Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेसीबी लेकर पहुंचे दबंग, आधी रात दुकानों को रौंदा, विरोध पर धमकी, एक घंटे तक मचा हड़कंप
PRIMEABN
जेसीबी लेकर पहुंचे दबंग, आधी रात दुकानों को रौंदा, विरोध पर धमकी, एक घंटे तक मचा हड़कंप
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अखिलेश के माफिया - माफिया के अखिलेश... होल्डिंग पर विवादित पोस्टर - सपाई बिफरे... कार्रवाई की मांग अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिव बाबा धाम के पास करीब आधा दर्जन से अधिक होल्डिंग पर अखिलेश यादव को लेकर विवादित पोस्टर लगाया गया था । जिसको सपा कार्यकर्ताओं ने उतारने का काम किया और प्रशासन से मांग किया है कि इस तरह के पोस्टर लगाने वाले पर सख्त कार्रवाई हो।1
- भूमि गिराए जाने के मामले में पुलिस का बयान जारी, पुलिस ने स्पष्ट किया अपना पक्ष अम्बेडकरनगर। भूमि गिराए जाने को लेकर सामने आए मामले में पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए बयान जारी किया है। पुलिस अधिकारी ने मामले से जुड़े तथ्यों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूरे मामले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, दबाव में तहसील प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के उमरी गांव में तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की गई। इससे निर्माण कार्य लगातार जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब की जमीन पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को है। आरोप है कि अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य रोकने या मौके की जांच कराने की कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर इस तरह कब्जा किए जाने से तालाब का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति इससे पहले भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करता रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके की जांच कराकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।2
- शराबी पति से परेशान महिला की गुहार पर पुलिस बनी शहरा दरोगा ने घर पहुंच कर दिखाई इंसानियत प्रतापगढ़। शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर में मिलने वाला राशन भी शराब में खर्च कर देता है, जिससे परिवार के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो जाता है। बिहारगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर एसआई लक्ष्मीकांत सिंह मौके पर पहुंचे। घर की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। घर में राशन का अभाव था और छोटे बच्चे भूखे थे। स्थिति को देखते हुए एसआई लक्ष्मीकांत सिंह ने बच्चों को पहले खाना खिलाया तथा परिवार के लिए राशन और जरूरत के कपड़ों की व्यवस्था कराई। पुलिस की इस मानवीय पहल से परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि कानून-व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद और मानवीय संवेदना भी पुलिस की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।1
- NH-27 पर चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने जर्जर सड़क, जिम्मेदारों का ध्यान कब जाएगा? NH-27 पर चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने जर्जर सड़क, जिम्मेदारों का ध्यान कब जाएगा? लखनऊ–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब सड़क से राहगीर परेशान, टोल वसूली के बीच सड़क सुधार की मांग हर्रैया/बस्ती। हर्रैया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27), लखनऊ–गोरखपुर मार्ग पर चौकड़ी टोल प्लाजा के ठीक सामने सड़क का एक हिस्सा खराब स्थिति में है। सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम राहगीरों के साथ-साथ शासन-प्रशासन और सड़क विभाग से जुड़े अधिकारी भी गुजरते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस समस्या पर संबंधित अधिकारियों की नजर जरूर पड़ेगी। चौकड़ी टोल प्लाजा पर निर्धारित टोल शुल्क की वसूली की जाती है। वाहन चालकों की अपेक्षा है कि जिस मार्ग से होकर वे सुरक्षित यात्रा के लिए शुल्क दे रहे हैं, उसकी सड़क भी बेहतर स्थिति में बनी रहे। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को देखते हुए समय रहते मरम्मत कराना जनसुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों से एक विनम्र अपील यह खबर किसी अधिकारी या विभाग पर सवाल खड़ा करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि एक छोटी-सी जनसमस्या को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास है। स्थानीय लोगों को विश्वास है कि संबंधित अधिकारी जनहित की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक बार मौके का निरीक्षण कराएंगे और यदि सड़क का यह हिस्सा मरम्मत योग्य है तो आवश्यक कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। क्योंकि एक छोटी-सी मरम्मत किसी राहगीर के लिए बड़ी परेशानी को टाल सकती है और सुरक्षित सफर का भरोसा दे सकती है। स्थानीय लोगों ने NHAI, संबंधित सड़क अधिकारियों एवं टोल प्रबंधन से चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने NH-27 के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की विनम्र अपील की है। स्थान: चौकड़ी टोल प्लाजा के सामने, NH-27, हर्रैया, जिला बस्ती।3
- *संसाधनों की कमी के बीच लम्भुआ पशु चिकित्सालय में तीन दिन की बछिया और बकरी का सफल ऑपरेशन, चिकित्सक की कार्यशैली की लोगों ने की सराहना* लम्भुआ, सुलतानपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय लम्भुआ भले ही लंबे समय से संसाधनों और सुविधाओं की कमी से जूझ रहा हो, लेकिन यहां तैनात पशु चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार द्वारा सीमित व्यवस्थाओं के बीच पशुओं का उपचार और जटिल ऑपरेशन किए जाने से पशुपालकों को राहत मिल रही है। हाल ही मे चिकित्सालय में एक तीन दिन की बछिया और एक बकरी का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद पशुपालकों ने चिकित्सक के प्रयासों की सराहना की।जौनपुर के अंगुली गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र गोरखनाथ अपनी महज तीन दिन की बछिया को लेकर लम्भुआ पशुचिकित्सालय पहुंचे थे। पशुपालक के अनुसार जन्म के बाद से ही बछिया को मल त्यागने में परेशानी हो रही थी। जांच में सामने आया कि बछिया में मल त्यागने का प्राकृतिक मार्ग नहीं था, जबकि पेशाब के दो अलग-अलग रास्ते बने हुए थे। यह स्थिति उसके लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. श्रवण कुमार ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद बछिया का ऑपरेशन किया और मल त्यागने के लिए मार्ग बनाया। ऑपरेशन सफल रहा और उपचार के बाद बछिया की हालत में सुधार बताया गया। इतनी कम उम्र के पशु का सफल ऑपरेशन होने पर पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति आभार जताया।इसी दौरान लेदे पुत्र रामबली अपनी बकरी को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। बताया गया कि बकरी के पेट में करीब सात माह का गर्भ था, लेकिन गर्भस्थ बच्चे की मौत हो चुकी थी। स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप आवश्यक था। डॉ. श्रवण कुमार ने ऑपरेशन कर मृत बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया कि बकरी के पेट में दो बच्चे थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। ऑपरेशन के बाद बकरी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लम्भुआ का राजकीय पशु चिकित्सालय स्वयं लंबे समय से सुविधाओं और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। पर्याप्त व्यवस्थाओं के अभाव में भी यहां गंभीर मामलों में उपचार और ऑपरेशन किए जा रहे हैं। लोगों के मुताबिक डॉ. श्रवण कुमार की तैनाती के बाद पशुपालकों में इस चिकित्सालय में अपने पशुओं का इलाज कराने का भरोसा बढ़ा है और दूर-दराज के लोग भी उपचार के लिए यहां पहुंच रहे हैं।पशुपालकों ने कहा कि पशु उनके लिए केवल जानवर नहीं बल्कि उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन हैं। ऐसे में समय पर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से राजकीय पशु चिकित्सालय लम्भुआ में आवश्यक संसाधन, उपकरण, दवाएं तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि चिकित्सकों को बेहतर ढंग से उपचार करने में सुविधा मिले और पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए भटकना न पड़े लोगों का कहना है कि यदि चिकित्सालय को पर्याप्त संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं तो यहां पशुओं के गंभीर मामलों का और बेहतर उपचार संभव हो सकता है। सीमित संसाधनों में दो जटिल मामलों में सफल उपचार ने एक ओर चिकित्सक की कार्यक्षमता को सामने रखा है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं की जरूरत भी उजागर की है।4
- 🚨 अम्बेडकरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 🚨 इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रहे आशुतोष शर्मा के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल। 🔹 अमित कुमार पांडेय — पुलिस वाचक से थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर बनाए गए। 🔹 शाशांक शुक्ला — थानाध्यक्ष आलापुर नियुक्त। 🔹 वीरेंद्र बहादुर सिंह — आलापुर से थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर बनाए गए। 🔹 राजेसुल्तानपुर के थानाध्यक्ष को थानाध्यक्ष मालीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 📌 तबादलों के बाद जिले के कई थानों की कमान बदली, पुलिस महकमे में फेरबदल से चर्चाओं का दौर। #अम्बेडकरनगर #PoliceTransfer #BreakingNews #आलापुर #इब्राहिमपुर #राजेसुल्तानपुर #मालीपुर1
- सुअर का आगरा से आये वन्यजीव विशेषज्ञों ने किया पोस्टमार्टम; पहचान को लेकर ग्रामीणों में संशय कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार शाम से आतंक का पर्याय बने जंगली सूअर को करीब 30 घंटे बाद रविवार को परमानपुर गांव के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मार गिराया। इस दौरान सूअर के हमले में छह लोग घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूअर के हमले की शुरुआत उमरी गांव से हुई, जहां खेत देखने गए रविंद्र यादव घायल हो गए। इसके बाद उदयपुर निवासी राजेंद्र कुमार, कल्याणपुर के उदयराज पाल और विवेक पाल तथा परसौंहा निवासी कक्षा आठ के छात्र प्रिंस गुप्ता पर हमला हुआ। उदयराज पाल की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। शनिवार शाम परमानपुर में खेत में मवेशी चरा रहे सगे भाई रामचेत उपाध्याय और राममिलन उपाध्याय भी हमले में घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शनिवार सुबह पुलिस और वन विभाग की टीमों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई। रात में ग्रामीणों ने भी लाठी-डंडों और मशालों के साथ गांवों में पहरा दिया। रविवार सुबह परमानपुर गांव के माइनर के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर जंगली सूअर को मार गिराया। इसके बाद वन विभाग की निगरानी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिरसिंहपुर की पौधशाला में आगरा से आए वाइल्डलाइफ एसओएस के चिकित्सकों डॉ. प्रमोद राजपूत, डॉ. विनीत सिंह और डॉ. श्रेष्ठ पचौरी ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डीएफओ अमित सिंह, एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जायद समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद जंगली सूअर के अवशेषों को नष्ट कर दिया गया। हालांकि मारे गए सूअर की पहचान को लेकर ग्रामीणों में अभी भी संशय है। घायल रामचेत और राममिलन ने तस्वीर देखकर इसे हमलावर सूअर बताया, जबकि परसौंहा और कल्याणपुर के कुछ ग्रामीण इससे अलग दावा कर रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं और अफवाहों का दौर जारी है। वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद ग्रामीणों में पूरी तरह भय समाप्त नहीं हुआ है।2
- Post by अमनपटेल A1