उझानी पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल समेत तीन युवकों को दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को चोरी की मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रौली रोड़ से बरातेगदार निवासी आकाश पुत्र उमाशंकर, समीर पुत्र समी अहमद, मनोज पुत्र वेदपाल को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे चोरी की एक मोटर साइकिल नम्बर UP25CY9739 (HF DELUXE) बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्तों को नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
उझानी पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल समेत तीन युवकों को दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को चोरी की मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रौली रोड़ से बरातेगदार निवासी आकाश पुत्र उमाशंकर, समीर पुत्र समी अहमद, मनोज पुत्र वेदपाल को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे चोरी की एक मोटर साइकिल नम्बर UP25CY9739 (HF DELUXE) बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्तों को नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
- उझानी पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल समेत तीन युवकों को दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को चोरी की मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रौली रोड़ से बरातेगदार निवासी आकाश पुत्र उमाशंकर, समीर पुत्र समी अहमद, मनोज पुत्र वेदपाल को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे चोरी की एक मोटर साइकिल नम्बर UP25CY9739 (HF DELUXE) बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्तों को नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।1
- गौशाला में गोवंश की हालत खराब, भूख-प्यास से तड़पने का आरोप उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खिरिया मधुकर में एनजीओ संचालक दानवीर की गौशाला में गोवंश की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में कुछ गोवंश बीमार अवस्था में दिखाई दिए, जबकि कई पशु भूख और प्यास से परेशान नजर आए। कुछ गोवंश के मरने की भी बात सामने आई है, जिससे गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में गौशाला के सुपरवाइजर दर्शन सिंह से बात की गई तो उन्होंने मौसम खराब होने को गोवंश की मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर गायें मरती ही हैं। वहीं, जब केयरटेकर से गोवंश को दवाई दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने दवाई देने की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस दिन, कितने गोवंश को और कौन-सी दवा दी गई। मामले में दवा और उपचार से संबंधित कोई निश्चित विवरण सामने नहीं आया। ऐसे में गौशाला में गोवंश की देखरेख, चारा-पानी और चिकित्सा व्यवस्था की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने और गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।4
- संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 🚨 आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी का दावा संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले में संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी को मिली जानकारी के अनुसार मामले की पुष्टि संबंधित आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- दातागंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में बारिश के चलते सत्यभान का कच्चा मकान पूरी तरह ढहा दातागंज क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में बारिश से सत्यभान का कच्चा मकान ढहा संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण सत्यवान का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और जरूरी सामान सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई थीं। लगातार पानी बरसने के बाद मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में रखा घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं मलबे में दब गईं। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और रहने के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में परिवार की मदद की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई अन्य कच्चे मकान भी बारिश के कारण जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में प्रशासन को सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना चाहिए। परिवार ने तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की अपील की है।4
- बदायूं BIG BREAKING उसावां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौशाला संचालक दानवीर गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 उसावां। थाना उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला संचालक दानवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दानवीर गौवध एवं सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। बताया जा रहा है कि मामला अभिगांव गौशाला की घटना से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।1
- जैन धर्म के दस लक्षण पर्व के समापन पर धूमधाम से निकली भगवान महावीर रथ की शोभायात्रा सौधर्म इंद्र का सौभाग्य अंकित को, कुबेर की बोली प्रशांत को और रथ के सारथी बने संचित, हिमांशी ने उठाया मंगल कलश| उझानी (बदायूॅं) / श्री दिगम्बर जैन मंदिर जी में धर्म के दसलक्षण उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौंच, सत्य,संयम, तप, त्याग,अकिंचन, ब्रह्मचर्य धर्म की पूजन क्रिया संपन्न होने के बाद आज भगवान महावीर रथ शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। श्री जी को रथ पर लेकर सौधर्म इंद्र का सौभाग्य अंकित जैन पुत्र सुमन जैन को प्राप्त हुआ। कुबेर इंद्र की बोली प्रशांत जैन पुत्र पवन जैन को तथा रथ के सारथी बनने का सौभाग्य संचित जैन पुत्र सतीश जैन को मिला। मंगल कलश का सौभाग्य श्रीमती हिमांशी जैन पत्नी अंकित जैन ने पाया। नन्हे युवाओं अयांश, परिणय, पहल ने भगवान के इंद्र बनने की भूमिका निभाई। रथयात्रा में वृंदावन से आए मयूर नृत्य झांकी ने सभी को अपने नृत्य से मुग्ध किया। शोभायात्रा में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, संदीप सक्सेना, रिंकू वार्ष्णेय सहित शहर के गणमान्य धर्म प्रेमियों ने शामिल होकर रथयात्रा की शोभा बढ़ाई। मातृशक्तियों में पूजा, हिमांशी, कृति, अविका, साक्षी, प्राची, अनामिका, भव्या, राली, कृति, दीपाली आदि ने भगवान के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत करा। रथयात्रा में महिलाओं और बच्चों के नृत्य की उमंग से पूरा जैन समाज खुशी से झूम उठा। पूरा नगर महावीर भगवान के अहिंसा परमो धर्म के नारों से गूंज उठा। पूरे नगर में प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष अनूप जैन, अरुण जैन, जयदीप जैन, पम्मो जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन, अजय जैन, पारस जैन,अभिषेक जैन, निखिल जैन, विनीत जैन, पिंकुल, आकाश, सम्यक, सिद्धार्थ जैन, रॉबिन जैन, संजीव जैन,शशांक,दीपक आदि समस्त जैन समाज, उझानी, बदायूं, बिल्सी व बहजोई समाज के अध्यक्ष , मंत्री सहित साधर्मी बंधु उपस्थित रहे। अध्यक्षा श्रीमती रजनी जैन, संगीता जैन, रूपा जैन, मनका जैन,कामिनी जैन, अनीता जैन, सीमा जैन, रुचि, बबीता,तृप्ति, प्रतिज्ञा, रोशी , नीरज आदि ने भगवान महावीर के बहुत ही सुंदर और मधुर भजनों का गान किया। शोभायात्रा समापन के पश्चात जैन संत भवन उझानी में सभी ने प्रसाद भोज गृहण किया व एक दूसरे से क्षमा मांगकर क्षमावाणी पर्व मनाया व पुरस्कार वितरण किया गया। शोभायात्रा में पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।1
- बारिश का कर घर भर कर गिरी मकान की पिछली दीवाल बाल बाल बचा परिवार बारिश का कहर: भरभराकर गिरी मकान की पिछली दीवार, बाल-बाल बचा परि बार संवाददाता हुकुम सिंह भगौतीपुर गांव में लगातार बारिश से कमजोर हुई दीवार, हादसे में टली जनहानि दातागंज। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब गांवों में आफत बनती जा रही है। बारिश के चलते भगौतीपुर गांव में नेमपाल के मकान की पिछली दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की पिछली दीवार में नमी बढ़ गई थी। पानी के लगातार असर से दीवार कमजोर हो गई और सोमवार को अचानक उसका एक बड़ा हिस्सा भरभराकर जमीन पर आ गिरा। दीवार गिरते ही मलबा मकान के पीछे फैल गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। संयोग अच्छा रहा कि जिस समय दीवार गिरी, उस समय उसके आसपास कोई नहीं था। वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मलबा हटाने में परिवार की मदद की। लगातार बारिश से बढ़ रहा खतरा क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण गांवों में पुराने और कमजोर मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बारिश का पानी दीवारों में समाने से उनकी मजबूती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई मकानों की दीवारें पहले से ही जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में बारिश से प्रभावित और जर्जर मकानों का सर्वे कराया जाए। साथ ही जिन परिवारों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लगातार बारिश ने ग्रामीणों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।4
- ग्राम तिलोकपुर पोस्त उसहैत मजरा मुबारिकपुर जिला बदायूं 243641 अर्जुन सिंह पुत्र श्री श्यामपाल जी के यहां पानी का कहर बहुत तेज है धान बाजरा सकल गंज डूब गईं मजरा मुबारकपुर कटरा रोड तिलोकपुर मे बहुत तेज बारिश के कारण आज सुबह शाम पानी बढ़ रहा हैं बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है1
- चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के सामने अभद्र हरकत का वीडियो वायरल 🚆 चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के सामने अभद्र हरकत का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चलती ट्रेन के डिब्बे में एक व्यक्ति महिला यात्रियों के सामने कथित तौर पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। लोगों द्वारा रोकने पर वह व्यक्ति कथित रूप से वीडियो बनाने की बात कहता नजर आ रहा है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कहां का और कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।1