logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट

9 hrs ago
user_MOHD ARIF
MOHD ARIF
अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

अमरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट
    1
    अमरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
    1
    शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • किच्छा में जिम के बाहर हुई चोरी आप देख रहे है darpan news किच्छा में जिम के बाहर हुई चोरी आप देख रहे है darpan news
    1
    किच्छा में जिम के बाहर हुई चोरी आप देख रहे है darpan news 
किच्छा में जिम के बाहर हुई चोरी आप देख रहे है darpan news
    user_दुनिया भारत NEWS
    दुनिया भारत NEWS
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • लगातार 36 घंटे की बारिश से घर नदी में गिरा सड़क के साथ मकान भी बहगुल नदी में समाने की स्थिति, ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की बहेड़ी। क्षेत्र के नरसुआ-भैरपुरा गांव में लगातार करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में सड़क के साथ अरुणदीप का मकान भी नदी में गिर गया। इससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कटान के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से राहत योजना के तहत कोई ठोस मदद नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर राहत और बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। मौके पर मौजूद हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, सचिन सिंह, निशान सिंह, अरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा नदी के कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    1
    लगातार 36 घंटे की बारिश से घर नदी में गिरा
सड़क के साथ मकान भी बहगुल नदी में समाने की स्थिति, ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की
बहेड़ी। क्षेत्र के नरसुआ-भैरपुरा गांव में लगातार करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में सड़क के साथ अरुणदीप का मकान भी नदी में गिर गया। इससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कटान के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से राहत योजना के तहत कोई ठोस मदद नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर राहत और बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
मौके पर मौजूद हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, सचिन सिंह, निशान सिंह, अरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा नदी के कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्लग:सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संगठन की संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय स्थान -लोहाघाट (जिला चंपावत ) रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर-चंपावत के लोहाघाट में सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तय की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।लोहाघाट साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।संगठन के मुताबिक, मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर लंबे समय से संवाद चल रहा है। फिलहाल 1 अक्टूबर तक सूचनाओं के बहिष्कार का कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद प्रदेशभर के सचिव और कर्मचारी देहरादून पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।संगठन की प्रमुख मांगों में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना, सेवा सुरक्षा देना, लंबित समस्याओं का समाधान और नई सहकारी समितियों के गठन पर पुनर्विचार शामिल है। बाइट- हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति सचिव/कर्मचारी संगठन
    1
    स्लग:सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संगठन की संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय 

स्थान -लोहाघाट (जिला चंपावत )

रिपोर्ट -अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर-चंपावत के लोहाघाट में सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तय की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।लोहाघाट साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।संगठन के मुताबिक, मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर लंबे समय से संवाद चल रहा है। फिलहाल 1 अक्टूबर तक सूचनाओं के बहिष्कार का कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद प्रदेशभर के सचिव और कर्मचारी देहरादून पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।संगठन की प्रमुख मांगों में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना, सेवा सुरक्षा देना, लंबित समस्याओं का समाधान और नई सहकारी समितियों के गठन पर पुनर्विचार शामिल है।

बाइट- हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति सचिव/कर्मचारी संगठन
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    4 hrs ago
  • बारिश ने बिगाड़ी फसलें, किसान-मजदूर बेहाल, राहत की मांग तेज सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में कामकाज प्रभावित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहराने लगा है। फसल तैयार करने में किसानों ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन बारिश से हुए नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। फसल और मजदूरों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित किसानों और श्रमिकों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के नुकसान का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। खेतों में काम प्रभावित होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत राशि उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक बोझ कम करना चाहिए। ज्ञापन में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने और ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही मजदूरों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से आवश्यक टूलकिट और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नादिर रजा बरकाती, विधानसभा उपाध्यक्ष अहिद खान, रजनीश, रोहित, अंगरेज सिंह, फिरासत खान, अमरीक सिंह, खालिद रजा बरकाती, राम लखन यादव, ओमकार यादव, बजपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।
    1
    बारिश ने बिगाड़ी फसलें, किसान-मजदूर बेहाल, राहत की मांग तेज

सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग
पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में कामकाज प्रभावित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहराने लगा है। फसल तैयार करने में किसानों ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन बारिश से हुए नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है।
फसल और मजदूरों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित किसानों और श्रमिकों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के नुकसान का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। खेतों में काम प्रभावित होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत राशि उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक बोझ कम करना चाहिए।
ज्ञापन में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने और ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही मजदूरों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से आवश्यक टूलकिट और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नादिर रजा बरकाती, विधानसभा उपाध्यक्ष अहिद खान, रजनीश, रोहित, अंगरेज सिंह, फिरासत खान, अमरीक सिंह, खालिद रजा बरकाती, राम लखन यादव, ओमकार यादव, बजपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    5 hrs ago
  • नायव तहसीलदार को आय व्यय का व्योरा नहीं दिया मन्दिर कमेटी ने,नोटिस जारी। खमरिया मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर क़ृषि भूमि दर्ज है। 21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला ने नियुक्त की थी 11 सदस्यीय कमेटी,मन्दिर की हालत जर्जर। गतदिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर की थी आय व्यय की जाँच की मांग। शीशगढ़।ग्राम खमरिया स्थित ठाकुर दास मन्दिर की संपत्ति की देखरेख के लिए 21 वर्ष पूर्व जिस 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।उक्त कमेटी ने मन्दिर में आज तक कोई पैसा नहीं लगाया है।जिसके कारण मन्दिर जर जर हालत में है।मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर खेती हर ज़मीन है उक्त जमीन की प्रति वर्ष कमेटी नीलामी करती है।मन्दिर की जर जर हालत देख गत दिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में शिकायत कर प्रशासन से गठित कमेटी से पिछले 21 वर्षों से मंदिर की जमीन से हुए आय व्यय का व्योरा माँगा था।मामले में आज सोमवार को मंदिर परिसर में नायव तहसील दार बहेड़ी दिवाकर सिंह पहुंचे उन्होंने मंदिर की गठित कमेटी को बुलाकर आय व्यय की जानकारी मांगी इस पर कमेटी ने कोई हिसाब नहीं दिया।तब नायव तहसीलदार ने नोटिस देकर जल्द हिसाब देने को कहा अन्यथा मन्दिर कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी। नायव तहसीलदार दिवाकर सिंह ने वताया कि ग्रामीणो की शिकायत पर उच्चाधिकारियो के निर्देश पर खमरिया मन्दिर की संपत्ति से हुए आय व्यय के व्योरे की जाँच करने को मन्दिर परिसर पहुंचे थे।कमेटी के सदस्यों से पिछले 22 वर्ष का आय व्यय का व्योरा माँगा था।कमेटी ने व्योरा नहीं दिया इसलिए उनको जल्द हिसाब देने को नोटिस दिया गया है अन्यथा कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी।21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला द्वारा मन्दिर की सम्पत्ति की देख रेख को 11 सदसयीय कमेटी का गठन किया गया था।
    1
    नायव तहसीलदार को आय व्यय का व्योरा नहीं दिया मन्दिर कमेटी ने,नोटिस जारी।
खमरिया मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर क़ृषि भूमि दर्ज है।
21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला ने नियुक्त की थी 11 सदस्यीय कमेटी,मन्दिर की हालत जर्जर।
गतदिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर की थी आय व्यय की जाँच की मांग।
शीशगढ़।ग्राम खमरिया स्थित ठाकुर दास मन्दिर की संपत्ति की देखरेख के लिए 21 वर्ष पूर्व जिस 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।उक्त कमेटी ने मन्दिर में आज तक कोई पैसा नहीं लगाया है।जिसके कारण मन्दिर जर जर हालत में है।मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर खेती हर ज़मीन है उक्त जमीन की प्रति वर्ष कमेटी नीलामी करती है।मन्दिर की जर जर हालत देख गत दिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में शिकायत कर प्रशासन से गठित कमेटी से पिछले 21 वर्षों से मंदिर की जमीन से हुए आय व्यय का व्योरा माँगा था।मामले में आज सोमवार को मंदिर परिसर में नायव तहसील दार बहेड़ी दिवाकर सिंह पहुंचे उन्होंने मंदिर की गठित कमेटी को बुलाकर आय व्यय की जानकारी मांगी इस पर कमेटी ने कोई हिसाब नहीं दिया।तब नायव तहसीलदार ने नोटिस देकर जल्द हिसाब देने को कहा अन्यथा मन्दिर कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।
नायव तहसीलदार दिवाकर सिंह ने वताया कि ग्रामीणो की शिकायत पर उच्चाधिकारियो के निर्देश पर खमरिया मन्दिर की संपत्ति से हुए आय व्यय के व्योरे की जाँच करने को मन्दिर परिसर पहुंचे थे।कमेटी के सदस्यों से पिछले 22 वर्ष का आय व्यय का व्योरा माँगा था।कमेटी ने व्योरा नहीं दिया इसलिए उनको जल्द हिसाब देने को नोटिस दिया गया है अन्यथा कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी।21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला द्वारा मन्दिर की सम्पत्ति की देख रेख को 11 सदसयीय कमेटी का गठन किया गया था।
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत। पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत पूरनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य कहीं घायल हुए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
    1
    पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत।
पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत पूरनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य कहीं घायल हुए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.