Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांच साल से बंद लाइब्रेरी, करोड़ों का भवन बेकार पड़ा,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates पांच साल से बंद लाइब्रेरी, करोड़ों का भवन बेकार पड़ा,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
Etv9 national news
पांच साल से बंद लाइब्रेरी, करोड़ों का भवन बेकार पड़ा,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates पांच साल से बंद लाइब्रेरी, करोड़ों का भवन बेकार पड़ा,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
More news from राजस्थान and nearby areas
- बारां कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूत, लोकतंत्र बचाने का संकल्प,#rajasthan #baran #antanews #latestup.1
- डाटुन्दा गांव के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा। दूनी/टोंक, हरि शंकर माली। उपखंड के घाड़ ग्राम पंचायत के डाटुन्दा गांव में गुरुवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, डाटुन्दा निवासी रामप्रसाद जांगीड़ के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। लाइन से निकली चिंगारियां खेत में रखी सूखी फसल, सिंचाई पाइप और डोरिया बाड़ पर गिर गईं, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से गांव की आबादी की ओर बढ़ रही थी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से गांव में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि इस हादसे में किसान रामप्रसाद जांगीड़ के महंगे प्लास्टिक सिंचाई पाइप और डोरिया जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने और जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।1
- केशोरायपाटन पुलिस ने ट्रैक्टर लूट के मामले में 9 साल से फरार ₹10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार ट्रैक्टर लूट के कई मामलों में वांटेड। 91
- " सवाई माधोपुर, दिनांक 23 अप्रैल 2026 | लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं होने पर जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 17 अप्रैल को देश के इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि यह दिन देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय के रूप में याद रखा जाएगा। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है, जिसका जवाब देश की नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से देगी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने का समय आया, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसे रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है। उन्होंने साफ कहा कि अब यह मुद्दा संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगा और इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, टीएमसी के गुण्डों को बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा चेतना मीणा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. गुर्जर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की आधारशिला है। इसे रोकना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने हक के लिए सड़कों पर उतर चुकी हैं। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि बड़े बदलाव की शुरुआत है। यह मुद्दा पूरे समाज के सम्मान से जुड़ा है और कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। मोदी सरकार की योजनाएं: महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति मजबूत हुई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मातृत्व वंदना योजना, सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीकाकरण जैसी अनेक योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है। “सरकार का लक्ष्य केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त करना है। सरकार की रणनीति: 33% आरक्षण का रोडमैप तैयार डॉ. गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को समयबद्ध तरीके से राजनीतिक भागीदारी में मजबूत किया जाए। देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी उन्होंने बताई, ताकि सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।1
- Post by Kuamr Sonu3
- 430 वें दिन भी जारी रहा अनिश्चित कालीन धरना कोटा। जे.के.सिंथेटिक फैक्ट्री के बकाया वेतन (लगभग 29 वर्ष पुराने) के भुगतान की मांग को लेकर सीटू (सीआईटीयू) के बैनर तले चल रहा मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना आज 430वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। 18 फरवरी 2025 से कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर शुरू हुए इस धरने का नेतृत्व जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हो रहा है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार पर बकाया वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। मजदूर नेताओं का सरकार पर तीखा हमला धरने को संबोधित करते हुए कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड हबीब खान ने कहा कि सरकार मजदूरों के आंदोलन से डरी हुई है, इसलिए पुलिस का इस्तेमाल कर संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।नेताओं ने चेतावनी दी कि 1 मई, मजदूर दिवस पर सरकार की आमजन-विरोधी नीतियों और मजदूरों पर हुई दमनकारी कार्रवाइयों के खिलाफ कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। भुगतान नहीं हुआ तो जमीन पर कब्जा मजदूर नेताओं ने प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सरकार ने जल्द ही मजदूरों का बकाया वेतन नहीं चुकाया तो हम फैक्ट्री प्लांट की जमीन पर कब्जा कर लेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 1997 में बंद हुई जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के हजारों मजदूर लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार अब तक भुगतान नहीं कर पाई है।धरना स्थल पर सैकड़ों मजदूर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।4
- कोटा. टीम जीवनदाता हमेशा ही लोगों की मदद को आगे रहती है, ये ही नहीं स्वयं पहले एसडीपी डोनेशन करते हैं और दूसरों को मोटिवेट करते हैं, मदद करते हैं और अनमोल जीवन को बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है। ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम जीवनदाता के संयोजक व संरक्षक भुवनेश गुप्ता ने स्वयं एमबीएस पहुंचकर एक ग्रामीण की मदद की। यह कोई पहली बार नहीं अनगिनत कई बार ग्रामीणों को संबल प्रदान किया गया। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि हनुमान की प्लेटलेट 5 हजार से भी कम रह गई थी, उनका भतीजा भरत योगी परेशान हो रहा था, व उसे बताया गया कि ये लाइफ सेविंग केस है । उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली, ऐसे में सेवाभाव रखने वाले भुवनेश गुप्ता एमबीएस ब्लड बैंक पहुंचे और उन्होंने 71वीं बार एसडीपी डोनशन किया। वह इससे पूर्व 109 बार रक्तदान भी कर चुके हैं और हजारों लोगों को इस सेवा कार्य से जोड़ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में एसडीपी के लिए रजनीश खंडेलवाल तैयार थे, लेकिन किसी कारण से एमबीएस में एसडीपी की गई, इस दौरान टीम जीवनदाता के मनीष माहेश्वरी , नितिन मेहता, शुभम, सिद्धार्थ सहित कई लोग भी उपस्थित रहे। - गर्मी में ना करें संकोच, व्यक्ति का जीवन है अनमोल भुवनेश गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोग रक्तदान व एसडीपी डोनेशन करने में संकोच करते हैं, भ्रांतियां उनके मन में रहती है, लेकिन किसी की जान का महत्व समझों और गर्मी में एक या दो बार हर व्यक्ति को रक्तदान व एसडीपी डोनेशन करना चाहिए ताकी मदद का यह हाथ किसी के जीवन की डोर को थाम सकता है। सबसे अधिक एसडीपी व ब्लड की आवश्यकता गर्मी में रहती है, ऐसे में एक बार भी रक्तदान किया गया तो रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। भुवनेश गुप्ता ने भीषण गर्मी में एमबीएस पहुंचकर की 71 वी एसडीपी डोनेशन, कुल 180 बार हो चुका है डोनेशन । - ग्रामीण क्षेत्र के मरीज को लाइफ सेविंग केस में मिला सहारा, चेहरे पर आई सुकुनभरी मुस्कान।1
- पोकरण में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और HPV वैक्सीन पर बड़ी जागरूकता,#rajasthan #jaiselmer #pokaran1