logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृति सदन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मेधावी छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक : अपूर्व देवगन मंडी, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 की मेधावी छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर कहा कि वूमेन अचीवर्स समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके उदाहरण से अन्य महिलाओं व युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिलाएं आज शिक्षा, खेल, कला, प्रशासन और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उपायुक्त ने बाल विकास विभाग की पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आईसीडीएस के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मेधावी छात्राओं व महिला उपलब्धि हासिल करने वालों का किया सम्मान इस अवसर पर वर्ष 2024-25 की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें सरकाघाट की पल्लवी ठाकुर (500 में से 490 अंक), जोगिन्द्रनगर की नाव्या (488 अंक), वंशिका (487 अंक) तथा अनामिका ठाकुर (486 अंक) शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त वास्तुकला के क्षेत्र में बेस्ट कमर्शियल अवॉर्ड से सम्मानित बल्ह की उपासना शर्मा, सफल स्वरोजगार करने वाली मूक-बधिर महिला सरकाघाट की सीमा, किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट मझबाड़ की मुस्कान, वर्ल्ड विंटर गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट राधा देवी तथा एम्स के कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट में 321 अंक अर्जित करने वाली सुंदरनगर की रंजिता को भी सम्मानित किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में चौंतड़ा परियोजना प्रथम कार्यक्रम के दौरान आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में चौंतड़ा परियोजना प्रथम, करसोग द्वितीय तथा द्रंग तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में सुंदरनगर परियोजना की अंजुला प्रथम, रिवालसर की सरोजना द्वितीय और रिवालसर की धनेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में छमा देवी, निशा देवी और डोलो देवी विजेता रहीं, जबकि स्पून रेस में भीमा देवी प्रथम, किरना देवी द्वितीय तथा धनवंती देवी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में दीपमाला प्रथम, अंबिका द्वितीय और गीतांजलि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में रीनू देवी प्रथम, बंधना देवी द्वितीय और शशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मपुर परियोजना से आंगनबाड़ी केंद्र छतर, सराज से राही , चौंतड़ा से मकरीड़ी, द्रंग से कुन्नू, गोहर से बधरूं, गोपालपुर से नायरा, रिवालसर से गलू और सुंदरनगर से सालाह को सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय बदरेल, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

22 hrs ago
user_Manish Rajput
Manish Rajput
Court reporter मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
22 hrs ago
10d3954d-f1d5-4d99-9136-a6261f220b2f

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृति सदन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मेधावी छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक : अपूर्व देवगन मंडी, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 की मेधावी छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर कहा कि वूमेन अचीवर्स समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके उदाहरण से अन्य महिलाओं व युवतियों को आगे बढ़ने की

d6217ee8-05ce-4d0a-8e8f-9ec8e265daef

प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिलाएं आज शिक्षा, खेल, कला, प्रशासन और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उपायुक्त ने बाल विकास विभाग की पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आईसीडीएस के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मेधावी छात्राओं व महिला उपलब्धि हासिल करने वालों का किया सम्मान इस अवसर पर वर्ष 2024-25 की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें सरकाघाट की पल्लवी ठाकुर (500 में से 490 अंक), जोगिन्द्रनगर

c8050996-e762-4e9d-8e4c-bed519fa6913

की नाव्या (488 अंक), वंशिका (487 अंक) तथा अनामिका ठाकुर (486 अंक) शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त वास्तुकला के क्षेत्र में बेस्ट कमर्शियल अवॉर्ड से सम्मानित बल्ह की उपासना शर्मा, सफल स्वरोजगार करने वाली मूक-बधिर महिला सरकाघाट की सीमा, किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट मझबाड़ की मुस्कान, वर्ल्ड विंटर गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट राधा देवी तथा एम्स के कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट में 321 अंक अर्जित करने वाली सुंदरनगर की रंजिता को भी सम्मानित किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में चौंतड़ा परियोजना प्रथम कार्यक्रम के दौरान आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में चौंतड़ा परियोजना प्रथम, करसोग द्वितीय तथा द्रंग तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में सुंदरनगर परियोजना की अंजुला प्रथम, रिवालसर की सरोजना द्वितीय और रिवालसर की धनेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में छमा देवी, निशा देवी और डोलो देवी विजेता रहीं, जबकि

eccb5758-da55-4ecf-a315-e03a6d64e042

स्पून रेस में भीमा देवी प्रथम, किरना देवी द्वितीय तथा धनवंती देवी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में दीपमाला प्रथम, अंबिका द्वितीय और गीतांजलि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में रीनू देवी प्रथम, बंधना देवी द्वितीय और शशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मपुर परियोजना से आंगनबाड़ी केंद्र छतर, सराज से राही , चौंतड़ा से मकरीड़ी, द्रंग से कुन्नू, गोहर से बधरूं, गोपालपुर से नायरा, रिवालसर से गलू और सुंदरनगर से सालाह को सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय बदरेल, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सुजानपुर वर्ष 2023 24 में कुछ लोगों के मोबाइल खो गए थे इसके बाद इन फोन के खो जाने की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज हुई सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करके खोए हुए मोबाइलों के ई एम आई नंबर ट्रैकिंग पर लगाए जिसके परिणाम अब सामने आए हैं दो मोबाइल ट्रैक करके पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं और दोनों मोबाइल मालिकों को लौटा दिए गए हैं सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023, 24 में दो फोन जिसमें एक फोन राजेश कुमार और दूसरा खुशी व्यास का है दोनो फ़ोन खो गये थे जिसके बाद इन लोगो ने संबंधित विषय पर अपनी शिकायत थाना में दर्ज करवाई थी पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फोन ट्रैक के लिए लगाए और आज उनके परिणाम सामने आए हैं दोनों फोन मिल गए हैं और जिन लोगों के पास यह फोन थे पर खुद इन्हें थाना में आकर देकर गए हैं इसके बाद पुलिस ने फोन मालिक से संपर्क करके उन्हें यह फोन लौटा दिए हैं थाना प्रभारी ने बताया कि एक फोन जो राजेश कुमार का था उसे मलिक को सौंप दिया है जबकि दूसरा फोन जो खुशी व्यास का था यह लड़की आजकल दिल्ली में रह रही है जिसके बाद इसे फोन पर संपर्क करके इस फोन आपका मिल गया है इसकी सूचना दी गई है जिसके बाद अब उसका यह फोन कोरियर करवा कर उन्हें भेजा जा रहा है सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है और सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस शानदार कार्य कर रही है इसको लेकर यहां की जनता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
    1
    सुजानपुर
वर्ष 2023 24 में कुछ लोगों के मोबाइल खो गए थे इसके बाद इन फोन के खो जाने की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज हुई सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करके खोए हुए मोबाइलों के 
ई एम आई नंबर ट्रैकिंग पर लगाए जिसके परिणाम अब सामने आए हैं दो मोबाइल ट्रैक करके पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं और दोनों मोबाइल मालिकों को लौटा दिए गए हैं सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023, 24 में दो फोन जिसमें एक फोन राजेश कुमार और दूसरा खुशी व्यास का है दोनो फ़ोन खो गये थे जिसके बाद इन लोगो ने संबंधित विषय पर अपनी शिकायत थाना में दर्ज करवाई थी पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फोन ट्रैक के लिए लगाए और आज उनके परिणाम सामने आए हैं दोनों फोन मिल गए हैं और जिन लोगों के पास यह फोन थे पर खुद इन्हें थाना में आकर देकर गए हैं इसके बाद पुलिस ने फोन मालिक से संपर्क करके उन्हें यह फोन लौटा दिए हैं थाना प्रभारी ने बताया कि एक फोन जो राजेश कुमार का था उसे मलिक को सौंप दिया है जबकि दूसरा फोन जो खुशी व्यास का था यह लड़की आजकल दिल्ली में रह रही है जिसके बाद इसे फोन पर संपर्क करके इस फोन आपका मिल गया है इसकी सूचना दी गई है जिसके बाद अब उसका यह फोन कोरियर करवा कर उन्हें भेजा जा रहा है 
सुजानपुर पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है और सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस शानदार कार्य कर रही है इसको लेकर यहां की जनता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने होली मेले को लेकर राणा द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।सुमन भारती शर्मा ने कहा कि जिस दिन राज्यसभा के लिए नामांकन हुआ, उसी दिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं और सभी मजबूत मानसिकता के हैं, जिनमें से कोई भी बिकाऊ नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बिकाऊ थे, वे पहले ही जा चुके हैं। अब राजेंद्र राणा को अपनी पुरानी गलती का एहसास हो रहा है और इसी कारण वह बार-बार मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राणा यह आरोप लगा रहे हैं कि राज्यसभा सीट के लिए कोई बड़ी डील हुई है, जबकि डील उस समय हुई थी जब कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए बिककर भाजपा के साथ चले गए थे। कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री ने एक आम आदमी और युवा चेहरे को राज्यसभा भेजकर यह संदेश दिया है कि पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच रखती है।राणा के इस आरोप पर कि पैसे वाले व्यक्ति को राज्यसभा का टिकट दिया गया, सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राजेंद्र राणा स्वयं करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। यदि उन्हें संपत्ति पर आपत्ति है तो उन्हें राजनीति छोड़कर अपनी संपत्ति दान कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा खुद भी अपने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। होली मेले को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राणा लगातार यह कह रहे हैं कि मेला महंगे दामों पर दिया गया है और स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय सांस्कृतिक संध्या में भारी भीड़ उमड़ी और पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।उन्होंने कहा कि इस मेले से प्रशासन को भी लाभ हुआ है और स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिला है। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि सुजानपुर में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख राजेंद्र राणा इस तरह के बयान देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
    1
    हमीरपुर,
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने होली मेले को लेकर राणा द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।सुमन भारती शर्मा ने कहा कि जिस दिन राज्यसभा के लिए नामांकन हुआ, उसी दिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं और सभी मजबूत मानसिकता के हैं, जिनमें से कोई भी बिकाऊ नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बिकाऊ थे, वे पहले ही जा चुके हैं। अब राजेंद्र राणा को अपनी पुरानी गलती का एहसास हो रहा है और इसी कारण वह बार-बार मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राणा यह आरोप लगा रहे हैं कि राज्यसभा सीट के लिए कोई बड़ी डील हुई है, जबकि डील उस समय हुई थी जब कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए बिककर भाजपा के साथ चले गए थे। कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री ने एक आम आदमी और युवा चेहरे को राज्यसभा भेजकर यह संदेश दिया है कि पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच रखती है।राणा के इस आरोप पर कि पैसे वाले व्यक्ति को राज्यसभा का टिकट दिया गया, सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राजेंद्र राणा स्वयं करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। यदि उन्हें संपत्ति पर आपत्ति है तो उन्हें राजनीति छोड़कर अपनी संपत्ति दान कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा खुद भी अपने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
होली मेले को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राणा लगातार यह कह रहे हैं कि मेला महंगे दामों पर दिया गया है और स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय सांस्कृतिक संध्या में भारी भीड़ उमड़ी और पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।उन्होंने कहा कि इस मेले से प्रशासन को भी लाभ हुआ है और स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिला है। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि सुजानपुर में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख राजेंद्र राणा इस तरह के बयान देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अगर आप युवा हैं और अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा संजोये हुए हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। आप अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में इस सेंटर को स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस सेंटर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं को स्थानीय युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है। ताकि युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट चंडीगढ़ (आरसीइडी) के सहयोग से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में आरसीईडी चंडीगढ़ एवं राजकीय आईटीआई बरठीं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशालाएं एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 15 मार्च तक राजकीय आईटीआई बरठीं परिसर में बूट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस बूट कैंप का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन के नामांकित करना है। ताकि वे अपने उद्यमिता सफर की शुरुआत कर सकें। जोकि युवक-युवती विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) अथवा सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे 15 मार्च तक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर राजकीय आईटीआई बरठीं में संपर्क कर सकते हैं। उधर, प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर बरठीं के नोडल अधिकारी अरूण शर्मा का कहना है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को पीएमईजीपी पोर्टल पर ऋण आवेदन के लिए पंजीकरण, परियोजना प्रतिवेदन (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने तथा आवेदन प्रक्रिया के अनुवर्ती कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रात: सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक नोडल अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक विवरण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों) उद्यमिता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि परियोजना लागत 2 लाख से अधिक हो)। बॉक्स: ब्यूटीशियन, एल्म्यूनियम फिटिंग, साईन बोर्ड लगाने सहित अन्य स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो अपना पंजीकरण करवा सकता है। सरकार की ओर से स्टार्टअप योजना के तहत सरकार की ओर से 50 लाख तक ऋण की सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। सर्विस सैक्टर में अपना रोजगार शुरू करने वालों के लिए 20 लाख ऋण सुविधा मिलेगी। यही नहीं साथ ही इसमें 15 फीसदी से 35 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। इस सेंटर से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। बॉक्स: आईटीआई बरठीं में प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। इस सेंटर के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को मुहैया करवाया जाएगा। सचिन शर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई बरठीं
    1
    अगर आप युवा हैं और अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा संजोये हुए हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है।  आप अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में इस सेंटर को स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस सेंटर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं को स्थानीय युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है। ताकि युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। 
प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट चंडीगढ़ (आरसीइडी) के सहयोग से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में आरसीईडी चंडीगढ़ एवं राजकीय आईटीआई बरठीं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशालाएं एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 15 मार्च तक राजकीय आईटीआई बरठीं परिसर में बूट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस बूट कैंप का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन के नामांकित करना है। ताकि वे अपने उद्यमिता सफर की शुरुआत कर सकें। जोकि युवक-युवती विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) अथवा सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे 15 मार्च तक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर राजकीय आईटीआई बरठीं में संपर्क कर सकते हैं।
उधर, प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर बरठीं के नोडल अधिकारी अरूण शर्मा का कहना है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को पीएमईजीपी पोर्टल पर ऋण आवेदन के लिए पंजीकरण, परियोजना प्रतिवेदन (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने तथा आवेदन प्रक्रिया के अनुवर्ती कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रात: सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक नोडल अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक विवरण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों) उद्यमिता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि परियोजना लागत 2 लाख से अधिक हो)।
बॉक्स:
ब्यूटीशियन, एल्म्यूनियम फिटिंग, साईन बोर्ड लगाने सहित अन्य स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो अपना पंजीकरण करवा सकता है। सरकार की ओर से स्टार्टअप योजना के तहत सरकार की ओर से 50 लाख तक ऋण की सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। सर्विस सैक्टर में अपना रोजगार शुरू करने वालों के लिए 20 लाख ऋण सुविधा मिलेगी। यही नहीं साथ ही इसमें 15 फीसदी से 35 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। इस सेंटर से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। 
बॉक्स:
आईटीआई बरठीं में प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। इस सेंटर के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को मुहैया करवाया जाएगा। 
सचिन शर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई बरठीं
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 day ago
  • कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले 32 सालों की जो मांगें हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा
    1
    कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले 32 सालों की जो मांगें हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गौ रक्षक दल कुल्लू कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी Himachal Update 24 News
    1
    गौ रक्षक दल कुल्लू 
कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी 
Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सोमवार को डोली के साथ पड़ते नोली पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और बहुत जल्द इस पुल के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में नोली पुल सिंगल लाइन होने के कारण यहां पर अक्सर यातायात की समस्या बनी रहती है। विशेषकर मेले और त्योहारों के दौरान इस पुल पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह पुल सुजानपुर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुल की चौड़ाई कम होने के कारण यातायात सुचारू रूप से नहीं चल पाता। उन्होंने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया था। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस पुल के साथ एक और पुल जोड़ने के लिए बजट स्वीकृत करवा लिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद अब जल्द ही इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पुल के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। विधायक ने आगे कहा कि नया पुल बनने से वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी औपचारिक कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों, पुलों और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नोली पुल का विस्तार भी एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से मिल रही परेशानी से राहत मिलेगी। विधायक ने अंत में कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाई गई हर जनसमस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा।
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सोमवार को डोली के साथ पड़ते नोली पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और बहुत जल्द इस पुल के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में नोली पुल सिंगल लाइन होने के कारण यहां पर अक्सर यातायात की समस्या बनी रहती है। विशेषकर मेले और त्योहारों के दौरान इस पुल पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह पुल सुजानपुर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुल की चौड़ाई कम होने के कारण यातायात सुचारू रूप से नहीं चल पाता।
उन्होंने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया था। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस पुल के साथ एक और पुल जोड़ने के लिए बजट स्वीकृत करवा लिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद अब जल्द ही इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पुल के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
विधायक ने आगे कहा कि नया पुल बनने से वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी औपचारिक कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों, पुलों और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नोली पुल का विस्तार भी एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से मिल रही परेशानी से राहत मिलेगी।
विधायक ने अंत में कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाई गई हर जनसमस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बंगाणा, रायंसरी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सांत्वना दी। इस हादसे में सुनील कुमार की दो बेटियां बस के नीचे आ गई थीं, जिनमें से एक तीन वर्षीय मासूम की उपचार के लिए पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने रायंसरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके बाद विधायक विवेक शर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां उपचाराधीन दूसरी बेटी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से बच्ची के इलाज की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि उसे हर संभव और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि घायल बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था भी की जाए। विधायक विवेक शर्मा ने पूरे घटना क्रम की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हादसे के कारणों और उसके बाद उठाए गए कदमों के बारे में जान कारी प्राप्त की। विधायक विवेक शर्मा ने तीन वर्षीय मासूम की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अप�
    2
    बंगाणा, रायंसरी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने  सांत्वना दी। इस हादसे में सुनील कुमार की दो बेटियां बस के नीचे आ गई थीं, जिनमें से एक तीन वर्षीय मासूम की उपचार के लिए पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने रायंसरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके बाद विधायक विवेक शर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां उपचाराधीन दूसरी बेटी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से बच्ची के इलाज की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि उसे हर संभव और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि घायल बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था भी की जाए। विधायक विवेक शर्मा ने पूरे घटना क्रम की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हादसे के कारणों और उसके बाद उठाए गए कदमों के बारे में जान कारी प्राप्त की। विधायक विवेक शर्मा ने तीन वर्षीय मासूम की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अप�
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.