logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खराब मौसम में बघौली पुलिस की सक्रियता—राहत, बचाव और सुरक्षा पर रही लगातार नजर खराब मौसम में बघौली पुलिस की तत्परता लगातार बारिश के बीच बघौली थाना क्षेत्र में कई हादसे सामने आए। केशवन में कच्चा मकान गिरने से दो भैंसें दबकर मर गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची। बर्रा घूमन में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष और लेखपाल ने निरीक्षण किया। हडहा में कच्चा मकान गिरने से पशुओं की मौत के बाद सीओ बघौली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। वहीं अक्षरामऊ चौराहे के पास बाइक हादसे में घायल युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

22 hrs ago
user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

खराब मौसम में बघौली पुलिस की सक्रियता—राहत, बचाव और सुरक्षा पर रही लगातार नजर खराब मौसम में बघौली पुलिस की तत्परता लगातार बारिश के बीच बघौली थाना क्षेत्र में कई हादसे सामने आए। केशवन में कच्चा मकान गिरने से दो भैंसें दबकर मर गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची। बर्रा घूमन में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष और लेखपाल ने निरीक्षण किया। हडहा में कच्चा मकान गिरने से पशुओं की मौत के बाद सीओ बघौली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। वहीं अक्षरामऊ चौराहे के पास बाइक हादसे में घायल युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई: मूसलाधार बारिश से उफला तालाब, बही मछलियां; सतीश कश्यप को भारी नुकसान ​(जिला हरदोई) ​उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरसेली के मजरा सुमई में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया है। ​ग्राम पंचायत कुरसेली के मजरा सुमई निवासी सतीश कश्यप के मत्स्य पालन तालाब में अत्यधिक जलभराव होने से पानी बाहर बहने लगा। तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सतीश कश्यप द्वारा पाली गई मछलियां पानी के तेज बहाव के साथ निकलकर आसपास के खेतों, रास्तों और जलभराव वाले क्षेत्रों में इधर-उधर भागने लगीं। ​तालाब से मछलियां बाहर निकलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीण पानी में नीले रंग का बड़ा जाल लगाकर मछलियों को बहने से रोकने और पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। ​बारिश के कारण हुए इस हादसे से मत्स्य पालक सतीश कश्यप को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। #SVBHARATNEWS ​#HardoiNews #UPNews #BarishNews #FishFarming #HeavyRainfall #Hardoi ​#उत्तरप्रदेशसमाचार #हरदोई_न्यूज #ग्राम_पंचायत_कुरसेली #सुमई #सतीश_कश्यप #मत्स्य_पालन #तालाब #जलभराव #ताज़ा_खबर #ग्राउंड_रिपोर्ट ​​#FloodNews #RainDamage #MachliPalan #LossInRain #VillageNews #ViralVideo #HindiNews #UPViralNews
    1
    हरदोई: मूसलाधार बारिश से उफला तालाब, बही मछलियां; सतीश कश्यप को भारी नुकसान  

​(जिला हरदोई)  
​उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरसेली के मजरा सुमई में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया है।  
​ग्राम पंचायत कुरसेली के मजरा सुमई निवासी सतीश कश्यप के मत्स्य पालन तालाब में अत्यधिक जलभराव होने से पानी बाहर बहने लगा। तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सतीश कश्यप द्वारा पाली गई मछलियां पानी के तेज बहाव के साथ निकलकर आसपास के खेतों, रास्तों और जलभराव वाले क्षेत्रों में इधर-उधर भागने लगीं।  
​तालाब से मछलियां बाहर निकलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीण पानी में नीले रंग का बड़ा जाल लगाकर मछलियों को बहने से रोकने और पकड़ने की कोशिश करते नजर आए।  
​बारिश के कारण हुए इस हादसे से मत्स्य पालक सतीश कश्यप को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। #SVBHARATNEWS ​#HardoiNews #UPNews #BarishNews #FishFarming #HeavyRainfall #Hardoi
​#उत्तरप्रदेशसमाचार #हरदोई_न्यूज #ग्राम_पंचायत_कुरसेली #सुमई #सतीश_कश्यप #मत्स्य_पालन #तालाब #जलभराव #ताज़ा_खबर #ग्राउंड_रिपोर्ट
​​#FloodNews #RainDamage #MachliPalan #LossInRain #VillageNews #ViralVideo #HindiNews #UPViralNews
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खराब मौसम में बघौली पुलिस की सक्रियता—राहत, बचाव और सुरक्षा पर रही लगातार नजर खराब मौसम में बघौली पुलिस की तत्परता लगातार बारिश के बीच बघौली थाना क्षेत्र में कई हादसे सामने आए। केशवन में कच्चा मकान गिरने से दो भैंसें दबकर मर गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची। बर्रा घूमन में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष और लेखपाल ने निरीक्षण किया। हडहा में कच्चा मकान गिरने से पशुओं की मौत के बाद सीओ बघौली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। वहीं अक्षरामऊ चौराहे के पास बाइक हादसे में घायल युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
    1
    खराब मौसम में बघौली पुलिस की सक्रियता—राहत, बचाव और सुरक्षा पर रही लगातार नजर

खराब मौसम में बघौली पुलिस की तत्परता
लगातार बारिश के बीच बघौली थाना क्षेत्र में कई हादसे सामने आए।
केशवन में कच्चा मकान गिरने से दो भैंसें दबकर मर गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची।
बर्रा घूमन में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष और लेखपाल ने निरीक्षण किया।
हडहा में कच्चा मकान गिरने से पशुओं की मौत के बाद सीओ बघौली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी।
वहीं अक्षरामऊ चौराहे के पास बाइक हादसे में घायल युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #हरदोई बिलग्राम के पुसेडा में बंद पुलिया से जलभराव, ब्लॉक अध्यक्ष के घर के सामने बना ‘स्विमिंग पूल’! ग्रामीणों का आरोप—कई बार ज्ञापन के बावजूद समाधान नहीं। #जलभराव #SadanTak #PWD #BreakingNews
    1
    #हरदोई बिलग्राम के पुसेडा में बंद पुलिया से जलभराव, ब्लॉक अध्यक्ष के घर के सामने बना ‘स्विमिंग पूल’! ग्रामीणों का आरोप—कई बार ज्ञापन के बावजूद समाधान नहीं।
 #जलभराव #SadanTak #PWD #BreakingNews
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई शाहाबाद हाईवे पर बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट सवार 4 दबंगों ने वैगनआर का शीशा तोड़कर गनपॉइंट/बलपूर्वक 5 किलो चांदी का बैग लूटा! सर्राफा कारोबारी से सरेराह दुस्साहस कर आरोपी फरार। इलाके में मची सनसनी! घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी के नेतृत्व में 3 स्पेशल टीमें गठित, तलाश जारी!
    1
    हरदोई शाहाबाद हाईवे पर बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट सवार 4 दबंगों ने वैगनआर का शीशा तोड़कर गनपॉइंट/बलपूर्वक 5 किलो चांदी का बैग लूटा! सर्राफा कारोबारी से सरेराह दुस्साहस कर आरोपी फरार। इलाके में मची सनसनी! घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी के नेतृत्व में 3 स्पेशल टीमें गठित, तलाश जारी!
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में रविवार को लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने चालक के साथ वैगनर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने हृदयराम सोनी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखा एक बैग, जिसमें करीब 5 किलोग्राम चांदी बताई गई है, छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छानबीन तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।
    1
    शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में रविवार को लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने चालक के साथ वैगनर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने हृदयराम सोनी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखा एक बैग, जिसमें करीब 5 किलोग्राम चांदी बताई गई है, छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छानबीन तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई में अतिवृष्टि व सर्पदंश से अबतक 7 की मौत,30 पशुओं की हानि और 330 मकान हुए क्षतिग्रस्त,24 घन्टे सक्रिय कंट्रोल रूम का नंबर जारी हरदोई -जनपद में 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बारिश के कारण अब तक 06 लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हुई है। 30 पशुओं की हानि और 330 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव व जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर राहत कार्यों के लिए बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे है। प्रशासन स्थिति पर सतर्कता बनाए हुए है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए टीमें सक्रिय हैं। बारिश से प्रभावित सड़कों को भी बहाल कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों या नजदीकी शेल्टर होम में चले जाएं। जर्जर मकानों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित जगह पर शरण लें। आपदा की स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454416606 और जिला प्रशासन के अधिकारियों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। बाइट- दीपाली भार्गव (अपर जिलाधिकारी हरदोई)
    2
    हरदोई में अतिवृष्टि व सर्पदंश से अबतक 7 की मौत,30 पशुओं की हानि और 330 मकान हुए क्षतिग्रस्त,24 घन्टे सक्रिय कंट्रोल रूम का नंबर जारी

हरदोई -जनपद में 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित है। 
जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बारिश के कारण अब तक 06 लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हुई है।
30 पशुओं की हानि और 330 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।
वहीं किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव व जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है।
अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर राहत कार्यों के लिए बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे है। प्रशासन स्थिति पर सतर्कता बनाए हुए है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए टीमें सक्रिय हैं। बारिश से प्रभावित सड़कों को भी बहाल कराया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों या नजदीकी शेल्टर होम में चले जाएं। जर्जर मकानों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित जगह पर शरण लें।
आपदा की स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454416606 और जिला प्रशासन के अधिकारियों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
बाइट- दीपाली भार्गव (अपर जिलाधिकारी हरदोई)
    user_प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    Advertising agency सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई। दो दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है, इसके साथ ही सुखेता नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में फिर से पानी पहुंच गया है। हालांकि इस बारिश ने खासकर किसानों पर भारी संकट खड़ा कर दिया है।
    1
    हरदोई। दो दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है, इसके साथ ही सुखेता नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में फिर से पानी पहुंच गया है। हालांकि इस बारिश ने खासकर किसानों पर भारी संकट खड़ा कर दिया है।
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    11 hrs ago
  • हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान तेज हवा और बारिश से कई कच्चे मकान हुए धराशायी, टला बड़ा हादसा हरदोई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र की अमरौली ग्राम पंचायत में बारिश के चलते कई कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय अचानक एक कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। कोठरी गिरने के दौरान महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बारिश के कारण कच्चे मकानों के कमजोर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश में और मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अमरौली ग्राम पंचायत का मामला।
    2
    हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें
चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान
हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें
चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान
तेज हवा और बारिश से कई कच्चे मकान हुए धराशायी, टला बड़ा हादसा
हरदोई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है।
तहसील शाहाबाद क्षेत्र की अमरौली ग्राम पंचायत में बारिश के चलते कई कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं।
बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय अचानक एक कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई।
कोठरी गिरने के दौरान महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
बारिश के कारण कच्चे मकानों के कमजोर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश में और मकान गिरने का खतरा बना हुआ है।
तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अमरौली ग्राम पंचायत का मामला।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    15 hrs ago
  • हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। एक तरफ जहां जिम्मेदार अधिकारी और सत्तापक्ष के नेता अपने सुरक्षित आवासों में कैद हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता सड़कों से लेकर अपने घरों तक जलभराव के कारण नर्क जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर है। सरकारी दावों पर भारी पड़ती इस बरसात के बीच जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है।संकट के बीच मसीहा बनकर सड़कों पर उतरे रामज्ञान गुप्ता। इस भीषण संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता राजनीति से ऊपर उठकर जनता के दर्द को बांटने जमीन पर उतरे हैं। वह खुद सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच घूम-घूमकर पीड़ितों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संकट में फंसे गरीब परिवारों को ढांढस बंधाया। कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था का एलान रामज्ञान गुप्ता ने बरसात से पीड़ित और विशेषकर कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा है, जो जान-माल के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा:"कोई भी परिवार अपनी जान जोखिम में न डाले। यदि आपके घर में पानी भर गया है या रहने का संकट है, तो मुझसे तत्काल संपर्क करें। जब तक बारिश का दौर जारी है, तब तक आपके रहने और भोजन की पूरी व उचित व्यवस्था मेरे द्वारा की जाएगी जनता के बीच पहुंचे सपा नेता की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रशासन की बेरुखी को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
    4
    हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता 

हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस
हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता 
हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। एक तरफ जहां जिम्मेदार अधिकारी और सत्तापक्ष के नेता अपने सुरक्षित आवासों में कैद हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता सड़कों से लेकर अपने घरों तक जलभराव के कारण नर्क जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर है। सरकारी दावों पर भारी पड़ती इस बरसात के बीच जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है।संकट के बीच मसीहा बनकर सड़कों पर उतरे रामज्ञान गुप्ता।
इस भीषण संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता राजनीति से ऊपर उठकर जनता के दर्द को बांटने जमीन पर उतरे हैं। वह खुद सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच घूम-घूमकर पीड़ितों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संकट में फंसे गरीब परिवारों को ढांढस बंधाया।
कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था का एलान
रामज्ञान गुप्ता ने बरसात से पीड़ित और विशेषकर कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा है, जो जान-माल के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा:"कोई भी परिवार अपनी जान जोखिम में न डाले। यदि आपके घर में पानी भर गया है या रहने का संकट है, तो मुझसे तत्काल संपर्क करें। जब तक बारिश का दौर जारी है, तब तक आपके रहने और भोजन की पूरी व उचित व्यवस्था मेरे द्वारा की जाएगी
जनता के बीच पहुंचे सपा नेता की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रशासन की बेरुखी को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस मौके पर मुख्य रूप से विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
    राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.