Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिरोड़ा की मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दागे। 🔥 कांसाबेल पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मधु का आत्मीय स्वागत कर बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 👏 उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी मधु को शुभकामनाएं दीं। 🏑🇮🇳 कांसाबेल की बेटी मधु सिदार ने बढ़ाया जशपुर का मान! 🏆 चिरोड़ा की मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दागे। 🔥 कांसाबेल पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मधु का आत्मीय स्वागत कर बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 👏 उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी मधु को शुभकामनाएं दीं। 📰 Jashpur Times — सच सब तक #मधुसिदार #Kansabel #Hockey #JashpurTimes #Jashpur
Ibnul khan
चिरोड़ा की मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दागे। 🔥 कांसाबेल पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मधु का आत्मीय स्वागत कर बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 👏 उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी मधु को शुभकामनाएं दीं। 🏑🇮🇳 कांसाबेल की बेटी मधु सिदार ने बढ़ाया जशपुर का मान! 🏆 चिरोड़ा की मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दागे। 🔥 कांसाबेल पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मधु का आत्मीय स्वागत कर बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 👏 उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी मधु को शुभकामनाएं दीं। 📰 Jashpur Times — सच सब तक #मधुसिदार #Kansabel #Hockey #JashpurTimes #Jashpur
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- चिरोड़ा की मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दागे। 🔥 कांसाबेल पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मधु का आत्मीय स्वागत कर बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 👏 उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी मधु को शुभकामनाएं दीं। 🏑🇮🇳 कांसाबेल की बेटी मधु सिदार ने बढ़ाया जशपुर का मान! 🏆 चिरोड़ा की मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दागे। 🔥 कांसाबेल पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मधु का आत्मीय स्वागत कर बधाई दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 👏 उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी मधु को शुभकामनाएं दीं। 📰 Jashpur Times — सच सब तक #मधुसिदार #Kansabel #Hockey #JashpurTimes #Jashpur1
- देवगढ़ में चार माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा फिंगर लगवाने के बाद भी चावल नहीं देने का आरोप; खाद्य निरीक्षक ने पूर्व संचालक पर 25 लाख रुपये के गबन की बात कही, वसूली नहीं होने पर FIR की चेतावनी सीतापुर। देवगढ़ पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान को लेकर शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तीन से चार माह से राशन का चावल नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके परिवार सरकारी राशन के चावल पर निर्भर हैं। कई महीनों से चावल नहीं मिलने के कारण उनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि “हम इसी चावल के भरोसे जीते हैं, चावल नहीं मिलेगा तो हमारे बच्चे क्या खाएंगे।” ग्रामीणों का आरोप है कि चना और शक्कर का वितरण भी उन्हें नहीं मिल रहा है। पहले फिंगर लगवाने, फिर चावल नहीं देने का आरोप हितग्राहियों ने राशन दुकान के सेल्समैन पर आरोप लगाया कि राशन देने के नाम पर पहले उनका फिंगरप्रिंट लगवा लिया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि फिंगर नहीं लगाएंगे तो राशन नहीं मिलेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि फिंगर लगवाने के बाद भी उन्हें चावल उपलब्ध नहीं कराया जाता। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारी से शिकायत की तो यह कहा गया कि फिंगर लग चुका है, इसका मतलब राशन मिल चुका है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने की पहले लंबित राशन देने की मांग आक्रोशित ग्रामीणों की मांग थी कि जिन हितग्राहियों का फिंगर पहले ही लग चुका है, उन्हें सबसे पहले संबंधित अवधि का पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद ही नए सिरे से फिंगर लगवाकर आगामी राशन का वितरण किया जाए। स्थिति बिगड़ने पर कुछ ग्रामीणों ने यह तक कहा कि जिन लोगों का फिंगर लग चुका है, उन्हें उनका 35-35 किलो चावल तत्काल दिया जाए। खाद्य निरीक्षक को दोबारा बुलाना पड़ा ग्रामीणों के अनुसार खाद्य निरीक्षक मौके पर पहुंचे थे। लेकिन आक्रोशित भीड़ और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वे वहां से चले गए। बाद में मामला अधिक गरमाने पर उन्हें पुनः फोन कर बुलाया गया। खाद्य निरीक्षक बतौली से वापस देवगढ़ पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। पूर्व संचालक पर 25 लाख रुपये के गबन की बात मौके पर खाद्य निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों को कथित रूप से बताया गया कि पूर्व राशन दुकान संचालक के कार्यकाल में लगभग 25 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। निरीक्षक के अनुसार उक्त राशि की व्यक्तिगत रूप से संबंधित पूर्व संचालक से भरपाई कराई जानी है। खाद्य निरीक्षक ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) को दे दी गई है। यदि पूर्व संचालक द्वारा कथित गबन की राशि की भरपाई नहीं की जाती है तो मामले में FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, 25 लाख रुपये के कथित गबन, जिम्मेदारी तय होने तथा राशन वितरण में अनियमितता के आरोपों की पुष्टि संबंधित विभाग के दस्तावेजों और जांच के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों के आरोपों की जांच की मांग ग्रामीणों ने राशन वितरण की पूरी व्यवस्था की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि कई हितग्राहियों के फिंगर लगने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिला। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राशन की कालाबाजारी में जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत हो सकती है। अब जांच का मुख्य बिंदु यह होगा कि ई-पॉस मशीन में जिन हितग्राहियों के फिंगर लगे हैं, उनके नाम पर कितनी मात्रा में राशन दर्ज हुआ और वास्तविक रूप से उन्हें कितना राशन वितरित किया गया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और खाद्यान्न उठाव के रिकॉर्ड की जांच से वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। देवगढ़ के ग्रामीणों को अब लंबित राशन कब मिलेगा और कथित 25 लाख रुपये के गबन मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।4
- बगीचा/जशपुर: बगीचा के सन्ना क्षेत्र में बीती रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाकर तोड़ दिया गया। अज्ञात उपद्रवियों ने बापू की मूर्ति पर अपनी वीरगाथा लिखते हुए यह साबित कर दिया कि एक सीमेंट और प्लास्टर की मूर्ति से आज भी कुछ बुजदिलों की रूह कांपती है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस-प्रशासन हमेशा की तरह "जांच जारी है" और "दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा" वाला पुराना टेप बजा रहा है। अहिंसा के आगे फिर हारा 'कायरता का हथौड़ा' महात्मा गांधी ने लाठी के बल पर ब्रिटिश हुकूमत उखाड़ फेंकी थी, लेकिन सन्ना के इन 'शूरवीरों' ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक बेज़ुबान मूर्ति पर अपना पराक्रम दिखाया है। जरा सोचिए, जिस इंसान ने पूरी जिंदगी अहिंसा का पाठ पढ़ाया, उसकी मूर्ति तोड़ने के लिए भी उपद्रवियों को हथौड़े और अंधेरे का सहारा लेना पड़ा! यह घटना सिर्फ एक मूर्ति का टूटना नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि गांधी के विचार आज भी कुछ लोगों के दिमाग में इतनी जोर से चुभते हैं कि वे रात के अंधेरे में पत्थर तोड़ने को अपनी बड़ी कामयाबी मान बैठते हैं। व्यंग्य: मूर्ति तो तोड़ दी, जरा विचार तोड़कर दिखाओ! गांधी जी की मूर्ति तोड़ने वाले महानुभावों को शायद लगता होगा कि मूर्ति का सिर या हाथ खंडित कर देने से बापू का वजूद खत्म हो जाएगा। एक सुझाव उपद्रवियों के लिए: मूर्ति तोड़ना तो बहुत आसान और कायरतापूर्ण काम है। अगर वाकई दम है, तो गांधी के 'सत्य', 'अहिंसा' और 'सद्भाव' के विचारों को तोड़कर दिखाइए। बधाई हो समाज को: हम उस दौर में जी रहे हैं जहां जिंदा इंसान को रोजगार और सुरक्षा मिले न मिले, लेकिन लोहे और पत्थर के पुतलों से हमारी "महान राष्ट्रीय भावनाएं" आहत भी होती हैं और तुष्ट भी होती हैं। पुलिस विभाग को राहत: चलिए, कम से कम प्रशासन को दो-चार दिन मुस्तैद दिखने, शांति समिति की बैठकें करने और चाय-समोसे के साथ "कड़ी निंदा" करने का एक और मौका मिल गया। बड़ा सवाल: नफरत का यह जहर कब तक? सन्ना की यह घटना कोई अकेली घटना नहीं है। यह उस नफरती सोच का नतीजा है जो पिछले कुछ समय से समाज की जड़ों में घोली जा रही है। किसी की मूर्ति पर हमला करना असल में हमारी लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक ताने-बाने पर हमला है। अगर पुलिस प्रशासन वाकई इस मामले में गंभीर है, तो सिर्फ केस दर्ज करने का औपचारिक खेल न खेले। उन कायरों को ढूंढकर बेनकाब करे, जिन्होंने रात के अंधेरे में अपनी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन किया है। बापू की मूर्ति तो कल फिर नई बन जाएगी, लेकिन समाज के दिमाग में जो नफरत का दरार आया है, उसे मरम्मत करने में सदियां लग जाएंगी।1
- चोरी के 13 टुल्लू पंप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल। चैनपुर थाना पुलिस ने गोदाम से टुल्लू पंप सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी रूपेश कुमार (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय अंजन साहू तथा आकाश कुमार, पिता स्वर्गीय मोहन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग व्यक्तियों के पास बेचे गए 13 टुल्लू पंप बरामद किए हैं।1
- प्रतापपुर चौक स्थित मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती प्रतापपुर चौक स्थित मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती अंबिकापुर। प्रतापपुर चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को याद करते हुए मेहनत, निर्माण और कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला।4
- *ग्राउंड जीरो की वस्तु स्थित से अवगत होने के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने गुमला जिले के पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश* *SIR-2026: पात्र नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, संदिग्ध मामलों की विधिवत जांच कर इसका स्पीकिंग ऑर्डर पारित कर निष्पादित करें *ERO/AERO स्तर से बूथवार प्रगति, लंबित मामलों और समस्याओं की नियमित समीक्षा करें पदाधिकारी* ================== *गुमला।* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने गुमला जिले में SIR-2026 की ग्राउंड जीरो का अवलोकन करने के बाद जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया में पात्र भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहयोग मिले, संदिग्ध मामलों की उचित जांच हो और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी बूथों पर BLO के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा BLO की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ERO/AERO स्तर से बूथवार प्रगति, लंबित मामलों और समस्याओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नागरिकता अथवा पात्रता को लेकर पर्याप्त संदेह वाले मामलों की गहन जांच की जाए। प्रत्येक संदिग्ध मामले में BLO/ERO द्वारा जांच के आधार पर इसका स्पीकिंग ऑर्डर पारित करते हुए इसका निष्पादन करें। श्री के रवि कुमार ने ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में जन्म स्थान, माता-पिता, भाई-बहन एवं अन्य पारिवारिक अभिलेखों के माध्यम से तथ्यों के सत्यापन तथा आवश्यकता पड़ने पर घर जाकर स्थानीय स्तर पर जानकारी प्राप्त करने को कहा गया। विवाह के बाद महिलाओं के मामलों में मायके के खतियान, परिवारिक विवरण एवं अन्य वैध दस्तावेजों को भी सत्यापन के आधार के रूप में देखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर कोई नया प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाता है। साथ ही नए एवं युवा पात्र भारतीय नागरिकों द्वारा भरे गए फॉर्म 6 के डिजिटाईजेशन के कार्य में तेजी लाएं इसके साथ साथ डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दें।1
- Korba गणेशोत्सव-विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में निकली बाइक पेट्रोलिंग पंडालों का निरीक्षण, संवेदनशील इलाकों पर नजर; एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान1
- कांसाबेल की बेटी मधु सिदार का भव्य स्वागत | पाकिस्तान के खिलाफ दागे 2 गोल | Jashpur Times कांसाबेल की बेटी मधु सिदार का भव्य स्वागत | पाकिस्तान के खिलाफ दागे 2 गोल | Jashpur Times1