Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ashok verma
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ/सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।3
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- *प्रतापगढ़* *‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार* जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। *“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। *छापेमारी में मिला लहलहाता ‘जहर’* 15 अप्रैल को थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर पहुंचने पर खेत में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें अभियुक्त द्वारा गुप्त रूप से उगाया जा रहा था। *मौके पर ही फसल नष्ट, कानूनी कार्रवाई शुरू* कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन और राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी फसल को नष्ट कराया गया खेत को बटाई पर लेकर अवैध खेती करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया *गिरफ्तार अभियुक्त* पुलिस ने अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव, निवासी ग्राम धनगर सराय छिवलहा, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना पट्टी में मु0अ0सं0 140/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। > “ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा और उनकी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।” इस कार्रवाई में थाना पट्टी पुलिस के साथ स्पेशल टीम के निरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज और वीरेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रशासन अब ऐसे अपराधों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है1
- पिछले हुए कार्य पर अब भी फर्जी दर्ज की जा रही उपस्थिति तकनीकी सहायक व एपीओ के संरक्षण से सरकार की छवि हो रही धूमिल बिसवां सीतापुर। विकास खण्ड बिसवां की कुछ ग्राम पंचायतों में अब भी मनरेगा योजना के नाम पर किया जा रहा फर्जी बाड़ा जिम्मेदारों ने दे रखा भरपूर्ण संरक्षण। आप को बता दे कि ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत में इस समय मनरेगा योजना के नाम पर एक तीन कार्यों पर करीब 67 लोगों की मस्टर रोल पर उपस्थित दर्ज कराई जा रही है जिससे एक कार्य पर करीब 48 लोगों की कई दिनों से फर्जी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है जिसका जीपीएस वीडियो फोटो मौजूद है कार्य का नाम- गोपी के खेत से नबीउल्ला के खेत तक चक बंद कार्य। इस फर्जी बाड़े की जानकारी तकनीकी सहायक राम सिंह व एपीओ नितिन गुप्ता को फोन द्वारा व्हाट्सएप पर भेज कर दी गई थी उसके बावजूद भी फर्जी उपस्थिति दर्ज कर मस्टर रोल भरे जा रहे हैं। तकनीकी सहायक व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जानकारी मिली है कि मनरेगा योजना के नाम पर पिछले वर्ष कार्य कराया गया था। सरकारी धन की निकासी चल रही है। एक ग्राम पंचायत लालपुर में भी भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं है वहां भी तीन कार्यों पर करीब 60 लोगों की उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है जिसमें भी एक कार्य पर करीब 40 लोगों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है कार्य का नाम- जगीपुर खड़ंजे से पप्पू खेत तक चक बंद कार्य। जानकारों की मानें तो रोजगार सेवक श्रवण कुमार ब्लॉक पर मिली भगति के चलते भ्रष्टाचार को मुकाम तक पहुंचाते हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा सरकार की छवि भी धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।2
- आप देख सकते हैं यहां पर मारपीट बहुत ज्यादा हो रहा है मतलब पुलिस वाले को ही मार रहे हैं आप देख सकते हैं यह न्यूज़ काफी दूर तक जाना चाहिए2
- * *प्रतापगढ़: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फिटनेस स्टेशन में शुरू हुआ गाड़ियों का परीक्षण, आधुनिक मशीनों से होगा वाहनों का फिटनेस....* * नगर पंचायत गड़वारा इन दिनों ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बनता जा रहा है... * विगत दिनों प्रदेश के प्रथम महिला विश्वविद्यालय का प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिलान्यास किया... * अब प्रतापगढ़ अमेठी हाईवे पर नगर पंचायत गड़वारा के चौरा वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एटीएस का उद्घाटन हुआ है... * श्री मोटर चिलबिला के प्रोपराइटर राहुल तुलस्यान ने इस मेगा प्रॉजेक्ट का सरकार से 10 वर्षों के लिए हासिल किया है टेंडर.. * इन दोनों ऐतिहासिक कार्यों को धरातल पर लाने में नगर पंचायत गड़वारा निवासी अंजनी सिंह ने निभाई है अपनी सक्रिय भूमिका, * इन दोनों प्रोजेक्टों के लगने से एक तरफ जहां सैकड़ों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, दूसरी तरफ यह प्रोजेक्ट देश प्रदेश के मानचित्र पर भी होंगे दर्ज।1
- ब्रेकिंग बहराइच,,, बहराइच में एक बार फ़िर से बहराइच के चारों तरफ़ पेट्रोल एवं डीजल को लेकर हर पेट्रोल पंपों पर लम्बी लंबी कतारे देखने को फ़िर मिलीं,, बल्कि DSO बहराइच का कहना है की तेल की कोई कमी नहीं है साथ ही उनका ये भी बोलना हुआ की अफवाहों के चक्कर में न पड़े,,, *बहराइच से1