औरैया में होली व रमज़ान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील औरैया जनपद में आगामी होली, रमज़ान एवं अन्य त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र बिधूना के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ निकाला गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिधूना भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और पूर्व में चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। एसपी अभिषेक भारती ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आगामी 2 मार्च 2026 को होने वाले होलिका दहन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सहयोग की अपील की। प्रशासन का कहना है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
औरैया में होली व रमज़ान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील औरैया जनपद में आगामी होली, रमज़ान एवं अन्य त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र बिधूना के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ निकाला गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिधूना भी मौजूद
रहे। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और पूर्व में चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। एसपी अभिषेक भारती ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आगामी 2 मार्च 2026 को होने वाले होलिका दहन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के
निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सहयोग की अपील की। प्रशासन का कहना है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- औरैया जनपद में आगामी होली, रमज़ान एवं अन्य त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र बिधूना के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ निकाला गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिधूना भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और पूर्व में चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। एसपी अभिषेक भारती ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आगामी 2 मार्च 2026 को होने वाले होलिका दहन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सहयोग की अपील की। प्रशासन का कहना है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।3
- विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में सोमवार रात पारंपरिक फाग गायन की मधुर स्वर लहरियों के बीच पूरे विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। गांव में वर्षों पुरानी फाग गायन की परंपरा आज भी जीवंत है, जिसे ग्रामीण पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं। ईकरी फाग मंडली के सर्वेश तिवारी, देवनारायण त्रिपाठी, गोविन्द दुबे, पप्पू तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने भक्ति एवं होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। ढोलक और मंजीरे की थाप पर गूंजते फाग गीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होलिका की पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने होलिका के चारों ओर परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। और सभी ग्रामीण अपने घर से लाए गन्ना व उस पर लगी गेहूं व जौ के पेड़ बाध सेकते नजर आए। इस उत्साह को देखते ही बनता है। ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहन की कथा भक्त प्रह्लाद से जुड़ी है। मान्यता के अनुसार दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने के लिए अनेक प्रयास किए। इसी क्रम में उसकी बहन होलिका, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था, प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। किंतु भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका अग्नि में भस्म हो गई। तभी से यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। गांव-गांव में सजाई गई होलिका के चारों ओर श्रद्धालु एकत्रित होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में रंगों के इस पावन पर्व को लेकर उल्लासपूर्ण और भाईचारे का वातावरण बना हुआ है।2
- dhorera gaoo Janetpur ke pass ovravirij hona bahut jaruri he dm sahab se haat jood kar nivedan he ki kirpeya iske bare me shunbayi kare1
- मोहल्ला गोविंद नगर में पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्र होकर विधि-विधान से होली माता की पूजा-अर्चना की तथा “होली मैया की जय” के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आम जनमानस से अपील की कि होली का पर्व सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और खुशहाल त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों की सहभागिता के बीच गोविंद नगर में होलिका दहन का आयोजन पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुआ।3
- औरैया में शहर से 3 किलोमीटर दूर श्री लड्डू गोपाल मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भक्तिमय होली का आंनद लिया और जमकर फूल गुलाल अबीर इत्र सड़ होली खेली। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु, लड्डू गोपाल के सेवक मौजूद रहे।1
- होली व रमज़ान त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च। थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश। अराजक तत्वों को चेतावनी, देते हुये पुलिस अधिक्षक अभिषेक भारतीय ने कहा कि माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई2
- होली के पावन पर्व पर श्री लड्डू गोपाल मंदिर औरैया पर भव्य फूल गुलाल इत्र मक्खन इत्यादि का होली आयोजन किया गया श्री लड्डू गोपाल मंदिर औरैया धाम सरकार श्री अंकुश तिवारी जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक2
- Post by कुमार सुनील1