हाथीदह रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, घर से मोबाइल और नकदी समेत कई सामान बरामद। पटना /हाथीदह। रेल थाना हाथीदह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजेन्द्र पुल के पास रेलवे ट्रैक पर दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रेनों पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मोकामा पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजीव दास (50 वर्ष) और अरविन्द दास (44 वर्ष), दोनों निवासी बिहट इब्राहिमपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में संजीव दास ने स्वीकार किया कि एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस में एक यात्री की जेब से छीना गया था। मोबाइल के मालिक की पहचान दरभंगा निवासी रोहन कुमार के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने बेगूसराय के एफसीआई थाना के सहयोग से आरोपियों के घर पर छापेमारी की, जहां से चार अतिरिक्त मोबाइल फोन, एक महिला पर्स, 24 हजार रुपये नकद और चांदी की सिकड़ी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर रेल चोर हैं और इनके खिलाफ कई मामलों में पहले भी केस दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हाल के दिनों में ट्रेनों में हुई चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

- पटना/मोकामा शहर में आयोजित होने वाले बाबा परशुराम राजकीय महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 20 अप्रैल की शाम इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का परशुराम मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है, जहां वे भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे और उद्घाटन समारोह में मंच साझा करेंगे। महोत्सव को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गरिमा लोहिया, रामकृष्णा, रवि कुमार तथा कुणाल कुमार ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी। इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है।1
- 🔥 हाजीपुर में आग का तांडव, थर्मोकोल फैक्ट्री में आग से मची अफरा-तफरी, दमकल टीम मौके पर #HajipurFire 🔥 #BreakingNews 🚨 #ThermocolFactory #IndustrialFire #HajipurNews #BiharNews #FireIncident #FactoryFire #EmergencyAlert #FireBrigade 🚒 #BigBreaking #LiveUpdate #TrendingNews #ViralPost1
- भारत में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कानून बन चुका है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर ये लागू कब होगा? इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे: महिला आरक्षण कानून क्या है? 33% आरक्षण कैसे लागू होगा? जनगणना और परिसीमन की भूमिका क्या है? 2026 के बाद क्या बदल सकता है? सरकार और विपक्ष के बीच असली विवाद क्या है? क्या यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है या सिर्फ एक राजनीतिक रणनीति? जानिए इस वीडियो में पूरी सच्चाई, आसान भाषा में। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- Post by Udaydas3
- Post by JMBNEWS1
- Post by सुनो सच बिहार1
- नालंदा में कानून व्यवस्था पर सवाल, कब रुकेगा भू-माफियाओं का खेल? एंकर, नालंदा से इस वक्त की बड़ी और तनावपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने की कोशिश को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला कटरा नदी इलाके के वार्ड नंबर 43 का है, जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि 15 से 20 की संख्या में हथियारबंद बदमाश पहुंचे और जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सबसे बड़ा आरोप यह है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 2 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बाद में लहेरी थाना और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हालात तनावपूर्ण हो चुके थे। आक्रोशित लोगों ने आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। आगजनी पर काबू पाया गया और सड़क जाम हटाकर यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया। इसी बीच लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत रजक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पहले इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं था, लेकिन इस बार सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन किसकी है और कौन लोग वहां कब्जा करने पहुंचे थे। साथ ही लोगों से लिखित आवेदन देने को कहा गया है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या इस बार भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- पटना /हाथीदह। रेल थाना हाथीदह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजेन्द्र पुल के पास रेलवे ट्रैक पर दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रेनों पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मोकामा पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजीव दास (50 वर्ष) और अरविन्द दास (44 वर्ष), दोनों निवासी बिहट इब्राहिमपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में संजीव दास ने स्वीकार किया कि एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस में एक यात्री की जेब से छीना गया था। मोबाइल के मालिक की पहचान दरभंगा निवासी रोहन कुमार के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने बेगूसराय के एफसीआई थाना के सहयोग से आरोपियों के घर पर छापेमारी की, जहां से चार अतिरिक्त मोबाइल फोन, एक महिला पर्स, 24 हजार रुपये नकद और चांदी की सिकड़ी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर रेल चोर हैं और इनके खिलाफ कई मामलों में पहले भी केस दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हाल के दिनों में ट्रेनों में हुई चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।1