घुसखोरी का आरोप लगा लोगों ने अंचल कार्यालय के सामने मचाया हंगामा जमीन संबंधित मामले के निष्पादन में लेनी देनी का आरोप, सीओ ने आरोप से किया इंकार उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मी पर घुसखोरी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कुछ लोगों ने हंगामा मचाया। हंगामे में शामिल लोग अलग-अलग जगहों के थे। लोगों का कहना है कि जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए महीनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन काम नहीं हो रहा है। अधिकारी समय पर कार्यालय में नहीं बैठते हैं। वहीं काम के ऐवज में कर्मी पैसे की मांग करते हैं। इस संबंध में सीओ स्वाती झा ने कहा कि वह इस मामले में किसी तरह का बयान देने के लिए सक्षम अधिकारी नहीं है। यधपि आरोप को बेबुनियाद बताया।विरोध कर रहे लोगों में चंदन कुमार, दिलीप कुमार भारती,झूमा देवी आदि शामिल थे। लोगों ने बताया कि हमलोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते - लगाते थक चुके हैं।जब भी अपनी समस्या के समाधान के लिए अंचल कार्यालय पहुंचते हैं तो अधिकारी टालमटोल की नीति अपनाते हैं। सीओ द्वारा अंचल नाजिर और आपरेटर से मिलने को कहा जाता है। जहां कर्मी द्वारा काम के ऐवज में राशि की मांग की जाती है। गोपालपुर गांव के चंदन कुमार ने बताया कि उनकी जमीन का एलआरडीसी कोर्ट से जजमेंट होने के बाद जब दाखिल - खारिज के लिए आनलाइन किया तो उनके आवेदन को अंचलाधिकारी द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। उसके बाद पुनः आवेदन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं चंदन कुमार ने बताया कि सीओ द्वारा कहा गया कि अगर काम कराना है तो अंचल कर्मी और नाजिर से मिलकर 40 से 50 हजार रुपए दो तभी काम होगा। वहीं दिलीप कुमार भारती ने आरोप लगाया है कि टाइटल सूट में सब जज के आदेश प्राप्त होने के बाबजूद जमाबंदी करने में टाल-मटोल किया जा है। कभी अंचल कर्मचारी के पास तो कभी डाटा आपरेटर के पास तो कभी किरानी के पास जाने को कहा जाता हैं। ज्यादा बोलने पर कार्यालय से फटकार लगाकर भगा देने का आरोप लगाया है। वहीं कई लोगों ने बताया कि सीओ के मनमानी रवैये से तंग आ चुके हैं। मनमाने तरीके से अंचल कार्यालय में बैठती है और निकल जाती है। वहीं चंदन कुमार ने बताया कि सीओ स्वाति झा तीन बजे के बाद आती है और एक घंटे बैठकर दो - चार लोगों से मिलकर निकल जाती है। किसी भी लोगों का समय पर काम नहीं हो पाता है। पूर्व मुखिया निशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को विवाह अनुदान आवेदन सीओ को गत माह 23 जून को दिया।जांच के लिए सीओ को कहा गया है। लेकिन आज तक सीओ जांच के लिए नहीं गई।जिस कारण मेरी पुत्री शिक्षा कुमारी का आवेदन जस का तस पड़ी हुआ है।सीओ द्वारा सिर्फ टाल-मटोल किया जा रहा है। वहीं नवगछिया के प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि फनहन गांव में उसका पुस्तैनी जमीन है। जिसमें अंचल द्वारा भगवान मंडल और उसके पुत्र और बहु के नाम से साढे छह डीसमील का अवैध तरीके से पर्चा निर्गत कर दिया गया है। जबकि पर्चा वाले के पास अपनी जमीन है। वह इस मामले को लेकर 20 से 25 बार अंचल अधिकारी से मिल चुकें हैं। लेकिन काम नहीं हो रहा है। उन्होंने नाजिर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के सत्यनारायण चौधरी ने काम के ऐवज में रूपया मांगने का आरोप लगाया है।
घुसखोरी का आरोप लगा लोगों ने अंचल कार्यालय के सामने मचाया हंगामा जमीन संबंधित मामले के निष्पादन में लेनी देनी का आरोप, सीओ ने आरोप से किया इंकार उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मी पर घुसखोरी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कुछ लोगों ने हंगामा मचाया। हंगामे में शामिल लोग अलग-अलग जगहों के थे। लोगों का कहना है कि जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए महीनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन काम नहीं हो रहा है। अधिकारी समय पर कार्यालय में नहीं बैठते हैं। वहीं काम के ऐवज में कर्मी पैसे की मांग करते हैं। इस संबंध में सीओ स्वाती झा ने कहा कि वह इस मामले में किसी तरह का बयान देने के लिए सक्षम अधिकारी नहीं है। यधपि आरोप को बेबुनियाद बताया।विरोध कर रहे लोगों में चंदन कुमार, दिलीप कुमार भारती,झूमा देवी आदि शामिल थे। लोगों ने बताया कि हमलोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते - लगाते थक चुके हैं।जब भी अपनी समस्या के समाधान के लिए अंचल कार्यालय पहुंचते हैं तो अधिकारी टालमटोल की नीति अपनाते हैं। सीओ द्वारा अंचल नाजिर और आपरेटर से मिलने को कहा जाता है। जहां कर्मी
द्वारा काम के ऐवज में राशि की मांग की जाती है। गोपालपुर गांव के चंदन कुमार ने बताया कि उनकी जमीन का एलआरडीसी कोर्ट से जजमेंट होने के बाद जब दाखिल - खारिज के लिए आनलाइन किया तो उनके आवेदन को अंचलाधिकारी द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। उसके बाद पुनः आवेदन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं चंदन कुमार ने बताया कि सीओ द्वारा कहा गया कि अगर काम कराना है तो अंचल कर्मी और नाजिर से मिलकर 40 से 50 हजार रुपए दो तभी काम होगा। वहीं दिलीप कुमार भारती ने आरोप लगाया है कि टाइटल सूट में सब जज के आदेश प्राप्त होने के बाबजूद जमाबंदी करने में टाल-मटोल किया जा है। कभी अंचल कर्मचारी के पास तो कभी डाटा आपरेटर के पास तो कभी किरानी के पास जाने को कहा जाता हैं। ज्यादा बोलने पर कार्यालय से फटकार लगाकर भगा देने का आरोप लगाया है। वहीं कई लोगों ने बताया कि सीओ के मनमानी रवैये से तंग आ चुके हैं। मनमाने तरीके से अंचल कार्यालय में बैठती है और निकल जाती है। वहीं चंदन कुमार ने बताया कि सीओ स्वाति झा तीन बजे के
बाद आती है और एक घंटे बैठकर दो - चार लोगों से मिलकर निकल जाती है। किसी भी लोगों का समय पर काम नहीं हो पाता है। पूर्व मुखिया निशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को विवाह अनुदान आवेदन सीओ को गत माह 23 जून को दिया।जांच के लिए सीओ को कहा गया है। लेकिन आज तक सीओ जांच के लिए नहीं गई।जिस कारण मेरी पुत्री शिक्षा कुमारी का आवेदन जस का तस पड़ी हुआ है।सीओ द्वारा सिर्फ टाल-मटोल किया जा रहा है। वहीं नवगछिया के प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि फनहन गांव में उसका पुस्तैनी जमीन है। जिसमें अंचल द्वारा भगवान मंडल और उसके पुत्र और बहु के नाम से साढे छह डीसमील का अवैध तरीके से पर्चा निर्गत कर दिया गया है। जबकि पर्चा वाले के पास अपनी जमीन है। वह इस मामले को लेकर 20 से 25 बार अंचल अधिकारी से मिल चुकें हैं। लेकिन काम नहीं हो रहा है। उन्होंने नाजिर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के सत्यनारायण चौधरी ने काम के ऐवज में रूपया मांगने का आरोप लगाया है।
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है दिल्ली// पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है1
- ##### Hamare dada g ke jamane ka Bahut hi badhiya nuska ghar ka nuska #### Dosto aap bhi ghar bethe ese bana sakte hai our use bhi kar sakte hai1
- सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत महुआ उत्तरवारी से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग और भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक आयोजन में उस समय श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई, जब प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की चर्चा फैल गई। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुरसर नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किए। पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान के बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की बात सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसे लेकर विशेष चर्चा रही। कई श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद मानते हुए अपनी धार्मिक आस्था से जोड़ा। हालांकि, इस घटना को श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देख रहे हैं। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और युवा कार्यकर्ता इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजता रहा। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।1
- 13 साल का इंतजार खत्म: मधेपुरा में खुला केंद्रीय विद्यालय, नामांकन शुरू; साहूगढ़ में बनेगा 5.5 एकड़ का स्थायी कैंपस मधेपुरा के हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हो गई है। अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल विद्यालय का संचालन शहर के सुभाष चौक स्थित एसएनपीएम प्लस-टू विद्यालय के अस्थायी परिसर से किया जाएगा। शुरुआती चरण में बालवाटिका-1, बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 और कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों का नामांकन लिया जा रहा है। बाइट ---कुमार ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य मधेपुरा विद्यालय प्रशासन के मुताबिक, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 10 अगस्त तक चलेगी। प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अभिभावक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इधर, केंद्रीय विद्यालय के स्थायी परिसर को लेकर भी बड़ी प्रगति हुई है। राज्य सरकार ने मधेपुरा अंचल के मौजा साहूगढ़ में 5 एकड़ 50 डिसमिल 156 वर्ग कड़ी सरकारी जमीन 30 वर्षों की लीज पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को उपलब्ध करा दी है। इसी जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन बनाया जाएगा। आने वाले समय में यहां स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि प्रवेश पूरी तरह केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार होगा। आवेदन पत्र में गलत या भ्रामक जानकारी मिलने पर किसी भी स्तर पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल पंजीकरण करा देने से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। अंतिम चयन उपलब्ध सीटों और केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत मधेपुरा जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब जिले और आसपास के हजारों बच्चों को सीबीएसई पैटर्न की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही शहर में मिल सकेगी। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा, क्योंकि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या बड़े शहरों में भेजने की मजबूरी काफी हद तक खत्म होगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से जिले में शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धा दोनों मजबूत होंगे। साथ ही छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, बेहतर अनुशासन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। कुल मिलाकर, केंद्रीय विद्यालय का आगाज मधेपुरा के लिए सिर्फ एक नए स्कूल की शुरुआत नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और नए अध्याय की शुरुआत है। अब निगाहें साहूगढ़ में बनने वाले स्थायी परिसर पर टिकी हैं, जहां आने वाले वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित केंद्रीय विद्यालय जिले की नई पहचान बन सकता है।3
- ज्वेलरी दुकानदार के घर 30 लाख से अधिक की संपत्ति हुई चोरी मौके पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने की मामले की जांच कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के वार्ड 14 में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी के घर खिड़की की ग्रिल तोड़कर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर लिया गया । चोरों ने घर से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण और पांच लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गया। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर जांच किया। ज्वेलरी व्यवसायी श्यामसुंदर साह बुधवार सुबह करीब 11 बजे में घर में ताला लगाकर रामनगर बाजार स्थित अपने ज्वेलरी दुकान चले गये थे। घर में किरायेदार थे। कुछ देर बाद किरायेदार ने खिड़की की ग्रिल खुला रहने को लेकर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही व्यवसायी दुकान छोड़कर घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के दरवाजे अंदर से बंद थे। संदेह होने पर किसी तरह एक बच्ची को खिड़की के रास्ते अंदर घर में भेजकर ग्रिल खुलवाया। इसके बाद कमरे खोलने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने गोदरेज लॉकर और पलंग के नीचे बने बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 25 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण व आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये नगद चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए स्वान दस्ता और फॉरेंसिक टीम से जांच कराने की मांग पुलिस से की है। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गृहस्वामी से आवेदन देने की बात कही। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर तकनीकी जांच के माध्यम से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।1
- विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने से मवेशी द्वारा कर दिया जाता है गंदगी नगर पंचायत सौर बाजार के सौतारी भरना स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक को कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक ने बताया की विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय बंद होने के बाद मवेशी घुस आते हैं जिससे विद्यालय परिसर गंदा हो जाता है जिससे साफ सफाई करने में भारी परेशानी होती है इसके अलावा विद्यालय में चोरी की घटना की भय भी बढ़ जाती है। विद्यालय परिसर में पीने के शुद्ध पानी को लेकर बोरिंग किया गया था जो अब तक अधूरा पड़ा है जिससे विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक आयरन युक्त पानी पीने पर मजबूर है। विद्यालय परिसर में मात्र एक हेडपंप लगा हुआ है जिससे आयरन युक्त पानी निकलता है जो पीने लायक नहीं रहता है जिससे बाहर से पानी लाना पड़ता है।1
- मंदिर पर आरोप लगाने वाले विधर्मियों को ध्यान से देखे जो खुद गली में रुकावट कर रहे हैं और बदनाम मंदिर को किया जा रहा है और धार्मिक संगठन चुप प्रशासन विरोधियों के साथ1
- मध्य विद्यालय राटन के समीप वार्ड नंबर 8 में बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय करीब 15 लाख से बनाया गया नगर परिषद गोगरी जमालपुर के द्वारा छः महीने में देखिए क्या हाल है यात्री प्रतिक्षालय का Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Nitish Mishra District Administration, Khagaria - Bihar #zerotolerancepolicy #Corruption Nagar Parishad Gogri Jamalpur1