logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरसवाँ में पानी के लिए परेशान चैंबर नहीं, कनेक्शन अधूरे, बच्चे-बुजुर्ग गड्ढों में गिरकर घायल

58 min ago
user_Ajeet kumar
Ajeet kumar
Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

भरसवाँ में पानी के लिए परेशान चैंबर नहीं, कनेक्शन अधूरे, बच्चे-बुजुर्ग गड्ढों में गिरकर घायल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भरसवाँ में पानी के लिए परेशान चैंबर नहीं, कनेक्शन अधूरे, बच्चे-बुजुर्ग गड्ढों में गिरकर घायल
    1
    भरसवाँ में पानी के लिए परेशान चैंबर नहीं, कनेक्शन अधूरे, बच्चे-बुजुर्ग गड्ढों में गिरकर घायल
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • हमीरपुर - बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर,पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका ।। बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर, पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका, युवक पर गोली चलाते हुए दबंग कैमरे के हुआ कैद, इलाके में फैली दहसत - लोग जान बचाते सड़क पर भागते दिखे, युवक की खड़ी कार में भी दबंग ने चलाई गोली, जान बचाकर भगता नज़र आया युवक, दबंग फायरिंग करने वाला मौके से हुआ फरार, फायरिंग करने वाला युवक पंडित ट्रेडर्स कंपनी का मालिक बताया जा रहा । मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के सामने जमकर हुआ बवाल।
    4
    हमीरपुर - बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर,पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका ।।
बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर,
पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका,
युवक पर गोली चलाते हुए दबंग कैमरे के हुआ कैद, 
इलाके में फैली दहसत - लोग जान बचाते सड़क पर भागते दिखे,
युवक की खड़ी कार में भी दबंग ने चलाई गोली,
जान बचाकर भगता नज़र आया युवक, 
दबंग फायरिंग करने वाला मौके से हुआ फरार,
फायरिंग करने वाला युवक पंडित ट्रेडर्स कंपनी का मालिक बताया जा रहा । 
मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,
सदर कोतवाली क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के सामने जमकर हुआ बवाल।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 3 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 5 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    1
    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद,  मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 3 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 5 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • राठ कसबे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर ➡️ टक्कर के बाद बाइक सवार युवक नाले में जा गिरा ➡️ अनियंत्रित स्कॉर्पियो भी नाले में जा गिरी ➡️ हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल ➡️ मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शे की मदद से घायल को CHC पहुंचाया ➡️ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच ➡️ हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी ➡️ राठ कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का मामला
    1
    राठ कसबे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर 
➡️ टक्कर के बाद बाइक सवार युवक नाले में जा गिरा
➡️ अनियंत्रित स्कॉर्पियो भी नाले में जा गिरी
➡️ हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
➡️ मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शे की मदद से घायल को CHC पहुंचाया
➡️ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच
➡️ हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
➡️ राठ कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का मामला
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों हरीचंदन (हरचंदन) तालाब, छोटी बाजार एवं पशु बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने तथा आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मेला परिसर एवं शोभायात्रा मार्ग पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जहां कहीं सड़क पर गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी तत्काल मरम्मत एवं रिपेयरिंग कराई जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तीजा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। मेला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि यदि मेले में प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे, तो यह अत्यंत सराहनीय और अच्छी बात होगी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों और दुकानदारों से मेले को स्वच्छ, पॉलीथिन-मुक्त और अनुशासित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों हरीचंदन (हरचंदन) तालाब, छोटी बाजार एवं पशु बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने तथा आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया।
मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मेला परिसर एवं शोभायात्रा मार्ग पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जहां कहीं सड़क पर गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी तत्काल मरम्मत एवं रिपेयरिंग कराई जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तीजा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।
मेला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि यदि मेले में प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे, तो यह अत्यंत सराहनीय और अच्छी बात होगी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों और दुकानदारों से मेले को स्वच्छ, पॉलीथिन-मुक्त और अनुशासित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कालपी विधानसभा में विकास के दावों की खुली पोल: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कहटा का श्मशान घाट उत्तर प्रदेश के कालपी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कहटा (हमीरपुर) में विकास कार्यों की पोल खोलती सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आई है। पत्रकार सोनू महाराज की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग दो साल पहले बना श्मशान घाट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है और बदहाली के आंसू रो रहा है। सरकारी पोर्टल के आंकड़े और वित्तीय खुलासे ग्राम पंचायत और LGD कोड: कहटा (हमीरपुर), LGD कोड 68736। योजना का नाम: अंत्येष्टि स्थलों का विकास (Antyeshti Sthalon Ka Vikas)। अनुमानित लागत: ₹25,00,000। कुल व्यय/निकासी: ₹22,05,559। सामग्री भुगतान: जोया ट्रेडर्स को इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के एवज में ₹2,50,000 का भुगतान। मजदूरी भुगतान: रतन सिंह को इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के एवज में ₹67,024 का भुगतान। जमीनी हकीकत और ग्रामीणों का आक्रोश गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बनाए गए इस श्मशान घाट की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो इसे बने कई साल बीत चुके हों। जब से यह बना है, तब से लेकर अब तक यहां एक भी शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचा है। कैमरे के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है, जिससे प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। वीडियो के अंत तक बने रहें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर साझा करें। #KalpiNews #Hamirpur #KahtaVillage #GroundReport #SonuMaharaj #Corruption #PanchayatScam #UPDevelopment
    1
    कालपी विधानसभा में विकास के दावों की खुली पोल:
 भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कहटा का श्मशान घाट

उत्तर प्रदेश के कालपी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कहटा (हमीरपुर) में विकास कार्यों की पोल खोलती सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आई है।
पत्रकार सोनू महाराज की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग दो साल पहले बना श्मशान घाट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है और बदहाली के आंसू रो रहा है।
सरकारी पोर्टल के आंकड़े और वित्तीय खुलासे
ग्राम पंचायत और LGD कोड: कहटा (हमीरपुर), LGD कोड 68736।
योजना का नाम: अंत्येष्टि स्थलों का विकास (Antyeshti Sthalon Ka Vikas)।
अनुमानित लागत: ₹25,00,000।
कुल व्यय/निकासी: ₹22,05,559।
सामग्री भुगतान: जोया ट्रेडर्स को इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के एवज में ₹2,50,000 का भुगतान।
मजदूरी भुगतान: रतन सिंह को इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के एवज में ₹67,024 का भुगतान।
जमीनी हकीकत और ग्रामीणों का आक्रोश
गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बनाए गए इस श्मशान घाट की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो इसे बने कई साल बीत चुके हों।
जब से यह बना है, तब से लेकर अब तक यहां एक भी शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचा है।
कैमरे के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है, जिससे प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
वीडियो के अंत तक बने रहें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर साझा करें।
#KalpiNews #Hamirpur #KahtaVillage #GroundReport #SonuMaharaj #Corruption #PanchayatScam #UPDevelopment
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • बंधी का पानी दलित बस्ती में घुसा, तीन मकान ढहे ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने गांव पहुंचकर कराया जल निकासी का इंतजाम हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मिहुना में लगातार बारिश के चलते बंधी का पानी दलित बस्ती में घुस गया। पानी भरने से तीन दलित परिवारों के मकान ढह गए, जबकि दर्जनों अन्य मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सूचना पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी गांव पहुंचे और जेसीबी की मदद से बस्ती में भरे पानी की निकासी का इंतजाम कराया। करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के कारण बंधी का पानी दलित बस्ती में भर गया। जलभराव से रामफल बाल्मीकि, मिट्ठू लाल और साबिर खान के मकान ढह गए। ग्रामीणों के अनुसार पानी लगातार बढ़ने से अन्य मकानों के भी गिरने की आशंका बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जेसीबी लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। साथ ही मकानों और अन्य नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। समय से सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
    4
    बंधी का पानी दलित बस्ती में घुसा, तीन मकान ढहे
ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने गांव पहुंचकर कराया जल निकासी का इंतजाम
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मिहुना में लगातार बारिश के चलते बंधी का पानी दलित बस्ती में घुस गया। पानी भरने से तीन दलित परिवारों के मकान ढह गए, जबकि दर्जनों अन्य मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सूचना पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी गांव पहुंचे और जेसीबी की मदद से बस्ती में भरे पानी की निकासी का इंतजाम कराया।
करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के कारण बंधी का पानी दलित बस्ती में भर गया। जलभराव से रामफल बाल्मीकि, मिट्ठू लाल और साबिर खान के मकान ढह गए। ग्रामीणों के अनुसार पानी लगातार बढ़ने से अन्य मकानों के भी गिरने की आशंका बनी हुई है।
मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जेसीबी लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। साथ ही मकानों और अन्य नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
समय से सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • घाटमपुर में अवैध से तरीके से चल रहे अस्पताल में हुआ गैंगरेप घाटमपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घाटमपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अवैध तरीके से चल रहे निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के संचालक और उसके भांजे पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घाटमपुर स्थित अवैध तरीके से चल रहे श्री जी हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती है। आरोप है कि 16 अगस्त को अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी ने उसे आकस्मिक प्रसव (इमरजेंसी डिलीवरी) का बहाना बनाकर फोन किया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे जहानाबाद रोड स्थित पटेल रेस्टोरेंट व होटल में ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपियों का हौसला बुलंद रहा। अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने पीड़िता को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) कक्ष के अंदर बंधक बना लिया। वहाँ दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। जब भी पीड़िता ने इसका विरोध किया, उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया।31 अगस्त 2026 को आरोपी ललित सैनी उसे दोबारा जहानाबाद रोड स्थित ग्रैंड होटल ले गया और वहाँ फिर से उसके साथ जबरन गलत काम किया। जब पीड़िता के पति ने आरोपी सत्यम सैनी को फोन कर इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मामले को दबाने का दबाव बनाया।घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    घाटमपुर में अवैध से तरीके से चल रहे अस्पताल में हुआ गैंगरेप
घाटमपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घाटमपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अवैध तरीके से चल रहे निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के संचालक और उसके भांजे पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घाटमपुर स्थित अवैध तरीके से चल रहे श्री जी हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती है। आरोप है कि 16 अगस्त को अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी ने उसे आकस्मिक प्रसव (इमरजेंसी डिलीवरी) का बहाना बनाकर फोन किया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे जहानाबाद रोड स्थित पटेल रेस्टोरेंट व होटल में ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपियों का हौसला बुलंद रहा। अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने पीड़िता को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) कक्ष के अंदर बंधक बना लिया। वहाँ दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। जब भी पीड़िता ने इसका विरोध किया, उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया।31 अगस्त 2026 को आरोपी ललित सैनी उसे दोबारा जहानाबाद रोड स्थित ग्रैंड होटल ले गया और वहाँ फिर से उसके साथ जबरन गलत काम किया। जब पीड़िता के पति ने आरोपी सत्यम सैनी को फोन कर इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मामले को दबाने का दबाव बनाया।घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.