूरत पड़ने पर अपना रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर एबी नेगेटिव (AB Negative) रक्तदान कर एक जरूरतमंद के जीवन को सहारा दिया। दरअसल, जरूरतमंद डा.मनीष पचौरी को एबी नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण परिजनों को रक्त की व्यवस्था करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच इसकी सूचना एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) तक पहुंची। संगठन के प्रयासों से एबी नेगेटिव रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा (बंटी भईया)से संपर्क किया गया और उन्होंने आगे आकर रक्तदान किया। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि एबी नेगेटिव रक्त समूह बेहद दुर्लभ रक्त समूहों में शामिल है। ऐसे रक्तदाताओं की उपलब्धता सीमित होने के कारण जरूरत के समय रक्त की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने बताया कि श्याम सुंदर शर्मा एबी नेगेटिव रक्तदाता हैं और जरूरत पड़ने पर ही रक्तदान कर लोगों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि श्याम सुंदर शर्मा जैसे रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका प्रत्येक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।1
- कुछ भी करो मंदिर बचाओ योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी ले रहे हे पल पल की खबर सूरतगंज,बाराबंकी।सीएम योगी के निर्देश के बाद हेतमापुर में सरयू नदी के कटान से बचाव के लिए बाढ़ खंड ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। पहले जहां कटान रोकने के लिए बांस के कटर और रस्सी के जाल में ईंटों से भरी बोरियां डालकर नदी के तेज बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा था, वहीं अब बाबा नारायण दास की तपोस्थली को बचाने के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी ने भी मंदिर को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मंदिर के पास हर हाल में कटान रोकी जाए। इसके बाद बाढ़ खंड ने करीब 80 से 90 मजदूरों को दिन-रात काम पर लगाया है। मंदिर की सुरक्षा के लिए जीआई वायर क्रेट में पत्थर के बोल्डर भरकर नदी में डाले जा रहे हैं। पोकलैंड मशीन के जरिए वायर क्रेट को नदी में उतारा जा रहा है।इसके अलावा पीपी रोप, डायबियान और बांस के कटर में सीमेंट की बोरियों में ईंटें भरकर नदी में डाली जा रही हैं। पेड़ों की टहनियों के सहारे भी कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि मौके पर तैनात जेई जेपी श्रीवास्तव को यह जानकारी नहीं है कि बचाव कार्य में अब तक कितनी मात्रा में बोल्डर पत्थर आया है। फिलहाल बाढ़ खंड का पूरा जोर बाबा नारायण दास की तपोस्थली को बचाने पर है। वहीं मस्जिद की ओर अब तक कोई प्रभावी कटानरोधी बचाव कार्य नहीं कराया गया है। मस्जिद फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन लगातार हो रहे कटान के चलते वह नदी की जद में लटकी हुई है। नदी मस्जिद के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद के आसपास भी समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। दूसरी ओर सरयू नदी का कटान लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी अब हेतमापुर के पशु अस्पताल, उपस्वास्थ्य केंद्र और कब्रिस्तान की ओर तेजी से बढ़ रही है। नदी खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। कटान की चपेट में आकर युनुस और सूरज के घर भी नदी की आगोश में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के साथ-साथ मस्जिद, सरकारी भवनों और आबादी को बचाने के लिए भी बाढ़ खंड को तत्काल प्रभावी कटानरोधी कार्य कराना चाहिए। ■आस्था के आगे कटान का खौफ फीका हेतमापुर में सरयू नदी की विनाशकारी कटान के बीच बाबा नारायण दास की तपोस्थली पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने खतरे को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रखी है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। लोगों ने बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।कटान से मंदिर क्षेत्र लगातार खतरे की जद में है, लेकिन श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था अब भी अटूट है। ■बाढ़ का पानी घटा, सड़ने लगी धान की फसल सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों में भी पानी तेजी से कम हो रहा है। अब पानी केवल निचले स्थानों पर ही जमा है। खेतों में भरा पानी उतरने के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय तक पानी में डूबी रहने के कारण धान की फसल अब सड़ने लगी है। सड़ी फसल से तेज दुर्गंध उठ रही है। इससे किसानों की हजारों बीघे धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ■कटान पीड़ितों के बीच पहुंची भाजपा टीम हेतमापुर में सरयू नदी के लगातार बढ़ते कटान के बीच रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह भुल्लन वर्मा ने पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के साथ गांव पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी आदि ने बाबा नारायण दास की समाधि पर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रशासक राजरानी रावत, अल्का मिश्रा, सुनील सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। "नदी का पानी तेजी से घट रहा है, जिससे कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। बाढ़ खंड द्वारा मंदिर के पास किए गए कटानरोधी कार्य से नदी की धारा बीच में मुड़ गई है। बाढ़ खंड के साथ तहसील प्रशासन भी कटान रोकने के हरसंभव प्रयास में जुटा है। नदी से प्रभावित लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। — विपुल सिंह, तहसीलदार रामनगर4
- इंडिया लाइव न्यूज़:- अंकित कुमार, के साथ देखें ताजा अपडेट लखनऊ विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों पर संकट, नौकरी जाने से महिला गार्ड का छलका दर्द लखनऊ विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों पर संकट, नौकरी जाने से महिला गार्ड का छलका दर्द बिना पूर्व सूचना हटाए जाने का आरोप, परिवार चलाने की चिंता में रो पड़ी महिला सुरक्षाकर्मी; न्याय की गुहार इंडिया लाइव न्यूज़ | क्राइम डेस्क | लखनऊ रिपोर्ट: अंकित कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय से सुरक्षा कर्मियों की नौकरी जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में वर्षों से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे कई कर्मचारियों को अचानक ड्यूटी से हटाए जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में करीब 40 से लेकर लगभग 100 सुरक्षाकर्मियों के प्रभावित होने की बात कही गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व लिखित सूचना या नोटिस के अचानक काम से हटा दिया गया, जिसके बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कैमरे के सामने छलका महिला सुरक्षाकर्मी का दर्द मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। वीडियो में नौकरी से हटाई गई एक महिला सुरक्षाकर्मी भावुक होकर अपनी पीड़ा बताती नजर आ रही हैं। महिला का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक विश्वविद्यालय में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया, लेकिन अचानक नौकरी चले जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर पड़ेगा। उनका सवाल है कि नौकरी नहीं रही तो घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई कैसे चलेगी? महिला सुरक्षाकर्मी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ कुलसचिव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।1
- राजधानी लखनऊ सिर्फ एलडीए ही नहीं पुलिस भी करा रही है अवैध निर्माण. बिल्डिंग बनने के समय महीनों पहले जेई ने तहरीर, जब बिल्डिंग की दुकानें बन गईं, बिक गईं... उच्च स्तर पर फोटो समेत शिकायत हुई तब अमीनाबाद थाने में दर्ज कर ली गई एफआईआर... पुलिस ने खूब लिया लाभ... मामला अमीनाबाद थाने के लाटूश रोड पर विद्यांत कॉलेज के सामने एलडीए द्वारा सील करके पुलिस अभिरक्षा में सौंपी गई बिल्डिंग का है ... अब सील की गई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है... जब काम चल रहा था तब एलडीए के जेई, पुलिस को तहरी देते रहे, फोन करते रहेलेकिन....काम चलता रहा.. जब आपसी बंदरबांट से बिल्डिंग बन गई, दुकानें बन गईं तब जनता अदालत और अधिकारियों से शिकायत हुई तब बीती 12 सितंबर को बिल्डर फैज़ान के खिलाफ je की शिक़ायत पर एफआईआर दर्ज कर ली/1
- बाढ़ पीड़ितों के दर्द में मरहम लगाने पहुंचे समाजसेवी सूफियान हनफी, बांटी राहत सामग्री सूरतगंज बाराबंकी बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों का हाल जानने और उनकी मदद के लिए समाजसेवी सूफियान हनफी हेतमापुर गांव पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सूफियान हनफी ने ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मातृभूमि से गहरा जुड़ाव विशेष बात यह है कि समाजसेवी सूफियान हनफी का इस क्षेत्र से गहरा और पुराना पारिवारिक रिश्ता है। वह इसी गांव हेतमापुर के मूल निवासी हैं। उनके दादा स्वर्गीय मोहम्मद असलम का जन्म भी इसी मिट्टी में हुआ था। अपनी जड़ों से जुड़े होने के कारण गांव पर आई इस प्राकृतिक आपदा के समय उन्होंने तुरंत अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए राहत कार्य शुरू किया। हर संभव सहायता का आश्वासन पीड़ितों से बातचीत के दौरान सूफियान ने कहा कि इस कठिन समय में वह और उनकी टीम ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भोजन, पानी और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और संकट की इस घड़ी में हर स्तर पर सहायता जारी रहेगी। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार शाहरुख, नावेद गाजी, अशफाक गाजी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और सहयोगी मौजूद रहे, जिन्होंने राहत सामग्री वितरण में अपना योगदान दिया।4