logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डूंगरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में फंदे से लटका मिला शव, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाड़िया फला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीमलवाड़ा चौकी प्रभारी सकाराम परमार ने बताया कि रेखा (43) पत्नी रमेश खांट निवासी कोवाड़िया फला का शव उसके घर में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका पति और दो बच्चे अहमदाबाद में मजदूरी के लिए गए हुए थे। पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। सुबह करीब चार बजे शव को सीमलवाड़ा मॉर्च्युरी में रखवाया गया। आज सुबह जब पीहर पक्ष मॉर्च्युरी पहुंचा, तो उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। पीहर पक्ष का कहना है कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई और उनकी गैर-मौजूदगी में ही शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। मृतका के भाई नरेश अहारी ने आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पीहर पक्ष से समझाइश का प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो पाया है और वह मॉर्च्युरी में ही रखा हुआ है।

2 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

डूंगरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में फंदे से लटका मिला शव, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाड़िया फला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीमलवाड़ा चौकी प्रभारी सकाराम परमार ने बताया कि रेखा (43) पत्नी रमेश खांट निवासी कोवाड़िया फला का शव उसके घर में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका पति और दो बच्चे अहमदाबाद में मजदूरी के लिए गए हुए थे। पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। सुबह करीब चार बजे शव को सीमलवाड़ा मॉर्च्युरी में रखवाया गया। आज सुबह जब पीहर पक्ष मॉर्च्युरी पहुंचा, तो उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। पीहर पक्ष का कहना है कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई और उनकी गैर-मौजूदगी में ही शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। मृतका के भाई नरेश अहारी ने आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पीहर पक्ष से समझाइश का प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो पाया है और वह मॉर्च्युरी में ही रखा हुआ है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाड़िया फला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीमलवाड़ा चौकी प्रभारी सकाराम परमार ने बताया कि रेखा (43) पत्नी रमेश खांट निवासी कोवाड़िया फला का शव उसके घर में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका पति और दो बच्चे अहमदाबाद में मजदूरी के लिए गए हुए थे। पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। सुबह करीब चार बजे शव को सीमलवाड़ा मॉर्च्युरी में रखवाया गया। आज सुबह जब पीहर पक्ष मॉर्च्युरी पहुंचा, तो उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। पीहर पक्ष का कहना है कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई और उनकी गैर-मौजूदगी में ही शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। मृतका के भाई नरेश अहारी ने आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पीहर पक्ष से समझाइश का प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो पाया है और वह मॉर्च्युरी में ही रखा हुआ है।
    1
    डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाड़िया फला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सीमलवाड़ा चौकी प्रभारी सकाराम परमार ने बताया कि रेखा (43) पत्नी रमेश खांट निवासी कोवाड़िया फला का शव उसके घर में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका पति और दो बच्चे अहमदाबाद में मजदूरी के लिए गए हुए थे।
पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। सुबह करीब चार बजे शव को सीमलवाड़ा मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
आज सुबह जब पीहर पक्ष मॉर्च्युरी पहुंचा, तो उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। पीहर पक्ष का कहना है कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई और उनकी गैर-मौजूदगी में ही शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। मृतका के भाई नरेश अहारी ने आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पीहर पक्ष से समझाइश का प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो पाया है और वह मॉर्च्युरी में ही रखा हुआ है।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • यह एक ऐसा ग्राम पंचायत है जा कोई ससिव बैठता है नहीं तो सरपंच बैठा है यहां पर लोग बहुत दुख घटना है साइन करवाने के लिए जाते हैं ससिव नही मिलता है 9/2/2026 मैं गया तो साइन करवाने के लिए नहीं तो ससिव फोन नहीं उठाता ग्राम पंचायत में नहीं आता यहां पर सीट खाली हे या पता नही 9 /2/ 2026 को सोमवार सुबह 11:00 की बात है मैं ऐसे ही दो 5 दिन हो गए चक्कर काटते-काटते साइन करवाने के लिए भी मुश्किल पड़ रहा है तो यहां पर रोजगार का काम कैसे चलता होगा यह पता नहीं
    2
    यह एक ऐसा ग्राम पंचायत है जा कोई ससिव बैठता है नहीं तो सरपंच बैठा है यहां पर लोग बहुत दुख  घटना है साइन करवाने के लिए जाते हैं ससिव नही मिलता है 9/2/2026 मैं गया तो साइन करवाने के लिए नहीं तो ससिव फोन नहीं उठाता ग्राम पंचायत में नहीं आता यहां पर सीट खाली हे या पता नही 9 /2/ 2026 को सोमवार सुबह  11:00 की बात है मैं ऐसे ही दो 5 दिन हो गए चक्कर काटते-काटते साइन करवाने के लिए भी मुश्किल पड़ रहा है तो यहां पर रोजगार का काम कैसे चलता होगा यह पता नहीं
    user_Suman Harmor
    Suman Harmor
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने 9 सूने मकानों और एक विवाह समारोह वाले घर को निशाना बनाया। एक ही रात में हुई इन वारदातों से कस्बे में हड़कंप मच गया है। सूने मकान को बनाया निशाना सेमारी के जोशी दमावत मोहल्ले में तोलाराम जोशी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे की सांकल तोड़कर घर में घुसे और अलमारी, पलंग पेटी व बिस्तर के ताले तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी चुरा ली। मकान मालिक तोलाराम जोशी परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। तीसरी मंजिल की छत से घुसे सुथार मोहल्ले में सुरेश सुथार के घर में भी चोरी हुई। चोर तीसरी मंजिल की छत से खिड़की के रास्ते दाखिल हुए और अलमारी के ड्रॉवर से करीब 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब घर में विवाह समारोह चल रहा था और परिवार के सदस्य आंगन में नाच-गाना कर रहे थे। घटना के दौरान, बड़े भाई की बच्ची कंबल लेने ऊपर कमरे में गई, जहां उसने चोरों को देख लिया और चिल्लाई। बच्ची की आवाज सुनकर चोर नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। सदर बाजार में खूबीलाल जैन के मकान में किराए पर रह रहे महेश कुमार माहेश्वरी के घर में भी चोरी हुई। चोरों ने अलमारी खंगालकर एक डिब्बे से आधा तोला
    1
    सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने 9 सूने मकानों और एक विवाह समारोह वाले घर को निशाना बनाया। एक ही रात में हुई इन वारदातों से कस्बे में हड़कंप मच गया है। सूने मकान को बनाया निशाना सेमारी के जोशी दमावत मोहल्ले में तोलाराम जोशी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे की सांकल तोड़कर घर में घुसे और अलमारी, पलंग पेटी व बिस्तर के ताले तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी चुरा ली। मकान मालिक तोलाराम जोशी परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। तीसरी मंजिल की छत से घुसे सुथार मोहल्ले में सुरेश सुथार के घर में भी चोरी हुई। चोर तीसरी मंजिल की छत से खिड़की के रास्ते दाखिल हुए और अलमारी के ड्रॉवर से करीब 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब घर में विवाह समारोह चल रहा था और परिवार के सदस्य आंगन में नाच-गाना कर रहे थे। घटना के दौरान, बड़े भाई की बच्ची कंबल लेने ऊपर कमरे में गई, जहां उसने चोरों को देख लिया और चिल्लाई। बच्ची की आवाज सुनकर चोर नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। सदर बाजार में खूबीलाल जैन के मकान में किराए पर रह रहे महेश कुमार माहेश्वरी के घर में भी चोरी हुई। चोरों ने अलमारी खंगालकर एक डिब्बे से आधा तोला
    user_Mangilal Bhoi
    Mangilal Bhoi
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Parvin Meena
    1
    Post by Parvin Meena
    user_Parvin Meena
    Parvin Meena
    Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कुशलगढ़ क्षेत्र के ग्राम काकनिया में नवसृजित ग्राम पंचायत के उद्घाटन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर रहे। समारोह में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। मुख्य अतिथि भीमा भाई डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव होती है और जब गांव मजबूत होते हैं, तभी प्रदेश और देश प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि नवसृजित ग्राम पंचायत काकनिया क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी का सशक्त केंद्र बनेगी। डामोर ने भरोसा दिलाया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष पूर्व बैंक अधिकारी सरदार सिंह कटारा ने कहा कि नई ग्राम पंचायत बनने से ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सरपंच रमणलाल राणा ने कहा कि काकनिया पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पानी और स्वच्छता को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। सरपंच भीमा भाई मईड़ा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने का संकल्प लेते हैं। समारोह में सबलपुरा के राजी भाई, कलजी भाई, मेरी मां भगत, बाबु भाई, प्रवीन करिया, बहादुर डीलर, गजराज सिंह डामोर, बाबु भाई सबलपुरा, गलीया भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा ग्रामीणों ने नवसृजित पंचायत के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम ने गांव में विकास, एकता और नई उम्मीदों का संदेश दिया, वहीं ग्रामीणों में भविष्य को लेकर उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
    2
    कुशलगढ़ क्षेत्र के ग्राम काकनिया में नवसृजित ग्राम पंचायत के उद्घाटन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर रहे। समारोह में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
मुख्य अतिथि भीमा भाई डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव होती है और जब गांव मजबूत होते हैं, तभी प्रदेश और देश प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि नवसृजित ग्राम पंचायत काकनिया क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी का सशक्त केंद्र बनेगी। डामोर ने भरोसा दिलाया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष पूर्व बैंक अधिकारी सरदार सिंह कटारा ने कहा कि नई ग्राम पंचायत बनने से ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
सरपंच रमणलाल राणा ने कहा कि काकनिया पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पानी और स्वच्छता को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
सरपंच भीमा भाई मईड़ा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने का संकल्प लेते हैं।
समारोह में सबलपुरा के राजी भाई, कलजी भाई, मेरी मां भगत, बाबु भाई, प्रवीन करिया, बहादुर डीलर, गजराज सिंह डामोर, बाबु भाई सबलपुरा, गलीया भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा ग्रामीणों ने नवसृजित पंचायत के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम ने गांव में विकास, एकता और नई उम्मीदों का संदेश दिया, वहीं ग्रामीणों में भविष्य को लेकर उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में महिलाओं की समग्र गर्भावस्था जांच कर निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। साथ ही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मां वाउचर योजना के तहत कूपन वितरित किए गए, जिससे महिलाएं सूचीबद्ध सोनोग्राफी केंद्रों पर जांच करवा सकें। चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच एवं आवश्यक सावधानियों को लेकर पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुए मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं से समय पर जांच कराकर अभियान का लाभ लेने की अपील की है। इधर आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने परतापुर क्षेत्र में निरीक्षण किया। हाउसिंग बॉर्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ सुमितारंजन ने बताया कि हर माह की 9,18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाती है। साथ ही उनकी काउंसलिंग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर पूरी तरह से मदद के प्रयास किए जाते हैं। निशुल्क सोनोग्राफी के लिए कूपन देकर प्रेरित भी किया जाता है।
    2
    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में महिलाओं की समग्र गर्भावस्था जांच कर निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया।
सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। साथ ही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मां वाउचर योजना के तहत कूपन वितरित किए गए, जिससे महिलाएं सूचीबद्ध सोनोग्राफी केंद्रों पर जांच करवा सकें।
चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच एवं आवश्यक सावधानियों को लेकर पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुए मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है।
स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं से समय पर जांच कराकर अभियान का लाभ लेने की अपील की है। इधर आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने परतापुर क्षेत्र में निरीक्षण किया।
हाउसिंग बॉर्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ सुमितारंजन ने बताया कि हर माह की 9,18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाती है। साथ ही उनकी काउंसलिंग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर पूरी तरह से मदद के प्रयास किए जाते हैं। निशुल्क सोनोग्राफी के लिए कूपन देकर प्रेरित भी किया जाता है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by DINESH TABIYAR
    2
    Post by DINESH TABIYAR
    user_DINESH TABIYAR
    DINESH TABIYAR
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना इलाके में नेशनल हाईवे-48 पर बरोठी के पास कार सवार मुंबई के 2 फोटोग्राफर को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात हुई। चाकू, तलवार और पत्थरों से हमला किया, जिसमें कार ड्राइवर घायल हो गया। 2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने 20 हजार कैश, कार और फोटोग्राफर के कैमरे लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना इलाके में नेशनल हाईवे-48 पर बरोठी के पास कार सवार मुंबई के 2 फोटोग्राफर को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात हुई। चाकू, तलवार और पत्थरों से हमला किया, जिसमें कार ड्राइवर घायल हो गया। 2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने 20 हजार कैश, कार और फोटोग्राफर के कैमरे लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.