Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली में आला अधिकारियों ने मिलकर मनाई होली, दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश बरेली में होली के पावन पर्व पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिकारियों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी जनपदवासियों को होली की बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
Naveen Goswami
बरेली में आला अधिकारियों ने मिलकर मनाई होली, दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश बरेली में होली के पावन पर्व पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिकारियों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी जनपदवासियों को होली की बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 14 व 15 मार्च को होगी उपनिरीक्षक भर्ती लिखित परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की बैठक बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के निर्देशानुसार आरक्षित नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक (एस0आई0) भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक सम्पन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक पाली में कुल 4320 तथा दोनों दिन की चारो पालियों में कुल 17280 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए नामित अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर तैनात रहेंगे। साथ ही समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम से भी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सुचिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, पहचान पत्र की जांच, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, एम्बुलेंस तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रोडवेज बस स्टैंड तथा पुलिस लाइन चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए 15 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिनमें गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, पीएम राजकीय इण्टर कॉलेज, पीएम राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, राजाराम महिला इण्टर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय महिला महाविद्यालय, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज एवं सिगलर गर्ल्स इण्टर कॉलेज सहित शिक्षण संस्थान शामिल हैं। इन केन्द्रों पर परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। दो सैक्टर व दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। इस अवसर पर एडीएम एफआर, एडीएम प्रशासन सहित अन्य मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- होली पर्व के अवसर पर क्षेत्र में परंपरागत रूप से बांसुड़ो पूज कर माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का क्षेत्र में तूफानी दौरा बदायूं : आज बिल्सी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का होली मिलन को लेकर बिल्सी के सभी क्षेत्रीय गांव में तूफानी दौरा रहा।। जिसमें ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्र के गांवो में गमी की होली को लेकर हर घर में मिले जाकर और लोगों की समस्याओं को सुना। ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्र के लोगों को आश्वाशन दिया कि मैं अपनी विधान सभा बिल्सी की जनता के हर दुख सुख में हमेशा तत्पर रहूंगा मेरी विधानसभा मेरी मां है। जब जरूरत लगे मेरी तो मैं अपनो बीच उपस्थित रहूंगा।3
- BREAKING🚨 ट्रंप ने पहली बार कैमरे के सामने स्वीकार किया कि ईरान उन्हें सचमुच पसीना छुड़ा रहा है। “ईरान बहुत ताकतवर है और लड़ने को तैयार है” 🔥 #DonaldTrump #IsraelIranConflict #usairforce #iranisraelconflict #breakingnewstoday #india #sharemarket #BreakingNews #muslimcommunity #usa1
- खबर बदायूँ से जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश 8077776070 दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव धर्मपुरटप्पा बैस्य के ही कुछ दबंग व्यक्तियों पर एक परिवार के साथ गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना 4 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। हमले में सिर पर आई गंभीर चोट, प्रार्थिनी प्रवेश पत्नी जसवीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही दबंगों ने उनके परिवार पर हमला किया। इस हमले में उनके देवर सत्यवीर के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।पीड़ित पक्ष का सबसे गंभीर आरोप जिला अस्पताल के डॉक्टर पर है। परिजनों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने 7000 रुपये की मांग की। पैसा न देने पर डॉक्टर ने रिपोर्ट में 'धारदार हथियार' का जिक्र न करते हुए उसे 'मौथरा हथियार दर्शा दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई2
- Post by राष्टीय अध्यक्ष महंत बाबा बालक दास श्री बनखंडी आश्रम आंवला बरेली1
- Post by देवेन्द्र प्रताप सिंह1
- पीएम आवास योजना में आवासीय लाभ के बदले हो रही है अवैध वसूली: ओमकार बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं नगर पालिका परिषद उझानी सदस्य, नगर अध्यक्ष रियासत खान के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूपया लेने के सम्बंध में जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी श्री वैभव शर्मा को सौंपकर कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा नगर पालिका उझानी वार्ड नम्बर 20 के मोहल्ला मदिना कालोनी नझियाई के मोहल्लावासियों द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसके सम्बन्ध में हमने प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी को सौपकर कार्यवाही करने की मांग की ओमकार सिंह ने कहा प्रार्थना पत्र अनुसार मोहल्लावासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन कराया था मोहल्ले के ही मुबारक पुत्र मुनवर योजना का लाभ दिनाले के नाम पर प्रार्थिनी से 20000 रू0 ले लिये व अगली किस्त दिलाने के नाम पर 10000रू0 कि माग कर रहा है रुपये न देने पर योजना से नाम काटवान की धमकी दे रहा है। समस्त आवेदक छत पर टट्टर डाल कर रह रहे है व रोजगार का कोई साधन नही है जैसे तैसे मोहल्ले वाले अपने परिवार पालन पोषण कर रही है उक्त लोगो का परिवार टूटे फूटे कच्चे मकान में निवास कर रही है। इसी मोहल्ला नझियाई वार्ड नंबर 20 नगर पालिका उझानी से रियासत खान निर्वाचित वार्ड सदस्य हैं इन महिलाओं ने आकर उन्हें ही यह सब बात बताई थी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कार्यवही का आश्वासन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवही की बात कही। इस अवसर पर नसीम, तस्किम, श्याम सिंह, वीरेश सिंह, आदि मौजूद रहे।1