logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ईश्वर ध्यान बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीजों के लिए बनी एंबुलेंस में माल ढुलाई की जा रही है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस का गलत इस्तेमाल आम जनता के साथ अन्याय है। हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

17 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ईश्वर ध्यान बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीजों के लिए बनी एंबुलेंस में माल ढुलाई की जा रही है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस का गलत इस्तेमाल आम जनता के साथ अन्याय है। हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच के ग्राम परैथा में शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
    1
    कोंच के ग्राम  परैथा में शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    36 min ago
  • ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल* ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल* *सात दिन में जांच और कार्रवाई की मांग,आंदोलन की चेतावनी* भिण्ड । ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल बूथ को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने शासन - प्रशासन और मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) से पूरे मामले की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है । बघेल ने कहा कि जब इसी मार्ग पर पहले से टोल शुल्क लिया जा रहा है,तो उसी क्षेत्र में नया टोल लगाने का औचित्य क्या है । उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित टोल की परियोजना,सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति,टोल वसूली का वैधानिक आधार और शुल्क निर्धारण से संबंधित दस्तावेज जनता के सामने रखे जाएं। उन्होंने कहा कि उमरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नियमित आवागमन करना पड़ता है। इसलिए स्थानीय ग्रामीणों,किसानों, विद्यार्थियों,कर्मचारियों और नियमित यात्रियों के लिए प्रस्तावित टोल में छूट अथवा राहत का क्या प्रावधान है,यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि संबंधित विभाग से प्रस्तावित टोल की वैधानिकता,स्वीकृति, परियोजना दस्तावेज और शुल्क निर्धारण के आधार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जनता के हित में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। भिण्ड की जनता पर दोहरा टोल भार किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।
    1
    ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल*
ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल*
*सात दिन में जांच और कार्रवाई की मांग,आंदोलन की चेतावनी*
भिण्ड । ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल बूथ को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने शासन - प्रशासन और मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) से पूरे मामले की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है ।
बघेल ने कहा कि जब इसी मार्ग पर पहले से टोल शुल्क लिया जा रहा है,तो उसी क्षेत्र में नया टोल लगाने का औचित्य क्या है । उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित टोल की परियोजना,सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति,टोल वसूली का वैधानिक आधार और शुल्क निर्धारण से संबंधित दस्तावेज जनता के सामने रखे जाएं।
उन्होंने कहा कि उमरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नियमित आवागमन करना पड़ता है। इसलिए स्थानीय ग्रामीणों,किसानों, विद्यार्थियों,कर्मचारियों और नियमित यात्रियों के लिए प्रस्तावित टोल में छूट अथवा राहत का क्या प्रावधान है,यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।
उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि संबंधित विभाग से प्रस्तावित टोल की वैधानिकता,स्वीकृति, परियोजना दस्तावेज और शुल्क निर्धारण के आधार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जनता के हित में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। भिण्ड की जनता पर दोहरा टोल भार किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    2
    श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई।
सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_हरिओम बुधौलिया
    हरिओम बुधौलिया
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर पालिका ने अपनी अतिक्रमण हटाया डायरी भरी,आज हाइवे पर अमला औपचारिकता करता दिखा, पुलिस साथ मे दिखी सी एम ओ सुश्री साक्षी बाजपेई हाइवे पर खुले मे मीट बिक रहे स्थान पर कुत्ते से बचकर हट हट करती नजर आईं,
    1
    नगर पालिका ने अपनी अतिक्रमण हटाया डायरी भरी,आज हाइवे पर अमला औपचारिकता करता दिखा, पुलिस साथ मे दिखी 
सी एम ओ सुश्री  साक्षी बाजपेई  हाइवे पर खुले मे मीट बिक रहे स्थान पर कुत्ते से बचकर हट हट करती नजर आईं,
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सीजेएम के खिलाफ शिकायत के बाद दर्ज अपराध की विवेचना रोकने की मांग भिंड। जिला अधिवक्ता संघ भिंड के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना देहात में दर्ज अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना वरिष्ठ न्यायालय से दिशा-निर्देश मिलने तक रोकने की मांग की है। अध्यक्ष विनीत मिश्रा नें बताया कि सीजेएम श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव और जेएमएफसी श्रीमती मुनमुन सिंह शर्मा के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दर्ज अपराध को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि सीजेएम के रूप में पदस्थ श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव तथा तत्कालीन बाबू सुवीर जोशी के संबंध में भ्रष्टाचार एवं दलाली से जुड़ी शिकायतें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पूर्व में की जा चुकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हीं शिकायतों से क्षुब्ध होकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ बिना जांच के अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने घटना से स्वयं तथा अन्य अधिवक्ताओं का कोई संबंध नहीं होने की बात कही है।अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने आशंका जताई कि मामले की फरियादी न्यायिक अधिकारी होने के कारण विवेचना प्रभावित हो सकती है तथा पुलिस पर दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी पत्र दिया गया है।आवेदन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश अथवा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण तक अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना रोक दी जाए। अधिवक्ता संघ द्वारा इस संबंध में ठहराव प्रस्ताव पारित किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।
    1
    सीजेएम के खिलाफ शिकायत के बाद दर्ज अपराध की विवेचना रोकने की मांग
भिंड। जिला अधिवक्ता संघ भिंड के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना देहात में दर्ज अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना वरिष्ठ न्यायालय से दिशा-निर्देश मिलने तक रोकने की मांग की है। अध्यक्ष विनीत मिश्रा नें बताया कि सीजेएम श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव और जेएमएफसी श्रीमती मुनमुन सिंह शर्मा के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दर्ज अपराध को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि सीजेएम के रूप में पदस्थ श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव तथा तत्कालीन बाबू सुवीर जोशी के संबंध में भ्रष्टाचार एवं दलाली से जुड़ी शिकायतें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पूर्व में की जा चुकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हीं शिकायतों से क्षुब्ध होकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ बिना जांच के अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने घटना से स्वयं तथा अन्य अधिवक्ताओं का कोई संबंध नहीं होने की बात कही है।अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने आशंका जताई कि मामले की फरियादी न्यायिक अधिकारी होने के कारण विवेचना प्रभावित हो सकती है तथा पुलिस पर दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी पत्र दिया गया है।आवेदन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश अथवा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण तक अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना रोक दी जाए। अधिवक्ता संघ द्वारा इस संबंध में ठहराव प्रस्ताव पारित किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सेवढ़ा खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम सेंवढ़ा। नगर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने गड्ढों और बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित की गई खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क के गड्ढों को भरवाने और उन्हें समतल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग पर करीब दो-तीन माह से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहार तिराहा से रेस्ट हाउस के पास तक सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने का काम कराया। गड्ढों में मटेरियल डलवाने के बाद जेसीबी की मदद से सड़क को समतल कराया गया, जिससे फिलहाल वाहन चालकों को राहत मिली है। इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ महिपाल सिंह यादव से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क पर अस्थायी व्यवस्था के तौर पर गड्ढों को भरवाकर जेसीबी से लेवलिंग कराई गई है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की दोबारा मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, ताकि सड़क को स्थायी रूप से बेहतर बनाया जा सके। बारिश के बाद होगा स्थायी सुधार नगर परिषद की ओर से की गई इस अस्थायी व्यवस्था से मुख्य मार्ग से निकलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत बारिश के बाद जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि दोबारा गड्ढे बनने की स्थिति न बने। अधिकारियों द्वारा बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद हुई कार्रवाई पर राहत जताई है और उम्मीद की है कि बारिश समाप्त होने के बाद मुख्य मार्ग का स्थायी रूप से सुधार कराया जाएगा।
    2
    सेवढ़ा खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम
खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम
सेंवढ़ा। नगर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने गड्ढों और बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित की गई खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क के गड्ढों को भरवाने और उन्हें समतल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग पर करीब दो-तीन माह से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहार तिराहा से रेस्ट हाउस के पास तक सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने का काम कराया। गड्ढों में मटेरियल डलवाने के बाद जेसीबी की मदद से सड़क को समतल कराया गया, जिससे फिलहाल वाहन चालकों को राहत मिली है।
इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ महिपाल सिंह यादव से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क पर अस्थायी व्यवस्था के तौर पर गड्ढों को भरवाकर जेसीबी से लेवलिंग कराई गई है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की दोबारा मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, ताकि सड़क को स्थायी रूप से बेहतर बनाया जा सके।
बारिश के बाद होगा स्थायी सुधार
नगर परिषद की ओर से की गई इस अस्थायी व्यवस्था से मुख्य मार्ग से निकलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत बारिश के बाद जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि दोबारा गड्ढे बनने की स्थिति न बने। अधिकारियों द्वारा बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराने की बात कही गई है।
स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद हुई कार्रवाई पर राहत जताई है और उम्मीद की है कि बारिश समाप्त होने के बाद मुख्य मार्ग का स्थायी रूप से सुधार कराया जाएगा।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं ने की तिरंगा लगाने की तैयारी भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते भाजपा युवा नेता हरेंद्र सोवरन सिंह,मंडल अध्यक्ष विवेक जैन,चितोरा मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी तिरंगा लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।तथा सभी को तिरंगा वितरण किया जा रहा है। शनिवार को लगभग 5 बजे युवा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
    1
    भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं ने की तिरंगा लगाने की तैयारी
भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते भाजपा युवा नेता हरेंद्र सोवरन सिंह,मंडल अध्यक्ष विवेक जैन,चितोरा मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी तिरंगा लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।तथा सभी को तिरंगा वितरण किया जा रहा है। शनिवार को लगभग 5 बजे युवा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    1
    कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    15 hrs ago
  • गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारे का पुरा के पास सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मर्ग कायम गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंड ग्वालियर हाइवे रोड पर बंजारे का पु.रा के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में गोमा डुगना नाम की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को लगभग 6 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
    1
    गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारे का पुरा के पास सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मर्ग कायम
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंड ग्वालियर हाइवे रोड पर बंजारे का पु.रा के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में गोमा डुगना नाम की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को लगभग 6 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.