रंग, राग और संस्कारों की छांव में सजी ‘कलायन’ की अविस्मरणीय शाम मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के रामनगर खालिसा स्थित बीएसआरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शनिवार को ‘कलायन’ का मंच कुछ यूं सजा कि हर ओर रंगों की छटा, सुरों की मिठास और संस्कारों की गरिमा बिखरती नजर आई। यह आयोजन मानो एक जीवंत उत्सव बन गया, जहां हर प्रस्तुति ने दिलों को छू लिया और देर रात तक तालियों की गूंज माहौल को जीवंत बनाए रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय आईटीआई मऊ के प्राचार्य अरुण कुमार यादव और खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने मां सरस्वती की आराधना व दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों की गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य ने ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कजरी की मधुरता, घूमर की लय, देशभक्ति से ओतप्रोत पिरामिड नृत्य की ऊर्जा और ‘ओल्ड इज गोल्ड-नदिया के पार’ की झलक ने विविध रंगों से मंच को सजा दिया। वहीं मातृ-पितृ भक्ति पर आधारित नाटिका ने भावनाओं को स्पर्श किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए अरुण कुमार यादव ने कार्यक्रम को भारतीय परंपरा का सजीव रूप बताया, जबकि ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त माध्यम होते हैं। संस्थान के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने अतिथियों का सम्मान कर मेधावी छात्रा दिव्या सिंह सहित टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य शबीब रिजवी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन अभय तिवारी, आर्यन राय और स्वाति सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि अंत में प्रवीण राय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक आर्यमजी, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, दोहरीघाट प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ राजू राय, बब्बन यादव, जनार्दन राय एडवोकेट, जयप्रकाश पाल, इशदत्त सिंह, रजनीश राय, सुनील यादव, सूरज सिंह, रामभजन यादव, प्रियंका कुमारी, एटीएम मोहराना, कैलाश यादव, मृत्युंजय, पवन कुमार, राहुल राय, फिजा खातून समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ‘कलायन’ की यह शाम हर किसी के मन में एक खूबसूरत याद बनकर बस गई।
रंग, राग और संस्कारों की छांव में सजी ‘कलायन’ की अविस्मरणीय शाम मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के रामनगर खालिसा स्थित बीएसआरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शनिवार को ‘कलायन’ का मंच कुछ यूं सजा कि हर ओर रंगों की छटा, सुरों की मिठास और संस्कारों की गरिमा बिखरती नजर आई। यह आयोजन मानो एक जीवंत उत्सव बन गया, जहां हर प्रस्तुति ने दिलों को छू लिया और देर रात तक तालियों की गूंज माहौल को जीवंत बनाए रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय आईटीआई मऊ के प्राचार्य अरुण कुमार यादव और खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने मां सरस्वती की आराधना व दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों की गणेश वंदना,
सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य ने ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कजरी की मधुरता, घूमर की लय, देशभक्ति से ओतप्रोत पिरामिड नृत्य की ऊर्जा और ‘ओल्ड इज गोल्ड-नदिया के पार’ की झलक ने विविध रंगों से मंच को सजा दिया। वहीं मातृ-पितृ भक्ति पर आधारित नाटिका ने भावनाओं को स्पर्श किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए अरुण कुमार यादव ने कार्यक्रम को भारतीय परंपरा का सजीव रूप बताया, जबकि ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त माध्यम होते हैं। संस्थान के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने अतिथियों का सम्मान कर मेधावी छात्रा दिव्या सिंह सहित टॉपर विद्यार्थियों को
पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य शबीब रिजवी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन अभय तिवारी, आर्यन राय और स्वाति सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि अंत में प्रवीण राय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक आर्यमजी, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, दोहरीघाट प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ राजू राय, बब्बन यादव, जनार्दन राय एडवोकेट, जयप्रकाश पाल, इशदत्त सिंह, रजनीश राय, सुनील यादव, सूरज सिंह, रामभजन यादव, प्रियंका कुमारी, एटीएम मोहराना, कैलाश यादव, मृत्युंजय, पवन कुमार, राहुल राय, फिजा खातून समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ‘कलायन’ की यह शाम हर किसी के मन में एक खूबसूरत याद बनकर बस गई।
- Post by RISHI RAI1
- फतेहपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक...! कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार दो युवक छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।1
- Post by Satyavan Chauhan1
- ✅पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना बनकटा की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव, आरक्षी जितेश यादव व महिला आरक्षी सूर्यकान्ती द्वारा स्थान रतसिया स्थित बैंक में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री संतोष यादव, आरक्षी संजीव यादव व महिला आरक्षी प्रीति यादव द्वारा थाना घाट पर आयी हुई महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।2
- Post by Reporter2
- बरहज पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष , 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष , 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष व 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2026 को ब्रह्मचारी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.04.2026 को थाना बरहज क्षेत्र के ग्राम करौंदी में जयराम व राजकुमार जो कि आपस में पट्टीदार हैं, इनके बीच मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में राजकुमार व उनके परिजनों के द्वारा जयराम के पिता मवाजा को लाठी से गंभीर चोट पहुँचायी गयी, जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज देवरिया में मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र जयराम द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना बरहज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 2. उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 3. का0 दीपक यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 4. का0 कमलेश कुमार, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 5. का0 रामचन्द्र मौर्या, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 6. का0 अभिषेक सिंह, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।1