Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर के अजय पार धाम में दान पेटी से पैसे गायब होने का मामला सामने आया है। दान पेटी से राशि गायब मिलने पर समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुंदेली संवाद न्यूज
छतरपुर के अजय पार धाम में दान पेटी से पैसे गायब होने का मामला सामने आया है। दान पेटी से राशि गायब मिलने पर समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर के अजय पार धाम में दान पेटी से पैसे गायब होने का मामला सामने आया है। दान पेटी से राशि गायब मिलने पर समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम भेलसी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के भवन के बगल में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में तहसीलदार न्यायालय, बल्देवगढ़ द्वारा जारी स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का मामला प्रकाश में आया है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तहसीलदार न्यायालय, बल्देवगढ़ ने 5 फरवरी को शासकीय भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण के विरुद्ध स्थगन आदेश जारी किया था। आदेश में थाना प्रभारी बल्देवगढ़, संबंधित हल्का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने के निर्देश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि उक्त आदेश 5 फरवरी को थाना बल्देवगढ़ में प्राप्त भी हो गया था। इसके बावजूद आरोप है कि अनावेदक जुगलकिशोर जानकी तनय कुटल्ला कुशवाहा द्वारा शासकीय भूमि पर नए पिलर खड़े कर निर्माण कार्य जारी रखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई की होती तो तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बाद भी मुख्य मार्ग स्थित शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य नहीं हो पाता। ग्राम वासियों का आरोप है कि प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने मांग की है कि न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।2
- प्राचीन समय की बात है, जब आयात और निर्यात का कोई साधन उपलब्ध नहीं हुआ करता था। उसी दौर की यह कहानी है, जब एक किसान ट्रैक्टर खरीदने के लिए डीलर के पास पहुंचा।1
- टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील में बुंदेलखंड राज्य आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान आंदोलनकारी अंकित परिहार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र वर्षों से विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उपेक्षित रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन बेहद आवश्यक है। इस दौरान आंदोलन को गति देने के लिए कई प्रमुख निर्णय लिए गए, जिसके तहत गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए मांग को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों को बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जोड़ने की योजना है। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव अंकित राजा बुंदेला ने समर्थन अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिए पृथक राज्य का गठन अनिवार्य है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।1
- टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। 'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के कनेरा गांव से भागे एक प्रेमी युगल को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने अपने भाई को चप्पलों से पीट दिया, जो युवक के साथ मारपीट कर रहा था। युवती ने कहा कि वह बालिग है और अपने जीवन से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार रखती है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमी युगल रविवार को घर से निकलकर मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जहां युवती के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। परिजनों ने दोनों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, जिससे विवाद शुरू हो गया। युवती के भाई ने युवक के साथ मारपीट की, जिसे देख युवती ने अपने भाई को चप्पलों से पीट दिया। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।2