मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। अतिवृष्टि के चलते भांडेर-मोंठ मार्ग स्थित रपटा का अधिकारियों ने किया भांडेर के निकट भांडेर-मोंठ मार्ग पर स्थित रपटा का एसडीएम भांडेर श्री विजेंद्र यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सूरज सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं पाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा मौके पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपटा पार करने से रोका जा सके। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतत निगरानी रखने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव एवं नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें।
मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। अतिवृष्टि के चलते भांडेर-मोंठ मार्ग स्थित रपटा का अधिकारियों ने किया भांडेर के निकट भांडेर-मोंठ मार्ग पर स्थित रपटा का एसडीएम भांडेर श्री विजेंद्र यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सूरज सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं पाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा मौके पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपटा पार करने से रोका जा सके। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतत निगरानी रखने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव एवं नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें।
- यह डाक कांवड़ यात्रा पिछले करीब 14 वर्षों से निकाली जा रही है। लोकेशन - खरगोन सवांददाता -रविन्द्र परमार ब्रेकिंग..... खरगोन खरगोन से निकली अनूठी कावड़ यात्रा बमनाला से महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग त्रयंबकेश्वर के लिए रवाना हुई डाक कावड़ यात्रा डाक कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति में दौडकर निकालते हैं कावड़िए यात्रा पैदल दौड़कर करीब 36 घंटे में 400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे 200 श्रद्धालु. डाक कांवड़ यात्रा मे करीब 500 से 600 किलोमीटर की इस लंबी यात्रा मे लगभग 200 से 250 युवा कांवड़िए होते हैं शामिल । यह डाक कांवड़ यात्रा पिछले करीब 14 वर्षों से निकाली जा रही है। हरियाणा और बिहार की तर्ज पर शुरू हुई इस यात्रा में शामिल कांवड़िए निर्धारित समय में त्र्यंबकेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का करेंगे जलाभिषेक । डाक कांवड़ यात्रा में शामिल युवा अनुशासन के साथ शिवभक्ति में आगे बढ़ेंगे। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़िए त्र्यंबकेश्वर की ओर हुए रवाना।1
- मौ में मिलावटी तेल के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, करीब 7 लाख का तेल और मिल फिल्टर मशीन सील पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ भिंड जिले के मौ कस्बे में सरसों के तेल में कथित मिलावट और बिना लाइसेंस खाद्य तेल का कारोबार किए जाने की शिकायतों के बीच खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने मौ-तारौली रोड स्थित पवन अग्रवाल के परिसर पर पहुंचकर जांच की।जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में तेल एवं तेल फिल्टर करने वाली मशीन मिली। विभागीय कार्रवाई के तहत करीब 7 लाख रुपये कीमत के तेल एवं फिल्टर मशीन को सील कर दिया गया। खाद्य अधिकारी ने मौके से तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। अधिकारी के मुताबिक प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि मौ कस्बे में कई स्थानों पर सरसों के तेल के कारोबार में सस्ते कच्चे माल की मिलावट कर अधिक मुनाफा कमाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ ऑयल मिल संचालक बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के खाद्य तेल का कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता प्रयोगशाला जांच और विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।महुआ की गुली मिलाने के आरोपों ने बढ़ाई चिंता स्थानीय स्तर पर यह शिकायत भी सामने आई है कि कुछ मिलों में सरसों के साथ महुआ की गुली मिलाकर तेल निकाला जाता है। यदि खाद्य तेल में ऐसी सामग्री निर्धारित खाद्य मानकों के विपरीत मिलाई जाती है तो यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। फिलहाल संबंधित तेल के नमूने की रिपोर्ट आने का इंतजार है।बिना लाइसेंस कारोबार की भी जांच खाद्य विभाग की कार्रवाई में बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने की शिकायत भी जांच के दायरे में है। विभाग द्वारा मौके पर उपलब्ध तेल, मशीन और अन्य सामग्री को सील किए जाने के बाद अब दस्तावेजों और नमूने की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने स्पष्ट किया कि तेल का सैंपल लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौ नगर में खाद्य तेल और मिलावट से संबंधित प्रतिष्ठानों पर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मौ क्षेत्र में तेल कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कस्बे में बड़ी संख्या में खाद्य तेल का कारोबार हो रहा है तो विभाग को सभी ऑयल मिलों और तेल विक्रेताओं की जांच करानी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य तेल उपलब्ध हो सके।1
- 15 अगस्त भक्ति और देशभक्ति का संगम शीतला माता मंदिर में 56 भोग सुंदरकांड भारत माता की झांकी 15 अगस्त भक्ति और देशभक्ति का संगम शीतला माता मंदिर में 56 भोग सुंदरकांड भारत माता की झांकी* ` 15 अगस्त पर इंदरगढ़ में अनूठा आयोजन: शीतला माता मंदिर में 56 भोग, शाम को सुंदरकांड पाठ, भारत माता की भव्य झांकी | पुजारी वासुदेव दांतेरे करेंगे 56 भोग अर्पण` "15 अगस्त... स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदरगढ़ का शीतला माता मंदिर बनने जा रहा है भक्ति और देशभक्ति का संगम। पुजारी वासुदेव दांतेरे जी के सानिध्य में मंदिर में 56 भोग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मां शीतला को छप्पन प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। खास बात ये है कि शाम को भारत माता की भव्य झांकी सजाई जाएगी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। तिरंगे के रंग में रंगा ये आयोजन धर्म और राष्ट्रप्रेम को एक साथ जोड़ेगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है - आइए, पधारें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वतंत्रता दिवस के दिन शीतला माता मंदिर में भक्तों का तांता लगने की उम्मीद है।1
- कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।1
- ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल, जनता पर डबल मार भिण्ड । ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल बूथ को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने शासन - प्रशासन और मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) से पूरे मामले की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है । बघेल ने कहा कि जब इसी मार्ग पर पहले से टोल शुल्क लिया जा रहा है,तो उसी क्षेत्र में नया टोल लगाने का औचित्य क्या है । उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित टोल की परियोजना,सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति,टोल वसूली का वैधानिक आधार और शुल्क निर्धारण से संबंधित दस्तावेज जनता के सामने रखे जाएं। उन्होंने कहा कि उमरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नियमित आवागमन करना पड़ता है। इसलिए स्थानीय ग्रामीणों,किसानों, विद्यार्थियों,कर्मचारियों और नियमित यात्रियों के लिए प्रस्तावित टोल में छूट अथवा राहत का क्या प्रावधान है,यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि संबंधित विभाग से प्रस्तावित टोल की वैधानिकता,स्वीकृति, परियोजना दस्तावेज और शुल्क निर्धारण के आधार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जनता के हित में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। भिण्ड की जनता पर दोहरा टोल भार किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।1
- थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -तहसीलदार गौरव कुमार रामपुरा, जालौन। शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में तहसीलदार गौरव कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार गौरव कुमार ने संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय जांच की जाए। शिकायतकर्ता से उसकी समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर तहसीलदार गौरव कुमार, उपनिरीक्षक शिव श्याम पाण्डे, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत , कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल शशांक सोनी, लेखपाल गौरव , लेखपाल प्रवीण कुमार ,लेखपाल रंजीत सिंह, लेखपाल भुवनेश, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।3
- संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ईश्वर ध्यान बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पोरसा की थोक सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की बोरियां उतारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीजों के लिए बनी एंबुलेंस में माल ढुलाई की जा रही है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस का गलत इस्तेमाल आम जनता के साथ अन्याय है। हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। अतिवृष्टि के चलते भांडेर-मोंठ मार्ग स्थित रपटा का अधिकारियों ने किया भांडेर के निकट भांडेर-मोंठ मार्ग पर स्थित रपटा का एसडीएम भांडेर श्री विजेंद्र यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सूरज सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं पाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा मौके पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपटा पार करने से रोका जा सके। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतत निगरानी रखने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव एवं नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें।1