logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम वेरछ में पेड़ काटने के विवाद को लेकर माँ-बेटे के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रहलाद वंशकार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ घायल माँ-बेटे को शुक्रवार दोपहर 02 बजे मेडिकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम वेरछ निवासी प्रहलाद वंशकार (30) अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव का सुरेन्द्र पांचाल वहां पहुंचा और पेड़ काटने से मना करने की बात पर विवाद करने लगा। आरोप है कि सुरेन्द्र ने प्रहलाद को जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में लिए डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची प्रहलाद की मां सिमकुंवर पर भी आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम वेरछ में पेड़ काटने के विवाद को लेकर माँ-बेटे के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रहलाद वंशकार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ घायल माँ-बेटे को शुक्रवार दोपहर 02 बजे मेडिकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम वेरछ निवासी प्रहलाद वंशकार (30) अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव का सुरेन्द्र पांचाल वहां पहुंचा और पेड़ काटने से मना करने की बात पर विवाद करने लगा। आरोप है कि सुरेन्द्र ने प्रहलाद को जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में लिए डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची प्रहलाद की मां सिमकुंवर पर भी आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम वेरछ में पेड़ काटने के विवाद को लेकर माँ-बेटे के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रहलाद वंशकार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ घायल माँ-बेटे को शुक्रवार दोपहर 02 बजे मेडिकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम वेरछ निवासी प्रहलाद वंशकार (30) अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव का सुरेन्द्र पांचाल वहां पहुंचा और पेड़ काटने से मना करने की बात पर विवाद करने लगा। आरोप है कि सुरेन्द्र ने प्रहलाद को जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में लिए डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची प्रहलाद की मां सिमकुंवर पर भी आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम वेरछ में पेड़ काटने के विवाद को लेकर माँ-बेटे के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रहलाद वंशकार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ घायल माँ-बेटे को शुक्रवार दोपहर 02 बजे मेडिकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम वेरछ निवासी प्रहलाद वंशकार (30) अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव का सुरेन्द्र पांचाल वहां पहुंचा और पेड़ काटने से मना करने की बात पर विवाद करने लगा। आरोप है कि सुरेन्द्र ने प्रहलाद को जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में लिए डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची प्रहलाद की मां सिमकुंवर पर भी आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • किला चौक पर उतरे नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल, व्यापारियों और आमजन से किया सीधा संवाद, शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण। दतिया। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार शाम शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के हृदय स्थल किला चौक पर चौपाल लगाकर उन्होंने व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद किया तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव भी सुने। एसपी खंडेलवाल ने शहर के छोटे-बड़े व्यापारियों से चर्चा करते हुए पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सद्भाव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन को सख्त और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रमुख पॉइंटों और पीतांबरा पीठ की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। मौके पर कोतवाली टीआई धीरेंद्र कुमार मिश्रा, एसपी स्टेनो सूरज कुमार मुदगल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    किला चौक पर उतरे नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल, व्यापारियों और आमजन से किया सीधा संवाद, शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण।

दतिया। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार शाम शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के हृदय स्थल किला चौक पर चौपाल लगाकर उन्होंने व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद किया तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव भी सुने। एसपी खंडेलवाल ने शहर के छोटे-बड़े व्यापारियों से चर्चा करते हुए पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सद्भाव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन को सख्त और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रमुख पॉइंटों और पीतांबरा पीठ की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। मौके पर कोतवाली टीआई धीरेंद्र कुमार मिश्रा, एसपी स्टेनो सूरज कुमार मुदगल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया व्यूरो रिपोर्ट दतिया शहर में गुरुवार शाम एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली
    1
    दतिया व्यूरो रिपोर्ट दतिया शहर में गुरुवार शाम एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Datia, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • दतिया में जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों को एसडीएम ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दतिया में जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों को एसडीएम ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_BOLTA MP
    BOLTA MP
    News anchoring news reporter. दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दतिया के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने किला चौक पहुंचकर व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद किया, उनकी यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को सुना। एसपी ने बेहतर पुलिसिंग और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
    1
    दतिया के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने किला चौक पहुंचकर व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद किया, उनकी यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को सुना। एसपी ने बेहतर पुलिसिंग और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया के शहरी इलाके में जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर SDM लोकेंद्र सरल ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसके बाद काम सुचारू हो गया।
    2
    दतिया के शहरी इलाके में जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर SDM लोकेंद्र सरल ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसके बाद काम सुचारू हो गया।
    user_Raju mishra
    Raju mishra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🚨 बबीना | हनी गैस एजेंसी पर सवाल मौके पर मौजूद हमारे एक पत्रकार साथी की के कैमरे में कुछ ऐसे दृश्य कैद हुए, जिसने लोगों को चौंका दिया वीडियो में खाली सिलेंडरों की आड़ में भरे हुए गैस सिलेंडर रखे दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनता को गैस की कमी बताई जाती है, जबकि अंदर भरे सिलेंडर मौजूद रहते हैं। 📢अब लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई है।
    2
    🚨 बबीना | हनी गैस एजेंसी पर सवाल
मौके पर मौजूद हमारे एक पत्रकार साथी की के कैमरे में कुछ ऐसे दृश्य कैद हुए, जिसने लोगों को चौंका दिया
वीडियो में खाली सिलेंडरों की आड़ में भरे हुए गैस सिलेंडर रखे दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनता को गैस की कमी बताई जाती है, जबकि अंदर भरे सिलेंडर मौजूद रहते हैं।
📢अब लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई है।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • दतिया जिले की भांडेर तहसील स्थित 33 केवी टीवी टावर सब स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लाइन सुधार कार्य के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो जाने से आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे पहले भांडेर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दबोह जिला भिंड निवासी धर्मेंद्र जाटव (35) पिछले दो वर्षों से सब स्टेशन पर आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह 33 केवी लाइन पर सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    दतिया जिले की भांडेर तहसील स्थित 33 केवी टीवी टावर सब स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लाइन सुधार कार्य के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो जाने से आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे पहले भांडेर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दबोह जिला भिंड निवासी धर्मेंद्र जाटव (35) पिछले दो वर्षों से सब स्टेशन पर आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह 33 केवी लाइन पर सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.