logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, XUV-500 से 3.5 लाख की शराब जब्त बांसवाड़ा के सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा एक्सयूवी-500 से करीब 3.5 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस को कंट्रोल रूम से बोरवट पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक क्षतिग्रस्त एक्सयूवी-500 और ट्रैक्टर मिला। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी मिली। पुलिस ने वाहन से रॉयल स्टेज, मैजिक मोमेंट, ग्लोबस ग्रीन सहित विभिन्न ब्रांड की शराब की कुल 54 पेटियां बरामद की। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन के साथ दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में शराब को राजस्थान से गुजरात तस्करी कर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की तलाश जारी है।

on 13 March
user_Subhash Mehta
Subhash Mehta
Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
on 13 March
26e38b1e-892a-4ca1-b69c-5406e4bf0088

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, XUV-500 से 3.5 लाख की शराब जब्त बांसवाड़ा के सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा एक्सयूवी-500 से करीब 3.5 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस को कंट्रोल रूम से बोरवट पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक क्षतिग्रस्त एक्सयूवी-500 और ट्रैक्टर मिला। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में

cba1a5c8-c074-49e3-a765-9ae373770562

अंग्रेजी शराब भरी मिली। पुलिस ने वाहन से रॉयल स्टेज, मैजिक मोमेंट, ग्लोबस ग्रीन सहित विभिन्न ब्रांड की शराब की कुल 54 पेटियां बरामद की। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन के साथ दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में शराब को राजस्थान से गुजरात तस्करी कर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की तलाश जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।
    3
    राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे।
कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से,, (मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में तो रामलला बिराज गए अब कुशलगढ़ के बने भव्य मंदिर में भी बिराजने वाले हे कोशल्या के प्यारे व दशरथ नंद दुलारे राम) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में बने भव्य व वास्तुकला से परीपुर्ण श्री राम मंदिर में अब कुछ ही दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी बिराजने वाले हे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में सनातनियों में कुशलगढ़ में बने मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की हर कोई वाट जो रहा है लोगों में मंदिर तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों का कहना है कि हमें अयोध्या में बने राम मंदिर व प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो नहीं मिला लैकिन हमारे कुशलगढ़ में बने राम मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो प्राप्त होगा हर सनातनियों के दिलों में इस धार्मिक अनुष्ठान को नजदीक से निहारने का जो शोभाग्य मीला उसे ही श्री राम जी का आर्शीवाद समझ रहे हैं हम आपको बतादे की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में दिनांक 6मई से 10मई तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे, बकायदा वास्तुकला के दिग्गज सोमपुरा ने कुशलगढ़ में होने वाले श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रों व विधी विधान से ब्रहामणो द्वारा भुमी पुजन किया गया,इस धार्मिक कार्यक्रम में यज्ञ हवन कुंड भी बनाएं जा रहे हैं यज्ञ कुंड मंडल की व पुजा की तैयारियों का श्री गणेश भी हो चुका है इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को अयोध्या की तरह याद गार बनाने में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समिति अग्रसर हो कर दिन रात एक कर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं, कुशलगढ़ कस्बे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया जा रहा है व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण भी घर घर बांटा जा रहा है,इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा,यज्ञ, हवन अनुष्ठान,व शोभायात्रा का भी कुशलगढ़ कस्बे में निकलना ताकी हर राम भक्त व सनातनी इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान को अपना भाग्य समझे!
    3
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से,,
(मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में तो रामलला बिराज गए अब कुशलगढ़ के बने भव्य मंदिर में भी बिराजने वाले हे कोशल्या के प्यारे व दशरथ नंद दुलारे राम)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में बने भव्य व वास्तुकला से परीपुर्ण श्री राम मंदिर में अब कुछ ही दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी बिराजने वाले हे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में सनातनियों में कुशलगढ़ में बने मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की हर कोई वाट जो रहा है लोगों में मंदिर तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों का कहना है कि हमें अयोध्या में बने राम मंदिर व प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो नहीं मिला लैकिन हमारे कुशलगढ़ में बने राम मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो प्राप्त होगा हर सनातनियों के दिलों में इस धार्मिक अनुष्ठान को नजदीक से निहारने का जो शोभाग्य मीला उसे ही श्री राम जी का आर्शीवाद समझ रहे हैं हम आपको बतादे की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में दिनांक 6मई से 10मई तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे,  बकायदा वास्तुकला के दिग्गज सोमपुरा ने कुशलगढ़ में होने वाले श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रों व विधी विधान से ब्रहामणो द्वारा भुमी पुजन किया गया,इस धार्मिक कार्यक्रम में यज्ञ हवन कुंड भी बनाएं जा रहे हैं यज्ञ कुंड मंडल की व पुजा की तैयारियों का श्री गणेश भी हो चुका है इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को अयोध्या की तरह याद गार बनाने में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समिति अग्रसर हो कर दिन रात एक कर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं, कुशलगढ़ कस्बे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया जा रहा है व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण भी घर घर बांटा जा रहा है,इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा,यज्ञ, हवन अनुष्ठान,व शोभायात्रा का भी कुशलगढ़ कस्बे में निकलना ताकी हर राम भक्त व सनातनी इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान को अपना भाग्य समझे!
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।
    1
    डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया।
पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Raj Raj
    1
    Post by Raj Raj
    user_Raj Raj
    Raj Raj
    Voice of people Pratapgarh, Rajasthan•
    46 min ago
  • Post by Ravi Das
    1
    Post by Ravi Das
    user_Ravi Das
    Ravi Das
    Local News Reporter रतलाम, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए।
स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    4
    स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रतलाम।। गांव कांण्डरवासा में कुएं मैं गिरने से पुलिस प्रशासन की मदद से बाहर निकाल गया
    1
    रतलाम।।
गांव कांण्डरवासा में कुएं मैं गिरने से पुलिस प्रशासन की मदद से बाहर निकाल गया
    user_Ravi Das
    Ravi Das
    Local News Reporter रतलाम, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.