logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता सुबह 4 बजे से लगा रहे लाइन सुल्तानपुर के करौंदीकला क्षेत्र स्थित गजइनपुर की मालती इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। हालात ऐसे हैं कि कई उपभोक्ता होम डिलीवरी का इंतजार करने के बजाय खुद ही एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। एजेंसी के मैनेजर शिव कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में एक दिन के अंतराल पर गैस की गाड़ी करीब 350 सिलेंडर लेकर आ रही है। इसके बावजूद मांग अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है। गजइनपुर निवासी शिवकांत ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं, तब जाकर नंबर आया है। वहीं तेज धूप के बीच बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी सिलेंडर लेकर कतार में खड़े नजर आए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन एजेंसी पर इसी तरह की भीड़ देखने को मिल रही है, और उपभोक्ता अपनी-अपनी दलीलें देते नजर आते हैं। बहरहाल, सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के चलते गैस एजेंसी पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

1 hr ago
user_ई-रेडियो अवध
ई-रेडियो अवध
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता सुबह 4 बजे से लगा रहे लाइन सुल्तानपुर के करौंदीकला क्षेत्र स्थित गजइनपुर की मालती इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। हालात ऐसे हैं कि कई उपभोक्ता होम डिलीवरी का इंतजार करने के बजाय खुद ही एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। एजेंसी के मैनेजर शिव कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में एक दिन के अंतराल पर गैस की गाड़ी करीब 350 सिलेंडर लेकर आ रही है। इसके बावजूद मांग अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है। गजइनपुर निवासी शिवकांत ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं, तब जाकर नंबर आया है। वहीं तेज धूप के बीच बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी सिलेंडर लेकर कतार में खड़े नजर आए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन एजेंसी पर इसी तरह की भीड़ देखने को मिल रही है, और उपभोक्ता अपनी-अपनी दलीलें देते नजर आते हैं। बहरहाल, सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के चलते गैस एजेंसी पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर के करौंदीकला क्षेत्र स्थित गजइनपुर की मालती इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। हालात ऐसे हैं कि कई उपभोक्ता होम डिलीवरी का इंतजार करने के बजाय खुद ही एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। एजेंसी के मैनेजर शिव कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में एक दिन के अंतराल पर गैस की गाड़ी करीब 350 सिलेंडर लेकर आ रही है। इसके बावजूद मांग अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है। गजइनपुर निवासी शिवकांत ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं, तब जाकर नंबर आया है। वहीं तेज धूप के बीच बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी सिलेंडर लेकर कतार में खड़े नजर आए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन एजेंसी पर इसी तरह की भीड़ देखने को मिल रही है, और उपभोक्ता अपनी-अपनी दलीलें देते नजर आते हैं। बहरहाल, सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के चलते गैस एजेंसी पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
    1
    सुल्तानपुर के करौंदीकला क्षेत्र स्थित गजइनपुर की मालती इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। हालात ऐसे हैं कि कई उपभोक्ता होम डिलीवरी का इंतजार करने के बजाय खुद ही एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं।
एजेंसी के मैनेजर शिव कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में एक दिन के अंतराल पर गैस की गाड़ी करीब 350 सिलेंडर लेकर आ रही है। इसके बावजूद मांग अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है।
गजइनपुर निवासी शिवकांत ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं, तब जाकर नंबर आया है। वहीं तेज धूप के बीच बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी सिलेंडर लेकर कतार में खड़े नजर आए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर दिन एजेंसी पर इसी तरह की भीड़ देखने को मिल रही है, और उपभोक्ता अपनी-अपनी दलीलें देते नजर आते हैं। बहरहाल, सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के चलते गैस एजेंसी पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर थाना अखंडरनगर क्षेत्र के अंतर्गत उनूरखा गांव में लगी भीषण आग आज गेहूं की फसल में लग गई है और लगातार बढ़ रही है उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने बताया कि दमकल और राजस्व विभाग की टीम वहां पहुंच रही है आग पर काबू पाने के लिए ग्रामवासी एवं राजस्व की टीम लगातार प्रयास कर रही है ।
    1
    जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर थाना अखंडरनगर क्षेत्र के अंतर्गत उनूरखा गांव में लगी भीषण आग आज गेहूं की फसल में लग गई है और लगातार बढ़ रही है उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने बताया कि दमकल और राजस्व विभाग की टीम वहां पहुंच रही है आग पर काबू पाने के लिए ग्रामवासी एवं राजस्व की टीम लगातार प्रयास कर रही है ।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लम्भुआ में ही नहीं जिले में जब से नई कप्तान चारु निगम आई है तभी से एक नया नियम जारी हो गया है की मिडिया से पुलिस दूरी बनाएंगी मिडिया सेल से जारी वीडियो को ही मिडिया दिखाए या ना दिखाए क्यूंकि मिडिया सवाल करती है ऐसे में यह माना जा रहा है की मिडिया जनता की आवाज सरकार तक पहुँचाती है और अधिकारियो के भ्रस्टाचार को जनता तक सरकार के और अधिकारियो के कार्य को कही ना कही जनता के बीच और एक दूसरे के बीच पहुँचाती है लेकिन यहाँ तो योगी सरकार बड़े स्टेज से कहती है की पत्रकार हमारे पूरक है और अंदर से सायद आदेश दे रखी है की मिडिया से दूरी बनाओ इसी लिए अब सुल्तानपुर जिले की मिडिया ने भी बैठक कर ठान लिया है की सरकार की किसी भी योजना को जनता के बीच नहीं रखेगी कही ना कही पुलिस अधीक्षक जनता की आवाज नहीं सुनना चाहती इस बात को हम नहीं जनता बता रही है क्यूंकि जनता के सवाल को ही पत्रकार उठाता है और आज पत्रकारों के सवालों को रोकने का प्रयास करते हुए जो मर्जी हो रही है हर घटना में बंद कमरे में वीडियो बना कर मिडिया सेल के माध्यम से सूचना जारी करवाया जा रहा है, मिडिया दिखाए या ना दिखाये कोई मतलब नहीं, हद तो तब होगई जब सोशल मिडिया के माध्यम से एक sms आता है की दिनांक 11/04/2026 को शाम 7:45 पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम का पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस है और समय से पत्रकार जब पहुँचते है और पुलिस को जानकारी होती है की तीखे सवालों से घिर सकते है तो दूर दराज से आये पत्रकारों को कहा जाता है की गलती से समय गलत लिख दिया गया था मीटिंग 6:45पर ही खत्म कर दी गई है आप जाइये आपको सूचना दी जाएगी लेकिन कुछ समय पहले ही अपने खास पत्रकारों को बुला कर ही पुलिस उपाधिक्षक से प्रेस मीटिंग खत्म कर दी जाती है। जिससे पुलिस मिडिया सेल के साथ जिले की पुलिस भी संदेह के घेरे में आगई है क्या समय टाइपिंग गलत हुआ था तो एक घंटे पहले ही कैसे तीन पत्रकारों को बुला कर मीटिंग खत्म कर दी जाती है जब पुलिस अधीक्षक की प्रेस मिट थी तो पुलिस ऑडिशनल की कॉन्फ्रेंस कर दी जाती है इन सभी घटनाओ से तमाम दूर दराज के पत्रकारों में रोष व्याप्त है जिसको लेकर जिले में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई है जल्द ही तिकोनिया पार्क में इकठ्ठा होकर ज्ञापन के साथ सवालों के जवाब तक अनशन करेंगे पत्रकार
    1
    लम्भुआ में ही नहीं जिले में जब से नई कप्तान चारु निगम आई है तभी से एक नया नियम जारी हो गया है की मिडिया से पुलिस दूरी बनाएंगी मिडिया सेल से जारी वीडियो को ही मिडिया दिखाए या ना दिखाए क्यूंकि मिडिया सवाल करती है ऐसे में यह माना जा रहा है की मिडिया जनता की आवाज सरकार तक पहुँचाती है और अधिकारियो के भ्रस्टाचार को जनता तक सरकार के और अधिकारियो के कार्य को कही ना कही जनता के बीच और एक दूसरे के बीच पहुँचाती है लेकिन यहाँ तो योगी सरकार बड़े स्टेज से कहती है की पत्रकार हमारे पूरक है और अंदर से सायद आदेश दे रखी है की मिडिया से दूरी बनाओ इसी लिए अब सुल्तानपुर जिले की मिडिया ने भी बैठक कर ठान लिया है की सरकार की किसी भी योजना को जनता के बीच नहीं रखेगी कही ना कही पुलिस अधीक्षक जनता की आवाज नहीं सुनना चाहती इस बात को हम नहीं जनता बता रही है क्यूंकि जनता के सवाल को ही पत्रकार उठाता है और आज पत्रकारों के सवालों को रोकने का प्रयास करते हुए जो मर्जी हो रही है हर घटना में बंद कमरे में वीडियो बना कर मिडिया सेल के माध्यम से सूचना जारी करवाया जा रहा है, मिडिया दिखाए या ना दिखाये कोई मतलब नहीं, हद तो तब होगई जब सोशल मिडिया के माध्यम से एक sms  आता है की दिनांक 11/04/2026 को शाम 7:45 पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम का पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस है और समय से पत्रकार जब पहुँचते है और पुलिस को जानकारी होती है की तीखे सवालों से घिर सकते है तो दूर दराज से आये पत्रकारों को कहा जाता है की गलती से समय गलत लिख दिया गया था मीटिंग 6:45पर ही खत्म कर दी गई है आप जाइये आपको सूचना दी जाएगी लेकिन कुछ समय पहले ही अपने खास पत्रकारों को बुला कर ही पुलिस उपाधिक्षक से प्रेस मीटिंग खत्म कर दी जाती है। जिससे पुलिस मिडिया सेल के साथ जिले की पुलिस भी संदेह के घेरे में आगई है क्या समय टाइपिंग गलत हुआ था तो एक घंटे पहले ही कैसे तीन पत्रकारों को बुला कर मीटिंग खत्म कर दी जाती है जब पुलिस अधीक्षक की प्रेस मिट थी तो पुलिस ऑडिशनल की कॉन्फ्रेंस कर दी जाती है इन सभी घटनाओ से तमाम दूर दराज के पत्रकारों में रोष व्याप्त है जिसको लेकर जिले में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई है जल्द ही तिकोनिया पार्क में इकठ्ठा होकर ज्ञापन के साथ सवालों के जवाब तक अनशन करेंगे पत्रकार
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अम्बेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया के पास अभी 8:00 बजे के करीब हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें एक चलती ट्रेलर में बलेनो कार जा टकराई, कर में सवार टोटल पांच लोग सवार थे, जो कि अपने घर सुल्तानपुर जिले में जा रहे थे। गाड़ी में सवार मुकेश यादव व उनकी पत्नी सुधा यादव सहित दो मासूम बच्चे व एक अन्य व्यक्ति सवार थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मदद के लिए पहुंची, और सभी घायलों को पुलिस ने बिना देरी किए बैटरी ई रिक्शा से बसखारी सीएचसी इलाज के लिए भेजा दिया। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    1
    *अम्बेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया के पास अभी 8:00 बजे के करीब हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें एक चलती ट्रेलर में बलेनो कार जा टकराई, कर में सवार टोटल पांच लोग सवार थे, जो कि अपने घर सुल्तानपुर जिले में जा रहे थे। गाड़ी में सवार मुकेश यादव व उनकी पत्नी सुधा यादव सहित दो मासूम बच्चे व एक अन्य व्यक्ति सवार थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मदद के लिए पहुंची, और सभी घायलों को पुलिस ने बिना देरी किए बैटरी ई रिक्शा से बसखारी सीएचसी इलाज के लिए भेजा दिया। 
*ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़---------* *बाबागंज में अवैध सार्वजनिक शौचालय पर चला बुलडोजर, डीएम के आदेश पर हुआ ध्वस्तीकरण* बाबागंज में नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह शौचालय सड़क किनारे बनाया गया था, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।मामले को संज्ञान में लेते हुए PWD विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर लगभग दो वर्ष पहले बने इस सार्वजनिक शौचालय को गिरा दिया।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शौचालय बना था, वहां नाले का निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसमें यह ढांचा बाधा बन रहा था। ध्वस्तीकरण के बाद अब सड़क चौड़ीकरण और नाले का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क या आवागमन में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध निर्माण — चाहे वह सरकारी हो या गैर-सरकारी — को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। *
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़---------*
*बाबागंज में अवैध सार्वजनिक शौचालय पर चला बुलडोजर, डीएम के आदेश पर हुआ ध्वस्तीकरण*
बाबागंज में नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह शौचालय सड़क किनारे बनाया गया था, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।मामले को संज्ञान में लेते हुए PWD विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर लगभग दो वर्ष पहले बने इस सार्वजनिक शौचालय को गिरा दिया।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शौचालय बना था, वहां नाले का निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसमें यह ढांचा बाधा बन रहा था। ध्वस्तीकरण के बाद अब सड़क चौड़ीकरण और नाले का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क या आवागमन में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध निर्माण — चाहे वह सरकारी हो या गैर-सरकारी — को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।
*
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.