बालोतरा स्वर्णकार समाज में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन किया गया श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी कोटड़िया एवं उनकी पूरी टीम का आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम बहुत ही आनंद एवं उत्साह से संपन्न हुआ, महासभा अध्यक्ष श्री दौलतराम जी महेचा ने सैकड़ों समाज बंधुओ एवं की मौजूदगी में पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री श्री कैलाशजी, उपाध्यक्ष श्री ओमजी हेडाऊ, श्री पुखराज जी काला, संगठन मंत्री श्री प्रेम बाड़मेरा, कार्यकारिणी सदस्य श्री छगनलाल जी हेडाऊ, कमलेश जी, गंगश्याम जी हेडाऊ, मेवाड़ महासभा के अध्यक्ष श्री कुंदनसिंह जी, श्री मुकेशजी महेचा Dysp SOG उदयपुर, चुनाव अधिकारी श्री उत्तम जी हेडाऊ एवं उनकी टीम, पूर्व अध्यक्ष श्री पीरचंद जी, महासभा राजस्थान संयोजक श्री नारायण जी, सह संयोजक श्री देव भजुड़, महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन मंजुला जी हेडाऊ, जोधपुर अध्यक्ष श्री गिरधारी लाल जी, समदड़ी अध्यक्ष श्री संतोषजी, भोरड़ा श्री संतोषजी, पाटौदी, आसोतरा किटनौद, जसोल, पचपदरा, सिवाना, पाली, सामूहिक विवाह समिति रामदेवरा, बायतु, 24 पट्टी, सहित बालोतरा जिले के आसपास के सभी गांवों के अध्यक्ष की उपस्थिति में ये भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , मंच का शानदार संचालन श्री हितेश जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में नारी शक्ति की उपस्थित बहुत शानदार रही, करीब पांच सौ लोगों की मौजूदगी में ये शानदार कार्यक्रम सफल रहा, पश्चात स्वादिष्ट भोजन प्रसाद का सभी ने आनंद लिया
बालोतरा स्वर्णकार समाज में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन किया गया श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी कोटड़िया एवं उनकी पूरी टीम का आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम बहुत ही आनंद एवं उत्साह से संपन्न हुआ, महासभा अध्यक्ष श्री दौलतराम जी महेचा ने सैकड़ों समाज बंधुओ एवं की मौजूदगी में
पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री श्री कैलाशजी, उपाध्यक्ष श्री ओमजी हेडाऊ, श्री पुखराज जी काला, संगठन मंत्री श्री प्रेम बाड़मेरा, कार्यकारिणी सदस्य श्री छगनलाल जी हेडाऊ, कमलेश जी, गंगश्याम जी हेडाऊ, मेवाड़ महासभा के अध्यक्ष श्री कुंदनसिंह जी, श्री मुकेशजी महेचा Dysp SOG उदयपुर, चुनाव अधिकारी श्री उत्तम जी हेडाऊ
एवं उनकी टीम, पूर्व अध्यक्ष श्री पीरचंद जी, महासभा राजस्थान संयोजक श्री नारायण जी, सह संयोजक श्री देव भजुड़, महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन मंजुला जी हेडाऊ, जोधपुर अध्यक्ष श्री गिरधारी लाल जी, समदड़ी अध्यक्ष श्री संतोषजी, भोरड़ा श्री संतोषजी, पाटौदी, आसोतरा किटनौद, जसोल, पचपदरा, सिवाना, पाली, सामूहिक विवाह समिति रामदेवरा, बायतु, 24 पट्टी, सहित बालोतरा जिले के
आसपास के सभी गांवों के अध्यक्ष की उपस्थिति में ये भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , मंच का शानदार संचालन श्री हितेश जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में नारी शक्ति की उपस्थित बहुत शानदार रही, करीब पांच सौ लोगों की मौजूदगी में ये शानदार कार्यक्रम सफल रहा, पश्चात स्वादिष्ट भोजन प्रसाद का सभी ने आनंद लिया
- अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग । सर्विलेंस टीम की सूझबूझ से कीमती आभुषण युक्त बैग सुरक्षित बरामद । अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कि त्वरित कार्यवाही से महिला के चेहरे पर लौटी खुशी । श्री शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार श्री शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन तथा श्री नरेंद्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभारी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नेतृत्व में जोधपुर महानगर में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। घटना का विवरण- आज दिनांक 29-03-2026 को पालड़ी से बालोतरा जा रहे विनोदपुरी एवं संतोष देवी पत्नी पप्पूनाथ गांव तिलवाड़ा जिला बालोतरा जोधपुर के पावटा सर्किल पर उतरे वहां से रेलवे स्टेशन जाने हेतु उन्होंने एक टैक्सी किराये पर ली । टैक्सी से उतरते समय वे अपना बैग टैक्सी में ही भूल गए। बैग में सोने के आभूषण(लगभग 2.5 तोला सोना) एवं लगभग ₹3000 नकद राशि रखी हुई थी। सामान खोने पर परिवादी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रोते हुए पहुंचे जहां पुलिस टीम ने सांत्वना दी व त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी सहायता की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं कार्यवाही- अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलते ही अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।संबंधित टैक्सी पर नंबर प्लेट नहीं होने(बीना नबंरी)के बावजूद टीम ने सूझबूझ एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए वाहन की गतिविधियों को ट्रैक किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी चालक को एक अन्य चालक से बातचीत करते हुए चिन्हित किया गया जिसके आधार पर टीम ने लिंक स्थापित कर कड़ी मेहनत से आरोपी तक पहुंच बनाई और संबधित थाने के बीट कानि. को सुचित कर बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त की। टीम का योगदान: श्री नारायण सिंह ,एएसआई श्री मोहनसिंह ,एएसआई श्री भूपेन्द्र सिंह ,हेड कानि.185 (विशेष भूमिका) श्री राजेन्द्र कुमार, कानि.978 (पुलिस थाना महामंदिर) श्री मानवेन्द्र सिह, कानि.2481 श्री प्रकाश, कानि.2607 श्री धर्मवीर, कानि.2470 श्री नवलाराम, कानि.409 मय अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर टीम का विशेष योगदान रहा। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का महत्व- अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जोधपुर पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सतर्क निगरानी का प्रमुख केंद्र है जो शहरभर में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखता है। आभार एवं प्रतिक्रिया- खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर परिवादियों ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम एवं जोधपुर पुलिस का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्यवाही,मेहनत एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जोधपुर पुलिस की सक्रियता के कारण ही उन्हें उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल सका। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी,अनैतिक गतिविधि,अवैध शराब, हथियार,मादक पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत:नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 व 112 तथा व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।1
- Post by शाहजी मोबाइल सर्विस1
- 107 मतों के अंतर से शैतानसिंह को दी करारी शिकस्त, जीत के बाद गूंजे जयकारे पाली, मनीष राठौड़ | राजपुरोहित समाज की प्रतिष्ठित संस्था 'राजपुरोहित विकास समिति' के रविवार को हुए हाई-प्रोफाइल चुनाव में शंकरसिंह दोरनड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाज छात्रावास में सुबह से ही उत्साह का सैलाब उमड़ा, जहां कड़े मुकाबले के बीच शंकरसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों के भारी अंतर से पछाड़कर अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। *शुरुआत में चतुष्कोणीय, अंत में सीधी टक्कर* अध्यक्ष पद की दौड़ में शुरुआत में चार दिग्गज मैदान में थे, लेकिन चुनावी बिसात पर समीकरण ऐसे बदले कि दो प्रत्याशियों के हटने के बाद मैदान में केवल शंकरसिंह और शैतानसिंह रह गए। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्र पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। *विजय संकल्प: "भवन नहीं, समाज का गौरव बनाएंगे"* जीत के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकरसिंह दोरनड़ी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा- यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज के विश्वास की जीत है। मेरा पहला संकल्प वी.डी. नगर स्थित समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक और मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करना है। समाज की एकता और युवाओं के विकास के लिए हमारी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया की देखरेख में हुई मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले रहे कुल 1041 में से 837 वोट पड़े जिसमे शंकरसिंह दोरनड़ी: 465 वोट,शैतानसिंह आऊवा 358 वोट,अमित राजपुरोहित 03 वोट मूल्तानसिंह 08 वोट,खारिज मत 03 इस चुनावी समर के दौरान समाज की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। पूर्व उपाध्यक्ष राज्य पशुधन बोर्ड चुन्नीलाल चाड़वास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभानु राजपुरोहित,पूर्व सरपंच नेमसिंह रावलवास, पूर्व अध्यक्ष कुंदनसिंह रावलवास,एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित,विक्रमसिंह नेतरा, गजेंद्रसिंह राजगुरु नेतरा,महावीर सिंह भोपालगढ़, हुकमसिंह खरोकड़ा, संदीपसिंह, गजेंद्र सिंह, विनोदसिंह, मिथलेश सिंह ढाबर,जुगलकिशोर ठाकुरला, कार्तिकसिंह रावलवास, अशोक सांडेराव,नरपतसिंह नेतरा, भैरूसिंह ठाकुराला,गणपतसिंह नोरवा, रघुवीर सिंह निम्बाड़ा, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में कुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया और राहुल राजपुरोहित की मुख्य भूमिका रही।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- *मालनु अचानक वनाराम/ओबाजी v प्रभुराम/ओबाजी देवासी के बाड़े मे आगजनी घर बाड़े कों लोगों नें काबू मे कर लिया घर परिवार कों कोई नुकसान नही हुआ। बाली पाली उपखण्ड बाली क्षेत्र मालणु गांव मे वनाराम/ओबाजी प्रभुराम/ओबाजी देवासी के घर के आगे पिण्डवाड़ा व सिवेरा रोड पर बाड़े मे दिन कों अचानक आग लगने से घर पर कोई नुकसान नही हुआ घर के बाड़े मे सूचना मिली आसपास के लोगों नें पानी लेकर बाल्टी से आग बुजाया फायर बिग्रेड कों आसपास लोगों बुजाया फायर ब्रिगेड कों चूसना नही दि ग्रामीण नें काबू कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू दिया आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन पीड़ितों का कहना है जिनसे आग लग गई रविवार को मामले की जानकारी लेने केलिए मालनु प्रशासक रमेश कुमार नें परिवार वालों से मुलाकात की और मामले को लेकर जानकारी ली जिस तरह अगल बगल में सटे घर और घनी आबादी है बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था1
- जोधपुर एयरपोर्ट पर CISF सुविधाओं का विस्तार, क्वार्टर गार्ड व अन्य इकाइयों का उद्घाटन जोधपुर। शहर के जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए CISF के क्वार्टर गार्ड, डॉग कैनल और क्यूआरटी बैरक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से इन सुविधाओं का लोकार्पण किया। उड्डयन मंत्री ने राजकोट एयरपोर्ट से जुड़कर इस कार्यक्रम को संबोधित किया और देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोधपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल, CISF के डिप्टी कमांडेंट सूरज खुडे सहित CISF के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- भीनमाल क़ी खबर1
- पाली,मनीष राठौड़।आज राजपुरोहित समाज के गौरव और संगठन की प्रतीक 'राजपुरोहित विकास समिति' के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1041 वोट में से करीब 834 मतदाताओं ने अपना वोट दीया। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास, रेवतसिंह केसरिया, राहुल राजपुरोहित सहित चुनाव अधिकारी डॉ. श्रवणसिंह निंबली, हीरसिंह चाड़वास, रामकृष्णसिंह धरमधारी और विकाससिंह ठाकुरला की कड़ी निगरानी रही। छात्रावास परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी खुशालसिंह लुणावास ने बताया कि मैदान में शंकरसिंह दोरनड़ी, शैतानसिंह आउवा, मुल्तानसिंह पुनायता और अमितसिंह बिंकरलाई उम्मीदवार हैं। हालांकि, शनिवार को आए एक बड़े राजनीतिक मोड़ में मुल्तानसिंह पुनायता ने शंकरसिंह दोरनड़ी को और अमितसिंह बिकरलाई ने शैतानसिंह आऊवा को अपना समर्थन देते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील की थी। इस गठबंधन के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। 3.30 बजे से शुरू होगी मतगणना: अब सभी की धड़कनें तेज हैं क्योंकि दोपहर 3.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। समाज के इस महत्वपूर्ण पद की बागडोर किसके हाथ होगी और जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत और समाज का भरोसा किस उम्मीदवार के साथ है।1