Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम मंदिर चंदा चोरी और MMDR पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
Shital vishwakarma
राम मंदिर चंदा चोरी और MMDR पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
More news from गढवा and nearby areas
- राम मंदिर चंदा चोरी और MMDR पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार से पूछे सवाल1
- तेतडीह में 15 जंगली हाथियों का तांडव, किसानों की मक्का की फसल रौंदी, स्थायी समाधान की मांग इस संबंध में आज सोमवार तीन बजे तेलडीहा निवासी मुकेश तीवारी ने बताया कि रंका प़खंड क्षेत्र के खरडीहा पंचायत अंतर्गत तेतडीह गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी मक्का की फसल को रौंदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। मुकेश कुमार तिवारी की करीब एक एकड़, नारायण सिंह की एक बीघा तथा ललित तिवारी की दस कट्ठा जमीन में लगी मक्का की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों की तीन महीने की मेहनत पर पानी फिर गया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड लगातार जंगल से निकलकर खेतों और गांवों में पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पूर्व सिंजो गांव में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। वन विभाग द्वारा पश्चिम बंगाल से हाथी भगाने वाली टीम बुलाकर अभियान चलाया गया, लेकिन हाथियों का दोबारा लौटना जारी है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकार से हाथियों के कॉरिडोर और प्राकृतिक आवास सुरक्षित करने, जंगलों में भोजन-पानी की व्यवस्था तथा गांवों में नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि मानव-हाथी संघर्ष पर रोक लगे और किसानों की जान-माल व फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की। मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।1
- 🛑 केतार (गढ़वा) एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन, मनु बाबा भी रहे शामिल1
- दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।1
- झिंगुरदह हनुमान मंदिर विशाल भंडारा ,"वर्दी खटाई रियासत " मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , झारखंड, छत्तीसगढ़ के आते है भक्तगण, मनौती होती पूर्ण यहां परिसर में ही झलमुरी बेचने वाले दयाराम निषाद जी से मुलाकात हुई जिन्होंने आध्यात्मिक सत्संग की गंगा भाई उसके कुछ अंश आपको वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करता हूं आप भी आनंद लें और वीडियो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले यूट्यूब साइज थंबनेल बनाएं1
- बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- सोंदाग पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 239 ग्रामीणों ने कराई जांच इस संबंध में आज सोमवार चार बजे लार्सन एंड टुब्रो कंपनी के मिस्टर मनोज कुमार ने बताया कि रंका प्रखंड की सोंदाग पंचायत अंतर्गत हुर्दाग गांव के अखाड़ा परिसर में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। Larsen & Toubro (L&T) एवं बदलाव फाउंडेशन के सहयोग से संचालित ‘नयी दिशा–Village Development Program’ के तहत आयोजित शिविर में कुल 239 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया, जिसमें 138 महिलाएं एवं 101 पुरुष शामिल थे। शिविर का आयोजन रंका के प़भारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी के अनुमति एवं मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में डॉ. अतुल मिश्रा एवं डॉ. सुष्मिता सिंह सहित चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर, सर्दी-खांसी, बुखार एवं अन्य बीमारियों की जांच के साथ नेत्र जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।1