मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित मिडिल चौक में बेखौफ चोरों ने एक ऑटो चालक की रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया छीन लिया। पीड़ित प्रवेश कुमार ने बीती 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे अपनी बजाज कंपनी की CNG ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-43PA-2771) मकान मालिक की दुकान के सामने खड़ी की थी और सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब ऑटो का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। पीड़ित ने मुरलीगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर वाहन बरामद करने की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और रात के समय बाहर खड़े वाहन चोरों के आसान निशाने पर हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित मिडिल चौक में बेखौफ चोरों ने एक ऑटो चालक की रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया छीन लिया। पीड़ित प्रवेश कुमार ने बीती 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे अपनी बजाज कंपनी की CNG ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर
BR-43PA-2771) मकान मालिक की दुकान के सामने खड़ी की थी और सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब ऑटो का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस की शरण
ली। पीड़ित ने मुरलीगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर वाहन बरामद करने की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़
रही हैं और रात के समय बाहर खड़े वाहन चोरों के आसान निशाने पर हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- सहरसा के सदर अस्पताल परिसर से भ्रष्टाचार की गंभीर आशंका जताने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। कैंची लाइन से लेकर सहरसा बस्ती तक एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा हर जुबान पर बनी हुई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या यह अस्पताल परिसर अब भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। इस वायरल वीडियो में मोहम्मद सज्जाद और अस्पताल के एक कथित स्वास्थ्य कर्मी के बीच पैसों के लेनदेन का दावा किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जा रही है ताकि सच और झूठ का फैसला हो सके।1
- बिहार के अररिया में एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विद्यालय परिसर में जलजमाव होने के कारण शिक्षिका ने छोटे-छोटे बच्चों से बेंच उठवाकर पानी के बीच बिछवाई और फिर उन्हीं बेंचों पर चढ़कर खुद विद्यालय के अंदर पहुंचीं। हैरानी की बात यह है कि यह कोई एक बार की घटना नहीं थी, बल्कि बच्चों से यह काम कई बार कराया गया है।1
- बिहार में कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।1
- सहरसा जिले के सत्तर कटेया प्रखंड में डिग्री कॉलेज के मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है।1
- बिहार के जोगबनी में बजरंग दल के संयोजक संजीव साह पर कथित फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें वे नेता चौक पर बाल-बाल बच गए। इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।1
- मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित मिडिल चौक में बेखौफ चोरों ने एक ऑटो चालक की रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया छीन लिया। पीड़ित प्रवेश कुमार ने बीती 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे अपनी बजाज कंपनी की CNG ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-43PA-2771) मकान मालिक की दुकान के सामने खड़ी की थी और सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब ऑटो का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। पीड़ित ने मुरलीगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर वाहन बरामद करने की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और रात के समय बाहर खड़े वाहन चोरों के आसान निशाने पर हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।4
- सहरसा के तिवारी चौक के पास टीओपी 1 पुलिस चौकी से महज़ 100 कदम दूर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ चोरों ने एक चाय-नाश्ते की दुकान का ताला तोड़कर ₹3,000 नगद और करीब ₹22,000 मूल्य का पान मसाला चोरी कर लिया। चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज़ अपनाते हुए चोरी करने से पहले मकान मालिक का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर निकलकर उनका विरोध न कर सके। पुलिस की मुस्तैदी के तमाम दावों के बीच, उनकी नाक के नीचे चोरों द्वारा इस तरह बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद अब यह सवाल पूछा जा रहा है कि इसे पुलिस की सुस्ती कहा जाए या फिर चोरों की बेखौफ मस्ती।1
- सहरसा जिले के नौहट्टा अंतर्गत चंद्रयान पंचायत के एकाढ़ वार्ड नंबर 4 में बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी नेता यहाँ उनकी सुध लेने, उनकी जरूरतों को समझने और समस्याओं को सुलझाने के लिए नहीं आता है। नेताओं की इसी उपेक्षा के बीच ग्रामीणों ने माँग की है कि एकाढ़ वार्ड नंबर 4 में एक अच्छी और मजबूत सड़क के निर्माण का कार्य किया जाए।1
- बहराइच में धान रोपने गए एक 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा निगल लिया। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब बच्चा खेत में धान की रोपाई करने गया हुआ था, जहां वह अचानक मगरमच्छ का शिकार बन गया।1