झांसी जिले के समथर नगर स्थित वार्ड नंबर 1, मोहल्ला अंबेडकर नगर में एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता लाली, पत्नी नीरज के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रीना (पुत्री अमर सिंह), पवन (पुत्र रामसहाय) तथा दीपू (पुत्र मोतीलाल), जो कथित रूप से जुआ खेल रहे थे, उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने पीड़िता और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों घर के अंदर चले गए, लेकिन आरोपित उनके घर में भी घुस आए और वहां मारपीट कर मौके से फरार हो गए। महिला का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कथित रूप से जुआ और कच्ची शराब का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में जुआ और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
झांसी जिले के समथर नगर स्थित वार्ड नंबर 1, मोहल्ला अंबेडकर नगर में एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता लाली, पत्नी नीरज के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रीना (पुत्री अमर सिंह), पवन (पुत्र रामसहाय) तथा दीपू (पुत्र मोतीलाल), जो कथित रूप से जुआ खेल रहे थे, उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने पीड़िता और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों घर के अंदर चले गए, लेकिन आरोपित उनके घर में भी घुस आए और वहां मारपीट कर मौके से फरार हो गए। महिला का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कथित रूप से जुआ और कच्ची शराब का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में जुआ और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
- झांसी जिले के समथर नगर स्थित वार्ड नंबर 1, मोहल्ला अंबेडकर नगर में एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता लाली, पत्नी नीरज के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रीना (पुत्री अमर सिंह), पवन (पुत्र रामसहाय) तथा दीपू (पुत्र मोतीलाल), जो कथित रूप से जुआ खेल रहे थे, उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने पीड़िता और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों घर के अंदर चले गए, लेकिन आरोपित उनके घर में भी घुस आए और वहां मारपीट कर मौके से फरार हो गए। महिला का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कथित रूप से जुआ और कच्ची शराब का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में जुआ और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश में मोठ के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भांडेर रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास क्रेशर फिर चालू हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा इस क्रेशर को बंद करने के लिए मना किया गया था। इसके बावजूद क्षेत्रीय विधायक की बात को अनसुना कर दिया गया और उनके प्रभाव का कोई असर नहीं हुआ। विधायक द्वारा क्रेशर बंद कराने के बाद भी इसे फिर से चालू कर दिया गया है।1
- Post by Premsingh kushvah1
- झांसी के टहरौली तहसील क्षेत्र स्थित कुकरगांव घाट पर जिलाधिकारी द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद अंधेरी रात में अवैध खनन का खेल फिर से शुरू हो गया है। खनन माफिया शासन और प्रशासन के आदेशों को पूरी तरह दरकिनार कर धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। तहसील स्तर से खुली छूट मिलने के कारण प्रशासन बालू के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि प्रशासन बालू का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे क्या सख्त कार्रवाई करता है।1
- देशभर के आंदोलनकारियों को आगाह करते हुए भारतीय जनता पार्टी और उनके संगी-साथियों पर दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि युवाओं को वचन दिए हुए अभी चंद घंटे भी नहीं बीते हैं और भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए एक बार फिर से धोखा दे रहे हैं। दावा किया गया है कि भाजपा के नेता अपने ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए आश्वासनों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और खुद इसका वीडियो भी बना रहे हैं। इस घटनाक्रम को 'डबल इंजन' की अंदरूनी टकराहट से जोड़ते हुए संबंधितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा गया है कि ये लोग अपने दिए वचनों के भी सगे नहीं हैं और 'भरोसे का विलोम भाजपा' है।1
- मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के ग्राम घूरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर डांस वीडियो चल रहा है। इतना ही नहीं, क्लास के दौरान कई बच्चे भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है। मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चे स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर इस तरीके के वीडियो देखने जाते हैं और शिक्षक उन पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। वहीं, बवाल बढ़ने के बाद शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।1
- जालौन के कोंच क्षेत्र में पचीपुरी के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भडारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश (23) पुत्र परशुराम अपने लेवर फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास काम खत्म कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मालवीय नगर कोंच निवासी जुम्मन (43) पुत्र नूर मोहम्मद और मोतीलाल (85) पुत्र पुन्नू सवार थे, जो धौलपुर में एक भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।1