logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवढ़ा खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम सेंवढ़ा। नगर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने गड्ढों और बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित की गई खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क के गड्ढों को भरवाने और उन्हें समतल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग पर करीब दो-तीन माह से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहार तिराहा से रेस्ट हाउस के पास तक सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने का काम कराया। गड्ढों में मटेरियल डलवाने के बाद जेसीबी की मदद से सड़क को समतल कराया गया, जिससे फिलहाल वाहन चालकों को राहत मिली है। इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ महिपाल सिंह यादव से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क पर अस्थायी व्यवस्था के तौर पर गड्ढों को भरवाकर जेसीबी से लेवलिंग कराई गई है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की दोबारा मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, ताकि सड़क को स्थायी रूप से बेहतर बनाया जा सके। बारिश के बाद होगा स्थायी सुधार नगर परिषद की ओर से की गई इस अस्थायी व्यवस्था से मुख्य मार्ग से निकलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत बारिश के बाद जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि दोबारा गड्ढे बनने की स्थिति न बने। अधिकारियों द्वारा बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद हुई कार्रवाई पर राहत जताई है और उम्मीद की है कि बारिश समाप्त होने के बाद मुख्य मार्ग का स्थायी रूप से सुधार कराया जाएगा।

19 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

सेवढ़ा खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम खबर का असर: सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग के गड्ढे हुए दुरुस्त, जेसीबी से कराया लेवलिंग का काम सेंवढ़ा। नगर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने गड्ढों और बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित की गई खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क के गड्ढों को भरवाने और उन्हें समतल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सेंवढ़ा के मुख्य मार्ग पर करीब दो-तीन माह से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहार तिराहा से रेस्ट हाउस के पास तक सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने का काम कराया। गड्ढों में

fd1d3707-627b-4144-bffd-3cf9bfb2ef80

मटेरियल डलवाने के बाद जेसीबी की मदद से सड़क को समतल कराया गया, जिससे फिलहाल वाहन चालकों को राहत मिली है। इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ महिपाल सिंह यादव से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क पर अस्थायी व्यवस्था के तौर पर गड्ढों को भरवाकर जेसीबी से लेवलिंग कराई गई है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की दोबारा मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, ताकि सड़क को स्थायी रूप से बेहतर बनाया जा सके। बारिश के बाद होगा स्थायी सुधार नगर परिषद की ओर से की गई इस अस्थायी व्यवस्था से मुख्य मार्ग से निकलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत बारिश के बाद जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि दोबारा गड्ढे बनने की स्थिति न बने। अधिकारियों द्वारा बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद हुई कार्रवाई पर राहत जताई है और उम्मीद की है कि बारिश समाप्त होने के बाद मुख्य मार्ग का स्थायी रूप से सुधार कराया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • यह डाक कांवड़ यात्रा पिछले करीब 14 वर्षों से निकाली जा रही है। लोकेशन - खरगोन सवांददाता -रविन्द्र परमार ब्रेकिंग..... खरगोन खरगोन से निकली अनूठी कावड़ यात्रा बमनाला से महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग त्रयंबकेश्वर के लिए रवाना हुई डाक कावड़ यात्रा डाक कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति में दौडकर निकालते हैं कावड़िए यात्रा पैदल दौड़कर करीब 36 घंटे में 400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे 200 श्रद्धालु. डाक कांवड़ यात्रा मे करीब 500 से 600 किलोमीटर की इस लंबी यात्रा मे लगभग 200 से 250 युवा कांवड़िए होते हैं शामिल । यह डाक कांवड़ यात्रा पिछले करीब 14 वर्षों से निकाली जा रही है। हरियाणा और बिहार की तर्ज पर शुरू हुई इस यात्रा में शामिल कांवड़िए निर्धारित समय में त्र्यंबकेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का करेंगे जलाभिषेक । डाक कांवड़ यात्रा में शामिल युवा अनुशासन के साथ शिवभक्ति में आगे बढ़ेंगे। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़िए त्र्यंबकेश्वर की ओर हुए रवाना।
    1
    यह डाक कांवड़ यात्रा पिछले करीब 14 वर्षों से निकाली जा रही है। 

लोकेशन - खरगोन
सवांददाता -रविन्द्र परमार
ब्रेकिंग..... खरगोन
खरगोन से निकली अनूठी कावड़ यात्रा बमनाला से महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग त्रयंबकेश्वर के लिए रवाना हुई डाक कावड़ यात्रा
डाक कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति में दौडकर निकालते हैं कावड़िए यात्रा
पैदल दौड़कर करीब 36 घंटे में 400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे 200 श्रद्धालु.
डाक कांवड़ यात्रा मे करीब 500 से 600 किलोमीटर की इस लंबी यात्रा मे लगभग 200 से 250 युवा कांवड़िए होते हैं शामिल ।
यह डाक कांवड़ यात्रा पिछले करीब 14 वर्षों से निकाली जा रही है। 
हरियाणा और बिहार की तर्ज पर शुरू हुई इस यात्रा में शामिल कांवड़िए निर्धारित समय में त्र्यंबकेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का करेंगे जलाभिषेक ।
डाक कांवड़ यात्रा में शामिल युवा अनुशासन के साथ शिवभक्ति में आगे बढ़ेंगे। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़िए त्र्यंबकेश्वर की ओर हुए रवाना।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मौ में मिलावटी तेल के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, करीब 7 लाख का तेल और मिल फिल्टर मशीन सील पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ भिंड जिले के मौ कस्बे में सरसों के तेल में कथित मिलावट और बिना लाइसेंस खाद्य तेल का कारोबार किए जाने की शिकायतों के बीच खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने मौ-तारौली रोड स्थित पवन अग्रवाल के परिसर पर पहुंचकर जांच की।जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में तेल एवं तेल फिल्टर करने वाली मशीन मिली। विभागीय कार्रवाई के तहत करीब 7 लाख रुपये कीमत के तेल एवं फिल्टर मशीन को सील कर दिया गया। खाद्य अधिकारी ने मौके से तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। अधिकारी के मुताबिक प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि मौ कस्बे में कई स्थानों पर सरसों के तेल के कारोबार में सस्ते कच्चे माल की मिलावट कर अधिक मुनाफा कमाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ ऑयल मिल संचालक बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के खाद्य तेल का कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता प्रयोगशाला जांच और विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।महुआ की गुली मिलाने के आरोपों ने बढ़ाई चिंता स्थानीय स्तर पर यह शिकायत भी सामने आई है कि कुछ मिलों में सरसों के साथ महुआ की गुली मिलाकर तेल निकाला जाता है। यदि खाद्य तेल में ऐसी सामग्री निर्धारित खाद्य मानकों के विपरीत मिलाई जाती है तो यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। फिलहाल संबंधित तेल के नमूने की रिपोर्ट आने का इंतजार है।बिना लाइसेंस कारोबार की भी जांच खाद्य विभाग की कार्रवाई में बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने की शिकायत भी जांच के दायरे में है। विभाग द्वारा मौके पर उपलब्ध तेल, मशीन और अन्य सामग्री को सील किए जाने के बाद अब दस्तावेजों और नमूने की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने स्पष्ट किया कि तेल का सैंपल लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौ नगर में खाद्य तेल और मिलावट से संबंधित प्रतिष्ठानों पर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मौ क्षेत्र में तेल कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कस्बे में बड़ी संख्या में खाद्य तेल का कारोबार हो रहा है तो विभाग को सभी ऑयल मिलों और तेल विक्रेताओं की जांच करानी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य तेल उपलब्ध हो सके।
    1
    मौ में मिलावटी तेल के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, करीब 7 लाख का तेल और मिल फिल्टर मशीन सील

पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़

भिंड जिले के मौ कस्बे में सरसों के तेल में कथित मिलावट और बिना लाइसेंस खाद्य तेल का कारोबार किए जाने की शिकायतों के बीच खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने मौ-तारौली रोड स्थित पवन अग्रवाल के परिसर पर पहुंचकर जांच की।जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में तेल एवं तेल फिल्टर करने वाली मशीन मिली। विभागीय कार्रवाई के तहत करीब 7 लाख रुपये कीमत के तेल एवं फिल्टर मशीन को सील कर दिया गया। खाद्य अधिकारी ने मौके से तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। अधिकारी के मुताबिक प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि मौ कस्बे में कई स्थानों पर सरसों के तेल के कारोबार में सस्ते कच्चे माल की मिलावट कर अधिक मुनाफा कमाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ ऑयल मिल संचालक बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के खाद्य तेल का कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता प्रयोगशाला जांच और विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।महुआ की गुली मिलाने के आरोपों ने बढ़ाई चिंता स्थानीय स्तर पर यह शिकायत भी सामने आई है कि कुछ मिलों में सरसों के साथ महुआ की गुली मिलाकर तेल निकाला जाता है। यदि खाद्य तेल में ऐसी सामग्री निर्धारित खाद्य मानकों के विपरीत मिलाई जाती है तो यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। फिलहाल संबंधित तेल के नमूने की रिपोर्ट आने का इंतजार है।बिना लाइसेंस कारोबार की भी जांच खाद्य विभाग की कार्रवाई में बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने की शिकायत भी जांच के दायरे में है। विभाग द्वारा मौके पर उपलब्ध तेल, मशीन और अन्य सामग्री को सील किए जाने के बाद अब दस्तावेजों और नमूने की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने स्पष्ट किया कि तेल का सैंपल लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौ नगर में खाद्य तेल और मिलावट से संबंधित प्रतिष्ठानों पर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मौ क्षेत्र में तेल कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कस्बे में बड़ी संख्या में खाद्य तेल का कारोबार हो रहा है तो विभाग को सभी ऑयल मिलों और तेल विक्रेताओं की जांच करानी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य तेल उपलब्ध हो सके।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 15 अगस्त भक्ति और देशभक्ति का संगम शीतला माता मंदिर में 56 भोग सुंदरकांड भारत माता की झांकी 15 अगस्त भक्ति और देशभक्ति का संगम शीतला माता मंदिर में 56 भोग सुंदरकांड भारत माता की झांकी* ` 15 अगस्त पर इंदरगढ़ में अनूठा आयोजन: शीतला माता मंदिर में 56 भोग, शाम को सुंदरकांड पाठ, भारत माता की भव्य झांकी | पुजारी वासुदेव दांतेरे करेंगे 56 भोग अर्पण` "15 अगस्त... स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदरगढ़ का शीतला माता मंदिर बनने जा रहा है भक्ति और देशभक्ति का संगम। पुजारी वासुदेव दांतेरे जी के सानिध्य में मंदिर में 56 भोग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मां शीतला को छप्पन प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। खास बात ये है कि शाम को भारत माता की भव्य झांकी सजाई जाएगी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। तिरंगे के रंग में रंगा ये आयोजन धर्म और राष्ट्रप्रेम को एक साथ जोड़ेगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है - आइए, पधारें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वतंत्रता दिवस के दिन शीतला माता मंदिर में भक्तों का तांता लगने की उम्मीद है।
    1
    15 अगस्त भक्ति और देशभक्ति का संगम शीतला माता मंदिर में 56 भोग सुंदरकांड भारत माता की झांकी 

15 अगस्त भक्ति और देशभक्ति का संगम शीतला माता मंदिर में 56 भोग सुंदरकांड भारत माता की झांकी*  
` 15 अगस्त पर इंदरगढ़ में अनूठा आयोजन: शीतला माता मंदिर में 56 भोग, शाम को सुंदरकांड पाठ, भारत माता की भव्य झांकी | पुजारी वासुदेव दांतेरे करेंगे 56 भोग अर्पण`
"15 अगस्त... स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदरगढ़ का शीतला माता मंदिर बनने जा रहा है भक्ति और देशभक्ति का संगम। 
पुजारी वासुदेव दांतेरे जी के सानिध्य में मंदिर में 56 भोग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मां शीतला को छप्पन प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। 
खास बात ये है कि शाम को भारत माता की भव्य झांकी सजाई जाएगी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। तिरंगे के रंग में रंगा ये आयोजन धर्म और राष्ट्रप्रेम को एक साथ जोड़ेगा। 
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है - आइए, पधारें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वतंत्रता दिवस के दिन शीतला माता मंदिर में भक्तों का तांता लगने की उम्मीद है।
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुझे पैसा नहीं चाहिए भाई मुझे सब्सक्राइब फॉलो कर दो यार#😂😂🥰💯👈#फॉलो मी
    1
    मुझे पैसा नहीं चाहिए भाई मुझे सब्सक्राइब फॉलो कर दो यार#😂😂🥰💯👈#फॉलो मी
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच जारी ट्रांसपोर्ट नगर में 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी जब्त, चार नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे ग्वालियर, 08 अगस्त 2026। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण कर 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 62 हजार रुपये है, जब्त किया है। घी के चार विधिक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया के मार्गदर्शन और तहसीलदार श्री मुन्नालाल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में मदरसा के पास स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म में गोवर्धन प्योर गाय घी का 10 किलोग्राम, एक लीटर, 500 मिलीलीटर एवं 200 मिलीलीटर पैकिंग में कुल लगभग 706 लीटर स्टॉक पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने फर्म संचालक श्री योगेश बंसल की मौजूदगी में घी के चार विधिक नमूने लिए। इसके बाद शेष 706 लीटर घी, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये है, को नियमानुसार जब्त किया गया। जब्त किए गए घी के विधिक नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उदयपुरवाला स्वीट्स, लोको रोड, हजीरा का भी निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार धाकड़ ने यहां से मलाई बर्फी का नमूना लिया, जिसे नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित उत्पाद की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला—निर्माता, स्टॉकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर—की जांच शुरू कर दी है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं तथा अन्य जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच जारी

ट्रांसपोर्ट नगर में 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी जब्त, चार नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

ग्वालियर, 08 अगस्त 2026। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण कर 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 62 हजार रुपये है, जब्त किया है। घी के चार विधिक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया के मार्गदर्शन और तहसीलदार श्री मुन्नालाल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में मदरसा के पास स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फर्म में गोवर्धन प्योर गाय घी का 10 किलोग्राम, एक लीटर, 500 मिलीलीटर एवं 200 मिलीलीटर पैकिंग में कुल लगभग 706 लीटर स्टॉक पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने फर्म संचालक श्री योगेश बंसल की मौजूदगी में घी के चार विधिक नमूने लिए। इसके बाद शेष 706 लीटर घी, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये है, को नियमानुसार जब्त किया गया।

जब्त किए गए घी के विधिक नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उदयपुरवाला स्वीट्स, लोको रोड, हजीरा का भी निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार धाकड़ ने यहां से मलाई बर्फी का नमूना लिया, जिसे नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित उत्पाद की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला—निर्माता, स्टॉकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर—की जांच शुरू कर दी है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं तथा अन्य जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा
कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे।
कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया।
कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे।
श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ईश्वर ध्यान बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीजों के लिए बनी एंबुलेंस में माल ढुलाई की जा रही है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस का गलत इस्तेमाल आम जनता के साथ अन्याय है। हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ईश्वर ध्यान बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।
पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।
पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीजों के लिए बनी एंबुलेंस में माल ढुलाई की जा रही है।
इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
लोगों का कहना है कि एंबुलेंस का गलत इस्तेमाल आम जनता के साथ अन्याय है।
हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। अतिवृष्टि के चलते भांडेर-मोंठ मार्ग स्थित रपटा का अधिकारियों ने किया भांडेर के निकट भांडेर-मोंठ मार्ग पर स्थित रपटा का एसडीएम भांडेर श्री विजेंद्र यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सूरज सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं पाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा मौके पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपटा पार करने से रोका जा सके। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतत निगरानी रखने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव एवं नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें।
    1
    मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया।
अतिवृष्टि के चलते भांडेर-मोंठ मार्ग स्थित रपटा का अधिकारियों ने किया 
भांडेर के निकट भांडेर-मोंठ मार्ग पर स्थित रपटा का एसडीएम भांडेर श्री विजेंद्र यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सूरज सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं पाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा मौके पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपटा पार करने से रोका जा सके।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतत निगरानी रखने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव एवं नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें।
    user_Kamalkishor mahaur
    Kamalkishor mahaur
    Court reporter सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.