Shuru
Apke Nagar Ki App…
मवेशी से टकराई बाइक, मां-पिता और बेटा घायल: स्लिप होकर नीचे गिरे, हाथ पैरों में चोट आई पाली के रूपावास गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान मांगीलाल पुत्र गेनाराम उम्र 57 वर्ष निवासी शिव नगर , बदामी देवी पत्नी जोगाराम उम्र 35 वर्ष, ढलाराम पुत्र राणाराम निवासी भावनगर का उपचार शुरू किया गया l
प्रहलाद सिंह रावत
मवेशी से टकराई बाइक, मां-पिता और बेटा घायल: स्लिप होकर नीचे गिरे, हाथ पैरों में चोट आई पाली के रूपावास गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान मांगीलाल पुत्र गेनाराम उम्र 57 वर्ष निवासी शिव नगर , बदामी देवी पत्नी जोगाराम उम्र 35 वर्ष, ढलाराम पुत्र राणाराम निवासी भावनगर का उपचार शुरू किया गया l
More news from Bhilwara and nearby areas
- तीन दिवसीय सवाई भोज मेला पूरे परवान पर नगर पालिका आसींद द्वारा किया जाता है तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजित गुर्जर समाज का अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान देवनारायण मंदिर आसींद भगवान देवनारायण के नील घर घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस भादवी छठ पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भक्तों का आना जारी है वही पालिका प्रशासन द्वारा यहां पर तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया जाता है जिसके चलते आज दूसरे दिन मेले में हजारों की संख्या में लोगों की आवक जारी है साथ ही मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले चकरी एवं डोलरों में झूल कर लोग मेले का आनंद ले रहे हैं वही सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं तथा कल इस मेले का समापन हो जाएगा आसींद मंजूर 94138895964
- रायपुर (राजस्थान) नगरपालिका में बड़ी खबर - मदनलाल बागड़ी निर्विरोध अध्यक्ष बने। वार्ड-8 से भाजपा पार्षद बने बागड़ी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।1
- विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।1
- सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में जर्जर मकानों को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास बरसों पुरानी हवेलियां अब इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि कब भरभराकर गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पूर्व में भी इस मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जगत शिरोमणि मंदिर के पास कक्कड़ परिवार, लड्डा परिवार सहित अन्य मकानों की हालत भी जगह-जगह से जर्जर है। यह प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास बच्चे भी खेलते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? जब शिकायत पहले ही की जा चुकी है, तो फिर जर्जर मकानों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर मकानों का तत्काल निरीक्षण करवाकर खतरे वाले हिस्सों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ख़बर तक का सवाल—आखिर मकान मालिक और पालिका प्रशासन कब जागेगा?1
- अटबड़ा गांव में डीजे के धूमधाम के साथ निकाला विशाल जुलूस मेघवाल समाज में उत्साह के साथ मनाया छठ पर्व 🚩1
- भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट1
- पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 नगर परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन, 250 विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों का एक साथ विसर्जन, राजनगर के बाजारों में निकली विशाल गणपति विसर्जन यात्रा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन और पुलिस के अधिकारी करते रहे निगरानी,1
- देव सेना द्वारा निकाली विशाल शोभायात्रा हजारों की संख्या में देव सेना कार्यकर्ता रहे मौजूद सवाई भोज मंदिर पर हुआ शोभायात्रा का समापन आसींद/ आसींद कस्बे में श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर आज देव सेना द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ वही इस शोभायात्रा के शुभारंभ के मौके पर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं कांग्रेस के जिले के कद्दावर नेता धीरज गुर्जर भी मौजूद रहे वही शोभायात्रा आसींद कस्बे से होती हुई गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे आसींद मंजूर 94138895964