logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डाटुन्दा गांव के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा। डाटुन्दा गांव के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा। दूनी/टोंक, हरि शंकर माली। उपखंड के घाड़ ग्राम पंचायत के डाटुन्दा गांव में गुरुवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, डाटुन्दा निवासी रामप्रसाद जांगीड़ के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। लाइन से निकली चिंगारियां खेत में रखी सूखी फसल, सिंचाई पाइप और डोरिया बाड़ पर गिर गईं, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से गांव की आबादी की ओर बढ़ रही थी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से गांव में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि इस हादसे में किसान रामप्रसाद जांगीड़ के महंगे प्लास्टिक सिंचाई पाइप और डोरिया जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने और जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

10 hrs ago
user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
10 hrs ago

डाटुन्दा गांव के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा। डाटुन्दा गांव के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा। दूनी/टोंक, हरि शंकर माली। उपखंड के घाड़ ग्राम पंचायत के डाटुन्दा गांव में गुरुवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, डाटुन्दा निवासी रामप्रसाद जांगीड़ के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। लाइन से निकली चिंगारियां खेत में रखी सूखी फसल, सिंचाई पाइप और डोरिया बाड़ पर गिर गईं, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से गांव की आबादी की ओर बढ़ रही थी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से गांव में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि इस हादसे में किसान रामप्रसाद जांगीड़ के महंगे प्लास्टिक सिंचाई पाइप और डोरिया जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने और जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *दीनदहाडे बाइक सवार से लूट की वारदात* *केकड़ी में बाइक सवार से दिनदहाड़े लूट* *हमले से पहले पीड़ित जितेंद्र ने संदिग्धों का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसमें बदमाश नजर आ रहे हैं।* *फिलहाल पूरा मामला पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा।*
    1
    *दीनदहाडे बाइक सवार से लूट की वारदात* 
*केकड़ी में बाइक सवार से दिनदहाड़े लूट*
*हमले से पहले पीड़ित जितेंद्र ने संदिग्धों का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसमें बदमाश नजर आ रहे हैं।*
*फिलहाल पूरा मामला पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लाखेरी में पुलिस का सघन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई,9 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर वसूला जुर्माना।4
    1
    लाखेरी में पुलिस का सघन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई,9 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर वसूला जुर्माना।4
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले भर में जहां भीषण गर्मी में आमजन लोग छाता ,साफी, ठंडा पेय का सहारा ले रहे हैं । वहीं अब पशु पक्षी भी छाया की शरण में है वही पक्षी भी भीषण गर्मी से पेड़ों में छाया ढूंढ रहे हैं।
    1
    सवाई माधोपुर जिले भर में जहां भीषण गर्मी में आमजन लोग छाता ,साफी, ठंडा पेय का सहारा ले रहे हैं । वहीं अब पशु पक्षी भी छाया की शरण में है वही पक्षी भी भीषण गर्मी से पेड़ों में छाया ढूंढ रहे हैं।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by Kuamr Sonu
    3
    Post by Kuamr Sonu
    user_Kuamr Sonu
    Kuamr Sonu
    Mechanic केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • 430 वें दिन भी जारी रहा अनिश्चित कालीन धरना कोटा। जे.के.सिंथेटिक फैक्ट्री के बकाया वेतन (लगभग 29 वर्ष पुराने) के भुगतान की मांग को लेकर सीटू (सीआईटीयू) के बैनर तले चल रहा मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना आज 430वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। 18 फरवरी 2025 से कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर शुरू हुए इस धरने का नेतृत्व जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हो रहा है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार पर बकाया वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। मजदूर नेताओं का सरकार पर तीखा हमला धरने को संबोधित करते हुए कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड हबीब खान ने कहा कि सरकार मजदूरों के आंदोलन से डरी हुई है, इसलिए पुलिस का इस्तेमाल कर संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।नेताओं ने चेतावनी दी कि 1 मई, मजदूर दिवस पर सरकार की आमजन-विरोधी नीतियों और मजदूरों पर हुई दमनकारी कार्रवाइयों के खिलाफ कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। भुगतान नहीं हुआ तो जमीन पर कब्जा मजदूर नेताओं ने प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सरकार ने जल्द ही मजदूरों का बकाया वेतन नहीं चुकाया तो हम फैक्ट्री प्लांट की जमीन पर कब्जा कर लेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 1997 में बंद हुई जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के हजारों मजदूर लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार अब तक भुगतान नहीं कर पाई है।धरना स्थल पर सैकड़ों मजदूर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।
    4
    430 वें दिन भी जारी रहा अनिश्चित कालीन धरना
कोटा।
जे.के.सिंथेटिक फैक्ट्री के बकाया वेतन (लगभग 29 वर्ष पुराने) के भुगतान की मांग को लेकर सीटू (सीआईटीयू) के बैनर तले चल रहा मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना आज 430वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। 
18 फरवरी 2025 से कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर शुरू हुए इस धरने का नेतृत्व जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हो रहा है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार पर बकाया वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया।
मजदूर नेताओं का सरकार पर तीखा हमला
धरने को संबोधित करते हुए कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड हबीब खान ने कहा कि सरकार मजदूरों के आंदोलन से डरी हुई है, इसलिए पुलिस का इस्तेमाल कर संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।नेताओं ने चेतावनी दी कि 1 मई, मजदूर दिवस पर सरकार की आमजन-विरोधी नीतियों और मजदूरों पर हुई दमनकारी कार्रवाइयों के खिलाफ कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
भुगतान नहीं हुआ तो जमीन पर कब्जा
मजदूर नेताओं ने प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सरकार ने जल्द ही मजदूरों का बकाया वेतन नहीं चुकाया तो हम फैक्ट्री प्लांट की जमीन पर कब्जा कर लेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 1997 में बंद हुई जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के हजारों मजदूर लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार अब तक भुगतान नहीं कर पाई है।धरना स्थल पर सैकड़ों मजदूर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा. टीम जीवनदाता हमेशा ही लोगों की मदद को आगे रहती है, ये ही नहीं स्वयं पहले एसडीपी डोनेशन करते हैं और दूसरों को मोटिवेट करते हैं, मदद करते हैं और अनमोल जीवन को बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है। ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम जीवनदाता के संयोजक व संरक्षक भुवनेश गुप्ता ने स्वयं एमबीएस पहुंचकर एक ग्रामीण की मदद की। यह कोई पहली बार नहीं अनगिनत कई बार ग्रामीणों को संबल प्रदान किया गया। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि हनुमान की प्लेटलेट 5 हजार से भी कम रह गई थी, उनका भतीजा भरत योगी परेशान हो रहा था, व उसे बताया गया कि ये लाइफ सेविंग केस है । उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली, ऐसे में सेवाभाव रखने वाले भुवनेश गुप्ता एमबीएस ब्लड बैंक पहुंचे और उन्होंने 71वीं बार एसडीपी डोनशन किया। वह इससे पूर्व 109 बार रक्तदान भी कर चुके हैं और हजारों लोगों को इस सेवा कार्य से जोड़ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में एसडीपी के लिए रजनीश खंडेलवाल तैयार थे, लेकिन किसी कारण से एमबीएस में एसडीपी की गई, इस दौरान टीम जीवनदाता के मनीष माहेश्वरी , नितिन मेहता, शुभम, सिद्धार्थ सहित कई लोग भी उपस्थित रहे। - गर्मी में ना करें संकोच, व्यक्ति का जीवन है अनमोल भुवनेश गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोग रक्तदान व एसडीपी डोनेशन करने में संकोच करते हैं, भ्रांतियां उनके मन में रहती है, लेकिन किसी की जान का महत्व समझों और गर्मी में एक या दो बार हर व्यक्ति को रक्तदान व एसडीपी डोनेशन करना चाहिए ताकी मदद का यह हाथ किसी के जीवन की डोर को थाम सकता है। सबसे अधिक एसडीपी व ब्लड की आवश्यकता गर्मी में रहती है, ऐसे में एक बार भी रक्तदान किया गया तो रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। भुवनेश गुप्ता ने भीषण गर्मी में एमबीएस पहुंचकर की 71 वी एसडीपी डोनेशन, कुल 180 बार हो चुका है डोनेशन । - ग्रामीण क्षेत्र के मरीज को लाइफ सेविंग केस में मिला सहारा, चेहरे पर आई सुकुनभरी मुस्कान।
    1
    कोटा.
टीम जीवनदाता हमेशा ही लोगों की मदद को आगे रहती है, ये ही नहीं स्वयं पहले एसडीपी डोनेशन करते हैं और दूसरों को मोटिवेट करते हैं, मदद करते हैं और अनमोल जीवन को बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है। ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम जीवनदाता के संयोजक व संरक्षक भुवनेश गुप्ता ने स्वयं एमबीएस पहुंचकर एक ग्रामीण की मदद की। यह कोई पहली बार नहीं अनगिनत कई बार ग्रामीणों को संबल प्रदान किया गया। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि हनुमान की प्लेटलेट 5 हजार से भी कम रह गई थी, उनका भतीजा भरत योगी परेशान हो रहा था, व उसे बताया गया कि ये लाइफ सेविंग केस है । उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली, ऐसे में सेवाभाव रखने वाले भुवनेश गुप्ता एमबीएस ब्लड बैंक पहुंचे और उन्होंने 71वीं बार एसडीपी डोनशन किया। वह इससे पूर्व 109 बार रक्तदान भी कर चुके हैं और हजारों लोगों को इस सेवा कार्य से जोड़ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में एसडीपी के लिए रजनीश खंडेलवाल तैयार थे, लेकिन किसी कारण से एमबीएस में एसडीपी की गई, इस दौरान टीम जीवनदाता के मनीष माहेश्वरी , नितिन मेहता, शुभम, सिद्धार्थ सहित कई लोग भी उपस्थित रहे।
- गर्मी में ना करें संकोच, व्यक्ति का जीवन है अनमोल
भुवनेश गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोग रक्तदान व एसडीपी डोनेशन करने में संकोच करते हैं, भ्रांतियां उनके मन में रहती है, लेकिन किसी की जान का महत्व समझों और गर्मी में एक या दो बार हर व्यक्ति को रक्तदान व एसडीपी डोनेशन करना चाहिए ताकी मदद का यह हाथ किसी के जीवन की डोर को थाम सकता है। सबसे अधिक एसडीपी व ब्लड की आवश्यकता गर्मी में रहती है, ऐसे में एक बार भी रक्तदान किया गया तो रक्त की  कमी को दूर किया जा सकता है।
भुवनेश गुप्ता ने भीषण गर्मी में एमबीएस पहुंचकर की 71 वी एसडीपी डोनेशन, कुल 180 बार हो चुका है डोनेशन ।
- ग्रामीण क्षेत्र के मरीज को लाइफ सेविंग केस में मिला सहारा, चेहरे पर आई सुकुनभरी मुस्कान।
    user_नारायण सिंह
    नारायण सिंह
    तुषार न्यूज एजेंसी, न्यू कोटा राज. Ladpura, Kota•
    7 hrs ago
  • पांच साल से बंद लाइब्रेरी, करोड़ों का भवन बेकार पड़ा,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    1
    पांच साल से बंद लाइब्रेरी, करोड़ों का भवन बेकार पड़ा,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रघुनाथपुरा में नोलाईयो में लगी आग मकान तक पहुंची,टीनशैड में रखे सात बोरी गैंहू दो ट्रोली भुस्सा जला,दमकलकर्मीयो ने पाया आग पर काबू।6
    1
    रघुनाथपुरा में नोलाईयो में लगी आग मकान तक पहुंची,टीनशैड में रखे सात बोरी गैंहू दो ट्रोली भुस्सा जला,दमकलकर्मीयो  ने पाया आग पर काबू।6
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 23 अप्रैल 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 के सफल आयोजन हेतु बैंकों एवं विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव समीक्षा गौतम ने उपस्थित प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उद्देश्यों से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लंबित बैंक ऋण एवं वित्तीय विवादों के प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक प्रभावी मंच है, जहां पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्राप्त होता है। बैठक के दौरान बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर उन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत करें तथा पक्षकारों के साथ समझाईश कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, ऋणधारकों को राहत प्रदान करने हेतु समझौते के अनुकूल प्रस्ताव भी तैयार करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधिगण ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया एवं अधिकतम प्रकरणों के निस्तारण हेतु सहयोग देने की बात कही। आयोजित मीटिंग में एलडीएम प्रदीप कुमार सहित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ इण्डिया, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, आईडीबीआई बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, बीएसएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेन्स लिमिटेड के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
    1
    23 अप्रैल 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 के सफल आयोजन हेतु बैंकों एवं विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सचिव समीक्षा गौतम ने उपस्थित प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उद्देश्यों से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लंबित बैंक ऋण एवं वित्तीय विवादों के प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक प्रभावी मंच है, जहां पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्राप्त होता है।
बैठक के दौरान बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर उन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत करें तथा पक्षकारों के साथ समझाईश कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, ऋणधारकों को राहत प्रदान करने हेतु समझौते के अनुकूल प्रस्ताव भी तैयार करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधिगण ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया एवं अधिकतम प्रकरणों के निस्तारण हेतु सहयोग देने की बात कही।
आयोजित मीटिंग में एलडीएम प्रदीप कुमार सहित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ इण्डिया, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, आईडीबीआई बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, बीएसएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेन्स लिमिटेड के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.