logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट कन्नौज जिले में इंदरगढ़ से नादेमऊ जा रही एक तेज रफ्तार का कार कलसान गांव के पास आनियत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गई।

5 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Kannauj, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट कन्नौज जिले में इंदरगढ़ से नादेमऊ जा रही एक तेज रफ्तार का कार कलसान गांव के पास आनियत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गई।

  • user_User8506
    User8506
    Farrukhabad, Uttar Pradesh
    😂
    4 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सत्यवान का शव टिक नगला गांव के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए तत्काल नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। जनपद के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सत्यवान का शव टिक नगला गांव के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए तत्काल नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • आज दिनांक 07.03.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा *थाना रावतपुर क्षेत्र में स्थित रामलला मंदिर परिसर* में क्षेत्रीय व्यक्तियों के साथ *होली मिलन समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर एवं थाना प्रभारी रावतपुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने प्रतिभाग कर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर बल दिया।
    4
    आज दिनांक 07.03.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा *थाना रावतपुर क्षेत्र में स्थित रामलला मंदिर परिसर* में क्षेत्रीय व्यक्तियों के साथ *होली मिलन समारोह* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर एवं थाना प्रभारी रावतपुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने प्रतिभाग कर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर बल दिया।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का कथित खेल अब खुलकर सामने आ गया है।शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल के बाहर जो कुछ हुआ,उसने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अस्पताल के संचालक डॉ. विजय पाल को जमकर पीटा गया।हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम मेडिकल कॉलेज पुलिस सहायता बूथ पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने होता रहा और गुंडागर्दी का यह खेल काफी देर तक चलता रहा।घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जिनमें साफ तौर पर मारपीट और गाली-गलौज दिखाई दे रही है।डॉ. विजयपाल का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की दलाली करने वाला शिवा सिंह उर्फ शिवांजय पहले उनके अस्पताल के लिए काम करता था।करीब एक महीने पहले उन्होंने उसे सवा लाख रुपये उधार दिए थे।शुक्रवार रात जब उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे तो वह भड़क उठा।कुछ ही देर में वह स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने साथी शिवा गुप्ता,राजीव समेत 4-5 लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और कथित तौर पर तमंचा लहराकर धमकाने की भी कोशिश की।इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा बवाल मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने हुआ,लेकिन इसके बावजूद न तो तत्काल कोई कड़ी कार्रवाई हुई और न ही झगड़े की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवा सिंह पहले भी कई बार मारपीट और दबंगई की घटनाओं में शामिल रहा है,जिसके कई बार वीडियो भी वायरल हुए लेकिन हर बार पुलिस ने उसे अभयदान दिया है।यही वजह है कि उसका हौसला इतना बढ़ चुका है कि अब वह खुलेआम गुंडई पर उतर आया है और उसके सामने बोलने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाते हैं।इलाके में चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का यह पूरा नेटवर्क पुलिस की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक दलालों का यह सिंडिकेट और पुलिस की खामोशी यूं ही चलता रहेगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का कथित खेल अब खुलकर सामने आ गया है।शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल के बाहर जो कुछ हुआ,उसने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अस्पताल के संचालक डॉ. विजय पाल को जमकर पीटा गया।हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम मेडिकल कॉलेज पुलिस सहायता बूथ पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने होता रहा और गुंडागर्दी का यह खेल काफी देर तक चलता रहा।घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जिनमें साफ तौर पर मारपीट और गाली-गलौज दिखाई दे रही है।डॉ. विजयपाल का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की दलाली करने वाला शिवा सिंह उर्फ शिवांजय पहले उनके अस्पताल के लिए काम करता था।करीब एक महीने पहले उन्होंने उसे सवा लाख रुपये उधार दिए थे।शुक्रवार रात जब उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे तो वह भड़क उठा।कुछ ही देर में वह स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने साथी शिवा गुप्ता,राजीव समेत 4-5 लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और कथित तौर पर तमंचा लहराकर धमकाने की भी कोशिश की।इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा बवाल मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने हुआ,लेकिन इसके बावजूद न तो तत्काल कोई कड़ी कार्रवाई हुई और न ही झगड़े की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवा सिंह पहले भी कई बार मारपीट और दबंगई की घटनाओं में शामिल रहा है,जिसके कई बार वीडियो भी वायरल हुए लेकिन हर बार पुलिस ने उसे अभयदान दिया है।यही वजह है कि उसका हौसला इतना बढ़ चुका है कि अब वह खुलेआम गुंडई पर उतर आया है और उसके सामने बोलने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाते हैं।इलाके में चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का यह पूरा नेटवर्क पुलिस की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक दलालों का यह सिंडिकेट और पुलिस की खामोशी यूं ही चलता रहेगा।
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • खबर जरूर सुने
    1
    खबर जरूर सुने
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • शाहाबाद (हरदोई) 7 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर तिराहा स्थित एक किराए के मकान में अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कमरे से जुड़े बाथरूम में पड़ा मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण मकान और आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि मृतक की पहचान नन्हें (करीब 45 वर्ष) निवासी ग्राम हैदरपुर के रूप में हुई है। वह नगर की एक आरामशीन पर बंधुआ मजदूर के रूप में काम करता था और अल्लाहपुर तिराहा पर जियाउद्दीन के मकान में किराए के एक कमरे में रहता था। इसी मकान के दूसरे कमरे में पीआरवी का आरक्षी अनूप भी किराए पर रह रहा है। होली की छुट्टियों में जहां मकान के अन्य सभी किरायेदार अपने-अपने घर चले गए थे, वहीं सिपाही अनूप और मृतक नन्हें ही मकान में मौजूद बताए जा रहे हैं। सूत्रों और पड़ोसियों के मुताबिक मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और वह अकेले ही जीवन यापन कर रहा था। सहानुभूति के तौर पर कभी-कभी सिपाही की पत्नी उसे खाना भी दे देती थी, लेकिन होली के मौके पर वह बच्चों के साथ मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि कमरे के बाथरूम में पड़ा शव काफी दिन पुराना है और संभवतः होली से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव सड़ने के कारण जब आसपास की दुकानों और मकानों में तेज बदबू फैलने लगी तो लोगों का वहां बैठना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। हालांकि पुलिस और कुछ पड़ोसियों का कहना है कि मकान में रह रहे सिपाही ने ही बदबू आने पर सूचना दी, लेकिन लोगों में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब शव कई दिन पुराना था तो सामने कमरे में रह रहे व्यक्ति को इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी। वर्जन: पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, उसके बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। मकान मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि वो नन्हे से किराया नहीं लेते थे। उसे उनके बेटे चाँदमियाँ ने मकान में रखा था, चाँदमियाँ का इन्तेकाल करीब दो माह पूर्व हो चुका है।
    4
    शाहाबाद (हरदोई) 7 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर तिराहा स्थित एक किराए के मकान में अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कमरे से जुड़े बाथरूम में पड़ा मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण मकान और आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया कि मृतक की पहचान नन्हें (करीब 45 वर्ष) निवासी ग्राम हैदरपुर के रूप में हुई है। वह नगर की एक आरामशीन पर बंधुआ मजदूर के रूप में काम करता था और अल्लाहपुर तिराहा पर जियाउद्दीन के मकान में किराए के एक कमरे में रहता था। इसी मकान के दूसरे कमरे में पीआरवी का आरक्षी अनूप भी किराए पर रह रहा है। होली की छुट्टियों में जहां मकान के अन्य सभी किरायेदार अपने-अपने घर चले गए थे, वहीं सिपाही अनूप और मृतक नन्हें ही मकान में मौजूद बताए जा रहे हैं।
सूत्रों और पड़ोसियों के मुताबिक मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और वह अकेले ही जीवन यापन कर रहा था। सहानुभूति के तौर पर कभी-कभी सिपाही की पत्नी उसे खाना भी दे देती थी, लेकिन होली के मौके पर वह बच्चों के साथ मायके चली गई थी।
बताया जा रहा है कि कमरे के बाथरूम में पड़ा शव काफी दिन पुराना है और संभवतः होली से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव सड़ने के कारण जब आसपास की दुकानों और मकानों में तेज बदबू फैलने लगी तो लोगों का वहां बैठना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।
हालांकि पुलिस और कुछ पड़ोसियों का कहना है कि मकान में रह रहे सिपाही ने ही बदबू आने पर सूचना दी, लेकिन लोगों में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब शव कई दिन पुराना था तो सामने कमरे में रह रहे व्यक्ति को इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी।
वर्जन:
पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, उसके बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। मकान मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि वो नन्हे से किराया नहीं लेते थे। उसे उनके बेटे चाँदमियाँ ने मकान में रखा था, चाँदमियाँ का इन्तेकाल करीब दो माह पूर्व हो चुका है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फर्जी आय प्रमाण पत्र के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शाहाबाद (हरदोई)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खां की अगुआई तथा तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसान-मजदूर साथियों ने उपजिलाधिकारी शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर बीपीएल श्रेणी का लाभ लेने के मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवार द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र लगाकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे वास्तविक गरीब अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। वहीं ग्राम पंचायत बूटामऊ मजरा ज्ञानपुरवा निवासी नीतू पत्नी सुरजीत पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि उनके पास कई वाहन और करीब 60 बीघा खेत होने के बावजूद लेखपाल द्वारा मात्र 46 हजार रुपये आय दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा संगठन ने ग्राम नेदुरा के मजरा महबूबपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र व बारात घर निर्माण तथा ग्राम उमर सेंडा में बबलू के मकान से पुराने पंचायत घर तक नाली व खड़ंजा निर्माण कराने की भी मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    2
    फर्जी आय प्रमाण पत्र के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खां की अगुआई तथा तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसान-मजदूर साथियों ने उपजिलाधिकारी शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर बीपीएल श्रेणी का लाभ लेने के मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
संगठन का आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवार द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र लगाकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे वास्तविक गरीब अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
वहीं ग्राम पंचायत बूटामऊ मजरा ज्ञानपुरवा निवासी नीतू पत्नी सुरजीत पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि उनके पास कई वाहन और करीब 60 बीघा खेत होने के बावजूद लेखपाल द्वारा मात्र 46 हजार रुपये आय दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
इसके अलावा संगठन ने ग्राम नेदुरा के मजरा महबूबपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र व बारात घर निर्माण तथा ग्राम उमर सेंडा में बबलू के मकान से पुराने पंचायत घर तक नाली व खड़ंजा निर्माण कराने की भी मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_जितेंद्र श्रीवास्तव
    जितेंद्र श्रीवास्तव
    Taxi Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 5 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, छीना-झपटी में मां के कपड़े फाड़े; रातभर थाने में बैठी रही पीड़िता राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जिले के एक गांव में पांच साल के मासूम के अपहरण और उसकी कथित हत्या की आशंका से जुड़ा मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि आरोपी युवक बच्चे को जबरन उठाकर तालाब की ओर ले जा रहा था। परिजनों के पीछा करने और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने बच्चे की मां के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर वह देर रात थाने पहुंची, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के महोई गांव निवासी अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका पांच वर्षीय बेटा अर्पित घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक रवि कथित रूप से बच्चे को उठाकर तालाब की ओर ले जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब युवक को बच्चे के साथ जाते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा किया। दंपत्ति ने जब युवक को रोककर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान दंपत्ति ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया, लेकिन आरोप है कि गुत्थम-गुत्था के दौरान आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और गाली-गलौज भी की। हंगामा बढ़ने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि युवक उनके बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने की नीयत से ले जा रहा था। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि गुरुवार देर शाम से लेकर देर रात तक वह थाने में बैठी रही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी देर हुई और उसे न्याय के लिए इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के आरोपों के आधार पर चिकित्सीय परीक्षण कराने की भी बात कह रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    5 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, छीना-झपटी में मां के कपड़े फाड़े; रातभर थाने में बैठी रही पीड़िता
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। जिले के एक गांव में पांच साल के मासूम के अपहरण और उसकी कथित हत्या की आशंका से जुड़ा मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि आरोपी युवक बच्चे को जबरन उठाकर तालाब की ओर ले जा रहा था। परिजनों के पीछा करने और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने बच्चे की मां के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर वह देर रात थाने पहुंची, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के महोई गांव निवासी अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका पांच वर्षीय बेटा अर्पित घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक रवि कथित रूप से बच्चे को उठाकर तालाब की ओर ले जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब युवक को बच्चे के साथ जाते देखा तो शोर मचा दिया।
शोर सुनकर अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा किया। दंपत्ति ने जब युवक को रोककर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान दंपत्ति ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया, लेकिन आरोप है कि गुत्थम-गुत्था के दौरान आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और गाली-गलौज भी की।
हंगामा बढ़ने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि युवक उनके बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने की नीयत से ले जा रहा था।
घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि गुरुवार देर शाम से लेकर देर रात तक वह थाने में बैठी रही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी देर हुई और उसे न्याय के लिए इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के आरोपों के आधार पर चिकित्सीय परीक्षण कराने की भी बात कह रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25.02.2026 को गैस गोदाम प्रतापपुर के पास से लगभग 137 गैस सिलेंडर चोरी होने की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना चौबेपुर पर अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त दिनांक 02.03.2026 को ग्राम रौतापुर के पास स्थित अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान से कुछ अंग्रेजी व देसी शराब चोरी होने की घटना भी हुई थी, जिसके संबंध में भी थाना चौबेपुर पर अभियोग पंजीकृत है। उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु एसीपी बिल्हौर द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक शेर सिंह द्वारा दिनांक 06.03.2026 को गौशाला नहर पुल के पास से एक पिकअप वाहन सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 43 गैस सिलेंडर तथा कुछ अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई, जो उपरोक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *बाइट* - सहायक पुलिस आयुक्त, श्री मंजय सिंह
    1
    थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25.02.2026 को गैस गोदाम प्रतापपुर के पास से लगभग 137 गैस सिलेंडर चोरी होने की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना चौबेपुर पर अभियोग पंजीकृत है।
इसके अतिरिक्त दिनांक 02.03.2026 को ग्राम रौतापुर के पास स्थित अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान से कुछ अंग्रेजी व देसी शराब चोरी होने की घटना भी हुई थी, जिसके संबंध में भी थाना चौबेपुर पर अभियोग पंजीकृत है।
उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु एसीपी बिल्हौर द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक शेर सिंह द्वारा दिनांक 06.03.2026 को गौशाला नहर पुल के पास से एक पिकअप वाहन सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 43 गैस सिलेंडर तथा कुछ अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई, जो उपरोक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*बाइट* - सहायक पुलिस आयुक्त, श्री मंजय सिंह
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव के मजरा पंडित पुरवा स्थित एक पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 19 वर्षीय मजदूर रेहान की गर्दन अचानक मशीन में फंस गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।बढ़ेयन पुरवा निवासी रेहान पुत्र आलम खान फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह मशीन के पास अकेले ही काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी गर्दन मशीन में फंस गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक किसी को हादसे की जानकारी होती, तब तक रेहान दम तोड़ चुका था। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ के मुताबिक वह कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे। वापस लौटकर उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उन्होंने पास में लगा शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए ,रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई थी।फैक्ट्री मालिक के अनुसार आशंका है कि काम करते समय रेहान मोबाइल फोन भी चला रहा था, जिससे उसका ध्यान मशीन से हट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में मशीन बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव के मजरा पंडित पुरवा स्थित एक पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 19 वर्षीय मजदूर रेहान की गर्दन अचानक मशीन में फंस गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।बढ़ेयन पुरवा निवासी रेहान पुत्र आलम खान फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह मशीन के पास अकेले ही काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी गर्दन मशीन में फंस गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक किसी को हादसे की जानकारी होती, तब तक रेहान दम तोड़ चुका था। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ के मुताबिक वह कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे। वापस लौटकर उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उन्होंने पास में लगा शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए ,रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई थी।फैक्ट्री मालिक के अनुसार आशंका है कि काम करते समय रेहान मोबाइल फोन भी चला रहा था, जिससे उसका ध्यान मशीन से हट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में मशीन बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.