Shuru
Apke Nagar Ki App…
22 मार्च को योग गुरु बाबा रामदेव आएंगे मऊ, सिकटिया में होगा कार्यक्रम
RISHI RAI
22 मार्च को योग गुरु बाबा रामदेव आएंगे मऊ, सिकटिया में होगा कार्यक्रम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर की गई हत्या...! पुलिस टीम जांच में लगी हुई है, सूचना के अनुसार अभी तक 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। हत्या की कोई स्पष्ट वजह का पता नहीं चला है अभी तक...! पूरे प्रदेश के चौहान समाज के नेता, चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल के हों, सभी लोगों दुखी हैं और उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। वही पवन चौहान जनसेवक का कहना है कि अब चौहान समाज किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। वर्तमान समय की स्थिति ये है कि चौहान समाज की जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर पहुंच चुके हैं और कुछ लोग जा रहे हैं। जनताक्रान्तिपार्टी राष्ट्रवादी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष Kamlesh Chauhan अपने चैनल के माध्यम से ऑनलाइन हो बताए हैं वो गोरखपुर जा रहे हैं तो वही जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान भी अपने चैनल के माध्यम से ऑनलाइन आकर बताए कि वो गोरखपुर जा रहे हैं। आगे जो कुछ भी होगा आप लोगों को अपडेट मिलता रहेगा जुड़े रहिये अपने न्यूज़ चैनल के साथ।1
- Post by Namrata Shukla1
- बिल्थरा रोड स्थित स्वर्णकार समाज द्वारा मंगलवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। अंत में सभी आगंतुकों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से ठगी के ₹6,900 नकद बरामद किए गए हैं। ठगी का तरीका: मॉक पेपर को बताते थे 'टॉप सीक्रेट' इस गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिर था। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना संजय कुमार भारद्वाज खुद को कोचिंग संचालक बताकर भोले-भले अभ्यर्थियों को जाल में फंसाता था। मेहनगर निवासी अभिषेक यादव ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने यूपीएसआई (UPSI) परीक्षा पास कराने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की थी और एडवांस के तौर पर ₹50,000 ले लिए थे। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने अभिषेक को एक साधारण मॉक पेपर दिया और दावा किया कि यह 'टॉप सीक्रेट' पेपर है जो सीधे परीक्षा में आएगा। जब परीक्षा में प्रश्न मैच नहीं हुए, तब ठगी का खुलासा हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस जांच में जुटी थी। मंगलवार सुबह सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुरानी जेल बंधा रोड पर घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया: संजय कुमार भारद्वाज (42 वर्ष), निवासी जहानागंज, आजमगढ़। अजीत कुमार (34 वर्ष), निवासी चिरैयाकोट, मऊ। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे बाजार से साधारण प्रैक्टिस सेट या मॉक पेपर खरीदते थे और उन्हें लीक पेपर बताकर अभ्यर्थियों को बेच देते थे। वसूली गई मोटी रकम को वे आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजीत कुमार का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम और आगामी कार्रवाई इस सफल ऑपरेशन में पुलिस टीम के निम्नलिखित सदस्यों की मुख्य भूमिका रही: वरीय उपनिरीक्षक मेहरे आलम कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रसाद कांस्टेबल शिव कुमार मिश्रा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, युवाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर शॉर्टकट न अपनाएं और केवल अपनी मेहनत पर भरोसा करें।1
- आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी खुशी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खुशी अपनी बड़ी बहन संध्या के साथ साइकिल से लालगंज बाजार दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर भीरा चौराहा के पास तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान खुशी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहन संध्या की हालत गंभीर बनी हुई है।1
- एंकर -खबर देवरिया जिले से है जहां गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी समय से संबंध था, लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से शादी की मांग करने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि युवती अपनी जिद पर अड़ी रही और साफ तौर पर कहा कि जब तक लड़का मौके पर आकर शादी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। इसके बाद पुलिस ने युवक को खोजकर मौके पर बुलाया। युवक के पहुंचने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। नीचे उतरने के बाद भी युवती शादी की मांग पर अड़ी रही। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रहा है । इस मामले पर पुलिस अभी बोलने से बच रही है ।1
- Post by RISHI RAI1