स्लग:सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संगठन की संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय स्थान -लोहाघाट (जिला चंपावत ) रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर-चंपावत के लोहाघाट में सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तय की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।लोहाघाट साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।संगठन के मुताबिक, मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर लंबे समय से संवाद चल रहा है। फिलहाल 1 अक्टूबर तक सूचनाओं के बहिष्कार का कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद प्रदेशभर के सचिव और कर्मचारी देहरादून पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।संगठन की प्रमुख मांगों में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना, सेवा सुरक्षा देना, लंबित समस्याओं का समाधान और नई सहकारी समितियों के गठन पर पुनर्विचार शामिल है। बाइट- हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति सचिव/कर्मचारी संगठन
स्लग:सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संगठन की संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय स्थान -लोहाघाट (जिला चंपावत ) रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर-चंपावत के लोहाघाट में सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तय की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।लोहाघाट साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।संगठन के मुताबिक, मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर लंबे समय से संवाद चल रहा है। फिलहाल 1 अक्टूबर तक सूचनाओं के बहिष्कार का कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद प्रदेशभर के सचिव और कर्मचारी देहरादून पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।संगठन की प्रमुख मांगों में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना, सेवा सुरक्षा देना, लंबित समस्याओं का समाधान और नई सहकारी समितियों के गठन पर पुनर्विचार शामिल है। बाइट- हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति सचिव/कर्मचारी संगठन
- स्लग:सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संगठन की संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय स्थान -लोहाघाट (जिला चंपावत ) रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर-चंपावत के लोहाघाट में सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तय की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।लोहाघाट साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।संगठन के मुताबिक, मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर लंबे समय से संवाद चल रहा है। फिलहाल 1 अक्टूबर तक सूचनाओं के बहिष्कार का कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद प्रदेशभर के सचिव और कर्मचारी देहरादून पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।संगठन की प्रमुख मांगों में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना, सेवा सुरक्षा देना, लंबित समस्याओं का समाधान और नई सहकारी समितियों के गठन पर पुनर्विचार शामिल है। बाइट- हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति सचिव/कर्मचारी संगठन1
- अमरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट1
- शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।1
- बारिश ने बिगाड़ी फसलें, किसान-मजदूर बेहाल, राहत की मांग तेज सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में कामकाज प्रभावित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहराने लगा है। फसल तैयार करने में किसानों ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन बारिश से हुए नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। फसल और मजदूरों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित किसानों और श्रमिकों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के नुकसान का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। खेतों में काम प्रभावित होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत राशि उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक बोझ कम करना चाहिए। ज्ञापन में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने और ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही मजदूरों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से आवश्यक टूलकिट और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नादिर रजा बरकाती, विधानसभा उपाध्यक्ष अहिद खान, रजनीश, रोहित, अंगरेज सिंह, फिरासत खान, अमरीक सिंह, खालिद रजा बरकाती, राम लखन यादव, ओमकार यादव, बजपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।1
- किच्छा में जिम के बाहर हुई चोरी आप देख रहे है darpan news किच्छा में जिम के बाहर हुई चोरी आप देख रहे है darpan news1
- लगातार 36 घंटे की बारिश से घर नदी में गिरा सड़क के साथ मकान भी बहगुल नदी में समाने की स्थिति, ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की बहेड़ी। क्षेत्र के नरसुआ-भैरपुरा गांव में लगातार करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में सड़क के साथ अरुणदीप का मकान भी नदी में गिर गया। इससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कटान के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से राहत योजना के तहत कोई ठोस मदद नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर राहत और बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। मौके पर मौजूद हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, सचिन सिंह, निशान सिंह, अरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा नदी के कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।1
- स्लग- "चकरपुर में आधी रात बड़ा हादसा: अगला टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, सड़क पर मची अफरा-तफरी!" स्थान - चकरपुर खटीमा (उधम सिंह नगर) रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल - जनपद ऊधम सिंह नगर के चकरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। चकरपुर स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के ठीक सामने सीमेंट की बोरियों से लदा एक 16-टायर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गया। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है, जब अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों में सो रहे लोग सहम कर बाहर निकल आए। "तस्वीरें चकरपुर हाईवे की हैं, जहां रात के सन्नाटे में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, यूपी नंबर (UP 25 T 8452) का यह ट्रक सिकंदराबाद (दिल्ली रूट) से सीमेंट भरकर टनकपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा, तभी अचानक ट्रक का अगला टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण पूरी तरह छूट गया और भारी-भरकम ट्रक सड़क के बीचों-बीच लगे डिवाइडर और लोहे की रेलिंग को रौंदते हुए पलट गया। हादसे के बाद सैकड़ों की तादाद में सीमेंट के कट्टे हाईवे पर बिखर गए, जिससे सुबह के समय वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।" "हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। रात का समय होने के कारण हाईवे पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी, जिसके चलते एक बहुत बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। घटना के बाद क्रेन और मजदूरों की मदद से सड़क पर फैली बोरियों को हटाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।" बाइट - चांद बाबू, स्थानीय निवासी1
- पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत। पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत पूरनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य कहीं घायल हुए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।1