लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में लापरवाही, खातेगांव-उदयनगर तहसीलदार पर लगाया आर्थिक दंड शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में लापरवाही, खातेगांव-उदयनगर तहसीलदार पर लगाया आर्थिक दंड पीएम विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा ------- कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित ------ देवास, 15 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति एवं अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त होने वाली हर एक शिकायत का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम प्रकरणों की समीक्षा की। तहसीलदार खातेगांव के स्तर पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तीन प्रकरण समय-सीमा से बाहर होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने प्रत्येक प्रकरण पर 250-250 रुपए के हिसाब से आर्थिक दंड अधिरोपित करने के निर्देश दिए। उदयनगर में भी लोक सेवा गारंटी का प्रकरण समय-सीमा से बाहर पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार उदयनगर पर एक हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम बागली एवं खातेगांव को भी सतत मॉनिटरिंग एवं रिव्यू करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों के काम समय पर होना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि भविष्य में भी किसी भी स्तर पर आवेदनों के निराकरण में देरी पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें और लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। तहसीलदार हर सप्ताह प्रस्तुत करेंगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलवार राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शासकीय व राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम में तेजी लाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्तियों और राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट हर सप्ताह टीएल बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी और जुर्माने की कार्रवाईयों के आधार पर परफॉर्मेंस का रिव्यू होगा। स्वामित्व योजना के तहत 17 सितम्बर से लगेंगे विशेष शिविर बैठक में 'स्वामित्व योजना' संबंधी समीक्षा की गई। इस दौरान बताया कि योजना के अंतर्गत पंजीयन कार्य निरंतर जारी है। इस कार्य को गति देने के लिए आगामी 17 सितम्बर से जिलेभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों का मौके पर ही पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अभियान के तहत जिले में शत-प्रतिशत पंजीयन का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। पंजीयन प्रक्रिया को त्रुटिहीन और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पटवारियों को मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बुधवार को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे शिविरों में नागरिकों की हर संभव सहायता कर सकें। विभिन्न स्वरोजगार, रोजगारोन्मुखी और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न स्वरोजगार, रोजगारोन्मुखी और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति की अत्यंत धीमी गति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवास जॉब पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं का इस पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि निजी कंपनियों की मांग और वर्तमान मार्केट ट्रेंड के अनुसार युवाओं को कौशल विकास संबंधी विशेष प्रशिक्षण किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं को रोजगार मिल सके। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, मुद्रा योजना एवं बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख, एसीईओ जिला पंचायत श्री एस.एस. सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में लापरवाही, खातेगांव-उदयनगर तहसीलदार पर लगाया आर्थिक दंड शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में लापरवाही, खातेगांव-उदयनगर तहसीलदार पर लगाया आर्थिक दंड पीएम विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा ------- कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित ------ देवास, 15 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति एवं अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त होने वाली हर एक शिकायत का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम प्रकरणों की समीक्षा की। तहसीलदार खातेगांव के स्तर पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तीन प्रकरण समय-सीमा से बाहर होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने प्रत्येक प्रकरण पर 250-250 रुपए के हिसाब से आर्थिक दंड अधिरोपित करने के निर्देश दिए। उदयनगर में भी लोक सेवा गारंटी का प्रकरण समय-सीमा से बाहर पाए जाने पर कलेक्टर
श्री सिंह ने तहसीलदार उदयनगर पर एक हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम बागली एवं खातेगांव को भी सतत मॉनिटरिंग एवं रिव्यू करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों के काम समय पर होना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि भविष्य में भी किसी भी स्तर पर आवेदनों के निराकरण में देरी पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें और लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। तहसीलदार हर सप्ताह प्रस्तुत करेंगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलवार राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शासकीय व राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम में तेजी लाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्तियों और राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट हर सप्ताह टीएल बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर श्री
सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी और जुर्माने की कार्रवाईयों के आधार पर परफॉर्मेंस का रिव्यू होगा। स्वामित्व योजना के तहत 17 सितम्बर से लगेंगे विशेष शिविर बैठक में 'स्वामित्व योजना' संबंधी समीक्षा की गई। इस दौरान बताया कि योजना के अंतर्गत पंजीयन कार्य निरंतर जारी है। इस कार्य को गति देने के लिए आगामी 17 सितम्बर से जिलेभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों का मौके पर ही पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अभियान के तहत जिले में शत-प्रतिशत पंजीयन का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। पंजीयन प्रक्रिया को त्रुटिहीन और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पटवारियों को मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बुधवार को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे शिविरों में नागरिकों की हर संभव सहायता कर सकें। विभिन्न स्वरोजगार, रोजगारोन्मुखी और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न स्वरोजगार, रोजगारोन्मुखी और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान
कलेक्टर श्री सिंह ने टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति की अत्यंत धीमी गति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवास जॉब पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं का इस पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि निजी कंपनियों की मांग और वर्तमान मार्केट ट्रेंड के अनुसार युवाओं को कौशल विकास संबंधी विशेष प्रशिक्षण किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं को रोजगार मिल सके। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, मुद्रा योजना एवं बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख, एसीईओ जिला पंचायत श्री एस.एस. सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
- जानलेवा सफर प्रशासन क्यों बेखबर।ड्रम वाली नांव पर रस्सी से बांध कर नदी का करना पड़ रहा जानलेवा सफर ड्रम के जुगाड़ वाली नाव, जोखिम वाला सफर। जान जोखिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण। मंदसौर से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित ,दमदम गांव में आज भी ग्रामीण, मूलभूत सुविधा के अभाव में ,अपनी जान जोखिम में डालकर सोमली नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने नदी पार करने के लिए चार ड्रम ,और लकड़ी की मदद से एक जुगाड़ वाली नाव, तैयार कर रखी है। इसी नाव के सहारे दमदम, आक्या सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण, रोजाना नदी पार कर अपने खेतों तक पहुंचते हैं। किसी भी दिन बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है।हालात का तत्काल प्रभाव से जायजा लेते हुए जिला प्रशासन को समय रहते ध्यान देना चाहिए ।अब देखना यह है कि, आखिर ग्रामिणो को जोखिम भरे नाव के सफ़र से छुटकारा कब मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जानलेवा सफर क्या बड़ी घटना का है इंतजार, प्रशासन सुस्त1
- दो दुनिया, एक देश! 🇮🇳 क्या यही है शिक्षा का अधिकार? #shorts #education इस वीडियो में हमने भारत की शिक्षा व्यवस्था की कड़वी सच्चाई को दिखाया है, जहाँ एक तरफ प्राइवेट स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं (Labs, Playgrounds) हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चे बदहाल कमरों और पानी के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। क्या यह सच में "शिक्षा का अधिकार" है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं! Private school vs government school, Indian education system reality, Right to education India, Government school condition, Private school luxury, RTE Act India, Emotional education shorts, Legal Baba shorts, Two worlds one country education, Govt school vs private school comparison, Shiksha ka adhikar, Sarkari school vs private school, Trending shorts India, Social issue shorts1
- चंदन के पौधे लगवाने के नाम पर किसानों से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, हरणगांव थाने में शिकायत चंदन के पौधे लगवाने के नाम पर किसानों से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, हरणगांव थाने में शिकायत हरणगांव, देवास। चंदन के पौधे लगवाने और भविष्य में मोटा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर किसानों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम सातरागांव सहित आसपास के कई गांवों के किसानों ने 15 सितंबर 2026 को हरणगांव थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता बालम पिता बद्रीप्रसाद जाट, निवासी सातरागांव, ने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में Hariyali Boi Planted Limited नामक कंपनी के माध्यम से प्रमोद जाट निवासी भटनावर (राजस्थान) और मोहित जाट निवासी लोहारखेड़ी, जिला उज्जैन द्वारा क्षेत्र में किसानों को चंदन के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 270 रुपये का पौधा, 40 हजार रुपये मिलने का दावा शिकायत के अनुसार किसानों को बताया गया कि कंपनी से एक चंदन का पौधा करीब 270 रुपये में मिलेगा। पौधा लगाने के बाद कंपनी की ओर से एग्रीमेंट कराने, खाद-दवाई नि:शुल्क देने और पौधा खराब होने पर दोबारा पौधा देने की बात कही गई। किसानों को यह भी बताया गया कि तीन महीने बाद कंपनी प्रति पौधा 1000 रुपये के हिसाब से रिटर्न देना शुरू करेगी और पांच साल तक हर छह महीने में भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा आठ वर्ष बाद एक पौधे के 40 हजार रुपये मिलने का दावा भी किया गया। इन दावों पर भरोसा कर क्षेत्र के कई किसानों ने अपने खेतों में बड़ी संख्या में चंदन के पौधे लगवाए। शिकायत में किशनपुर, सातरागांव, करोंद, आमला, धर्मालीपुर, सुकेड़ी, मनोरा, गुनापासी, बुर्ज और पारसली सहित कई गांवों का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ किसानों ने 100 से 200 तक पौधे भी लगवाए। एग्रीमेंट की बात आने पर बढ़ा विवाद किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने संबंधित लोगों से एग्रीमेंट कराने और भुगतान को लेकर जानकारी मांगी तो मार्च 2026 के बाद दोनों लोगों ने क्षेत्र में आना बंद कर दिया। शिकायत के अनुसार उनके मोबाइल फोन भी बंद आने लगे। इसके बाद किसानों को कथित योजना को लेकर संदेह हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि किसानों को दिए गए चंदन के पौधे नर्सरी में करीब 10 रुपये में उपलब्ध होने की जानकारी बाद में मिली, जबकि किसानों से 270 रुपये प्रति पौधा लिए गए। किसानों का दावा है कि चंदन के पौधे लगवाने के नाम पर क्षेत्र के कई किसानों से लाखों रुपये की राशि ली गई है। पुलिस ने कही जांच के बाद कार्रवाई की बात मामले में किसानों ने थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। हरणगांव थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।1
- भगवान श्री देवनारायण की कथा मैं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हाटपिपल्या,ग्राम शादीपुरा में भगवान श्री देवनारायण सप्तम दिवस की कथा का समापन हुआ शोभा यात्रा के साथ झूमते गाते भक्त जन भगवान श्री देवनारायण एवं कथा वाचक श्री धर्मेंद्र सिंह जी भगत का पूरे गांव में घर-घर स्वागत सम्मान कर भगवान देवनारायण की पोथी का पूजन किया तथा भगवान श्री देवनारायण कथा, सेवा समिति ने लगातार 5 वर्ष श्री देवनारायण कथा करवाने का संकल्प लिया4
- ड्यूटी से बढ़कर निभाया मानवता का फर्ज, कांस्टेबल सोनाली सोनी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल पलासिया चौराहे पर ड्यूटी कर रही कांस्टेबल सोनाली सोनी ने सड़क पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन घायल की हालत को देखते हुए प्रतीक्षा करने के बजाय उसे ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया। इसके बाद घायल के पास मिले कीपैड मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। कांस्टेबल सोनाली सोनी की तत्परता और संवेदनशीलता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका। उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की जा रही है1
- इंदौर के राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर छात्रों की गूंज की सफलता के लिए किया गया हवन इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में आ रही कथित बाधाओं के निवारण के लिए कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला ( डागा ) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर के परिसर में किया गया वही इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की गई। इंदौर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और हवन में कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दरअसल, आगामी 19 सितंबर को रिजनल पार्क मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से रूबरू होकर सीधे संवाद करने की बात कही गई है। वही इस कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, पूर्व प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी और संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वही आयोजकों के मुताबिक देशभर से छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे भी आ रहे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कुछ लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। वही आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है और कथित तौर पर अधिक कीमत की रसीद कटवाकर अनुमति देने जैसी समस्याएं भी खड़ी की जा रही है हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। इन्हीं कथित बाधाओं के निवारण और 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का सफल आयोजन किया गया।1
- *लोकेशन - इंदौर* *Shahnawaz khan* *सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत* *इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।* *लोकेशन - इंदौर* *Shahnawaz khan* *सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत* *इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।*4
- 🚨 AI फोटो एडिटिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच डिजिटल प्राइवेसी को लेकर सावधानी जरूरी AI टूल्स से फोटो एडिटिंग आसान, लेकिन गलत इस्तेमाल से बन सकते हैं फर्जी और आपत्तिजनक डीपफेक नई दिल्ली/भोपाल। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फोटो एडिटिंग टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच लोगों की डिजिटल प्राइवेसी और तस्वीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। AI की मदद से फोटो का बैकग्राउंड बदलने, कपड़े और स्टाइल बदलने तथा पुरानी तस्वीरों को नया रूप देने जैसे कई काम कुछ ही सेकंड में किए जा सकते हैं। हालांकि, इन्हीं तकनीकों का गलत और गैर-सहमति वाला इस्तेमाल किसी व्यक्ति की तस्वीर को आपत्तिजनक या फर्जी रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे मामलों में बनाई गई तस्वीर वास्तविक नहीं होती, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इससे संबंधित व्यक्ति की छवि, सम्मान और निजता को नुकसान पहुंच सकता है। वायरल पोस्ट में AI टूल्स के जरिए फोटो में कपड़े बदलने अथवा हटाने जैसे दावों को लेकर चेतावनी दी गई है। हालांकि, हर AI ऐप ऐसी सुविधा उपलब्ध कराता हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए किसी वायरल दावे को बिना जांचे सच मानने के बजाय उसके स्रोत और संबंधित AI टूल की वास्तविक क्षमताओं की पुष्टि करना जरूरी है। ⚠️ फोटो शेयर करते समय रखें सावधानी अपनी निजी तस्वीरें अनजान AI ऐप या वेबसाइट पर अपलोड करने से बचें। किसी भी ऐप को फोटो अपलोड करने से पहले उसकी Privacy Policy और Data Usage जरूर देखें। अनजान लिंक या संदिग्ध AI ऐप डाउनलोड न करें। अपनी तस्वीर के दुरुपयोग की आशंका होने पर स्क्रीनशॉट और लिंक जैसे सबूत सुरक्षित रखें। किसी व्यक्ति की फोटो को उसकी अनुमति के बिना आपत्तिजनक रूप में बनाना या प्रसारित करना गंभीर मामला हो सकता है। डिजिटल दौर में AI एक उपयोगी तकनीक है, लेकिन इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करना उतना ही जरूरी है। 🚨 AI फोटो एडिटिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच डिजिटल प्राइवेसी को लेकर सावधानी जरूरी AI टूल्स से फोटो एडिटिंग आसान, लेकिन गलत इस्तेमाल से बन सकते हैं फर्जी और आपत्तिजनक डीपफेक नई दिल्ली/भोपाल। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फोटो एडिटिंग टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच लोगों की डिजिटल प्राइवेसी और तस्वीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। AI की मदद से फोटो का बैकग्राउंड बदलने, कपड़े और स्टाइल बदलने तथा पुरानी तस्वीरों को नया रूप देने जैसे कई काम कुछ ही सेकंड में किए जा सकते हैं। हालांकि, इन्हीं तकनीकों का गलत और गैर-सहमति वाला इस्तेमाल किसी व्यक्ति की तस्वीर को आपत्तिजनक या फर्जी रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे मामलों में बनाई गई तस्वीर वास्तविक नहीं होती, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इससे संबंधित व्यक्ति की छवि, सम्मान और निजता को नुकसान पहुंच सकता है। वायरल पोस्ट में AI टूल्स के जरिए फोटो में कपड़े बदलने अथवा हटाने जैसे दावों को लेकर चेतावनी दी गई है। हालांकि, हर AI ऐप ऐसी सुविधा उपलब्ध कराता हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए किसी वायरल दावे को बिना जांचे सच मानने के बजाय उसके स्रोत और संबंधित AI टूल की वास्तविक क्षमताओं की पुष्टि करना जरूरी है। ⚠️ फोटो शेयर करते समय रखें सावधानी अपनी निजी तस्वीरें अनजान AI ऐप या वेबसाइट पर अपलोड करने से बचें। किसी भी ऐप को फोटो अपलोड करने से पहले उसकी Privacy Policy और Data Usage जरूर देखें। अनजान लिंक या संदिग्ध AI ऐप डाउनलोड न करें। अपनी तस्वीर के दुरुपयोग की आशंका होने पर स्क्रीनशॉट और लिंक जैसे सबूत सुरक्षित रखें। किसी व्यक्ति की फोटो को उसकी अनुमति के बिना आपत्तिजनक रूप में बनाना या प्रसारित करना गंभीर मामला हो सकता है। डिजिटल दौर में AI एक उपयोगी तकनीक है, लेकिन इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करना उतना ही जरूरी है।1