Shuru
Apke Nagar Ki App…
MLATarigami seeks crop insurance, saffron revival plan for J&K farmers
Sanam Aijaz
MLATarigami seeks crop insurance, saffron revival plan for J&K farmers
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- 🚨 ALL KASHMIR TRANSPORT WELFARE ASSOCIATION REVIVED The All Kashmir Transport Welfare Association has been reconstituted to provide a united platform for transporters and drivers across Kashmir 🚨 ALL KASHMIR TRANSPORT WELFARE ASSOCIATION REVIVED The All Kashmir Transport Welfare Association has been reconstituted to provide a united platform for transporters and drivers across Kashmir. The association says it will take up key concerns including rising operational costs, financial pressures, regulatory issues, vehicle policies, taxes and other challenges with the concerned authorities through constructive engagement. #Kashmir #TransportWelfare #Transporters #Drivers #JammuKashmir1
- BJP legislator Yudhvir Sethi stayed back in the Jammu and Kashmir Assembly to raise his question on tourism in Jammu, even as his party colleagues staged a walkout in protest. Sethi’s question on tourism was listed for discussion, prompting Chief Minister Omar Abdullah to praise the BJP MLA for remaining in the House to raise an issue concerning his constituents. Addressing Sethi, Omar said his decision to stay back showed that he was a “real legislator” concerned about people’s issues, despite his party choosing to walk out.1
- Ghantagara Lal Chowk srinagar kashmir today under the Seva Sankalp Abhiyan bjp District srinagar organized a street play in Lal Chowk srinagar kashmir Today, under the Seva Sankalp Abhiyan, BJP District Srinagar organized a street play in Ghantaghara, Lal Chowk, Srinagar, Kashmir. Through this street play, the general public was made aware of various welfare schemes of the Central Government, including Pradhan Mantri Awas Yojana, Ayushman Bharat, Ujjwala Yojana, PM-Kisan, Jal Jeevan Mission and Skill India. On this occasion, a large number of citizens participated in the program and gained information about the welfare schemes. #SevaSankalpAbhiyan3
- चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना का दर्जा रक्षा मंत्रालय ने Strategic Project of National Importance में किया शामिल, NHDL मानकों के अनुरूप निर्माण पर होगा विचार कृष्ण चंद राणा जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की सड़क कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना को Strategic Project of National Importance यानी राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना के रूप में सूचीबद्ध किया है। रक्षा मंत्रालय के डी (बीआर-I) अनुभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन में देश की महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क परियोजनाओं की सूची जारी की गई है। इसमें चंबा-किलाड़ सड़क को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन संख्या MoD/04/937/2024/D (BR-I) के अनुसार चंबा-किलाड़ सड़क को NHDL specification के अनुरूप विकसित करने के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण पर विचार किया जाएगा। दस्तावेज में चंबा से किलाड़ तक कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट पर विचार करने की बात कही गई है। वहीं, किलाड़ से आगे लेह तक कनेक्टिविटी मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से प्रस्तावित की गई है। रणनीतिक रोड हेड फंड से होगा विकास ज्ञापन के अनुसार सूचीबद्ध सड़क परियोजनाओं का विकास एवं रखरखाव Strategic Road Head Fund के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन किया जाएगा। परियोजनाओं की अंतर-प्राथमिकता DGMO की ओर से निर्धारित की गई है। चंबा-किलाड़ सड़क को इस सूची में शामिल किए जाने से पांगी घाटी की दीर्घकालीन सड़क कनेक्टिविटी को लेकर नई उम्मीद जगी है। पांगी की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और भारी बर्फबारी के कारण वर्ष के कई महीनों तक सड़क संपर्क प्रभावित रहता है। ऐसे में चंबा से किलाड़ तक आधुनिक मानकों के अनुरूप वैकल्पिक और रणनीतिक सड़क विकसित होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। किलाड़ से आगे लेह तक सड़क नेटवर्क से जुड़ाव की प्रस्तावित व्यवस्था इस परियोजना के रणनीतिक महत्व को और बढ़ाती है। वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क भी सूची में रक्षा मंत्रालय के इसी कार्यालय ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क को भी NHDL specification के अनुरूप निर्माण के लिए शामिल किया गया है। दस्तावेज में इसे हिमाचल प्रदेश में वैकल्पिक axial connectivity उपलब्ध करवाने वाली परियोजना बताया गया है। पांगी की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आधार : डॉ. जनक राज भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना में शामिल किया जाना पांगी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पांगी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र को बेहतर और सुरक्षित सड़क कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से चंबा-किलाड़ सड़क के विकास को रणनीतिक दृष्टि से नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के ज्ञापन में चंबा से किलाड़ तक ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट और NHDL specification के अनुरूप सड़क विकसित करने पर विचार किया गया है। साथ ही किलाड़ से आगे लेह तक मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से कनेक्टिविटी का प्रस्ताव है। इससे पांगी को व्यापक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है। विधायक ने कहा कि अब परियोजना के सर्वेक्षण, अलाइनमेंट, तकनीकी प्रक्रिया और निर्माण से संबंधित आगामी कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना पांगी के विकास, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना को आगामी चरणों में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।2
- 52 पंचायतों के प्रतिनिधियों को दिया जा रहा बुनियादी प्रशिक्षण 52 पंचायतों के प्रतिनिधियों को दिया जा रहा बुनियादी प्रशिक्षण योजनाओं और विभागीय कार्यप्रणाली की दी जा रही जानकारी स्वच्छता पखवाड़ा की दिलाई शपथ लोकेशन-नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -जिला कांगड़ा के नूरपुर विकास खंड की 52 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार से पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों को एक चरण में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की विकास योजनाओं, विभागीय कार्यप्रणाली तथा उनके अधिकारों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है। अधिकारियों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा पंचायत स्तर पर निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, विकास कार्यों की निगरानी करने और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। चरणबद्ध प्रशिक्षण के माध्यम से सभी 52 पंचायतों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सन्नी शाहन भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बाइट- अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी नूरपुर1
- दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर ! ज्वाली। पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत टकोली-घिरथा के वार्ड नं० तीन मैं स्थित दुर्गा माता मंदिर में गत रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी तथा माता की प्रतिमा को पहनाया गया नोटों का हार चोरी कर ले गए। मंदिर की सेविका इंद्रा देवी ने बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर को बंद किया और घर चली गईं। गांव में एक घर में कीर्तन होने के कारण गांव की महिलाएं वहां गई हुई थीं। इंद्रा देवी नै बताया कि रात करीब 12 बजे जब वह कीर्तन का सामान मंदिर में रखने के लिए आईं तो उस समय मंदिर का ताला लगा हुआ था। सुबह करीब चार बजे उनके पति सुनील कुमार मंदिर में साफ-सफाई करने पहुंचे तो मंदिर के कैंची गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और माता को पहनाया गया नोटों का हार गायब पाया गया। सुनील कुमार ने घटना की सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के सेवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।4
- MLATarigami seeks crop insurance, saffron revival plan for J&K farmers1
- ‘Voices Against Drugs’ युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लेह, लद्दाख | 20 अगस्त 2026: युवाओं को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश मजबूत करने के उद्देश्य से LASMoN Society, UT Ladakh द्वारा 20 अगस्त 2026 को लेह में “Voices Against Drugs” युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छोसक्योंग पालगा रिनपोछे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. टी.सी. सतीश (Medeor Hospital, Dubai, UAE), सुचेथा/सुचिता सतीश, दोरजे स्तक्मो, पद्मा आंगमो, डिप्टी एसपी रेशब सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों, युवाओं और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को तंबाकू, शराब और नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस बैंड के श्री त्सेरिंग मुतुप ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का उपयोग समाज के सकारात्मक बदलाव के लिए करने के लिए प्रेरित किया गया। LASMoN Society, UT Ladakh के अध्यक्ष त्सेवांग दोरजेय ने कहा कि संस्था पिछले कई महीनों से लद्दाख में नशे और शराब के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समुदाय को साथ लेकर एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त लद्दाख के निर्माण की दिशा में काम करना है। कार्यक्रम में युवाओं को विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा: “Voices Against Drugs — नशे के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएँ, जीवन को चुनें।2
- शरद नवरात्रों की तैयारियों को लेकर बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक शारद नवरात्रों की तैयारियों को लेकर बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित। 20 सितंबर कांगड़ा। बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आगामी शरद नवरात्रों के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने कहा कि नवरात्रों के दौरान कांगड़ा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट का दायित्व है। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर, सरायों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई, पेयजल और बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी पार्किंग स्थलों पर उचित साइन बोर्ड लगाने तथा दुकानदारों को दुकानों का सामान बाहर न लगाने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। नवरात्रों के दौरान मंदिर में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात करने पर भी चर्चा हुई। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस जवानों के साथ 25 होमगार्ड जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। बाणगंगा घाट पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उन्हें पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए। लंगर व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा लंगर में स्वच्छता के साथ-साथ व्यवस्थित ढंग से भोजन वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। मंदिर में चढ़ावे की गणना के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। नवरात्रों के दौरान मंदिर की साज-सज्जा, रोशनी एवं यज्ञ आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों की निगरानी के लिए उप-समितियों का गठन किया गया। बैठक में यात्री सदन को एक बार फिर लीज पर देने, मंदिर के समीप पुरानी धर्मशाला को तोड़ने में आ रही दिक्कतों, मंदिर में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मांग भेजने तथा पुस्तकालय का चार्ज मंदिर को सौंपने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। मुख्य लंगर के टेंडर करवाने तथा मंदिर की दुकानों का किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए 200 रुपये शुल्क के साथ वीआईपी दर्शन की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 7 लाख रुपये की राशि जारी किए जाने की जानकारी दी गई। संबंधित कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। बाणगंगा घाट की आरती को आउटसोर्स करने तथा मंदिर की आरती का लाइव प्रसारण शुरू करने को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा का बज्रेश्वरी देवी मंदिर हम सभी कांगड़ावासियों के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है और मंदिर ट्रस्ट का सदस्य बनकर इसकी सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी लोगों से मंदिर में निरंतर आने और मंदिर की व्यवस्थाओं एवं स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने में अपना सहयोग देने की अपील की। बैठक में तहसीलदार कांगड़ा एवं कार्यकारी मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद सहित वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा, मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली, विजय सहगल, इशांत चौधरी, कैप्टन मदन लाल, सतीश सरोत्री, उमाकांत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।1