तेतडीह में 15 जंगली हाथियों का तांडव, किसानों की मक्का की फसल रौंदी, स्थायी समाधान की मांग इस संबंध में आज सोमवार तीन बजे तेलडीहा निवासी मुकेश तीवारी ने बताया कि रंका प़खंड क्षेत्र के खरडीहा पंचायत अंतर्गत तेतडीह गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी मक्का की फसल को रौंदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। मुकेश कुमार तिवारी की करीब एक एकड़, नारायण सिंह की एक बीघा तथा ललित तिवारी की दस कट्ठा जमीन में लगी मक्का की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों की तीन महीने की मेहनत पर पानी फिर गया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड लगातार जंगल से निकलकर खेतों और गांवों में पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पूर्व सिंजो गांव में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। वन विभाग द्वारा पश्चिम बंगाल से हाथी भगाने वाली टीम बुलाकर अभियान चलाया गया, लेकिन हाथियों का दोबारा लौटना जारी है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकार से हाथियों के कॉरिडोर और प्राकृतिक आवास सुरक्षित करने, जंगलों में भोजन-पानी की व्यवस्था तथा गांवों में नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि मानव-हाथी संघर्ष पर रोक लगे और किसानों की जान-माल व फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- तेतडीह में 15 जंगली हाथियों का तांडव, किसानों की मक्का की फसल रौंदी, स्थायी समाधान की मांग इस संबंध में आज सोमवार तीन बजे तेलडीहा निवासी मुकेश तीवारी ने बताया कि रंका प़खंड क्षेत्र के खरडीहा पंचायत अंतर्गत तेतडीह गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी मक्का की फसल को रौंदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। मुकेश कुमार तिवारी की करीब एक एकड़, नारायण सिंह की एक बीघा तथा ललित तिवारी की दस कट्ठा जमीन में लगी मक्का की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों की तीन महीने की मेहनत पर पानी फिर गया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड लगातार जंगल से निकलकर खेतों और गांवों में पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पूर्व सिंजो गांव में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। वन विभाग द्वारा पश्चिम बंगाल से हाथी भगाने वाली टीम बुलाकर अभियान चलाया गया, लेकिन हाथियों का दोबारा लौटना जारी है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकार से हाथियों के कॉरिडोर और प्राकृतिक आवास सुरक्षित करने, जंगलों में भोजन-पानी की व्यवस्था तथा गांवों में नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि मानव-हाथी संघर्ष पर रोक लगे और किसानों की जान-माल व फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की। मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।1
- राम मंदिर चंदा चोरी और MMDR पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार से पूछे सवाल1
- एन एच 343 पर यूवक का हाई भोलटेज ड्रमा शराब पिकर सडक पर लेटा एन एच 343 पर यूवक का हाई भोलटेज ड्रमा शराब पिकर सडक पर लेटा1
- 🚨 बलरामपुर में पैदल चल रहे लोग भी सुरक्षित नहीं! बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, बाइक चालक भी चोटिल बलरामपुर में बीती रात करीब 10 बजे मंत्री रामविचार नेताम के पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल राहगीर के पैर में गंभीर चोट आई है और पैर में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई है। वहीं बाइक चालक के सिर में भी चोट लगने की जानकारी है। 🚑 हादसे की सूचना मिलते ही राघव एम्बुलेंस से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ❤️ दुर्घटना के समय हर मिनट कीमती है। 🚑 राघव एम्बुलेंस – बलरामपुर 📞 9755525100 #BalrampurNews #RoadAccident #RaghavAmbulance #Balrampur #EmergencyService #RoadSafety1
- रामानुजगंज चौपाटी के पास शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेटकर किया हंगामा रामानुजगंज। शहर के चौपाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब शराब के नशे में एक युवक ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। युवक कभी सड़क पर लेट जाता तो कभी अचानक उठकर वाहनों के बीच पहुंच जाता। उसकी इस हरकत से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पूरी तरह नशे में दिखाई दे रहा था और बार-बार बीच सड़क पर आकर हंगामा कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों ने युवक को सड़क से हटाने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। युवक के सड़क पर लेटने और अचानक वाहनों के सामने पहुंचने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। वहीं, सड़क पर उसके इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर लेटकर हंगामा करता और बार-बार सड़क के बीच पहुंचता नजर आ रहा है। घटना के कारण चौपाटी क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल युवक को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य कराने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास किया गया। घटना के दौरान युवक की हरकतों ने सड़क से गुजर रहे लोगों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी।1
- सोंदाग पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 239 ग्रामीणों ने कराई जांच इस संबंध में आज सोमवार चार बजे लार्सन एंड टुब्रो कंपनी के मिस्टर मनोज कुमार ने बताया कि रंका प्रखंड की सोंदाग पंचायत अंतर्गत हुर्दाग गांव के अखाड़ा परिसर में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। Larsen & Toubro (L&T) एवं बदलाव फाउंडेशन के सहयोग से संचालित ‘नयी दिशा–Village Development Program’ के तहत आयोजित शिविर में कुल 239 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया, जिसमें 138 महिलाएं एवं 101 पुरुष शामिल थे। शिविर का आयोजन रंका के प़भारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी के अनुमति एवं मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में डॉ. अतुल मिश्रा एवं डॉ. सुष्मिता सिंह सहित चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर, सर्दी-खांसी, बुखार एवं अन्य बीमारियों की जांच के साथ नेत्र जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।1
- बाजना थाने के सामने सोने चांदी की दुकान में चोरी सीसीटीवी में कैद अज्ञात नकाबपोश बदमाश देखिए तस्वीर बाजना थाने के सामने सोने चांदी की दुकान में चोरी सीसीटीवी में कैद अज्ञात नकाबपोश बदमाश देखिए तस्वीर1