Shuru
Apke Nagar Ki App…
बागपत में अग्रवाल महासंघ चुनाव में दो पक्षों में मारपीट:समर्थक भिड़े, थप्पड़-घूंसों का वीडियो वायरल बागपत के बड़ौत में अग्रवाल महासंघ के चुनाव के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। संजय गोयल और सुभाष अग्रवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच थप्पड़ और घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मौखिक टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Instant News 24Hr
बागपत में अग्रवाल महासंघ चुनाव में दो पक्षों में मारपीट:समर्थक भिड़े, थप्पड़-घूंसों का वीडियो वायरल बागपत के बड़ौत में अग्रवाल महासंघ के चुनाव के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। संजय गोयल और सुभाष अग्रवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच थप्पड़ और घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मौखिक टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बागपत किसान दिवस में हंगामा, किसान दिवस में सर्पदंश मरीजों के इलाज का मुद्दा भी उठा BAGHPAT DESK : बागपत के विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और कहासुनी हो गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। सीट से उठकर अधिकारियों के पास पहुंचने पर हुआ विवाद किसान दिवस के दौरान भारतीय किसान संघ के कुछ कार्यकर्ता अपनी कुर्सियों से उठकर अधिकारियों के पास पहुंच गए। इस पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीट पर बैठकर ही अपनी समस्या रखने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। अपनी समस्या पहले रखने को लेकर भी किसानों के बीच नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ता देख अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। लंपी वायरस का टीका और फसल मुआवजे की मांग बैठक में किसानों ने पशुओं को लंपी वायरस से बचाव का टीका लगाने और हिंडन नदी से प्रभावित किसानों को फसल का मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने बैठक में नगर पालिका के किसी अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताई। किसानों ने सर्पदंश के मरीजों को जिला अस्पताल में समुचित उपचार नहीं मिलने और उन्हें मेरठ रेफर किए जाने की शिकायत भी की। अधूरे नाले और खराब सड़क का मुद्दा उठा किसानों ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों में विकास कार्य और साफ-सफाई प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया। ईदगाह रोड पर अधूरे नाला निर्माण के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बताई गई। इसके अलावा खतौनियों में अंश संशोधन से जुड़े विवाद और टटीरी बाईपास से मेरठ रोड तक बनी सड़क के करीब एक महीने में खराब होने की शिकायत की गई। किसानों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने समाधान का दिया आश्वासन मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।1
- फैजुल्लापुर में 100 केवी ट्रांसफार्मर जमीन पर, 13 ट्यूबवेल बंद: किसानो ने सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की, सिंचाई बाधित बागपत के फैजुल्लापुर गांव में ग्रामीणो ने जमीन पर रखे 100 केवी क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणो ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणो का कहना है कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से जमीन पर है और इसके जर्जर जॉइंट के कारण इसे ऊंचाई पर स्थापित नहीं किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि ट्रांसफार्मर के आसपास खुले में विद्युत व्यवस्था होने से चोरी का खतरा बना हुआ है। यदी ट्रांसफार्मर चोरी हो जाता है, तो विद्युत विभाग को आर्थिक नुकसान होगा और किसानों को लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणो के अनुसार, ट्रांसफार्मर के तीनों ओर से लगभग 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइने गुजर रही हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानो के लिए दुर्घटना का जोखिम बढ गया है। इसके अतिरिक्त, इसी ट्रांसफार्मर से जुड़े लगभग 13 ट्यूबवेल बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बंद पड़े हैं। वर्तमान मे धान की फसल को सिंचाई की अत्यधिक आवश्यकता है। बिजली आपूर्ति सुचारु न होने के कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणो ने मौके का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर को जमीन से हटाकर सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइनो की सुरक्षा सुनिश्चित करने और 13 ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की भी मांग की है, ताकि किसानो की फसल को नुकसान से बचाया जा सके। विद्युत विभाग के कर्मचारियो ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।1
- दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने CWC की बैठक के बाद कहा, "विस्तार से चर्चा हुई है। हमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मार्गदर्शन मिला। दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने CWC की बैठक के बाद कहा, "विस्तार से चर्चा हुई है। हमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मार्गदर्शन मिला। लोगों ने अपने विचार रखे। जो कुछ भी हुआ है, चाहे वह छात्रों के साथ हुआ हो, NEET परीक्षा हो, 'छात्रों की गूंज' हो, ऐसी कई बातें हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिस प्रकार से अपमान किया गया, इस सरकार और भाजपा को शर्म आनी चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए..."1
- Dava bilkul saiyare aap subah sat lakh metro roop daalne, shuru, ki jio 905022 7238 | Juber Hkem1
- राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। राजीव गांधी ने भारत में परिवर्तन, शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण दृष्टि प्रस्तुत की थी। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक और विकास की नई राह पर आगे ले जाने का प्रयास किया। उनकी सोच और भारत के भविष्य को लेकर उनका दृष्टिकोण आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। राजीव गांधी की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।1
- bhalswa Dairi 101 Ho Gya Pura Barbaad Fail Rhi He Gandgi Ki Bajeh Bajeh Se Bimari bhalswa Dairi 101 Ho Gya Pura Barbaad Fail Rhi He Gandgi Ki Bajeh Bajeh Se Bimari1
- *BIG BREAKING | उत्तर प्रदेश* *रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में ED की रेड, आज़म खान के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी* *रामपुर।* प्रवर्तन निदेशालय यानी *ED* ने आज सुबह *रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय* में छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक ED की टीम *समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान* के *कई ठिकानों* पर भी एक साथ कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई *विश्वविद्यालय से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग* के मामले में की जा रही है। ED के अधिकारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। रामपुर में ED की टीम के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।1
- बागपत में अग्रवाल महासंघ चुनाव में दो पक्षों में मारपीट:समर्थक भिड़े, थप्पड़-घूंसों का वीडियो वायरल बागपत के बड़ौत में अग्रवाल महासंघ के चुनाव के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। संजय गोयल और सुभाष अग्रवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच थप्पड़ और घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मौखिक टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1