Shuru
Apke Nagar Ki App…
खंडवा;पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न
Mannu devda
खंडवा;पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़। ग्राम बिछाखेड़ी मैं गांव की और खेत की लाइन एक होने के कारण गांव में बिजली की काफी ज्यादा समस्या हो रही है ठीक से वोल्टेज भी नहीं मिलता है गांव का एक नया ट्रांसफर में लगा है वह अभी तक चालू नहीं हुआ 3 साल होने पर आया करीब डेढ़ लाख से स्वीकृत हुआ ट्रांसफार्मर ग्राम बिछाखेड़ी, सतवास मध्य प्रदेश1
- Post by Dharmendra Yogi1
- gram dhokna post.manjrvani tahshil bhainsdehi jila betul jaha bijili ke tar rod ke upar bicho bich me 10 fhit ki uchai hai agar koi badi gadi rod se chal jaye to takar sakta hai bijili office me bata diya tha par kam nahi ho raha hai lafharvahi kal नुकसान कराएंगे 🥺🥺🥺🥺🥺2
- लगभग बीते एक सप्ताह से ईरान और इजराइल का युद्ध चल रहा है जिसका देश और दुनिया के साथ-साथ अब इसका सर हमारे भारत देश में भी देखने को मिल रहा है जहां आए दिन पेट्रोल डीजल से लेकर अब घरेलू गैस की भी समस्या हो गई है जिससे भारत की जनता भी त्रस्त है2
- चौतलाय में आग की घटना के बाद सरपंच की किसानों से अपील, सतर्क रहने को कहा सिवनी मालवा। ग्राम चौतलाय में हाल ही में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने क्षेत्र के किसानों से सतर्क और तैयार रहने की अपील की है। सरपंच रामजीवन साध ने कहा कि गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी किसानों को पहले से तैयारी रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गांव में पानी के टैंकर तैयार रखें तथा कीटनाशक छिड़काव में उपयोग होने वाले पंपों में भी पानी भरकर रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी खेत में अचानक आग लगती है तो ऐसे साधनों की मदद से ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते सामूहिक प्रयास होने से आग को फैलने से रोका जा सकता है और किसानों की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। सरपंच ने ग्रामीणों से एकजुट होकर आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।1
- सिवनी मालवा में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों और शादियों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता काफी परेशान है।1
- चौतलाय में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 8 एकड़ फसल जलकर खाक सिवनी मालवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौतलाय में शुक्रवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी तथा प्रशासन को तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोकने में सफलता मिली, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बचाई जा सकी। लेकिन 2 किसान रामभरोष लौवंशी तथा संतोष लौवंशी की लगभग 7-8 एकड़ खड़ी फसल जल गई। आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसान शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।1
- ग्राम बारां सेल के पी एच ई विभाग द्वारा लगाए गए लगभग चार हेड पंप महीनों से बंद पड़ा है फिर भी कोई सुधार करवाने के लिए नहीं आए इससे ग्राम बारासेल में जल संकट मंडरा रहा है बढ़ती गर्मी के कारण और भी यह समस्या चिंताजनक है महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं1
- भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए शहरी क्षेत्र के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों और सहयोगियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण गुरूवार को के.पी. कॉलेज देवास में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जनगणना कार्य संभाग प्रभारी श्री राजेश मोर्य, जनगणना कार्य जिला प्रभारी सुश्री सोनिका गर्ग द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 01 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना के जिला प्रभारी सुश्री सोनिका गर्ग ने एमएमएस पोर्टल पर हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका अनुसूची एवं प्रकिया प्रवाह का भी हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया और प्रगणकों एवं सुपरवाईजर की सूची को एक्सेल में अपलोड कर, नियुक्ति आदेश जारी करने के बारे में भी बताया।1