सुल्तानपुर में गर्भवती महिला से मारपीट एक आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुआ था 2 माह का गर्भपात सुल्तानपुर में एक गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में महिला का दो माह का गर्भपात हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोटे उर्फ मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी गालिब शहीद आमकोल, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर के रूप में हुई है। उसे सुबह करीब 9:35 बजे गिरफ्तार किया गया। कूरेभार पुलिस स्टेशन की टीम ने यह गिरफ्तारी की। यह मामला कूरेभार निवासी लाईक अहमद की 22 वर्षीय पुत्री सैवी से जुड़ा है। सैवी (पत्नी राशिद, निवासी सोनखरी, थाना बीकापुर, अयोध्या) एक सप्ताह पहले अपने मायके आई हुई थी। बीते 10 फरवरी की रात करीब 9 बजे लाईक अहमद के घर पर उनकी बहू आरजू (पत्नी आफाक अहमद) और पत्नी फिरोज जहां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बहू आरजू ने अपने मायके फोन कर दिया। आरोप है कि थोड़ी ही देर में आरजू का भाई मोटे (पुत्र शमीम), बड़ी बहन गुलफसा (पुत्री शमीम) और भाभी (निवासी गालिब शाहिद-आमकोल, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर) एक स्विफ्ट डिजायर कार से कूरेभार स्थित घर पहुंचे। घर पहुंचते ही इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरजू और उसके भाई ने सैवी को जमीन पर पटक दिया और उसके पेट पर लात-घूसों से वार किए। इस मारपीट के कारण सैवी का लगभग दो माह का गर्भ पेट में ही खराब हो गया और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी कूरेभार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लाईक अहमद द्वारा 11 फरवरी को थाना कूरेभार में लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
सुल्तानपुर में गर्भवती महिला से मारपीट एक आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुआ था 2 माह का गर्भपात सुल्तानपुर में एक गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में महिला का दो माह का गर्भपात हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोटे उर्फ मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी गालिब शहीद आमकोल, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर के रूप में हुई है। उसे सुबह करीब 9:35 बजे गिरफ्तार किया गया। कूरेभार पुलिस स्टेशन की टीम ने यह गिरफ्तारी की। यह मामला कूरेभार निवासी लाईक अहमद की 22 वर्षीय पुत्री सैवी से जुड़ा है। सैवी (पत्नी राशिद, निवासी सोनखरी, थाना बीकापुर, अयोध्या) एक सप्ताह पहले अपने मायके आई हुई थी। बीते 10 फरवरी की रात करीब 9 बजे लाईक अहमद के घर पर उनकी बहू आरजू (पत्नी आफाक अहमद) और पत्नी फिरोज जहां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बहू आरजू ने अपने मायके फोन कर दिया। आरोप है कि थोड़ी ही देर में आरजू का भाई मोटे (पुत्र शमीम), बड़ी बहन गुलफसा (पुत्री शमीम) और भाभी (निवासी गालिब शाहिद-आमकोल, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर) एक स्विफ्ट डिजायर कार से कूरेभार स्थित घर पहुंचे। घर पहुंचते ही इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरजू और उसके भाई ने सैवी को जमीन पर पटक दिया और उसके पेट पर लात-घूसों से वार किए। इस मारपीट के कारण सैवी का लगभग दो माह का गर्भ पेट में ही खराब हो गया और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी कूरेभार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लाईक अहमद द्वारा 11 फरवरी को थाना कूरेभार में लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
- राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली वकीलों की हड़ताल के कारण, 21 अगस्त को अगली सुनवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे की सुनवाई सोमवार को सुल्तानपुर के स्पेशल MP-MLA कोर्ट (कोर्ट संख्या 19) में टल गई। वकीलों की हड़ताल के कारण यह सुनवाई स्थगित की गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी। वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक और पारित प्रस्ताव के चलते जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस वजह से कोर्ट में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को देखते हुए माननीय न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। इस दिन फाइल पेश होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला वर्ष 2018 से संबंधित है। उस समय बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री (तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। इस मामले में वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय पैरवी कर रहे हैं।1
- दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइट “दिनांक 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0-311/26 पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकरण में नामजद अभियुक्त विनोद पांडे की पुत्री शिखा पांडे, उम्र करीब 22 वर्ष, की आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गांव वापस लाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि शिखा पांडे पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं। आज उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा परिजनों से बीमारी एवं उपचार से संबंधित मेडिकल दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई मेडिकल प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस घटना को पूर्व में दर्ज मुकदमे से जोड़कर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अनावश्यक रूप से मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की निष्पक्षता एवं सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। मैं जनपदवासियों एवं ग्रामवासियों से अपील करता हूं कि किसी भी अपुष्ट, आधी-अधूरी अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही ऐसी किसी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। साथ ही, ग्राम में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न करें, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो। वर्तमान में ग्राम सखौली कला में पूरी तरह शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और परिजनों के संपर्क में हैं। प्रकरण में आवश्यक जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।”1
- *सुल्तानपुर,सोनिया गांधी ने किया राष्ट्रगीत का अपमान" - BJP* *कांग्रेस कार्यालय के सामने मशाल जुलूस - चन्दन सिंह* *"राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत का भी सम्मान हो" - भाजपा* सुल्तानपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। BJP जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिंह ने कहा कि पवित्र स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस कार्यालय पर सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत का अपमान किया गया। चन्दन सिंह ने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर स्वतंत्रता संग्राम के समय पूरा देश एकजुट हुआ था। आज उसका अपमान पूरे देश का अपमान है। आपने आज पवित्र स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस कार्यालय पर श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा राष्ट्रगीत का जो अपमान हुआ है आज उसी के मद्देनजर आज भारत का युवा आक्रोशित हुआ। आज मशाल लेकर हम लोग कांग्रेस के कार्यालय के सामने राष्ट्रीय गीत पूरा गाए हैं। हम ये संदेश देना चाहते हैं कि भारत का जो भी राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए। क्योंकि हर एक सदन में इसको मान लिया गया है तो ये लोग भी अपने व्यवहार में लाए हैं।" सांसद ने कहा कि जुलूस का मुख्य मकसद कांग्रेस को बताना है कि राष्ट्रगीत के अपमान से पूरे देश का अपमान हुआ है। इसी गीत को गाकर देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। मेन मकसद यही है कि हम लोग कांग्रेसियों को बताना चाहते हैं कि जो अपमान राष्ट्रगीत का हो रहा है उससे पूरे देश का अपमान हो रहा है। इस गीत को लेकर स्वतंत्रता संग्राम के समय में पूरा देश एकजुट हुआ था। हम लोगों ने पूरे देश का चाहे हिंदू हो मुसलमान हो सब मिल के लड़ाई लड़ के स्वतंत्रता पायी थी। इसी गीत को गाकर हम लोग एकजुट हुए थे। आज उसका सम्मान अपना जो खो रहा है। जैसे पिछली बार मुस्लिम लीग को आपने देखा होगा वो अपमानित किए थे। अब कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी जी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी जी उस टाइम खड़े थे। उसको स्टाफ स्टाफ बोला गया और उसको रोकने का प्रयास किया गया। क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। ये बहुत ही गलत निर्णय है।4
- कूरेभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक के डूबने की मौत के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी ,की बाइट कूरेभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मठिया बहादुरपुर निवासी युवक की डूबने के दौरान मौत हो गई ,जहां पर प्रशासन टीम ने वहां पर पहुंचकर एस डी आर एफ की टीम को बुलाया और कार्यवाही की क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- *सोनिया गांधी के कथित आचरण पर भड़की भाजपा,कांग्रेस कार्यालय पर गरजा विरोध* *सोनिया गांधी के कथित आचरण पर भड़की भाजपा,कांग्रेस कार्यालय पर गरजा विरोध* सुल्तानपुर।कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर सोनिया गांधी के कथित आचरण को मुद्दा बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मशाल जुलूस लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे।शहर के विभिन्न मार्गों से निकला भगवाधारी कार्यकर्ताओं का कारवां कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही नारेबाजी में बदल गया।कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के कथित आचरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे राष्ट्रभावना का अपमान बताया।प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।पुलिस की निगरानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के आसपास राजनीतिक माहौल गरमा गया।1
- 15 अगस्त पर गूंजा तिरंगा उत्सव हजारों युवाओं ने डीजे की धुन पर मनाया जश्न सुल्तानपुर/जयसिंहपुर। पंद्रह अगस्त के पावन अवसर पर जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। लोकप्रिय समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी केपी बाबा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर भव्य उत्सव मनाया। डीजे की देशभक्ति धुनों के बीच युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान केपी बाबा ने कहा, “तिरंगा केवल हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसता है। युवाओं का यह जोश और देशभक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। हमें मिलकर एक मजबूत, शिक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखते ही बन रहा था।1
- सुल्तानपुर में गर्भवती महिला से मारपीट एक आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुआ था 2 माह का गर्भपात सुल्तानपुर में एक गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में महिला का दो माह का गर्भपात हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोटे उर्फ मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी गालिब शहीद आमकोल, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर के रूप में हुई है। उसे सुबह करीब 9:35 बजे गिरफ्तार किया गया। कूरेभार पुलिस स्टेशन की टीम ने यह गिरफ्तारी की। यह मामला कूरेभार निवासी लाईक अहमद की 22 वर्षीय पुत्री सैवी से जुड़ा है। सैवी (पत्नी राशिद, निवासी सोनखरी, थाना बीकापुर, अयोध्या) एक सप्ताह पहले अपने मायके आई हुई थी। बीते 10 फरवरी की रात करीब 9 बजे लाईक अहमद के घर पर उनकी बहू आरजू (पत्नी आफाक अहमद) और पत्नी फिरोज जहां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बहू आरजू ने अपने मायके फोन कर दिया। आरोप है कि थोड़ी ही देर में आरजू का भाई मोटे (पुत्र शमीम), बड़ी बहन गुलफसा (पुत्री शमीम) और भाभी (निवासी गालिब शाहिद-आमकोल, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर) एक स्विफ्ट डिजायर कार से कूरेभार स्थित घर पहुंचे। घर पहुंचते ही इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरजू और उसके भाई ने सैवी को जमीन पर पटक दिया और उसके पेट पर लात-घूसों से वार किए। इस मारपीट के कारण सैवी का लगभग दो माह का गर्भ पेट में ही खराब हो गया और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी कूरेभार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लाईक अहमद द्वारा 11 फरवरी को थाना कूरेभार में लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।1
- तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामगंज निवासी सुनील (26) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं दूसरे घायल रामराज को भी निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील की जांच की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1