Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा
Dharmendra Soni
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा
More news from राजस्थान and nearby areas
- सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी धंबोला. थाना क्षेत्र के गुदावाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार गुदावाड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे बंगाली मजदूर अस्थायी रूप से रह रहे हैं। इनके साथ सासरपुर पाडली (थाना चौरासी) निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर भी पिछले छह से सात माह से मजदूरी कर रहा था और उन्हीं के साथ कमरे में रहता था। बुधवार रात सभी मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कांतिलाल को उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धंबोला थाने के एसआई अशोक कुमार, एएसआई गजेंद्र सिंह,तुलसीराम, करण भट्ट,कल्पेश,कांतिलाल, अमित भट्ट, तथा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक कांतिलाल डामोर चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। करीब पांच साल पहले उसके एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। अब कांतिलाल की असमय मौत से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर है। इस दौरान सिमलवाडा सरपंच विजयपाल डोडीयार, समाजसेवी दिनेश रोत, कमलेश डिंडोर, मुकेश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।4
- पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार1
- हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, सबूत मिटाने के अपराध में भी 5 वर्ष की सजा हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, सबूत मिटाने के अपराध में भी 5 वर्ष की सजा (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़, 6 अगस्त। जिला एवं सेशन न्यायालय, प्रतापगढ़ की जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती आशा कुमारी ने हत्या के एक चर्चित मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र मोहनलाल मीणा (39), निवासी पाडलिया, थाना सुहागपुरा को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साक्ष्य मिटाने के अपराध में 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 5 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। लोक अभियोजक तरुणदास वैरागी ने बताया कि प्रकरण के अनुसार 25 मई 2024 को मृतका देवली बाई के पुत्र महेश ने थाना सुहागपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी माता ने करीब दो वर्ष पूर्व लक्ष्मण के साथ नाता विवाह किया था। 24 मई 2024 को परिजनों से सूचना मिली कि देवली बाई का शव झन्या गांव के पास हाईवे किनारे पुल के नीचे पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों को लोगों ने बताया कि लक्ष्मण ने मारपीट कर देवली बाई की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शव को पुल के नीचे नदी में फेंककर फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना सुहागपुरा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 एवं 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान पूर्ण होने के बाद न्यायालय में चालान पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपों को सिद्ध करने के लिए 13 गवाहों के बयान, 47 दस्तावेजी साक्ष्य तथा 6 भौतिक साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराया। न्यायालय ने आरोपी लक्ष्मण को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 201 के तहत 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। मामले में राज्य पक्ष की ओर से लोक अभियोजक तरुणदास वैरागी ने प्रभावी पैरवी की।3
- पंचायत-निकाय चुनाव का बिगुल: कुशलगढ़ में विधायक रमीला खड़िया ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश कुशलगढ़। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुशलगढ़-सज्जनगढ़ की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या एवं भरत मेरावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी मजदूरों की महत्वपूर्ण योजना समाप्त कर दी गई है तथा युवाओं को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए कार्य करें, ताकि पंच, सरपंच, जनपद, जिला परिषद, प्रधान एवं जिला प्रमुख जैसे पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो और आमजन का विकास सुनिश्चित हो सके। पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करना होगा तथा वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए आज से ही सक्रिय होकर कार्य करना होगा, ताकि कांग्रेस का परचम ढाणी-ढाणी तक लहराए। बैठक के दौरान आदिवासी कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक रमीला खड़िया एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पमाला और कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रजनीकांत खाब्या, भरत मेरावत, नटवर लबाना, विजयसिंह खड़िया, कालुसिंह, कैलाश पटेल, विजयभाई मईडा, नारजी सिंघाड़ा, राकेश मईडा, रोहित खड़िया, लक्ष्मण दामा ने भी संबोधित किया। बैठक में लालसिंह, मागुसिग, हितेष रावत, हकरा भाई, शांतिलाल निनामा, राजेश मीणा, भुरजी मेडा, सहजाद मकरानी, महेश कटारा, महेन्द्र परमार, प्रितीमनिष तलेसरा, सुरेश गादिया, भीमा, मोहन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- संगठन सर्वोपरि, पंचायतीराज चुनाव में फहराएं भाजपा का परचम: बाबूलाल खराड़ी जिला स्तरीय बैठक में संगठन सशक्तिकरण, बूथ मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन, पदाधिकारियों की होगी ग्रेडिंग सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को सागवाड़ा शहर स्थित विधायक कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, गुरुप्रसाद पटेल, वेलजी पटेल, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल कलासुआ, कांतिलाल डामोर सहित जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करता है। पार्टी का मूल उद्देश्य भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि इस आंदोलन के पीछे अराजक और राष्ट्रविरोधी ताकतों की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं, लेकिन जिस प्रकार वर्तमान सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कठोर कानून बनाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है, वह युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है। खराड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, महापुरुषों के इतिहास और शास्त्रीय ज्ञान को शिक्षा व्यवस्था में स्थान दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत भी भाजपा सरकार ने ही की, जिससे आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय पहचान मिली। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव को भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों और जिला परिषदों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए संगठन को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक कर एजेंडा तय किया जाए ताकि योजनाबद्ध तरीके से संगठनात्मक कार्यों का संचालन हो सके। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में संत रविदास महाराज जयंती, हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संयोजकों एवं पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिवाद से संगठन को नुकसान पहुंचता है, जबकि संगठन हित सर्वोपरि रखने से प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान स्वतः सुरक्षित रहता है। डॉ. राजपुरोहित ने कहा कि जिला पदाधिकारियों को नियमित रूप से मंडलों का दौरा कर संगठन सशक्तिकरण अभियान को गति देनी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठकों में पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली के आधार पर ग्रेडिंग भी की जाएगी, जिससे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर मूल्यांकन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र परिवारों तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक को जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व सांसद कनकमल कटारा तथा पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने भी संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।2
- आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे1
- कुशलगढ़ पुलिस कि कार्यवाई, 6 किलो चांदी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का पर्दाफाश कर मध्यप्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को कुशलगढ़ में एक व्यापारी के घर का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।2