logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी एक प्रेमी युगल को उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। विवाद के दौरान युवती ने अपने प्रेमी को बचाने के लिए अपने ही भाई को चप्पलों से पीट दिया। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कनेरा गांव निवासी प्रेमी युगल घर से भागकर कहीं दूर जाने की योजना बनाकर रविवार को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी बीच युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई और वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवती के भाई ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रेमी को पिटता देख युवती बीच सड़क पर ही अपने भाई के खिलाफ खड़ी हो गई और उसने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई कर दी। युवती ने मौके पर कहा कि वह बालिग है और उसे अपनी इच्छा से कहीं भी आने-जाने और अपना निर्णय लेने का अधिकार है। रेलवे स्टेशन के बाहर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बालिग होने सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी एक प्रेमी युगल को उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। विवाद के दौरान युवती ने अपने प्रेमी को बचाने के लिए अपने ही भाई को चप्पलों से पीट दिया। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कनेरा गांव निवासी प्रेमी युगल घर से भागकर कहीं दूर जाने की योजना बनाकर रविवार को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी बीच युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई और वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवती के भाई ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रेमी को पिटता देख युवती बीच सड़क पर ही अपने भाई के खिलाफ खड़ी हो गई और उसने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई कर दी। युवती ने मौके पर कहा कि वह बालिग है और उसे अपनी इच्छा से कहीं भी आने-जाने और अपना निर्णय लेने का अधिकार है। रेलवे स्टेशन के बाहर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बालिग होने सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजीर बाबू महेश तिवारी को SDM कोर्ट की पक्की नकल देने के एवज में एक किसान से ₹300 की मांग करते हुए देखा जा सकता है। पूरा मामला पलेरा तहसील के पूछा गांव के निवासी किसान अमर सिंह यादव से जुड़ा है, जो पिछले 5 दिनों से जतारा तहसील के चक्कर लगा रहे थे। किसान का आरोप है कि नजीर बाबू ने उनसे पक्की नकल लेने के लिए ₹300 की मांग की। नजीर बाबू ने कथित तौर पर कहा था, 'आज पैसा जमा कर दो, तीन दिन बाद नकल मिलेगी'। इसी दौरान, किसान ने नजीर बाबू को ₹500 देते हुए वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसान ने उच्च अधिकारियों से नजीर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजीर बाबू महेश तिवारी को SDM कोर्ट की पक्की नकल देने के एवज में एक किसान से ₹300 की मांग करते हुए देखा जा सकता है।

पूरा मामला पलेरा तहसील के पूछा गांव के निवासी किसान अमर सिंह यादव से जुड़ा है, जो पिछले 5 दिनों से जतारा तहसील के चक्कर लगा रहे थे। किसान का आरोप है कि नजीर बाबू ने उनसे पक्की नकल लेने के लिए ₹300 की मांग की। नजीर बाबू ने कथित तौर पर कहा था, 'आज पैसा जमा कर दो, तीन दिन बाद नकल मिलेगी'। इसी दौरान, किसान ने नजीर बाबू को ₹500 देते हुए वीडियो बना लिया।

यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसान ने उच्च अधिकारियों से नजीर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विद्युत विभाग पलेरा ने सोमवार को बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए सरकारी विभागों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के निर्देशन में कई संस्थानों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विभाग के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों पर करीब ₹3.90 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। इस कार्रवाई के तहत मॉडल स्कूल पलेरा, जनपद पंचायत कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचई विभाग के वाटर बॉक्स, नल-जल योजनाओं, ग्राम पंचायतों और आंगनवाड़ी केंद्रों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि बकाया राशि जमा होने के बाद नियमानुसार बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। विद्युत विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने, अनावश्यक बकाया से बचने तथा बिजली का वैध एवं सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है।
    1
    विद्युत विभाग पलेरा ने सोमवार को बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए सरकारी विभागों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के निर्देशन में कई संस्थानों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विभाग के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों पर करीब ₹3.90 करोड़ का बिजली बिल बकाया है।

इस कार्रवाई के तहत मॉडल स्कूल पलेरा, जनपद पंचायत कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचई विभाग के वाटर बॉक्स, नल-जल योजनाओं, ग्राम पंचायतों और आंगनवाड़ी केंद्रों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि बकाया राशि जमा होने के बाद नियमानुसार बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। विद्युत विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने, अनावश्यक बकाया से बचने तथा बिजली का वैध एवं सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोमवार को टीकमगढ़ में गौ सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में साधु-संत और स्थानीय लोग शामिल हुए। सुबह 'श्री राम जय राम जय जय राम' विजय महामंत्र का जाप किया गया और फिर रैली निकालकर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर विवेक श्रोतिय को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज, विजय राघव मंदिर के महंत सुधीर मिश्रा, फलाहारी महाराज सहित कई साधु-संत, गौ सेवक और शहर के लोग शामिल हुए। अभियान के संयोजक सुधीर मिश्रा और राहुल तिवारी ने बताया कि यह अभियान देशभर की 5,410 तहसीलों में एक साथ चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और गौ संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की। आयोजकों के अनुसार, अभियान के पहले चरण में 27 अप्रैल को जिले की सभी तहसीलों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए थे। सोमवार को जिला स्तरीय ज्ञापन अभियान का दूसरा चरण आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि मांगों को लोगों तक पहुंचाने के लिए दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गौ माता को संवैधानिक रूप से राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए केंद्रीय कानून बनवाना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के साधु-संत और गौ भक्त जुटकर आंदोलन करेंगे।
    2
    सोमवार को टीकमगढ़ में गौ सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में साधु-संत और स्थानीय लोग शामिल हुए। सुबह 'श्री राम जय राम जय जय राम' विजय महामंत्र का जाप किया गया और फिर रैली निकालकर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर विवेक श्रोतिय को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन में बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज, विजय राघव मंदिर के महंत सुधीर मिश्रा, फलाहारी महाराज सहित कई साधु-संत, गौ सेवक और शहर के लोग शामिल हुए। अभियान के संयोजक सुधीर मिश्रा और राहुल तिवारी ने बताया कि यह अभियान देशभर की 5,410 तहसीलों में एक साथ चलाया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और गौ संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की। आयोजकों के अनुसार, अभियान के पहले चरण में 27 अप्रैल को जिले की सभी तहसीलों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए थे। सोमवार को जिला स्तरीय ज्ञापन अभियान का दूसरा चरण आयोजित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि मांगों को लोगों तक पहुंचाने के लिए दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गौ माता को संवैधानिक रूप से राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए केंद्रीय कानून बनवाना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के साधु-संत और गौ भक्त जुटकर आंदोलन करेंगे।
    user_GD PaNDey
    GD PaNDey
    जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नौगांव। लुगासी चौकी प्रभारी ओसो गुप्ता के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने ओसो गुप्ता को पुष्पमालाओं और स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने ओसो गुप्ता के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुप्ता ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। अपने संबोधन में ओसो गुप्ता ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लुगासी क्षेत्र से उन्हें हमेशा सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। विदाई समारोह का माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने ओसो गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
    2
    नौगांव। लुगासी चौकी प्रभारी ओसो गुप्ता के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने ओसो गुप्ता को पुष्पमालाओं और स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने ओसो गुप्ता के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुप्ता ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

अपने संबोधन में ओसो गुप्ता ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लुगासी क्षेत्र से उन्हें हमेशा सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।

विदाई समारोह का माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने ओसो गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Akhil pratap Patel
    Akhil pratap Patel
    Voice of people नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर के अजय पार धाम में दान पेटी से पैसे गायब होने का मामला सामने आया है। दान पेटी से राशि गायब मिलने पर समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    छतरपुर के अजय पार धाम में दान पेटी से पैसे गायब होने का मामला सामने आया है। दान पेटी से राशि गायब मिलने पर समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्पेस पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवोन्मेषी शोध कार्यों के लिए दिया गया। इस उपलब्धि से न केवल पलेरा और टीकमगढ़, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। इस उच्चस्तरीय सम्मेलन का संयुक्त आयोजन आईटीयू-एपीटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया और फोरम ग्लोबल द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की नई अंतरिक्ष नीतियों के प्रभाव और उनके व्यावहारिक लाभों को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार करना था। सम्मेलन में भारत सरकार से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस दौरान भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्पेस इकोसिस्टम तथा निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी, विशेष रूप से 'विक्रम-1' मिशन की सफलता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रखर विश्वकर्मा ने इसरो की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली नंदा, इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट (सेवानिवृत्त) और आईटीयू-एपीटी के अध्यक्ष भारत भाटिया सहित कई विशेषज्ञों से अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स और नवाचारों पर चर्चा की। उनके शोध और विचारों की वैज्ञानिक समुदाय ने सराहना की। उल्लेखनीय है कि प्रखर विश्वकर्मा ने महज 15 वर्ष की आयु में मध्यप्रदेश का पहला एयरोस्पेस स्टार्टअप 'एयरो एक्स स्पेस टेक्नोलॉजी' शुरू कर इतिहास रचा था। वर्तमान में उनका स्टार्टअप दुनिया के 40 से अधिक देशों के लिए रॉकेट, सैटेलाइट, ड्रोन और मिसाइल डिजाइनिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहा है। अंतरिक्ष और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके नाम 400 से अधिक प्रमाण-पत्र दर्ज हैं तथा उन्हें अब तक 13 राष्ट्रीय और 4 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। प्रखर विश्वकर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, नवाचार और सतत परिश्रम के बल पर वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।
    1
    टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्पेस पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवोन्मेषी शोध कार्यों के लिए दिया गया। इस उपलब्धि से न केवल पलेरा और टीकमगढ़, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है।

इस उच्चस्तरीय सम्मेलन का संयुक्त आयोजन आईटीयू-एपीटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया और फोरम ग्लोबल द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की नई अंतरिक्ष नीतियों के प्रभाव और उनके व्यावहारिक लाभों को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार करना था। सम्मेलन में भारत सरकार से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस दौरान भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्पेस इकोसिस्टम तथा निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी, विशेष रूप से 'विक्रम-1' मिशन की सफलता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रखर विश्वकर्मा ने इसरो की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली नंदा, इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट (सेवानिवृत्त) और आईटीयू-एपीटी के अध्यक्ष भारत भाटिया सहित कई विशेषज्ञों से अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स और नवाचारों पर चर्चा की। उनके शोध और विचारों की वैज्ञानिक समुदाय ने सराहना की।

उल्लेखनीय है कि प्रखर विश्वकर्मा ने महज 15 वर्ष की आयु में मध्यप्रदेश का पहला एयरोस्पेस स्टार्टअप 'एयरो एक्स स्पेस टेक्नोलॉजी' शुरू कर इतिहास रचा था। वर्तमान में उनका स्टार्टअप दुनिया के 40 से अधिक देशों के लिए रॉकेट, सैटेलाइट, ड्रोन और मिसाइल डिजाइनिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहा है। अंतरिक्ष और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके नाम 400 से अधिक प्रमाण-पत्र दर्ज हैं तथा उन्हें अब तक 13 राष्ट्रीय और 4 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रखर विश्वकर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, नवाचार और सतत परिश्रम के बल पर वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी एक प्रेमी युगल को उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। विवाद के दौरान युवती ने अपने प्रेमी को बचाने के लिए अपने ही भाई को चप्पलों से पीट दिया। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कनेरा गांव निवासी प्रेमी युगल घर से भागकर कहीं दूर जाने की योजना बनाकर रविवार को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी बीच युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई और वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवती के भाई ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रेमी को पिटता देख युवती बीच सड़क पर ही अपने भाई के खिलाफ खड़ी हो गई और उसने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई कर दी। युवती ने मौके पर कहा कि वह बालिग है और उसे अपनी इच्छा से कहीं भी आने-जाने और अपना निर्णय लेने का अधिकार है। रेलवे स्टेशन के बाहर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बालिग होने सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी एक प्रेमी युगल को उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। विवाद के दौरान युवती ने अपने प्रेमी को बचाने के लिए अपने ही भाई को चप्पलों से पीट दिया। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कनेरा गांव निवासी प्रेमी युगल घर से भागकर कहीं दूर जाने की योजना बनाकर रविवार को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी बीच युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई और वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवती के भाई ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रेमी को पिटता देख युवती बीच सड़क पर ही अपने भाई के खिलाफ खड़ी हो गई और उसने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई कर दी। युवती ने मौके पर कहा कि वह बालिग है और उसे अपनी इच्छा से कहीं भी आने-जाने और अपना निर्णय लेने का अधिकार है।

रेलवे स्टेशन के बाहर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बालिग होने सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.