logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश ने बिगाड़ी फसलें, किसान-मजदूर बेहाल, राहत की मांग तेज सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में कामकाज प्रभावित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहराने लगा है। फसल तैयार करने में किसानों ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन बारिश से हुए नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। फसल और मजदूरों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित किसानों और श्रमिकों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के नुकसान का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। खेतों में काम प्रभावित होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत राशि उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक बोझ कम करना चाहिए। ज्ञापन में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने और ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही मजदूरों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से आवश्यक टूलकिट और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नादिर रजा बरकाती, विधानसभा उपाध्यक्ष अहिद खान, रजनीश, रोहित, अंगरेज सिंह, फिरासत खान, अमरीक सिंह, खालिद रजा बरकाती, राम लखन यादव, ओमकार यादव, बजपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।

6 hrs ago
user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
Media house Puranpur, Pilibhit•
6 hrs ago

बारिश ने बिगाड़ी फसलें, किसान-मजदूर बेहाल, राहत की मांग तेज सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में कामकाज प्रभावित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहराने लगा है। फसल तैयार करने में किसानों ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन बारिश से हुए नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। फसल और मजदूरों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित किसानों और श्रमिकों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के नुकसान का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। खेतों में काम प्रभावित होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत राशि उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक बोझ कम करना चाहिए। ज्ञापन में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने और ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही मजदूरों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से आवश्यक टूलकिट और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नादिर रजा बरकाती, विधानसभा उपाध्यक्ष अहिद खान, रजनीश, रोहित, अंगरेज सिंह, फिरासत खान, अमरीक सिंह, खालिद रजा बरकाती, राम लखन यादव, ओमकार यादव, बजपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।

More news from Pilibhit and nearby areas
  • बारिश ने बिगाड़ी फसलें, किसान-मजदूर बेहाल, राहत की मांग तेज सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में कामकाज प्रभावित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहराने लगा है। फसल तैयार करने में किसानों ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन बारिश से हुए नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। फसल और मजदूरों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित किसानों और श्रमिकों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के नुकसान का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। खेतों में काम प्रभावित होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत राशि उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक बोझ कम करना चाहिए। ज्ञापन में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने और ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही मजदूरों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से आवश्यक टूलकिट और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नादिर रजा बरकाती, विधानसभा उपाध्यक्ष अहिद खान, रजनीश, रोहित, अंगरेज सिंह, फिरासत खान, अमरीक सिंह, खालिद रजा बरकाती, राम लखन यादव, ओमकार यादव, बजपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।
    1
    बारिश ने बिगाड़ी फसलें, किसान-मजदूर बेहाल, राहत की मांग तेज

सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग
पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में कामकाज प्रभावित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहराने लगा है। फसल तैयार करने में किसानों ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन बारिश से हुए नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है।
फसल और मजदूरों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित किसानों और श्रमिकों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के नुकसान का सीधा असर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ा है। खेतों में काम प्रभावित होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत राशि उपलब्ध कराकर उनका आर्थिक बोझ कम करना चाहिए।
ज्ञापन में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने और ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़ने की मांग भी की गई। साथ ही मजदूरों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से आवश्यक टूलकिट और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें रोजगार से जुड़े कार्यों में सुविधा मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नादिर रजा बरकाती, विधानसभा उपाध्यक्ष अहिद खान, रजनीश, रोहित, अंगरेज सिंह, फिरासत खान, अमरीक सिंह, खालिद रजा बरकाती, राम लखन यादव, ओमकार यादव, बजपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
    1
    शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • स्लग:सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संगठन की संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय स्थान -लोहाघाट (जिला चंपावत ) रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर-चंपावत के लोहाघाट में सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तय की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।लोहाघाट साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।संगठन के मुताबिक, मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर लंबे समय से संवाद चल रहा है। फिलहाल 1 अक्टूबर तक सूचनाओं के बहिष्कार का कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद प्रदेशभर के सचिव और कर्मचारी देहरादून पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।संगठन की प्रमुख मांगों में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना, सेवा सुरक्षा देना, लंबित समस्याओं का समाधान और नई सहकारी समितियों के गठन पर पुनर्विचार शामिल है। बाइट- हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति सचिव/कर्मचारी संगठन
    1
    स्लग:सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संगठन की संयुक्त आंदोलन की रणनीति तय 

स्थान -लोहाघाट (जिला चंपावत )

रिपोर्ट -अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर-चंपावत के लोहाघाट में सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया और आंदोलन की रणनीति तय की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी।लोहाघाट साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।संगठन के मुताबिक, मांगों को लेकर शासन और विभागीय स्तर पर लंबे समय से संवाद चल रहा है। फिलहाल 1 अक्टूबर तक सूचनाओं के बहिष्कार का कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर के बाद प्रदेशभर के सचिव और कर्मचारी देहरादून पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।संगठन की प्रमुख मांगों में सहकारी समिति सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना, सेवा सुरक्षा देना, लंबित समस्याओं का समाधान और नई सहकारी समितियों के गठन पर पुनर्विचार शामिल है।

बाइट- हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष, सहकारी समिति सचिव/कर्मचारी संगठन
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    5 hrs ago
  • गणपति मैरिज लॉन की वजह से नहीं हो पा रही सैकड़ों युवक युवतियों की शादी।
    1
    गणपति मैरिज लॉन की वजह से नहीं हो पा रही सैकड़ों युवक युवतियों की शादी।
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट
    1
    अमरिया में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने बांटी पोषण किट
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
    3
    #पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की
मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    19 hrs ago
  • पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत। पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत पूरनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य कहीं घायल हुए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
    1
    पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत।
पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत पूरनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य कहीं घायल हुए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पूरनपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे का मंजर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर  दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पूरनपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
हादसे का मंजर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.