logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोडीगामा में फागण की गूंज: गौड़ बंजारा समाज का रंगारंग लोकनृत्य, धूमधाम से मनी होली बांसवाड़ा जिले के बोडीगामा कस्बे में होली पर इस बार अनूठा और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत बोडीगामा के गौड़ बंजारा समाज के पुरुषों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया। फागण गीतों की मधुर गूंज के साथ समाजजनों ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। रंग, उमंग और लोक संस्कृति से सराबोर यह आयोजन बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

3 hrs ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
3 hrs ago

बोडीगामा में फागण की गूंज: गौड़ बंजारा समाज का रंगारंग लोकनृत्य, धूमधाम से मनी होली बांसवाड़ा जिले के बोडीगामा कस्बे में होली पर इस बार अनूठा और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत बोडीगामा के गौड़ बंजारा समाज के पुरुषों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया। फागण गीतों की मधुर गूंज के साथ समाजजनों ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। रंग, उमंग और लोक संस्कृति से सराबोर यह आयोजन बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बागीदौरा उपखण्ड के नौगामा में बरसों पुरानी गढ़भेदन परंपरा का निर्वाह धुलंडी पर हुआ। गांववासी होली चौक पर एकत्रित हुए। युवाओं ने गढ़ भेदकर शक्ति का प्रदर्शन किया। दोपहर में ढूंढोंत्सव आयोजित हुआ तथा शाम 5 बजे काली कल्याण धाम में महंत सूर्यवीरसिंह चौहान के सान्निध्य में पारम्परिक आयोजन शुरू हुआ। ढ़ोल -नगाड़ों की गूंज से माहौल उत्साहित हो उठा। 25 युवाओं ने कमर में सफेद कपड़े की रस्सी बांधी। दोनों ओर 50-50 युवाओं की टीमों ने गढ़ भेदन की आजमाइश की। कार्यक्रम देर तक चला। गढ़ भेदन के बाद युवाओं ने पारम्परिक लोकनृत्य किया। महिलाओं ने फाग गीत गाकर जोश बढ़ाया। आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बागीदौरा उपखण्ड के नौगामा में बरसों पुरानी गढ़भेदन परंपरा का निर्वाह धुलंडी पर हुआ।
गांववासी होली चौक पर एकत्रित हुए। युवाओं ने गढ़ भेदकर शक्ति का प्रदर्शन किया। दोपहर में ढूंढोंत्सव आयोजित हुआ तथा शाम 5 बजे काली कल्याण धाम में महंत सूर्यवीरसिंह चौहान के सान्निध्य में पारम्परिक आयोजन शुरू हुआ। ढ़ोल -नगाड़ों की गूंज से माहौल उत्साहित हो उठा। 25 युवाओं ने कमर में सफेद कपड़े की रस्सी बांधी। दोनों ओर 50-50 युवाओं की टीमों ने गढ़ भेदन की आजमाइश की। कार्यक्रम देर तक चला।
गढ़ भेदन के बाद युवाओं ने पारम्परिक लोकनृत्य किया। महिलाओं ने फाग गीत गाकर जोश बढ़ाया।
आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    24 min ago
  • बांसवाड़ा में हो रहे 2026 की होली बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी महिला पुरुष और गाजे बाजे के साथ होली का आनंद ले रहे हैं
    1
    बांसवाड़ा में हो रहे 2026 की होली बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी महिला पुरुष और गाजे बाजे के साथ होली का आनंद ले रहे हैं
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    1 hr ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी मोहकमपुरा में जलती होली देखने उमड़ा जनसैलाब राजस्थान के बांसवाड़ा जिले सहित ग्रामीण अंचलों में रिति रिवाज संस्कृति अध्यात्म के साथ हुआं होलीका का दहन बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे बड़ी सरवा, पाटन,छोटी सरवा व मोहकमपुरा में होलीका दहन को देखने जन सैलाव उमड़ा इतना ही नहीं मोहकमपुरा में जब होलीका दहन हो रहा था तब गांव के लोग फागुन के गीत गाते हुए इस पवित्र त्योहार को मना कर खुशी का इजहार कर रहे थे
    1
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
मोहकमपुरा में जलती होली देखने उमड़ा जनसैलाब 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले सहित ग्रामीण अंचलों में रिति रिवाज संस्कृति अध्यात्म के साथ हुआं होलीका का दहन बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे बड़ी सरवा, पाटन,छोटी सरवा व मोहकमपुरा में होलीका दहन को देखने जन सैलाव उमड़ा इतना ही नहीं मोहकमपुरा में जब होलीका दहन हो रहा था तब गांव के लोग फागुन के गीत गाते हुए इस पवित्र त्योहार को मना कर खुशी का इजहार कर रहे थे
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    9 hrs ago
  • ग्राम सालमगढ मे होलिका दहन बडे धूमधाम से किया गया बस स्टैंड पिपलीचोक पर विधि-विधान पूर्वक होलिका कि पूजन कर होलिका दहन किया गया उसके बाद होलिका कि महिलाओं व पुरुषों व बच्चों द्वारा परिक्रमा लगाई गई
    1
    ग्राम सालमगढ मे होलिका दहन बडे धूमधाम से किया गया बस स्टैंड पिपलीचोक पर विधि-विधान पूर्वक होलिका कि पूजन कर होलिका दहन किया गया उसके बाद होलिका कि महिलाओं व पुरुषों व बच्चों द्वारा परिक्रमा लगाई गई
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए कोकापुर के ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। मंगलवार को अल सुबह बुजुर्ग व युवा स्नान करके भीगे हुए वस्त्रों में ही होली चौक पहुंचे। जहां ढोल व कुंडियों की थाप और होली माता के जयकारों के बीच होली माता को धोक लगाकर दहकते होली के अंगारों पर चल कर जलती होली को पार कर लिया। यह सिलसिला एक के बाद एक चलता रहा। जिसे देखने के लिए गांव सहित आसपास क्षेत्रो के लोग उमड़ पड़े। जलते होली के अंगारों को पार करते ग्रामीणों को देखकर हरकोई हैरान था । इसमें भाग लेने वाले ग्रामीणों का गांव के सर्व समाज की ओर से बहुमान किया गया। • अखिलेश पंड्या
    3
    कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए
कोकापुर के ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। मंगलवार को अल सुबह बुजुर्ग व युवा स्नान करके भीगे हुए वस्त्रों में ही होली चौक पहुंचे। जहां ढोल व कुंडियों की थाप और होली माता के जयकारों के बीच होली माता को धोक लगाकर दहकते होली के अंगारों पर चल कर जलती होली को पार कर लिया। यह सिलसिला एक के बाद एक चलता रहा। जिसे देखने के लिए गांव सहित आसपास क्षेत्रो के लोग उमड़ पड़े। जलते होली के अंगारों को पार करते ग्रामीणों को देखकर हरकोई हैरान था । इसमें भाग लेने वाले ग्रामीणों का गांव के सर्व समाज की ओर से बहुमान किया गया।
• अखिलेश पंड्या
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। चौतरा क्षेत्र में धुलंडी पर्व को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। चौतरा गांव में बंजारा समाज की ओर से धुलंडी पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल बंजारा के निवास पर आयोजित गैर नृत्य महोत्सव में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जमकर गैर नृत्य खेला। सुबह से ही समाज के लोग एकत्रित होने लगे। ढोल, कुंडी और थाली की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने गोल घेरा बनाकर गैर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-गुलाल की बौछारों के बीच पूरा वातावरण फागुन के रंग में रंगा नजर आया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर धुलंडी की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल बंजारा ने सभी को धुलंडी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखने का आह्वान किया। महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों पर गैर नृत्य में सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार हुआ। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। अंत में समाजजनों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मिलकर पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। धुलंडी के इस आयोजन ने चौतरा में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
    1
    सीमलवाड़ा। चौतरा क्षेत्र में धुलंडी पर्व को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। चौतरा गांव में बंजारा समाज की ओर से धुलंडी पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल बंजारा के निवास पर आयोजित गैर नृत्य महोत्सव में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जमकर गैर नृत्य खेला।
सुबह से ही समाज के लोग एकत्रित होने लगे। ढोल, कुंडी और थाली की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने गोल घेरा बनाकर गैर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-गुलाल की बौछारों के बीच पूरा वातावरण फागुन के रंग में रंगा नजर आया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर धुलंडी की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल बंजारा ने सभी को धुलंडी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखने का आह्वान किया।
महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों पर गैर नृत्य में सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार हुआ। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
अंत में समाजजनों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मिलकर पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। धुलंडी के इस आयोजन ने चौतरा में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 min ago
  • प्रतापगढ़। धोलापानी से नावखेड़ी-भाटखेड़ी के बीच पत्थरा घाटा पर आज दोपहर करीब 3:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए छोटी सादड़ी के चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    प्रतापगढ़। धोलापानी से नावखेड़ी-भाटखेड़ी के बीच पत्थरा घाटा पर आज दोपहर करीब 3:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए छोटी सादड़ी के चिकित्सालय पहुंचाया गया।
हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local News Reporter Pratapgarh, Rajasthan•
    25 min ago
  • बांसवाड़ा जिले के बोडीगामा कस्बे में होली पर इस बार अनूठा और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत बोडीगामा के गौड़ बंजारा समाज के पुरुषों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया। फागण गीतों की मधुर गूंज के साथ समाजजनों ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। रंग, उमंग और लोक संस्कृति से सराबोर यह आयोजन बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
    1
    बांसवाड़ा जिले के बोडीगामा कस्बे में होली पर इस बार अनूठा और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत बोडीगामा के गौड़ बंजारा समाज के पुरुषों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
फागण गीतों की मधुर गूंज के साथ समाजजनों ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। रंग, उमंग और लोक संस्कृति से सराबोर यह आयोजन बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.