झालावाड़-जिला मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झालावाड़ जिले में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गईशोभायात्रा का शुभारंभ खेल संकुल,से हुआजो शहर से मुख्य मार्ग से होता हुआ राड़ी के बालाजी के पास मीणा समाज निर्माणदिन धर्मशाला पर जाकर समापन हुआ। झालावाड-विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज झालावाड़ जिले में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ खेल संकुल, झालावाड़ से हुआ। शोभायात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां, अखाड़े और आदिवासी लोकनृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। आदिवासी समाज के लोगों ने बिंदोरी, पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं अखाड़ों के माध्यम से विभिन्न करतब प्रस्तुत किए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई राड़ी के बालाजी रोड स्थित आदिवासी समाज के बालिका छात्रावास की भूमि पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शहर में जगह-जगह लोगों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, एकता और गौरव की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्यों ने पूरे शहर को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया।
झालावाड़-जिला मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झालावाड़ जिले में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गईशोभायात्रा का शुभारंभ खेल संकुल,से हुआजो शहर से मुख्य मार्ग से होता हुआ राड़ी के बालाजी के पास मीणा समाज निर्माणदिन धर्मशाला पर जाकर समापन हुआ। झालावाड-विश्व आदिवासी दिवस
के अवसर पर आज झालावाड़ जिले में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ खेल संकुल, झालावाड़ से हुआ। शोभायात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की
आकर्षक झांकियां, अखाड़े और आदिवासी लोकनृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। आदिवासी समाज के लोगों ने बिंदोरी, पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं अखाड़ों के माध्यम से विभिन्न करतब प्रस्तुत किए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई राड़ी के बालाजी रोड स्थित आदिवासी समाज के बालिका छात्रावास की भूमि पर पहुंचकर
संपन्न हुई। इस दौरान शहर में जगह-जगह लोगों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, एकता और गौरव की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्यों ने पूरे शहर को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया।
- संत रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत,बकानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रथ एवं कलश का पूजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश बकानी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का बकानी में मेहर समाज मंदिर परिसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कलश वंदन यात्रा के मेहर समाज मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने रथ एवं कलश का विधिवत पूजन किया। इसके बाद संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की तस्वीर पर तिलक एवं माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश वंदन यात्रा का अभिनंदन किया।मंदिर परिसर में कलश पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं संत रविदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री एवं अभियान के विधानसभा संयोजक पूनमचंद शर्मा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके विचारों तथा सामाजिक समरसता के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।कार्यक्रम के दौरान उपप्रधान विजयानन्द आलिया, मंडल उपाध्यक्ष ओम सोनी, बालचंद दांगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमराज कुशवाह, रामबाबू लुहार, मोहनलाल मेहर, बालचंद मेहर, हेमकारण गौड़, शकील अहमद एवं रफीक भाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कलश वंदन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।3
- झालावाड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस,शोभायात्रा निकाली गई। झालावाड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को झालावाड़ जिले में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ खेल संकुल, झालावाड़ से हुआ शोभायात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां, अखाड़े और आदिवासी लोकनृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। आदिवासी समाज के लोगों ने बिंदोरी, पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं अखाड़ों के माध्यम से विभिन्न करतब प्रस्तुत किए मीणा समाज जिलाध्यक्ष बंशीलाल मीणा ने बताया शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई राड़ी के बालाजी रोड स्थित आदिवासी समाज के बालिका छात्रावास की भूमि पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शहर में जगह-जगह लोगों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, एकता और गौरव की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्यों ने पूरे शहर को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया।2
- झालावाड़-जिला मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झालावाड़ जिले में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गईशोभायात्रा का शुभारंभ खेल संकुल,से हुआजो शहर से मुख्य मार्ग से होता हुआ राड़ी के बालाजी के पास मीणा समाज निर्माणदिन धर्मशाला पर जाकर समापन हुआ। झालावाड-विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज झालावाड़ जिले में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ खेल संकुल, झालावाड़ से हुआ। शोभायात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां, अखाड़े और आदिवासी लोकनृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। आदिवासी समाज के लोगों ने बिंदोरी, पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं अखाड़ों के माध्यम से विभिन्न करतब प्रस्तुत किए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई राड़ी के बालाजी रोड स्थित आदिवासी समाज के बालिका छात्रावास की भूमि पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शहर में जगह-जगह लोगों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, एकता और गौरव की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्यों ने पूरे शहर को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया।4
- बकानी :- कस्बे मे मातमी धुन के साथ निकले चालीसवें के ताजिये, बकानी :- मातमी धुन के साथ निकले चालीसवें के ताजिये, हैरतअंगेज अखाड़ेबाजी ने मोहा मन बकानी। कस्बे में चालीसवें के अवसर पर ताजियों का जुलूस मातमी धुन के साथ निकाला गया। ताजियों की शुरुआत बिलाल मस्जिद चौक से हुई, जो बस स्टैंड, अस्पताल रोड एवं चौथ माता मंदिर होते हुए निर्धारित मार्ग से निकाले गए। इस दौरान कुल 12 ताजिये निकाले गए, जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम सामुदाय के लोग मौजूद रहे। इस दौरान अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए । जुलूस में उज्जैन के प्रसिद्ध ढोल की गूंज आकर्षण का केंद्र रही। वहीं प्रसिद्ध कव्वालो ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां पेश कर समां बांध दिया। कव्वालियों पर लोगों ने दाद देते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। ताजियों के जुलूस के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल नजर आया।3
- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज कि कलश यात्रा का ढाबादेह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत मोड़क क्षेत्र के कमलपुरा फोर-लेन बस स्टैंड से रविवार सुबह 11:45 कों प्रारंभ हुईं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज कि भव्य कलश यात्रा ढाबादेह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व वह व्यापारीयों व दुकानदारों द्वारा कलश यात्रा का ज़ोरदार पुष्प वर्षा के साथ आरती कर स्वागत किया, कार्यकताओं ने कलश यात्रा में पधारे सभी लोगो का भी पुष्प वर्षा कि और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू सुमन ने कलश का तिलक लगाकर आरती की उसके बाद कलश कों पूरे ढाबादेह बाजार में भ्रमण करवातें हुएं कलश यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची वहां यादव समाज द्वारा कलश का पूजन किया , इसके बाद कलश यात्रा सुकेत सातलखेडी के लिए रवाना हों गईं ,इस कार्यक्रम में मौजूद रहें यात्रा में शामिल रहें,उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर मंडल प्रतिनिधि गौरीशंकर महात्मा जिला परिषद सदस्य रामविलास मीणा मंडल मंडल उपाध्यक्ष रामस्वरूप रायका बंटी प्रजापत,एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन मेघवाल कालू मेघवाल पूर्व पंच गोपाल धाकड़ जितेंद्र जांगिड़ रोहित शर्मा पूर्व उप सरपंच राजू बना मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण बैरवा पूर्व जिला मंत्री मनोज बंजारा पूर्व सरपंच राजेश यादव लालचंद सेन पुरुषोत्तम गुप्ता चंचल धाकड़ आदि मौजूद रहें।4
- दहीखेड़ा में कावड़ यात्रियों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर के काली तलाई रामेश्वर महादेव मंदिर से शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना हुए कावड़ यात्रियों का रविवार को दहीखेड़ा पहुंचने पर भाजपा मंडल पनवाड़ की ओर से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष रमाकांत गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व धर्मप्रेमी मौजूद रहे।1
- *गांव-गांव तिरंगा प्रभात फेरियों से गूंजा जिला* *हाथों में तिरंगा, जुबां पर जय हिन्द और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का बना उत्साहपूर्ण माहौल* झालावाड़,। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में ग्राम पंचायत मुख्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक निकाली गई प्रभात फेरियों में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला समूहों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरियों के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और “जय हिन्द”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों से निकली प्रभात फेरियों ने नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। प्रभात फेरियों के आयोजन के पश्चात जिलेभर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। नागरिकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति व्यापक जागरूकता का संचार हुआ तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने का वातावरण तैयार हुआ। *10 अगस्त को “हम एक साथ हैं” संदेश के साथ निकलेगी तिरंगा रैली* हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में “हम एक साथ हैं” की भावना के साथ तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैलियों में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रैली में प्रतिभागियों से हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रैली को आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में तिरंगा रैली में भाग लेकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं। ——००——1
- पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा दामाद, दो वाहनों में लगाई आग, धमकी भरा पत्र छोड़कर हुआ फरार झालावाड़। झालरापाटन की एन क्लेव कॉलोनी में शनिवार रात एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दामाद कथित तौर पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था और वाहनों में आग लगाने के बाद मौके पर धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार आरोपी दामाद मध्यप्रदेश का रहने वाला है। शनिवार रात वह पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के बाहर खड़े दो वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी दौरान परिवार की छोटी बेटी की नजर आग लगने की घटना पर पड़ गई। उसने जल्द अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया वाहनों में आग लगाने के बाद आरोपी मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया। पत्र में कथित तौर पर लिखा है- ‘अगली बार फिर आऊंगा, गिफ्ट और भी बड़ा होगा। पीछे मत हटना, खेल में और भी मजा आने वाला है।’ धमकी भरे इस संदेश के सामने आने के बाद परिवार में भय का माहौल है। आग बढ़ती तो आसपास के घर भी आ सकते थे चपेट में आरोपी की सास अलका गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनका दामाद रात के समय पेट्रोल की बोतल लेकर आया और घर में खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। छोटी बेटी ने आग लगते हुए देखा तो परिवार को सूचना दी। अलका गुप्ता ने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता और आग ज्यादा बढ़ जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवार पूरी तरह से डर गया है और पूरी रात खौफ के साए में रही। दामाद ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिवार को पता नहीं है। यह वजह दामाद ही बता सकता है। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश घटना की सूचना के बाद झालरापाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरे पत्र, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच के बाद ही आगजनी की वारदात के पीछे का वास्तविक कारण सामने आने की उम्मीद है।1