Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद में कल रात चोर एक क्लीनिक में चोरी करने घुसा, लेकिन शटर में गर्दन फंस गई।#virl#news पूरी रात वो ऐसे ही लटका रहा। आज दोपहर किसी की नजर पड़ी। तब फायर विभाग को सूचना दी गई और उसे रेस्क्यू किया गया।
Ashok kumar News repoter
गाजियाबाद में कल रात चोर एक क्लीनिक में चोरी करने घुसा, लेकिन शटर में गर्दन फंस गई।#virl#news पूरी रात वो ऐसे ही लटका रहा। आज दोपहर किसी की नजर पड़ी। तब फायर विभाग को सूचना दी गई और उसे रेस्क्यू किया गया।
- User9832Bilhaur, Kanpur Nagar👏9 hrs ago
More news from Mahoba and nearby areas
- महोबा :- जनपद के कबरई कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की बाहरी दीवार से जा टकराया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- #Apkiawajdigital बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की बांदा इकाई ने संगठन की मजबूती और आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित जिला कार्यालय 'राजा भवन' में आयोजित एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर गहन मंथन किया गया। सम्मान के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आई-कार्ड वितरण रहा, जहां सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ससम्मान पहचान पत्र पहनाकर उन्हें संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। जिलाध्यक्षों ने महाधिवेशन की सफलता हेतु एक विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत की और सभी सदस्यों से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के मुख्य बिंदु: एकजुटता पर बल: सभी सदस्यों ने परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली। समस्याओं का निस्तारण: बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और विचारों को साझा किया, जिनका आपसी विमर्श के बाद त्वरित निस्तारण किया गया। भविष्य की रणनीति: संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक ले जाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर संगठन के प्रति निष्ठा दिखाते हुए संध्या धुरिया, आसिफ अली, गौरव सिंह चौहान, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, गुड्डन खान, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, कुलदीप मिश्रा, शुभम सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, प्रेम सिंह और घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।4
- हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के सिजवाही गांव में तेज रफ्तार मौरंग (बालू) से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने घायल को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर मालिक कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचा और घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल ले जाकर मामले को दबाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि संबंधित ट्रैक्टर पहले भी अवैध बालू खनन के मामलों में चर्चा में रहा है। घटना से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा और घायल युवक को न्याय मिल पाएगा?1
- Post by Rajkumar raj1
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोडन बांध का निर्माण कार्य लगातार आठवें दिन भी बंद रहा। मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर विश्रामगंज और मजगांव के आदिवासी विस्थापितों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इस बीच पन्ना के अतिरिक्त कलेक्टर आलोक मारको और एसडीएम सतीश नागवंशी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। प्रशासन का कहना है कि मुआवजा शासन की गाइडलाइन के अनुसार दिया गया है, लेकिन अगर कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो दस्तावेजों की जांच कर दोबारा सर्वे कराया जाएगा। वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई और दस्तावेजों की जांच पर टिकी है।1
- छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोगों ने प्रसन्नता का अनुभव किया। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच बना, बल्कि उनके आत्मबल को बढ़ाने का भी एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।1
- झांसी पुलिस ने नवयुवती के दो हत्यारे मुडभेड में गिरफ्तार किये1
- मौदहा (हमीरपुर)मौदहा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काला खेल लगातार जारी है। शिकायतों और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। हालांकि मौके से चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी, जहां से बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अब फरार चालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पर्यावरण पर पड़ रहा गंभीर असर कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा खनन का नेटवर्क स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल: लगातार कार्रवाई के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन? क्या खनन माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है या प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है? फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप जरूर है, लेकिन देखना होगा कि यह कार्रवाई आगे कितनी प्रभावी साबित होती है।1
- मारका थाना क्षेत्र के अरमार गांव में 45 वर्षीय महिला को दबंगों ने मारी गोली,मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती।1