मलेथू बुजुर्ग में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत समस्याएं। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ और इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति गया दत्त यादव ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, आवास योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा वृद्धा पेंशन जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम प्रधान पति ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों तक इन समस्याओं को पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस दौरान पंचायत सहायक मीना, रोजगार सेवक राजकुमार, सफाईकर्मी पूजा वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि ग्राम सचिव शाश्वत अचारी अवकाश पर रहे। हल्का लेखपाल देवेंद्र कुमार की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर उदय भान सिंह, हरिनाथ, जग प्रसाद, राम मूर्ति तिवारी, भानु प्रताप सिंह, कलावती, पूनम और सरोज सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों से समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
मलेथू बुजुर्ग में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत समस्याएं। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ और इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति गया दत्त यादव
ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, आवास योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा वृद्धा पेंशन जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम प्रधान पति ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों तक इन समस्याओं को पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस दौरान पंचायत सहायक मीना,
रोजगार सेवक राजकुमार, सफाईकर्मी पूजा वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि ग्राम सचिव शाश्वत अचारी अवकाश पर रहे। हल्का लेखपाल देवेंद्र कुमार की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही गांव के विकास कार्यों की समीक्षा
करते हुए स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर उदय भान सिंह, हरिनाथ, जग प्रसाद, राम मूर्ति तिवारी, भानु प्रताप सिंह, कलावती, पूनम और सरोज सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों से समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
- हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम साहिबाबाद ग्रंट में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल जनसमस्याओं के साथ-साथ जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवालों खड़े हो गए। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली इस चौपाल की अध्यक्षता ग्राम सचिव विनोद कुमार ने की, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान सत्रोहन तिवारी के अस्वस्थ होने के कारण अनुपस्थित रहने के साथ ही रोजगार सेवक ललिता यादव और हल्का लेखपाल प्रेम प्रकाश पाठक की गैरहाजिरी ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया। पंचायत सहायक निशा और सफाईकर्मी उर्मिला ही मौके पर मौजूद रहीं, जबकि अन्य जिम्मेदार कर्मचारी नदारद रहे। चौपाल में रामसुख, श्यामलाल, प्रवेश कुमार, अमरजीत, राजकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, गीता, कंसा देवी सहित कई ग्रामीणों ने सड़क, परिवार रजिस्टर नकल, फार्मा रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, साफ-सफाई, आवास योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और वृद्धा पेंशन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम सचिव विनोद कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि जिम्मेदारों की लगातार गैरहाजिरी विकास में बड़ी बाधा बन रही है4
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- प्रेस नोट को0 रूदौली जनपद अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में दिनांक 02.04.2026 को कस्बा रुदौली के कोठी बाजार में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई, दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया । जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला व मोटरसाइकिल चालक उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 05 लाख रुपये है। उक्त घटना के संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-138/26 धारा 309(4)/3(5)/317(2)bns/28 arms act का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का नाम पताः 1. पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार अयोध्या उम्र करीब उम्र 21 वर्ष 2. राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई जनपद- अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष बरामदगी का विवरण 1.अभियुक्ता के कब्जे से बरामद माल- 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल 2.अभियुक्त के कब्जे से बरामद माल- 01 अदद चैन मय लाकेट पीली धातु,01 अदद मोबाइल, एक अदद सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल नं0- UP42AP4874 घटना कारित करने का तरीका- योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रेमी के साथ महिला अभियुक्ता द्वारा नकाब पहनकर गहने खरीदने के बहाने सर्राफा की दुकानों पर जाकर गहनों को पसन्द करने के लिए अलमारी से निकलवाना एंव मौका पाकर व खिलौने वाली पिस्तौल का भय दिखाकर गहने लेकर भाग जाना। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.संजय मौर्य प्रभारी निरीक्षक को0रुदौली,अयोध्या 2.निरी0अ0 संतोष यादव ,को0रुदौली ,अयोध्या 3.उ0नि0 जितेन्द्र सिंह,चौकी प्रभारी किला,को0रुदौली अयोध्या 4. उप निरीक्षक दया राम, को0रुदौली ,अयोध्या 5. म0उ0नि0 स्तुति गुप्ता,को0रुदौली ,अयोध्या 6.हे0क0 संजीव सिंह,को0रुदौली ,अयोध्या 7. क0 प्रसून सिंह मेहता,को0रुदौली ,अयोध्या2
- अयोध्या जनपद में तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कोर्ट ने ली संज्ञान वादिनी के सीनियर एडवोकेट मार्तंड प्रताप सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया1
- दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा श्रीराम की स्तुति अयोध्या धाम दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा ने सात सदस्यीय टोली के साथ आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की स्तुति की। तीर्थ क्षेत्र के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भजन स्तुति के बाद सभी ने भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया।3
- ब्रेकिंग अयोध्या. रुदौली लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव.1
- अयोध्या के सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर हुई लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना । प्रेमी-प्रेमिका दोनों को किया गया गिरफ्तार । पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। अयोध्या। अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव।3
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ और इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति गया दत्त यादव ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, आवास योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा वृद्धा पेंशन जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम प्रधान पति ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों तक इन समस्याओं को पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस दौरान पंचायत सहायक मीना, रोजगार सेवक राजकुमार, सफाईकर्मी पूजा वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि ग्राम सचिव शाश्वत अचारी अवकाश पर रहे। हल्का लेखपाल देवेंद्र कुमार की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर उदय भान सिंह, हरिनाथ, जग प्रसाद, राम मूर्ति तिवारी, भानु प्रताप सिंह, कलावती, पूनम और सरोज सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों से समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।4