बड़वानी के मोहिपुरा में भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग, बोले- दो मिनट तक कांपी धरती बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। लगभग 2 मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीण डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्राम मोहिपुरा निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोपहर में जब वे घर पर सो रहे थे, तभी 12 बजकर 48 मिनट पर तेज झटका लगा। इसके बाद वे तुरंत बाहर निकले और आसपास के लोगों से जानकारी ली, तब पता चला कि यह भूकंप के झटके थे। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है। ग्रामीणों ने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखों को हिलते देखा। इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप की तीव्रता दर्ज की गई है।जिला मुख्यालय पर संचालित भूकंप केंद्र में लगी सिस्मोमीटर मशीन में भी यह कंपन 3.4 रिक्टर स्केल का दर्ज हुआ। शहर में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि एमईक्यू (माइक्रोअर्थक्विक) मशीन 24 घंटे संचालित होती है।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह नर्मदा नगर (पुनासा, खंडवा) सेंटर से रिपोर्ट जारी होती है। बुधवार दोपहर को बड़वानी जिले के अंजड़ क्षेत्र में हलचल दर्ज की गई, जिसकी तीव्रता एमईक्यू मशीन में 3.4 रिक्टर स्केल थी। यह मशीन 40 से 50 किलोमीटर क्षेत्र में जमीनी हलचल की तीव्रता दर्ज करती है।
बड़वानी के मोहिपुरा में भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग, बोले- दो मिनट तक कांपी धरती बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। लगभग 2 मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीण डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्राम मोहिपुरा निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोपहर में जब वे घर पर सो रहे थे, तभी 12 बजकर 48 मिनट पर तेज झटका लगा। इसके बाद वे तुरंत बाहर निकले और आसपास के लोगों से जानकारी ली, तब पता चला कि यह भूकंप के झटके थे। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा
पहली बार हुआ है। ग्रामीणों ने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखों को हिलते देखा। इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप की तीव्रता दर्ज की गई है।जिला मुख्यालय पर संचालित भूकंप केंद्र में लगी सिस्मोमीटर मशीन में भी यह कंपन 3.4 रिक्टर स्केल का दर्ज हुआ। शहर में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि एमईक्यू (माइक्रोअर्थक्विक) मशीन 24 घंटे संचालित होती है।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह नर्मदा नगर (पुनासा, खंडवा) सेंटर से रिपोर्ट जारी होती है। बुधवार दोपहर को बड़वानी जिले के अंजड़ क्षेत्र में हलचल दर्ज की गई, जिसकी तीव्रता एमईक्यू मशीन में 3.4 रिक्टर स्केल थी। यह मशीन 40 से 50 किलोमीटर क्षेत्र में जमीनी हलचल की तीव्रता दर्ज करती है।
- बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। लगभग 2 मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीण डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्राम मोहिपुरा निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोपहर में जब वे घर पर सो रहे थे, तभी 12 बजकर 48 मिनट पर तेज झटका लगा। इसके बाद वे तुरंत बाहर निकले और आसपास के लोगों से जानकारी ली, तब पता चला कि यह भूकंप के झटके थे। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है। ग्रामीणों ने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखों को हिलते देखा। इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप की तीव्रता दर्ज की गई है।जिला मुख्यालय पर संचालित भूकंप केंद्र में लगी सिस्मोमीटर मशीन में भी यह कंपन 3.4 रिक्टर स्केल का दर्ज हुआ। शहर में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि एमईक्यू (माइक्रोअर्थक्विक) मशीन 24 घंटे संचालित होती है।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह नर्मदा नगर (पुनासा, खंडवा) सेंटर से रिपोर्ट जारी होती है। बुधवार दोपहर को बड़वानी जिले के अंजड़ क्षेत्र में हलचल दर्ज की गई, जिसकी तीव्रता एमईक्यू मशीन में 3.4 रिक्टर स्केल थी। यह मशीन 40 से 50 किलोमीटर क्षेत्र में जमीनी हलचल की तीव्रता दर्ज करती है।2
- बड़वानी, 08 अप्रैल 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️ . बड़वानी पुलिस द्वारा आयोजित "पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)" के दूसरे दिन मैदान पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” थीम के तहत डीआरपी लाइन में खेले गए मुकाबलों में पानसेमल की टीम ने अपने शानदार खेल कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया। 👮♂️ मैदान पर हुई इस भिड़ंत में अनुशासन और रोमांच का अनूठा संगम रहा। मैच के मुख्य परिणाम: कांटे की टक्कर: दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला पानसेमल और नागलवाड़ी के बीच खेला गया। अंतिम क्षणों तक चले इस मैच में पानसेमल थाना टीम ने धैर्य बनाए रखा और नागलवाड़ी को 05 रन से हराकर जीत दर्ज की। 🏏🔥 अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह: दूसरे मैच के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला एवं श्री विक्की यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 🤝✨ इस अवसर पर एएसपी श्री धीरज बब्बर, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल सहित अंजड़, सेंधवा और पानसेमल के थाना प्रभारी व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में यह आयोजन पुलिस-जन संवाद का सशक्त मंच साबित हो रहा है। 👥 . ✅ सटीक खबरों के लिए Follow करें – निमाड़ दस्तक न्यूज़ 📢📸✨1
- उर्स मेला आज से,,,: संदल-लंगर से शुरुआत, भेरूबाबा मंदिर में होगी महाआरती; प्रशासन सख्त—राजनीतिक गतिविधियों पर रोक कालीबावड़ी। क्षेत्र में आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक बियाबानी बाबा का उर्स मेला बुधवार 8 अप्रैल से शुरू होकर शुक्रवार तक आयोजित होगा। इस बार मेले का संचालन वक्फ बोर्ड कमेटी कर रही है, जिसके अध्यक्ष निसार खान हैं। उर्स की शुरुआत बुधवार सुबह संदल और लंगर की रस्म के साथ होगी। इस दौरान बियाबानी दाता के खानदान से इमाम हसन अजमेरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं रात 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं समाजजन दरगाह के सामने स्थित प्राचीन भेरूबाबा मंदिर में धर्म ध्वजा परिवर्तन कर हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती करेंगे। परंपरा के अनुसार गुरुवार सुबह 5 बजे कालीबावड़ी रियासत के वंशज जंगबहादुर दरबार द्वारा मखमली, हीरे जड़ित चादर पीर बाबा को चढ़ाई जाएगी। इससे पहले सुबह 4 बजे ढोली गांव के चौराहों पर ढोल बजाकर लोगों को जागृत करेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर चादर पेश करने पहुंचेंगे। ▶ सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट मेले की सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नायब तहसीलदार राजेश भिड़े, थाना प्रभारी संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले वर्ष फिलिस्तीन समर्थन और इजराइल विरोध में लगे पोस्टर व कव्वाली का मुद्दा उठा। इस पर प्रशासन ने साफ निर्देश दिए कि इस बार मेले में किसी भी तरह की बाहरी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ▶ समिति ने दिया भरोसा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष निसार खान , कालीबावड़ी के सदर मुश्ताक खान ने आश्वस्त किया कि मेले में केवल धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम ही होंगे और किसी भी प्रकार का विवादित प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। ▶ सौहार्द की मिसाल हर साल की तरह इस बार भी बियाबानी बाबा का उर्स मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल बनेगा, जहां दोनों समुदाय मिलकर आस्था और परंपरा का उत्सव मनाएंगे।3
- राजपुर (बड़वानी)। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलखेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका काका गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बिहार पिता मुन्ना, निवासी टेमला बालसमुद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बारका पिता डोंगर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- राहवीर योजना के तहत स्वीकृत हुई ₹25,000 की राशि DM ने सौंपा प्रमाण पत्र।1
- किस पुरस्कार लोगों के साथ अन्याय हो रहा है जनता की आवाज सुन1
- धार जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिशः नाड़े से फांसी लगा रहा था तभी गार्ड ने देखा, एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला जेल में बुधवार को एक कैदी ने जेल के टॉयलेट में नाड़े से फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते गार्ड की नजर उस पर पड़ गई इसके बाद उसने तुरंत जेल स्टाफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेल स्टाफ ने कैदी को पकड़ा और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल कैदी को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लूट के मामले में बंद है कैदी प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा पिता अशोक, निवासी सागौर, थाना सागौर में दर्ज लूट के मामले में 28 अगस्त 2025 से जेल में बंद है। बुधवार को खाना खाने के बाद वह शौच के लिए गया, जहां उसने नाड़े की गांठ बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल के शौचालय में फांसी लगाने जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में कैदी ने सीट पर बैठे-बैठे ही यह कदम उठाने की कोशिश की। एक दिन पहले मिलने आए थे परिजन जेल अधीक्षक आर. आर. डांगी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले मंगलवार को कैदी के परिजन उससे मिलने आए थे। इसके अलावा बुधवार को उसे एक फोन कॉल भी आया था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो गार्ड ने जांच की, तब मामला सामने आया। जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. मनीष मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने के संकेत मिले हैं, क्योंकि कैदी के गले पर निशान पाए गए हैं। अस्पताल लाए जाने के समय उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था, जिसे स्थिर करने के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया।1
- बड़वानी। शहर के स्नेह नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नल जल योजना के तहत घरों में आने वाला पानी गंदा और बदबूदार निकला। रहवासियों ने आरोप लगाया कि सिवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच गया। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राकेश सिंह जाधव ने बताया कि स्नेह नगर से सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सिवरेज कार्य चल रहा था, इसी दौरान या तो पानी की मुख्य लाइन टूट गई या उसे सिवरेज लाइन से जोड़ दिया गया, जिससे गंदा पानी नलों के माध्यम से घरों तक पहुंच गया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। “अधिकारियों से बात करने पर केवल आश्वासन मिल रहा है, जबकि सिवरेज कंपनी के जिम्मेदार फोन तक नहीं उठा रहे,” जाधव ने आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि समय रहते वाटरमेन ने सप्लाई बंद कर दी, जिससे ज्यादा घर प्रभावित होने से बच गए, लेकिन फिर भी 8 से 10 घरों में गंदा पानी पहुंचा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे “जल सुनवाई” कैंपों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जाधव ने आरोप लगाया कि इन कैंपों में पानी की जांच के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 और 13 के बीच लगे कैंप में वे स्नेह नगर का सीवरेज मिला बदबूदार पानी का सैंपल लेकर पहुंचे थे। उनके अनुसार, पानी से तेज दुर्गंध आ रही थी, इसके बावजूद जांच में उसे “शुद्ध” बताया गया। इतना ही नहीं, वार्ड 13 निवासी द्वारा लाए गए सामान्य पानी से भी अधिक शुद्ध बताया जाना बेहद चिंताजनक है। जाधव ने सवाल उठाया कि यदि ऐसा पानी शुद्ध माना जा रहा है, तो शहरवासियों को वास्तव में किस प्रकार का पानी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस सैंपल को नगर पालिका की सीएमओ के पास ले जाकर इसकी वास्तविकता सामने लाएंगे और पारदर्शी जांच की मांग करेंगे। वहीं, स्नेह नगर की रहवासी ममता ने बताया कि खुदाई के दौरान पाइपलाइन फूटने से बदबूदार पानी आ रहा है। “पानी इतना खराब है कि उपयोग करना तो दूर, उसके पास खड़ा रहना भी मुश्किल है,” उन्होंने कहा। निवासी कंचन डाबी ने बताया कि तीन दिन बाद पानी आता है और जब बारी आई तो गंदा पानी मिला। “पहले पानी भर लिया, लेकिन बदबू आने पर पता चला कि यह सीवरेज का पानी है। यह पूरी तरह नगरपालिका की लापरवाही है,” उन्होंने नाराजगी जताई। प्रभावित रहवासियों का कहना है कि अब वे वैकल्पिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, पाइपलाइन की मरम्मत और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, सिवरेज कार्य और पानी की गुणवत्ता को लेकर शहर में लगातार सवाल उठ रहे हैं और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।1