logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का विधिवत उद्घाटन श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का विधिवत उद्घाटन श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला में एक कस्टम हायरिंग केंद्र एवं कृषि यंत्र बैंक उठाव हुआ l श्रीमती साकित देवी को चार लाख और बाबा लोटन दस फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को आठ लाख अनुदान का डमी चेक प्रदान किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधन में मेला में उपस्थित कर्मियों को नए तकनीक वाले यंत्रों के बारे में कृषकों जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित कृषक बंधु को समय पर खेती करने हेतु यंत्र का उपयोग करने को बोला गया ।मेला में जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र, सुपौल, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, सुपौल, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामचंद्र प्रसाद यादव, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार आदि उपस्थित हुए। मेला में अब तक कुल1479 परमिट निर्गत हुआ, जिसमें कुल 666 कृषक द्वारा यंत्र का क्रय किया गया है।

2 hrs ago
user_SUBESH RAJ (journalism)
SUBESH RAJ (journalism)
सुपौल, सुपौल, बिहार•
2 hrs ago

दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का विधिवत उद्घाटन श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का विधिवत उद्घाटन श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला में एक कस्टम हायरिंग केंद्र एवं कृषि यंत्र बैंक उठाव हुआ l श्रीमती साकित देवी को चार

लाख और बाबा लोटन दस फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को आठ लाख अनुदान का डमी चेक प्रदान किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधन में मेला में उपस्थित कर्मियों को नए तकनीक वाले यंत्रों के बारे में कृषकों जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित कृषक बंधु को समय पर खेती करने हेतु यंत्र का उपयोग करने को बोला गया ।मेला में जिला कृषि पदाधिकारी,

सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र, सुपौल, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, सुपौल, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामचंद्र प्रसाद यादव, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार आदि उपस्थित हुए। मेला में अब तक कुल1479 परमिट निर्गत हुआ, जिसमें कुल 666 कृषक द्वारा यंत्र का क्रय किया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by News No1 Bihar
    1
    Post by News No1 Bihar
    user_News No1 Bihar
    News No1 Bihar
    Local News Reporter सुपौल, सुपौल, बिहार•
    19 hrs ago
  • सुपौल। जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त, सुपौल की उपस्थिति में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न संभाग जैसे निजी विद्यालय में नामांकन, निजी विद्यालय का प्रस्वीकृक्ति एवं नवीनीकरण, विद्यालय को विभिन्न मद में दी गई राशि के व्यय, शिक्षा विभाग के नशामुक्ति, गर्ल्स एडोलेसेंट (माहवारी की जानकारी) कस्तुरबा विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति, छात्रावास में हो रहे असैनिक निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी विद्यालय में बालमेला, ट्यूनिंग ऑफ स्कूल, असैनिक निर्माण कार्य इत्यादि की समीक्षा की गई। समीक्षा में निम्न निदेश दिये गये :- 1. कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन की तुलना में कम उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सभी रिक्त सीट को भरने का निदेश दिया गया। कस्तुरबा छात्रावास में मरम्मति कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अविलंब गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाते हुए राशि का सदुपयोग किया जाय। कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में व्यय 72.5 प्रतिशत है। सुपौल, राघोपुर का व्यय कम है इस पर चिंता व्यक्त की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया। 2. निजी विद्यालय द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर 121 बच्चे का नामांकन नहीं लिया गया है जबकि 13 बच्च्चे को रिजेक्ट कर दिया गया है इस पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। राधेश्याम पब्लिक स्कूल, सुपौल के द्वारा बच्च्चे के नामांकन में मौखिक परीक्षा लेने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा निदेश दिया गया कि ऐसे विद्यालय को चिन्हित कर उसकी प्रस्वीकृति को रदद कर दिया जाय। 45 निजी विद्यालय के अपनी इन्टेक कैपेसिटि नहीं भरने के कारण इन सभी विद्यालय के मान्यता को रद्द करने का निदेश दिया गया। 3. 190 विद्यालय को ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत दस हजार की राशि प्रति विद्यालय दी गई है। अब तक मात्र 68 विद्यालय के द्वारा राशि का व्यय किया गया है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा उप विकास आयुक्त, सुपौल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को विद्यालय के व्यय का जांच करने कार्यक्रम के संबंध में बच्चों का फीडबैक लेने का निदेश दिया गया। 4. समग्र विद्यालय अनुदान, खेल मद में दी गई राशि, सी०आर०सी० को दी गई राशि के व्यय की स्थिति असंतोषजनक है, खेल मद में मात्र 07 प्रतिशत की निकासी की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सभी विद्यालय के खेल सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने का निदेश दिया गया। जो भी विद्यालय अब तक व्यय नहीं किये हैं। वे अविलंब गुणवत्तापूर्ण सामग्री का क्रय करेंगे। 5. असैनिक निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा 12 के भवन के निर्माण इसकी गुणवत्ता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा कई विद्यालयों में लाल ईंट, फलाईएश ईंट की गुणवत्ता को अच्छे तरीके से जांच करने, निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव करने, कोटा स्टोन की पॉलिसिंग, छत की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। यदि किसी निर्माण स्थल पर गैर गुणवत्तापूर्ण की सामग्री का उपयोग को देखा गया तो संबंधित संवेदक से दण्डसवरूप राशि की कटौती कर दी जायेगी। 6. जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी निर्माण स्थल पर बार्ड लगाते हुए जिले का एक सम्पर्क संख्या भी आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया जिससे कि कोई भी व्यक्ति गलत कार्य की शिकायत जिला से कर सके। 7. जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा समीक्षा बैठक में बच्चों के पठन पाठन, लर्निंग आउट कम, का पी०पी०टी० नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निदेश दिया गया कि अगले बैठक में इस विषय पर पी०पी०टी० तैयार कर शमिल किया जाय।
    1
    सुपौल। जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त, सुपौल की उपस्थिति में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न संभाग जैसे निजी विद्यालय में नामांकन, निजी विद्यालय का प्रस्वीकृक्ति एवं नवीनीकरण, विद्यालय को विभिन्न मद में दी गई राशि के व्यय, शिक्षा विभाग के नशामुक्ति, गर्ल्स एडोलेसेंट (माहवारी की जानकारी) कस्तुरबा विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति, छात्रावास में हो रहे असैनिक निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी विद्यालय में बालमेला, ट्यूनिंग ऑफ स्कूल, असैनिक निर्माण कार्य इत्यादि की समीक्षा की गई। समीक्षा में निम्न निदेश दिये गये :-
1. कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन की तुलना में कम उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सभी रिक्त सीट को भरने का निदेश दिया गया। कस्तुरबा छात्रावास में मरम्मति कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अविलंब गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाते हुए राशि का सदुपयोग किया जाय। कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में व्यय 72.5 प्रतिशत है। सुपौल, राघोपुर का व्यय कम है इस पर चिंता व्यक्त की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया।
2. निजी विद्यालय द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर 121 बच्चे का नामांकन नहीं लिया गया है जबकि 13 बच्च्चे को रिजेक्ट कर दिया गया है इस पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। राधेश्याम पब्लिक स्कूल, सुपौल के द्वारा बच्च्चे के नामांकन में मौखिक परीक्षा लेने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा निदेश दिया गया कि ऐसे विद्यालय को चिन्हित कर उसकी प्रस्वीकृति को रदद कर दिया जाय। 45 निजी विद्यालय के अपनी इन्टेक कैपेसिटि नहीं भरने के कारण इन सभी विद्यालय के मान्यता को रद्द करने का निदेश दिया गया।
3. 190 विद्यालय को ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत दस हजार की राशि प्रति विद्यालय दी गई है। अब तक मात्र 68 विद्यालय के द्वारा राशि का व्यय किया गया है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा उप विकास आयुक्त, सुपौल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को विद्यालय के व्यय का जांच करने कार्यक्रम के संबंध में बच्चों का फीडबैक लेने का निदेश दिया गया।
4. समग्र विद्यालय अनुदान, खेल मद में दी गई राशि, सी०आर०सी० को दी गई राशि के व्यय की स्थिति असंतोषजनक है, खेल मद में मात्र 07 प्रतिशत की निकासी की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सभी विद्यालय के खेल सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने का निदेश दिया गया। जो भी विद्यालय अब तक व्यय नहीं किये हैं। वे अविलंब गुणवत्तापूर्ण सामग्री का क्रय करेंगे।
5. असैनिक निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा 12 के भवन के निर्माण इसकी गुणवत्ता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा कई विद्यालयों में लाल ईंट, फलाईएश ईंट की गुणवत्ता को अच्छे तरीके से जांच करने, निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव करने, कोटा स्टोन की पॉलिसिंग, छत की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। यदि किसी निर्माण स्थल पर गैर गुणवत्तापूर्ण की सामग्री का उपयोग को देखा गया तो संबंधित संवेदक से दण्डसवरूप राशि की कटौती कर दी जायेगी।
6. जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी निर्माण स्थल पर बार्ड लगाते हुए जिले का एक सम्पर्क संख्या भी आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया जिससे कि कोई भी व्यक्ति गलत कार्य की शिकायत जिला से कर सके।
7. जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा समीक्षा बैठक में बच्चों के पठन पाठन, लर्निंग आउट कम, का पी०पी०टी० नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निदेश दिया गया कि अगले बैठक में इस विषय पर पी०पी०टी० तैयार कर शमिल किया जाय।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    21 hrs ago
  • रमणी पूजा को लेकर चंद्रायन पंचायत में शांति समिति का बैठक हुआ सम्पन्न थानाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि यों ने किया बैठक
    1
    रमणी पूजा को लेकर चंद्रायन पंचायत में शांति समिति का बैठक हुआ सम्पन्न थानाध्यक्ष सहित
जनप्रतिनिधि यों ने किया बैठक
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा में नगर परिषद का एक प्रयोग अब विवाद का कारण बन गया है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाई गईं, लेकिन इस पहल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया है। स्थानीय लोग इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं, वहीं प्रशासन इसे स्वच्छता अभियान का हिस्सा बता रहा है। दरअसल मधेपुरा में इन दिनों दीवारों पर बनी पेंटिंग चर्चा का विषय बन गई है। नगर परिषद ने शहर में गंदगी और खुले में पेशाब की समस्या को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें बनवाई हैं। बाइट-1 सुधीर भगत, बीजेपी नेता बाइट -2- सौरभ यादव, स्थानीय लेकिन इस पहल का विरोध भी शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी-देवताओं का स्थान मंदिरों में होता है, न कि उन जगहों पर जहां गंदगी होती है। उनका आरोप है कि इस तरह की तस्वीरें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। बाइट-विशाल राय, पेंटर वहीं, मौके पर काम कर रहे पेंटर का कहना है कि उन्हें नगर परिषद की ओर से निर्देश मिला था कि ऐसी जगहों पर पेंटिंग बनाई जाए, जहां लोग अक्सर गंदगी करते हैं, ताकि इस पर रोक लग सके। बाइट- तान्या कुमारी, ईओ, नगर परिषद मधेपुरा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह कदम स्वच्छता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। हालांकि, इस पर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। अब सवाल यह है कि क्या स्वच्छता के नाम पर धार्मिक प्रतीकों का इस तरह इस्तेमाल उचित है? या फिर प्रशासन को कोई दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए था। फिलहाल, मधेपुरा में यह मुद्दा आस्था और प्रशासनिक फैसलों के बीच टकराव का रूप ले चुका है।
    4
    बिहार के मधेपुरा में नगर परिषद का एक प्रयोग अब विवाद का कारण बन गया है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाई गईं, लेकिन इस पहल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया है। स्थानीय लोग इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं, वहीं प्रशासन इसे स्वच्छता अभियान का हिस्सा बता रहा है।
दरअसल मधेपुरा में इन दिनों दीवारों पर बनी पेंटिंग चर्चा का विषय बन गई है। नगर परिषद ने शहर में गंदगी और खुले में पेशाब की समस्या को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें बनवाई हैं।
बाइट-1 सुधीर भगत, बीजेपी नेता
बाइट -2- सौरभ यादव, स्थानीय 
लेकिन इस पहल का विरोध भी शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी-देवताओं का स्थान मंदिरों में होता है, न कि उन जगहों पर जहां गंदगी होती है। उनका आरोप है कि इस तरह की तस्वीरें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।
बाइट-विशाल राय, पेंटर
वहीं, मौके पर काम कर रहे पेंटर का कहना है कि उन्हें नगर परिषद की ओर से निर्देश मिला था कि ऐसी जगहों पर पेंटिंग बनाई जाए, जहां लोग अक्सर गंदगी करते हैं, ताकि इस पर रोक लग सके।
बाइट- तान्या कुमारी, ईओ, नगर परिषद मधेपुरा 
नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह कदम स्वच्छता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। हालांकि, इस पर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
अब सवाल यह है कि क्या स्वच्छता के नाम पर धार्मिक प्रतीकों का इस तरह इस्तेमाल उचित है? या फिर प्रशासन को कोई दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए था। फिलहाल, मधेपुरा में यह मुद्दा आस्था और प्रशासनिक फैसलों के बीच टकराव का रूप ले चुका है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Purushottam Yadav @121
    1
    Post by Purushottam Yadav @121
    user_Purushottam Yadav @121
    Purushottam Yadav @121
    Farmer Tribeniganj, Supaul•
    10 hrs ago
  • मधेपुर थाना क्षेत्र में में बुजुर्ग को हाथ तोड़ने का मामला छोटी सी बात पर बड़ा विवाद, कार्रवाई की मांग ? Nitish Kumar Bihar Police #Madhepur #Thana #Madhubani #police #Bihar #police #DM #Madhubani न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी District
    1
    मधेपुर थाना क्षेत्र में में बुजुर्ग को हाथ तोड़ने का मामला छोटी सी बात पर बड़ा विवाद, कार्रवाई की मांग ?
Nitish Kumar Bihar Police 
#Madhepur #Thana #Madhubani #police #Bihar #police #DM #Madhubani न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी  District
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    21 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना चौसा थाना क्षेत्र की है, जहां चौसा और घोषई के बीच नहर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक की पहचान चौसा प्रखंड के धुरिया कलासन निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है, जो नंदकिशोर यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दिलखुश कुमार को पीठ में गोली मारी, जो पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, घायल युवक को आनन-फानन में चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह और अपराधियों का सुराग लगाया जा सके। बाइट ---घायल के परिजन
    4
    बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना चौसा थाना क्षेत्र की है, जहां चौसा और घोषई के बीच नहर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
घायल युवक की पहचान चौसा प्रखंड के धुरिया कलासन निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है, जो नंदकिशोर यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दिलखुश कुमार को पीठ में गोली मारी, जो पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
वहीं, घायल युवक को आनन-फानन में चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह और अपराधियों का सुराग लगाया जा सके।
बाइट ---घायल के परिजन
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Ranjeet
    1
    Post by Ranjeet
    user_Ranjeet
    Ranjeet
    राघोपुर, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.