Shuru
Apke Nagar Ki App…
व्यर्थ खर्च न करें, इन जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था में सहयोगी बनें- सोहागपुर (होशंगाबाद)-जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था राम रहीम रोटी बैंक को कोई सरकारी मदद नहीं मिलती परंतु संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से फुटपाथ पर रहने वाले भूखे वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को शुद्ध शाकाहारी ताजा भोजन प्रतिदिन कराया जाता है। इस पुण्य कार्य में नगरवासी, ग्रामीणजन एवं दूर दराज से भी सेवाभावी दानदाता बंधु मदद पहुंचाते हैं कोई खाद्यान्न के रूप में, कोई भोजन बनाकर या कोई नगद राशि भेजकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आप लोग भी व्यर्थ खर्च न करके अपनी आमदनी का कुछ अंश इन वृद्ध बेसहारा गरीब लोगों की भूख मिटाने हेतु दान अवश्य कीजिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। सहयोग प्रदान करने हेतु फोन पे नंबर-9753751733
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
व्यर्थ खर्च न करें, इन जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था में सहयोगी बनें- सोहागपुर (होशंगाबाद)-जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था राम रहीम रोटी बैंक को कोई सरकारी मदद नहीं मिलती परंतु संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से फुटपाथ पर रहने वाले भूखे वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को शुद्ध शाकाहारी ताजा भोजन प्रतिदिन कराया जाता है। इस पुण्य कार्य में नगरवासी, ग्रामीणजन एवं दूर दराज से भी सेवाभावी दानदाता बंधु मदद पहुंचाते हैं कोई खाद्यान्न के रूप में, कोई भोजन बनाकर या कोई नगद राशि भेजकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आप लोग भी व्यर्थ खर्च न करके अपनी आमदनी का कुछ अंश इन वृद्ध बेसहारा गरीब लोगों की भूख मिटाने हेतु दान अवश्य कीजिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। सहयोग प्रदान करने हेतु फोन पे नंबर-9753751733
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सोहागपुर के मालवीय होटल के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के तीन मंत्रियों का किया पुतला दहन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य प्रदेश के तीन मंत्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया। साथ ही प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ भी आक्रोश जताया गया। इसके अतिरिक्त, कर्नल सोफिया कुरेशी मामले में न्यायालय के आदेश की कथित अवहेलना को लेकर मंत्री विजय शाह के विरोध में भी नारेबाजी की गई। कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के मालवीय होटल के सामने दोपहर लगभग 1 बजे मंत्रियों के पुतले दहन किए गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर सिंह ठाकुर, अर्पित तिवारी, ऋषभ दीक्षित, आजाद सिंह पटेल, सचिन श्रोती, कार्तिक शर्मा, आकाश चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था राम रहीम रोटी बैंक को कोई सरकारी मदद नहीं मिलती परंतु संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से फुटपाथ पर रहने वाले भूखे वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को शुद्ध शाकाहारी ताजा भोजन प्रतिदिन कराया जाता है। इस पुण्य कार्य में नगरवासी, ग्रामीणजन एवं दूर दराज से भी सेवाभावी दानदाता बंधु मदद पहुंचाते हैं कोई खाद्यान्न के रूप में, कोई भोजन बनाकर या कोई नगद राशि भेजकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आप लोग भी व्यर्थ खर्च न करके अपनी आमदनी का कुछ अंश इन वृद्ध बेसहारा गरीब लोगों की भूख मिटाने हेतु दान अवश्य कीजिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। सहयोग प्रदान करने हेतु फोन पे नंबर-97537517331
- नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के बजट वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण कार्य अनुदानों की मांगों के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बजट में सम्मिलित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं— खापरखेड़ा–चांदौन–कुडारी–रिछेड़ा–माल्हनवाड़ा मार्ग – 32.3 कि.मी. बनखेड़ी उमरधा माथनी सांडिया मार्ग (पी.क्यू.सी. मार्ग) – 3.4 कि.मी. माथनी से सेमरीतला मार्ग – 2.4 कि.मी. नगवाड़ा खर्चली पतरकुही मार्ग – 2 कि.मी. पिपरिया शोभापुर हनुमान मढ़िया से कुम्हावड़ मार्ग – 2.8 कि.मी. पोसरा से महलवाड़ा कन्हवार मार्ग – 3 कि.मी. लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों से इन मार्गों को बजट में सम्मिलित किया गया। सांसद श्री चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। इन नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। बुजुर्गजनों को चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज को समय पर और सुगमता से बाजार तक पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पिपरिया क्षेत्र के विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। सांसद श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे। जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित ग्रामीण लोगों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया है।1
- पचमढ़ी चौरागढ़ महादेव शिवरात्रि पब्लिक लोक लोगों ने दर्शन किया चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी में जय महाकाल बाबा का वीडियो2
- बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित राइस मिल से जुड़ा मामला अब प्रशासनिक तंत्र की गंभीर परीक्षा बन चुका है। किसानों के खेतों में गंदा काला पानी, बॉयलर की राख और भूसी छोड़े जाने के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। खबर सामने आने के बाद मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेतों में जा रहे दूषित पानी और आसपास की हवा के सैंपल लिए गए, साथ ही बॉयलर से निकलने वाली राख को नियंत्रित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में राइस मिल के पास संचालित गुरुकुल स्कूल की स्थिति भी सामने आई, जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के असर की शिकायतें मिलीं। स्कूल संचालक ने एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की बात कही। अब सवाल यह है कि क्या नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला औपचारिकताओं में सिमट कर रह जाएगा। क्योंकि यह सिर्फ एक मिल की कहानी नहीं, बल्कि किसानों की फसल, बच्चों की सेहत और प्रशासन की विश्वसनीयता से जुड़ा मामला है। । अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह1
- (पिपरिया) - युवा कांग्रेस नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार के नेतृत्व में मैं आज शुक्रवार को 4:00 बजे जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में आगामी “चलो पंचायत”कार्यक्रम की रणनीति,संगठन विस्तार एवं जमीनी स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेखा शाह,प्रदेश सचिव रोहित राठौरिया,प्रदेश सचिव अर्पित तिवारी,राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफ़रान अंसारी, पिपरिया विधानसभा अध्यक्ष पवन चौधरी,उपाध्यक्ष अनुज कटकवार,सोहगपुर अध्यक्ष अजय ठाकुर,नर्मदापुरम विधानसभा अध्यक्ष सौम्य दुबे,सिवनी मालवा अध्यक्ष विकाससिंह ठाकुर ,नर्मदापुरम जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी एवं नर्मदापुरम विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम मीणा उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी श्री शिवी सिंह चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिषेक परमार,प्रदेश महासचिव प्रभारी श्री राहुल सिंह ठाकुर,सचिव सह प्रभारी श्री अभिषेक यादव सहित नर्मदापुरम जिले की सभी विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस बैठक में पिपरिया कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा कटकवार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन,श्रीमती ममता नागौत्रा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) नरेन्द्र दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)उदयसिंह राजपूत,फहीम अब्दुल्ला ,सुनीत पुरोहित,दंगल सिंह पटेल,राधे पटेल,राधेश्याम ठाकरे,अली अकबर,पार्षद श्रीमती हर्षालता राजपूत,पार्षद रेहाना खान, हेमप्रभा बेमन(हिना),महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गिरी,अमीषा कीर,बनखेड़ी से नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज प्रजापति,इमरान खान, घनश्याम कीर,नीलेश व्यास, दुर्गेश बेलवंशी,डाक्टर साहिल खान,सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आई 18 फरवरी बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे मुंबई हावड़ा मेले के स्लीपर कोच से एक महिला चलती ट्रेन से उतरने रही थी।महिला को ट्रेन से उतरता देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने दौड़ते हुये महिला का हाथ पकड़कर सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया।महिला चलती ट्रेन में गेट पर खड़े होकर ट्रेन रोकने के लिये चिल्ला रही है। समय रहते अगर आरपीएफ के जवान उसे ट्रेन से उतरते समय सहारा नहीं देते तो महिला के साथ बड़ी घटना हो सकती थी।महिला की ट्रेन से उतरते समय जान भी जा सकती थी।इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की सकारात्मक पहल – तनाव मुक्त प्रबंधन नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है। क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के मार्गदर्शन में यह पहल उन कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ये कर्मचारी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। पहल की मुख्य विशेषताएं कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मढ़ई, चूरना एवं पचमढ़ी में जंगल सफारी का अवसर। परिवारों के बीच आपसी परिचय एवं संवाद बढ़ाने का अवसर। कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में समय बिताने का अवसर, जिससे वे नई ऊर्जा के साथ पुनः अपने दायित्व निभा सकें। जनवरी 2026 से प्रारंभ इस पहल के अंतर्गत अब तक 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढ़ई के जंगल में सफारी का आनंद ले चुके हैं। इस पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों में उत्साह और खुशी का वातावरण है। सभी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम बताया है। 🌳 यह पहल न केवल वनकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन एवं वन्यप्राणियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।1