logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पाली के निवासी बबलू पुत्र स्व0 सफी अहमद और इशरत पुत्र स्व0 शाबिर अली अपने एक दोस्त को आंझी स्टेशन छोड़ने के बाद स्कूटी से वापस पाली लौट रहे थे। तभी दरियापुर मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। इशरत को ट्रामा सेंटर हरदोई रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

2 hrs ago
user_प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
Advertising agency सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
873c64fc-e880-4be6-a201-236e78fac62e
85b77a3f-5417-4094-9447-f7c3584fc2df

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पाली के निवासी बबलू पुत्र स्व0 सफी अहमद और इशरत पुत्र स्व0 शाबिर अली अपने एक दोस्त को आंझी स्टेशन छोड़ने के बाद स्कूटी से वापस पाली लौट रहे थे। तभी दरियापुर मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। इशरत को ट्रामा सेंटर हरदोई रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पाली में श्री राम नाम संकीर्तन समिति के द्वारा गौ सेवा,राष्ट्र कल्याण एवं धर्म रक्षा के उद्देश्य से विजय मंत्र संकीर्तन का किया आयोजन, पाली स्थित माता पंतवारी देवी मंदिर पर सोमवार को श्री राम नाम संकीर्तन समिति द्वारा परम पूज्य मलूकपीठाधीश्वर संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर गौ सेवा,धर्म रक्षा एवं राष्ट्र कल्याण हेतु विजय मंत्र संकीर्तन का आयोजन किया गया,श्री राम नाम संकीर्तन के संस्थापक विश्व मोहन मिश्रा ने बताया कि विजय मंत्र संकीर्तन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा,सनातन संस्कृति के बचाव व राष्ट्र की समृद्धि,शांति एवं उसके कल्याण की मंगलकामना की।साथ ही गौ सम्मान आवाहन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का सभी ने एक साथ संकल्प लिया।
    3
    पाली में श्री राम नाम संकीर्तन समिति के द्वारा गौ सेवा,राष्ट्र कल्याण एवं धर्म रक्षा के उद्देश्य से विजय मंत्र संकीर्तन का किया आयोजन,
पाली स्थित माता पंतवारी देवी मंदिर पर सोमवार को श्री राम नाम संकीर्तन समिति द्वारा परम पूज्य मलूकपीठाधीश्वर संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर गौ सेवा,धर्म रक्षा एवं राष्ट्र कल्याण हेतु विजय मंत्र संकीर्तन का आयोजन किया गया,श्री राम नाम संकीर्तन के संस्थापक विश्व मोहन मिश्रा ने बताया कि विजय मंत्र संकीर्तन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा,सनातन संस्कृति के बचाव व राष्ट्र की समृद्धि,शांति एवं उसके कल्याण की मंगलकामना की।साथ ही गौ सम्मान आवाहन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का सभी ने एक साथ संकल्प लिया।
    user_प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    Advertising agency सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी की दीमक किस कदर फैल चुकी है, इसकी पोल आज हरदोई जिलाधिकारी कार्यालय में खुल गई। 10 बजे का समय... और दफ्तर में सन्नाटा! ना सिटी मजिस्ट्रेट साहब की कुर्सी पर कोई, ना ही किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी का अता-पता। बस इसी लापरवाही ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया! सिद्ध पीठ अयोध्या हनुमानगढ़ी के बैनर तले ज्ञापन सौंपने पहुंचे हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की टीम जब समय पर दफ्तर पहुंची, तो वहां कोई ज्ञापन लेने वाला तक नहीं था। अधिकारियों के इस ढुलमुल रवैये से नाराज होकर जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और पूरी टीम ने सीधा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी हुई और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। गौमाता को 'राष्ट्रमाता' बनाने का शंखनाद करते हुए संघ ने 2100 दस्तखत के साथ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की मुख्य मांगें थीं: गौमाता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' घोषित किया जाए और प्रदेश और देश भर में गौ हत्या पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लगे। संघ के पदाधिकारियों ने 2100 आम जनमानस के हस्ताक्षरों से सजा महा-अभियान का पत्र जिलाधिकारी की मेज पर टिका दिया। कार्यकर्ताओं का साफ कहना था कि गौ रक्षा और आस्था के साथ खिलवाड़ अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। इस बड़े प्रदर्शन और घेराव में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अनिल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष साहिल मिश्रा और धर्मेन्द्र राठौर, सुरसा ब्लॉक टीम के ब्लॉक अध्यक्ष अंशु शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरजीत, वरिष्ठ साथी अमितेंद्र सिंह 'बबलू', रमाकांत सिंह, राम जी तिवारी, अमित सक्सेना, अमित कुमार, महेश, सरवन, पुनु, गुड्डु, अंकित सक्सेना, कुलदीप यादव, अभिजीत गुप्ता शामिल थे। नारी शक्ति की दहाड़ भी गूंजी, जिसमें नीलम, कालिंद्री, प्रियांशी सक्सेना, सावित्री सक्सेना, चाहत गुप्ता और शिवरानी वर्मा शामिल थीं। स्पष्ट संदेश दिया गया कि अधिकारियों की लेटलतीफी और गौमाता के सम्मान से समझौता करने के मूड में संघ बिल्कुल नहीं है। अब देखना यह होगा कि इस 2100 हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन के बाद सोता हुआ प्रशासन कितनी जल्दी जागता है!
    1
    सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी की दीमक किस कदर फैल चुकी है, इसकी पोल आज हरदोई जिलाधिकारी कार्यालय में खुल गई। 10 बजे का समय... और दफ्तर में सन्नाटा! ना सिटी मजिस्ट्रेट साहब की कुर्सी पर कोई, ना ही किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी का अता-पता। बस इसी लापरवाही ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया!

सिद्ध पीठ अयोध्या हनुमानगढ़ी के बैनर तले ज्ञापन सौंपने पहुंचे हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की टीम जब समय पर दफ्तर पहुंची, तो वहां कोई ज्ञापन लेने वाला तक नहीं था। अधिकारियों के इस ढुलमुल रवैये से नाराज होकर जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और पूरी टीम ने सीधा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी हुई और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

गौमाता को 'राष्ट्रमाता' बनाने का शंखनाद करते हुए संघ ने 2100 दस्तखत के साथ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की मुख्य मांगें थीं: गौमाता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' घोषित किया जाए और प्रदेश और देश भर में गौ हत्या पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लगे। संघ के पदाधिकारियों ने 2100 आम जनमानस के हस्ताक्षरों से सजा महा-अभियान का पत्र जिलाधिकारी की मेज पर टिका दिया। कार्यकर्ताओं का साफ कहना था कि गौ रक्षा और आस्था के साथ खिलवाड़ अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

इस बड़े प्रदर्शन और घेराव में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अनिल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष साहिल मिश्रा और धर्मेन्द्र राठौर, सुरसा ब्लॉक टीम के ब्लॉक अध्यक्ष अंशु शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरजीत, वरिष्ठ साथी अमितेंद्र सिंह 'बबलू', रमाकांत सिंह, राम जी तिवारी, अमित सक्सेना, अमित कुमार, महेश, सरवन, पुनु, गुड्डु, अंकित सक्सेना, कुलदीप यादव, अभिजीत गुप्ता शामिल थे। नारी शक्ति की दहाड़ भी गूंजी, जिसमें नीलम, कालिंद्री, प्रियांशी सक्सेना, सावित्री सक्सेना, चाहत गुप्ता और शिवरानी वर्मा शामिल थीं।

स्पष्ट संदेश दिया गया कि अधिकारियों की लेटलतीफी और गौमाता के सम्मान से समझौता करने के मूड में संघ बिल्कुल नहीं है। अब देखना यह होगा कि इस 2100 हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन के बाद सोता हुआ प्रशासन कितनी जल्दी जागता है!
    user_जितेंद्र श्रीवास्तव
    जितेंद्र श्रीवास्तव
    Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 7050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम अमिरता निवासी सुरेश कुमार पुत्र भैयालाल ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि तीन नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से आभूषण, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों अरविन्द पुत्र ओम प्रकाश तथा संजू पुत्र शेरसिंह, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान बेच दिया था, जिसके एवज में मिले 7050 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कांस्टेबल कंचन सिंह तथा कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।
    2
    शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 7050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम अमिरता निवासी सुरेश कुमार पुत्र भैयालाल ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि तीन नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से आभूषण, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों अरविन्द पुत्र ओम प्रकाश तथा संजू पुत्र शेरसिंह, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान बेच दिया था, जिसके एवज में मिले 7050 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कांस्टेबल कंचन सिंह तथा कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना शाहाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 496/26 धारा 305(d) बीएनएस के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी की दो स्ट्रीट लाइट और नगदी बरामद की गई है। यह कार्रवाई शाहाबाद थाने की पुलिस द्वारा की गई। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    थाना शाहाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 496/26 धारा 305(d) बीएनएस के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी की दो स्ट्रीट लाइट और नगदी बरामद की गई है। यह कार्रवाई शाहाबाद थाने की पुलिस द्वारा की गई। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    3 hrs ago
  • दिनांक 27.07.2026 को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन फर्रुखाबाद के जिला कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिमा राज्यपाल के नाम संबोधित करके दिया गया। सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने की प्रस्तावित कार्यवाही को रोका जाए। यह कार्यवाही हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ी हुई है। सपा का मानना है कि प्रशासनिक या कानूनी कार्यवाही संविधान, कानून और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होनी चाहिए। यदि कोई विवाद है तो उसका समाधान विधि संवत् प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय की स्थापना रामपुर जनपद में क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए की गई थी। सत्तारूढ़ पार्टी पर राजनीतिक द्वेष भावना से ग्रसित होकर विश्वविद्यालय की बिल्डिंगों को ध्वस्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। सपा ने यह भी दावा किया है कि विश्वविद्यालय के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा आर० बी० एक्ट 1958 के अंतर्गत रेगुलेटेड एरिया में शामिल नहीं था, इसलिए आर० बी० एक्ट के अंतर्गत भी अनुमति प्रदान किया जाना संभव नहीं था। साथ ही, यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय का निर्माण पूर्ण हो चुका था, तब जाकर ग्राम सींगनखेड़ा को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया था। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने मांग की है कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश को रद्द किया जाए और उचित वैधानिक रास्ता निकाला जाए। इस दौरान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री/जिलाध्यक्ष राम सेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव/पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, हाजी अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, डॉ0 जेपी वर्मा, सिराजुल अफाक मुन्ना, कमल हसन, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, मुदस्सिर खां सभासद, रफी अंसारी सभासद, छोटे अंसारी सभासद, रफी अहमद, मुजाहिद अंसारी, पवन कठेरिया प्रधान, चांद खान, रवि पांडे, अनुराग यादव, अमित कठेरिया, फैजल खान, ओम प्रकाश शर्मा, रामशरण कठेरिया, इजहार खां, देवेंद्र सिंह यादव, फुरकान अहमद, इरफान खान, शाहरुख, अमित यादव, शिवम पटेल, मिर्जा समीर वेग, जितेंद्र यादव सिरौली, रामपाल सिंह यादव, अरविंद कुशवाहा, रिजवान, बीना शर्मा, बिल्लू श्रीवास्तव, माजिद अली, राजपाल यादव, फारूक अली, अजीम खान, रोशन खान, मुशीर खान, रमजान मंसूरी, इरफान, फैजान खान, आलम शेख आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    दिनांक 27.07.2026 को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन फर्रुखाबाद के जिला कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिमा राज्यपाल के नाम संबोधित करके दिया गया। सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने की प्रस्तावित कार्यवाही को रोका जाए। यह कार्यवाही हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ी हुई है। सपा का मानना है कि प्रशासनिक या कानूनी कार्यवाही संविधान, कानून और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होनी चाहिए। यदि कोई विवाद है तो उसका समाधान विधि संवत् प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय की स्थापना रामपुर जनपद में क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए की गई थी।

सत्तारूढ़ पार्टी पर राजनीतिक द्वेष भावना से ग्रसित होकर विश्वविद्यालय की बिल्डिंगों को ध्वस्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। सपा ने यह भी दावा किया है कि विश्वविद्यालय के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा आर० बी० एक्ट 1958 के अंतर्गत रेगुलेटेड एरिया में शामिल नहीं था, इसलिए आर० बी० एक्ट के अंतर्गत भी अनुमति प्रदान किया जाना संभव नहीं था। साथ ही, यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय का निर्माण पूर्ण हो चुका था, तब जाकर ग्राम सींगनखेड़ा को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया था।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने मांग की है कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश को रद्द किया जाए और उचित वैधानिक रास्ता निकाला जाए। इस दौरान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री/जिलाध्यक्ष राम सेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव/पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, हाजी अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, डॉ0 जेपी वर्मा, सिराजुल अफाक मुन्ना, कमल हसन, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, मुदस्सिर खां सभासद, रफी अंसारी सभासद, छोटे अंसारी सभासद, रफी अहमद, मुजाहिद अंसारी, पवन कठेरिया प्रधान, चांद खान, रवि पांडे, अनुराग यादव, अमित कठेरिया, फैजल खान, ओम प्रकाश शर्मा, रामशरण कठेरिया, इजहार खां, देवेंद्र सिंह यादव, फुरकान अहमद, इरफान खान, शाहरुख, अमित यादव, शिवम पटेल, मिर्जा समीर वेग, जितेंद्र यादव सिरौली, रामपाल सिंह यादव, अरविंद कुशवाहा, रिजवान, बीना शर्मा, बिल्लू श्रीवास्तव, माजिद अली, राजपाल यादव, फारूक अली, अजीम खान, रोशन खान, मुशीर खान, रमजान मंसूरी, इरफान, फैजान खान, आलम शेख आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फर्रुखाबाद में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यातायात प्रभारी उनका ई-रिक्शा रोककर उनसे अवैध वसूली करते हैं। इसके अलावा, परिवहन निगम में भी उनका चालान कर दिया जाता है। करीब 10 से 20 ई-रिक्शा चालकों ने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और जिलाधिकारी से मांग की है कि ई-रिक्शा चालकों के साथ हो रही अवैध वसूली, उत्पीड़न और मारपीट जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि उनकी संख्या 1015000 है और उनका उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है।
    1
    फर्रुखाबाद में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यातायात प्रभारी उनका ई-रिक्शा रोककर उनसे अवैध वसूली करते हैं। इसके अलावा, परिवहन निगम में भी उनका चालान कर दिया जाता है। करीब 10 से 20 ई-रिक्शा चालकों ने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और जिलाधिकारी से मांग की है कि ई-रिक्शा चालकों के साथ हो रही अवैध वसूली, उत्पीड़न और मारपीट जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि उनकी संख्या 1015000 है और उनका उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद उप-जिले में गढ़िया नकटोरा के पास एक ट्रक पलट गया। इस हादसे के कारण हरदोई–फर्रुखाबाद मार्ग पर घंटों भीषण जाम लगा रहा। ट्रक को निकालने के लिए तीन क्रेन लगाई गईं। जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    1
    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद उप-जिले में गढ़िया नकटोरा के पास एक ट्रक पलट गया। इस हादसे के कारण हरदोई–फर्रुखाबाद मार्ग पर घंटों भीषण जाम लगा रहा। ट्रक को निकालने के लिए तीन क्रेन लगाई गईं। जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पाली के निवासी बबलू पुत्र स्व0 सफी अहमद और इशरत पुत्र स्व0 शाबिर अली अपने एक दोस्त को आंझी स्टेशन छोड़ने के बाद स्कूटी से वापस पाली लौट रहे थे। तभी दरियापुर मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। इशरत को ट्रामा सेंटर हरदोई रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    3
    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पाली के निवासी बबलू पुत्र स्व0 सफी अहमद और इशरत पुत्र स्व0 शाबिर अली अपने एक दोस्त को आंझी स्टेशन छोड़ने के बाद स्कूटी से वापस पाली लौट रहे थे। तभी दरियापुर मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। इशरत को ट्रामा सेंटर हरदोई रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    user_प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    Advertising agency सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.