Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में एक पुलिस वाले द्वारा छात्र को गोली मारे जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। गोली चलने की इस घटना से छात्र भड़क गए और उन्होंने पुलिस वाले को ही पीटना शुरू कर दिया। वहीं इस पूरी घटना को लेकर गोदी मीडिया की कवरेज पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि वह मामले में क्या और कैसे दिखा रही है।
AMIT KUMAR
दिल्ली में एक पुलिस वाले द्वारा छात्र को गोली मारे जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। गोली चलने की इस घटना से छात्र भड़क गए और उन्होंने पुलिस वाले को ही पीटना शुरू कर दिया। वहीं इस पूरी घटना को लेकर गोदी मीडिया की कवरेज पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि वह मामले में क्या और कैसे दिखा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- अखिल भारतीय किसान महासभा ने जिला प्रभारी जय बिजय तिवारी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शन करते हुए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन लूटने, पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया गया कि सरकार सेटेलाइट टाउनशिप बनाने के नाम पर 12 जगहों पर करीब चार लाख एकड़ किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। इसके साथ ही, जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया।4
- रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के बलिरामपुर गांव से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बलिरामपुर क्षेत्र (पिन कोड 802215) की घटना का बताया जा रहा है।1
- रोहतास में आयोजित विशेष सहयोग शिविर के दौरान डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की व जानकारी साझा की। शिविर के दौरान शिक्षा से जुड़ी ज़मीनी स्थिति भी सामने आई, जिसके अनुसार दावथ प्रखंड मुख्यालय पर आठवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई ग्रहण करने के लिए बच्चों को 6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जबकि सरकार के नियमानुसार प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज का संचालन किया जाना है।1
- चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर भभुआ सदर अस्पताल सहित कैमूर जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर दिया। बुधवार सुबह से ही ओपीडी बंद रहने के कारण इलाज के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए, जबकि कुछ मरीजों ने इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख किया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद ने बताया कि अरवल के सिविल सर्जन और मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार समेत कई डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटनाओं के विरोध में यह आंदोलन किया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्य वातावरण के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना संभव नहीं है। चिकित्सकों ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती और डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की है।4
- दिल्ली में एक पुलिस वाले द्वारा छात्र को गोली मारे जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। गोली चलने की इस घटना से छात्र भड़क गए और उन्होंने पुलिस वाले को ही पीटना शुरू कर दिया। वहीं इस पूरी घटना को लेकर गोदी मीडिया की कवरेज पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि वह मामले में क्या और कैसे दिखा रही है।1